Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शिक्षक नियुक्ति मामले में जांच कमेटी को झारखंड हाई कोर्ट से मिला तीन माह का अवधि विस्तार

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 11:00 AM (IST)

    हाई कोर्ट ने शिक्षक नियुक्ति मामले की जांच कर रही वन मैन फैक्ट फाइंडिंग कमेटी को रिपोर्ट सौंपने के लिए तीन माह का अतिरिक्त समय दिया है। इसके साथ ही कम ...और पढ़ें

    अदालत ने कमेटी को दिया तीन माह का अतिरिक्त समय।

    अदालत ने कमेटी को दिया तीन माह का अतिरिक्त समय।

    HighLights

    1. हाई कोर्ट ने कमेटी को रिपोर्ट सौंपने के लिए तीन माह दिए।

    2. जस्टिस गौतम कुमार चौधरी का कार्यकाल तीन माह के लिए बढ़ा।

    3. शिक्षक नियुक्ति मामले की जांच अब अतिरिक्त समय में पूरी होगी।

    राज्य ब्यूरो, रांची। हाई कोर्ट के जस्टिस दीपक रोशन की अदालत में प्रशिक्षित शिक्षक नियुक्ति मामले की जांच कर रहे वन मैन फैक्ट फाइंडिंग कमेटी की अवधि बढ़ाने के मामले में गुरुवार को सुनवाई की। सुनवाई के बाद अदालत ने वन मैन फैक्ट फाइंडिंग कमेटी को रिपोर्ट सौंपने के लिए तीन माह का अतिरिक्त समय दिया है।

    इसके साथ ही कमेटी के अध्यक्ष सेवानिवृत्त जस्टिस गौतम कुमार चौधरी का कार्यकाल भी तीन माह के लिए बढ़ा दिया गया है। हाई कोर्ट के आदेश पर मीना कुमारी एवं अन्य की ओर से दाखिल 257 याचिकाओं से जुड़े मामले की जांच वन मैन फैक्ट फाइंडिंग कमेटी कर रही है।

    सुनवाई के दौरान अधिवक्ता चंचल जैन ने अदालत को बताया गया कि फैक्ट फाइंडिंग कमेटी को जांच पूरी कर रिपोर्ट सौंपने के लिए दी गई समय सीमा दो अगस्त को समाप्त हो गई। जबकि सुनवाई अभी बाकी है। इसलिए कमेटी को अवधि विस्तार दिया जाए।

    कमेटी ने इसकी जानकारी हाई कोर्ट को देते हुए जांच पूरी करने और रिपोर्ट सौंपने के लिए अतिरिक्त समय देने का आग्रह किया था। हाई कोर्ट ने कमेटी के आग्रह को स्वीकार करते हुए रिपोर्ट पेश करने की समय सीमा तीन माह बढ़ा दी।

    खबरें और भी

    अब कमीशन को इस अतिरिक्त अवधि के भीतर जांच पूरी कर अपनी रिपोर्ट हाई कोर्ट के समक्ष पेश करनी होगी। मीना कुमारी एवं अन्य से संबंधित मामले में हाई कोर्ट ने राज्य स्तरीय मेरिट में तथ्यों की जांच के लिए वन मैन फैक्ट फाइंडिंग कमेटी गठित करने का निर्देश दिया था।

    हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त जस्टिस गौतम कुमार चौधरी को इस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। अदालत ने कमेटी को तीन माह के भीतर जांच पूरी कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा था।

    यह भी पढ़ें- धुर्वा, कांके और गेतलसूद डैम पर अतिक्रमण हटाने को हाई कोर्ट ने मांगा जवाब; झारखंड में जलस्रोतों का बुरा हाल

    यह भी पढ़ें- पलामू डीएमओ पद के काबिल नहीं, नहीं जानते कानून; झारखंड हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी

    यह भी पढ़ें- सिमडेगा में जमीन विवाद में मासूम सहित चार की हत्या में दो दोषियों को झारखंड हाई कोर्ट से जमानत नहीं

    यह भी पढ़ें- झारखंड हाई कोर्ट ने नक्शा स्वीकृति मामले में रांची के बिल्डर, जमीन मालिक और टाउन प्लानर को भेजा नोटिस

    यह भी पढ़ें- अवैध टोल टैक्स की राशि सीसीएल को लौटाएं, झारखंड हाई कोर्ट का हेमंत सरकार को निर्देश

    यह भी पढ़ें- दुकान तोड़ना अधिकारियों की मनमानी कार्रवाई, जमा करें 5.25 लाख; चतरा मामले पर झारखंड हाई कोर्ट का फैसला