Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्या है 'आइसोमेट्रिक' एक्सरसाइज, जिसे हफ्ते में सिर्फ 3 दिन करने से कंट्रोल हो सकता है हाई बीपी?

    Updated: Mon, 20 Apr 2026 08:54 AM (IST)

    बिजी लाइफस्टाइल में फिटनेस के लिए आइसोमेट्रिक एक्सरसाइज एक बेहतरीन ऑप्शन है। ...और पढ़ें

    क्या है 'आइसोमेट्रिक' एक्सरसाइज और इसे करने का सही तरीका? (Image Source: AI-Generated)

    क्या है 'आइसोमेट्रिक' एक्सरसाइज और इसे करने का सही तरीका? (Image Source: AI-Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में फिटनेस के लिए समय निकालना एक बड़ी चुनौती बन गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के डराने वाले आंकड़े बताते हैं कि साल 2010 से 2022 के बीच पूरी दुनिया में शारीरिक रूप से निष्क्रिय रहने वाले लोगों की संख्या 5 प्रतिशत से बढ़कर सीधे 31 प्रतिशत तक पहुंच गई है, लेकिन अगर आप सोचते हैं कि फिट रहने के लिए आपको ट्रेडमिल पर घंटों दौड़ना होगा या भारी कसरत करनी होगी, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है।

    हालिया रिपोर्ट्स और स्टडी से यह साफ हो गया है कि सेहतमंद रहने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है। जिन लोगों के पास वर्कआउट के लिए ज्यादा समय नहीं होता, उनके लिए 'आइसोमेट्रिक' व्यायाम एक बेहतरीन और राहत भरा विकल्प बनकर सामने आया है। हफ्ते में मात्र तीन दिन और सिर्फ 14 से 15 मिनट का एक सेशन ही आपको फिट रखने के लिए काफी है।

    Wall Sits for Hypertension

    (Image Source: AI-Generated)

    क्या है आइसोमेट्रिक व्यायाम और इसके फायदे?

    आइसोमेट्रिक कसरत आम व्यायामों से काफी अलग है। इसमें शरीर को लगातार हिलाने-डुलाने के बजाय, उसे एक खास पोजीशन में स्थिर रखा जाता है। यह आसान-सी लगने वाली कसरत आपके शरीर को अंदर से मजबूती प्रदान करती है। सबसे अहम बात यह है कि यह व्यायाम हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में बेहद असरदार साबित हुआ है।

    क्या कहता है विज्ञान और हालिया शोध?

    यूं तो कई दशकों से वैज्ञानिक आइसोमेट्रिक कसरत के फायदों के बारे में तर्क देते आ रहे हैं, लेकिन बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल नहीं हो रहा था। हाल ही में इसके असर को परखने के लिए लगभग 16 हजार लोगों पर एक शोध किया गया। इन सभी लोगों को ब्लड प्रेशर कम करने के लिए कम से कम दो हफ्तों तक अलग-अलग कसरतें करवाई गईं। इस शोध में शामिल लोगों को जो कसरतें करवाई गईं, उनमें मुख्य रूप से शामिल थे:

    खबरें और भी

    • हैंडग्रिप: हाथ में किसी गेंद या वस्तु को पकड़कर जोर से दबाना।
    • वॉल स्क्वाट: दीवार के सहारे पीठ टिकाकर कुर्सी पर बैठने जैसी पोजीशन में रहना।
    • लेग एक्सटेंशन: पैरों को सीधा करके स्ट्रेच करने वाला व्यायाम।

    क्या है इसे करने का सही तरीका?

    परीक्षणों के दौरान इस कसरत के लिए एक बहुत ही आसान और समान योजना अपनाई गई थी। इसका फॉर्मूला बेहद आसान है:

    आपको अपनी चुनी हुई पोजीशन (जैसे हैंडग्रिप या वॉल स्क्वाट) में सिर्फ 2 मिनट तक रहना है। ऐसे आपको कुल 4 सेट करने हैं। हर सेट के बीच में आप 1 या 2 मिनट का आराम ले सकते हैं। इस आसान से रूटीन को अपनाने वाले लोगों के ब्लड प्रेशर में साफ तौर पर कमी देखी गई।

    इसलिए, अब वक्त की कमी का बहाना छोड़िए। बिना किसी भारी-भरकम मशीन के, सिर्फ 15 मिनट के इस आसान आइसोमेट्रिक रूटीन से आप अपने ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकते हैं और एक स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- भारी डंबल उठाने से नहीं घटेगी पेट की चर्बी, डॉक्टर ने खोला फिटनेस इंडस्ट्री का सबसे बड़ा 'झूठ'

    यह भी पढ़ें- पिलाटे का एडवांस वर्जन है 'लैग्री वर्कआउट', सिर्फ 40 मिनट की एक्सरसाइज में मिलेगी फुल बॉडी फिटनेस