पौधों की रुकी हुई ग्रोथ बढ़ाने के लिए ऐसे करें चावल के पानी का इस्तेमाल, हर मौसम में रहेंगे हरे-भरे
पौधों की रुकी हुई ग्रोथ और पीली पत्तियों की समस्या के लिए चावल का पानी एक प्राकृतिक उपाय है। ...और पढ़ें

बेकार समझकर फेंके नहीं चावल का पानी (Image Source: AI-Generated)
HighLights
चावल का पानी पौधों के लिए प्राकृतिक पोषक तत्वों से भरपूर
स्टार्च और मिनरल्स जड़ों को मजबूत कर ग्रोथ बढ़ाते हैं
सादा, उबला या फर्मेंटेड पानी इस्तेमाल कर सकते हैं
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपके घर के गमलों में लगे पौधे अचानक से बढ़ना रुक गए हैं? उनकी पत्तियां पीली पड़ रही हैं, कलियां झड़ रही हैं या उनमें फूल नहीं आ रहे हैं? हम अक्सर पौधों को बचाने के लिए बाजार से महंगी केमिकल वाली खाद खरीद लाते हैं, लेकिन असली जादू तो हमारी अपनी रसोई में ही छिपा है।
जी हां, हम बात कर रहे हैं 'चावल के पानी' की। यह एक ऐसा मुफ्त का नुस्खा है, जो आपके मुरझाए और रुके हुए पौधों में भी नई जान डाल सकता है। आइए जानते हैं कि यह कैसे काम करता है और इसका इस्तेमाल कैसे करना है।

(Image Source: AI-Generated)
चावल का पानी पौधों के लिए वरदान क्यों है?
चावल धोते समय जो सफेद पानी हम बेकार समझकर सिंक में बहा देते हैं, असल में वह पोषक तत्वों का खजाना होता है। इसमें स्टार्च, कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन, जिंक और नाइट्रोजन जैसे कई जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं।
- स्टार्च: यह मिट्टी में मौजूद गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है, जिससे मिट्टी उपजाऊ बनती है।
- मिनरल्स: ये पौधों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं और नई पत्तियों व फूलों को निकलने में मदद करते हैं।
चावल का पानी तैयार करने के 3 आसान तरीके
आप अपनी सुविधा के अनुसार इन तीन में से किसी भी तरीके से चावल का पानी तैयार कर सकते हैं:
खबरें और भी
सादा धोया हुआ पानी
जब आप खाना बनाने के लिए कच्चे चावल धोते हैं, तो उस सफेद पानी को फेंकने के बजाय एक बर्तन में इकट्ठा कर लें। यह पानी बहुत हल्का होता है और इसे तुरंत पौधों में डाला जा सकता है।
उबला हुआ पानी या मांड
चावल उबालने के बाद जो गाढ़ा पानी बचता है, वह पौधों के लिए एक 'एनर्जी ड्रिंक' की तरह काम करता है, लेकिन ध्यान रहे, यह बहुत गाढ़ा होता है। इसलिए इसे पौधों में डालने से पहले इसमें थोड़ा सादा पानी मिलाकर इसे पतला कर लें।
फर्मेंटेड पानी
चावल धोने के बाद उस पानी को किसी जार या बोतल में भरकर 1 से 2 दिन के लिए किसी छायादार जगह पर छोड़ दें। जब इसमें से हल्की खट्टी महक आने लगे, तो समझ जाएं कि आपका 'सुपर पावरफुल' लिक्विड फर्टिलाइजर तैयार है। इसमें सादा पानी मिलाएं और पौधों में डाल दें।
पौधों में चावल का पानी कैसे इस्तेमाल करें?
आप इसे सामान्य पानी की तरह सीधे पौधों की मिट्टीमें डाल स कते हैं। इससे मिट्टी की क्वालिटी सुधरेगी।
अगर पौधों की पत्तियों की चमक चली गई है या उन पर छोटे कीड़े लग गए हैं, तो चावल के सादे पानी को स्प्रे बोतल में भरकर पत्तियों पर छिड़काव करें। इससे पत्तियां साफ और चमकदार हो जाएंगी।
इन जरूरी बातों का हमेशा रखें ध्यान
- नमक से बचें: चावल उबालते समय अगर आपने पानी में नमक या तेल डाला है, तो उस पानी का इस्तेमाल पौधों में बिल्कुल न करें। नमक पौधों को सुखा सकता है।
- ठंडा करके डालें: अगर आप उबले हुए चावल का पानी इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उसे हमेशा पूरी तरह ठंडा होने दें। गर्म पानी डालने से पौधों की जड़ें जल सकती हैं।
इसे हफ्ते में 1 या 2 बार ही पौधों में डालें। जरूरत से ज्यादा पानी डालने से मिट्टी में फंगस लग सकती है या चींटियां आ सकती हैं।