Sony और Samsung के 4K AI Smart TV एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ देगें जबरदस्त पिक्चर और लेटेस्ट फीचर्स

सोनी और सैमसंग के AI पर काम करने वाले 4K टीवी में एडवांस पिक्चर टेक्नोलॉजी और स्मार्ट फीचर्स का शानदार मेल मिलता है। ये Smart TV रोज़मर्रा के मनोरंजन में सिनेमा जैसा अनुभव आपके लिविंग रुम में लेकर आते हैं।
सोनी और सैमसंग के 5 4K AI स्मार्ट टीवी मॉडल्स
सोनी और सैमसंग के 5 4K AI स्मार्ट टीवी मॉडल्स

जब आप घर में फिल्म, मैच या वेब सीरीज़ को असली सिनेमाई अनुभव के साथ देखना चाहते हैं, तो सिर्फ बड़ी स्क्रीन ही काफी नहीं होती। पिक्चर क्वालिटी, कलर डेप्थ और इमर्सिव डिस्प्ले टेक्नोलॉजी भी उतनी ही मायने रखती है। Sony और Samsung जैसे ब्रांड इसी बात को समझते हैं और उनके 4K AI स्मार्ट टीवी में एडवांस पिक्चर प्रोसेसिंग और इंटेलिजेंट अपस्केलिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। इन टीवी में 4K रिज़ॉल्यूशन के साथ AI बेस्ड साउंड और पिक्चर मोड जुड़ा होता है, जिससे हर सीन में बारीक डिटेल्स देखने को मिलती है। स्मार्ट इंटरफेस और ऐप सपोर्ट आपके मनोरंजन को और आसान बनाते हैं, चाहे आप OTT कंटेंट देखें या गेमिंग करें। नीचे दिए गए 5 विकल्पों में से सही टीवी चुनकर आप अपने लिविंग रूम में ही बड़ा और साफ़ स्क्रीन एक्सपीरियंस पा सकते हैं।

नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध AI के साथ काम करने वाले 5 शानदार टीवी विकल्प और जानें विस्तार से।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Sony BRAVIA 3 Series 164 cm (65 Inch) 4K Ultra HD AI Smart LED Google TV

    यह 65 इंच का 4K स्मार्ट टीवी मार्डन घरों में बड़े स्क्रीन पर शानदार मनोरंजन का अनुभव देने के लिए डिजाइन किया गया है। इसका 4K UHD रिज़ॉल्यूशन तस्वीरें बेहद साफ, तेज और डिटेल के साथ दिखाता है। 4K HDR प्रोसेसर X1 हर सीन को अपने आप बेहतर बनाता है, जिससे रंग ज्यादा नेचुरल लगते हैं और उजाले व अंधेरे हिस्सों में अच्छा संतुलन रहता है। ट्रिल्युमिनोस प्रो तकनीक रंगों को गहरा और ज्यादा रियल बनाती है, जिससे फिल्में और स्पोर्ट्स ज्यादा असली जैसे लगते हैं। इस Sony Smart TV का मोशनफ्लो XR फीचर तेज़ मूवमेंट वाले सीन में भी तस्वीर को स्मूद रखता है, जिससे क्रिकेट या एक्शन सीन धुंधले नहीं होते। साउंड के लिए डॉल्बी एटमॉस और बैस रिफ्लेक्स स्पीकर दिए गए हैं, जो आवाज़ को साफ और दमदार बनाते हैं। गूगल टीवी सिस्टम की मदद से आप ऐप्स, वेब सीरीज़ और फिल्में आसानी से चला सकते हैं। आवाज़ से कंट्रोल और मोबाइल से स्क्रीन शेयर करने की सुविधा भी मिलती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Sony {K-65S30B}
    • स्क्रीन साइज - 65 इंच
    • डिस्पले तकनीक - LED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz
    • साउंड आउटपुट - 20 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • स्क्रीन पर हर रंग को ज्यादा कलरफुल और नैचुरल दिखाने के लिए 4K HDR प्रोसेसर X1
    • क्रिकेट या एक्शन वाले तेज मूवमेंट सीन्स को ब्लर-फ्री बनाने के लिए मोशनफ्लो XR फीचर
    • साउंड के लिए डॉल्बी एटमॉस और बैस रिफ्लेक्स स्पीकर

    कमी

    • टीवी की परफॉर्मेंस को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    01
  • Samsung 138 cm (55 Inch) Vision AI 4K Ultra HD Smart QLED TV

    इस सैमसंग स्मार्ट टीवी का Q4 AI प्रोसेसर हर सीन को पहचानकर अपने आप पिक्चर और साउंड को बेहतर बनाता है, जिससे सामान्य कंटेंट भी 4K जैसा लगता है। यह 55 इंच टीवी घर में प्रीमियम और स्मार्ट देखने का अनुभव देता है। इसमें QLED 4K रेज़ोल्यूशन दिया गया है, जिससे तस्वीरें ज्यादा चमकदार, साफ और रंगों से भरपूर दिखती हैं। क्वांटम डॉट डिस्प्ले और क्वांटम एचडीआर तकनीक की मदद से उजाले और अंधेरे हिस्सों में बेहतर कंट्रास्ट दिखाई देता है। मोशन एक्सीलरेटर तेज़ मूवमेंट वाले सीन में भी स्मूद विज़ुअल देता है, जो स्पोर्ट्स और गेमिंग के लिए अच्छा है। साउंड के लिए 20 वॉट स्पीकर के साथ ऑब्जेक्ट ट्रैकिंग साउंड लाइट और क्यू सिम्फनी दी गई है, जिससे आवाज़ स्क्रीन के साथ चलती हुई महसूस होती है। सैमसंग स्मार्ट टीवी प्लेटफॉर्म पर सैमसंग टीवी प्लस के 100 से ज्यादा फ्री चैनल, स्क्रीन मिररिंग और स्मार्ट होम कंट्रोल जैसी सुविधाएँ मिलती हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Samsung {QA55QEF1AULXL}
    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • डिस्पले तकनीक - QLED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 50Hz
    • साउंड आउटपुट - 20 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • उजाले और अंधेरे हिस्सों में बेहतर कंट्रास्ट के लिए क्वांटम डॉट डिस्प्ले और क्वांटम एचडीआर तकनीक
    • साउंड के लिए 20 वॉट स्पीकर के साथ ऑब्जेक्ट ट्रैकिंग साउंड लाइट और क्यू सिम्फनी
    • सैमसंग टीवी प्लस के 100 से ज्यादा फ्री चैनल

    कमी

    • टीवी का रिमोट ठीक से काम ना करने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Samsung 138 cm (55 Inch) Neo-QLED 4K Mini LED QNX1D Series AI Smart TV

    यह AI स्मार्ट टीवी उन लोगों के लिए है जो घर पर ही शानदार पिक्चर और दमदार साउंड चाहते हैं। इसमें नियो QLED 4K डिस्प्ले दी गई है जिससे तस्वीर में गहरे काले रंग, तेज़ ब्राइटनेस और ज्यादा साफ डिटेल दिखाई देती है। इस 55 Inch TV का NQ4 AI Gen2 प्रोसेसर स्क्रीन पर चल रहे कंटेंट को पहचानकर अपने आप उसकी क्वालिटी बेहतर करता है, जिससे साधारण वीडियो भी ज्यादा शार्प और नेचुरल लगते हैं। 100Hz रिफ्रेश रेट और मोशन एक्सलरेटर 120Hz तेज़ मूवमेंट वाले सीन को स्मूद बनाते हैं, जिससे स्पोर्टस और एक्शन फिल्में देखने में मज़ा आता है। गेमिंग के लिए VRR और ALLM जैसे फीचर दिए गए हैं, जो गेम को बिना रुकावट और कम देरी के चलाने में मदद करते हैं। आवाज़ के लिए 40 वॉट का पावरफुल साउंड सिस्टम, डॉल्बी एट्मॉस और ओब्जेकट ट्रेकिंग साउंड लाइट दिया गया है, जिससे डायलॉग साफ सुनाई देते हैं और साउंड चारों ओर फैलता है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Samsung {QA55AQNX1DAULXL}
    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • डिस्पले तकनीक - Mini LED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 100Hz
    • साउंड आउटपुट - 40 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • स्क्रीन पर चल रहे कंटेंट को पहचानकर अपने आप उसकी क्वालिटी बेहतर बनाने के लिए NQ4 AI Gen2 प्रोसेसर
    • तेज़ मूवमेंट वाले सीन को स्मूद बनाने के लिए 100Hz रिफ्रेश रेट और मोशन एक्सलरेटर
    • गेमिंग के लिए VRR और ALLM जैसे फीचर

    कमी

    • टीवी की डिस्पले क्वालिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    03
  • Sony BRAVIA 3 Series 108 cm (43 Inch) 4K Ultra HD AI Smart LED Google TV

    यह 43 इंच स्मार्ट टीवी उन लोगों के लिए है जो साफ तस्वीर और भरोसेमंद परफॉर्मेंस चाहते हैं। इसमें 4K UHD LED डिस्प्ले दी गई है, जो रोज़मर्रा के देखने के साथ फिल्मों और स्पोर्ट्स में भी शानदार डिटेल दिखाती है। 4K HDR प्रोसेसर X1 और 4K X-रियल्टी प्रो तकनीक स्क्रीन पर चल रहे कंटेंट को पहचानकर उसकी क्वालिटी बेहतर करती है, जिससे कम रिज़ॉल्यूशन वाला वीडियो भी ज्यादा शार्प और नेचुरल नजर आता है। Triluminos PRO की मदद से रंग और ज्यादा गहरे और जीवंत दिखते हैं। मोशनफ्लो XR 200 तेज़ मूवमेंट वाले सीन को स्मूद बनाता है, इसलिए एक्शन सीन और मैच देखने में आंखों को आराम मिलता है। डॉल्बी ऑडियो और HDR10 सपोर्ट के कारण ब्राइट और डार्क सीन में अच्छा बैलेंस बना रहता है। आवाज़ के लिए 20 वॉट का बेस रिफलेक्स साउंड सिस्टम दिया गया है, जिसमें डॉल्बी ऑडियो और Ambient Optimization शामिल है। वॉइस कंट्रोल के साथ यह टीवी एक आसान और स्मार्ट एंटरटेनमेंट अनुभव देता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Sony {K-43S30}
    • स्क्रीन साइज - 43 इंच
    • डिस्पले तकनीक - LED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz
    • साउंड आउटपुट - 20 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • स्क्रीन पर चल रहे कंटेंट को पहचानकर उसकी क्वालिटी बेहतर बनाने के लिए 4K X-रियल्टी प्रो तकनीक
    • तेज़ मूवमेंट वाले सीन को स्मूद बनाने के लिए मोशनफ्लो XR 200
    • आवाज़ के लिए 20 वॉट का बेस रिफलेक्स साउंड सिस्टम

    कमी

    • टीवी को लेकर अभी तक किसी अमेजन यूजर की कोई शिकायत नही है।
    04
  • Samsung 43"(1.08m) 4K M7 Vision AI Smart TV

    यह 43 इंच 4K स्मार्ट मॉनिटर एक साथ स्मार्ट टीवी और पावरफुल मॉनिटर का अनुभव देता है। 4K UHD रिज़ॉल्यूशन की वजह से तस्वीरें बेहद साफ, शार्प और डिटेल के साथ दिखाई देती हैं, चाहे आप फिल्म देखें, गेम खेलें या काम करें। विजन AI तकनीक कंटेंट को पहचानकर अपने आप पिक्चर और साउंड को बेहतर बनाती है, जिससे हर सीन ज्यादा नेचुरल लगता है। AI पिक्चर ऑप्टिमाइजर स्क्रीन पर दिख रहे कंटेंट के हिसाब से ब्राइटनेस, कॉन्ट्रास्ट और रंगों को एडजस्ट करता है, जिससे आंखों पर जोर नहीं पड़ता। HDR10 और 1 बिलियन कलर सपोर्ट की मदद से रंग गहरे और ज्यादा रियल नजर आते हैं। 20 वॉट के इनबिल्ट स्पीकर्स और ए़डप्टिव Sound+ फीचर के साथ आवाज़ साफ और बैलेंस्ड सुनाई देती है। सैमसंग टीवी प्लस और एप्पल एयरप्ले से एंटरटेनमेंट आसान हो जाता है। वाई-फाई और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी इसे काम और गेमिंग दोनों के लिए बढ़िया विकल्प बनाती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Samsung {LS43FM700UWXXL}
    • स्क्रीन साइज - 43 इंच
    • डिस्पले तकनीक - LED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - NA
    • साउंड आउटपुट - 20 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • कंटेंट को पहचानकर अपने आप पिक्चर और साउंड को बेहतर बनाने के लिए विजन AI तकनीक
    • स्क्रीन पर दिख रहे कंटेंट के हिसाब से ब्राइटनेस, कॉन्ट्रास्ट और रंगों को एडजस्ट करने के लिए AI पिक्चर ऑप्टिमाइजर
    • आवाज़ साफ और बैलेंस्ड के लिए ए़डप्टिव Sound+ फीचर

    कमी

    • स्मार्ट मॉनिटर टीवी के स्पीकर्स की आवाज कम होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    05

4K AI टीवी को सामान्य टीवी से क्या बातें अलग बनाती है?

4K AI टीवी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करके आप जो देख रहे हैं, उसे रियल टाइम में समझता है और उसी के हिसाब से तस्वीर और आवाज को बेहतर बनाता है। नार्मल 4K टीवी जहां सिर्फ हाई रेजोल्यूशन दिखाते हैं, वहीं AI टीवी कम रेजोल्यूशन वाले कंटेंट को भी बेहतर बनाकर दिखाते हैं। यह रंगों को ज्यादा नेचुरल करता है, कॉन्ट्रास्ट बेहतर बनाता है और सीन के हिसाब से साउंड को अपने आप एडजस्ट करता है। इसका फायदा यह होता है कि HD कंटेंट भी ज्यादा शार्प नजर आता है, मूवमेंट स्मूद लगती है और आवाज ज्यादा गहरी और इमर्सिव महसूस होती है। 

गेमिंग और स्पोर्टस के लिए 4K AI टीवी लेना उपयुक्त है?

बिलकुल, 4K AI टीवी गेमिंग और स्पोर्ट्स दोनों के लिए काफी बेहतर माने जाते हैं, क्योंकि इनमें हाई रिफ्रेश रेट, कम इनपुट लैग और मोशन को बेहतर बनाने वाली AI तकनीक मिलती है।स्पोर्ट्स देखते समय AI मोशन स्मूदिंग तेज मूवमेंट के दौरान होने वाले ब्लर को कम कर देती है, जिससे हर एक्शन साफ दिखाई देता है। वहीं गेमिंग के लिए VRR, ALLM और AI आधारित पिक्चर ऑप्टिमाइजेशन जैसे फीचर्स गेमप्ले को ज्यादा स्मूद और कंट्रोल को ज्यादा रिस्पॉन्सिव बनाते हैं। इसका नतीजा यह होता है कि गेम खेलना और लाइव मैच देखना दोनों ही ज्यादा इमर्सिव और मजेदार अनुभव बन जाते हैं।

4K AI स्मार्ट टीवी लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

नीचे हमने कुछ बिंदुओं के जरिये ये जानकारी दी है कि 4K AI स्मार्ट टीवी लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि आप पहली बार में ही सही प्रोडक्ट चुन पांऐ।

  • टीवी पैनल और कलर - टीवी लेते समय पैनल तकनीक, सपोर्ट किए गए HDR फॉर्मेट, ब्राइटनेस लेवल, कॉन्ट्रास्ट और व्यूइंग एंगल जरूर देखें। ये सभी चीजें मिलकर 4K कंटेंट में रंगों को ज्यादा नैचुरल और तस्वीर को ज्यादा शार्प बनाती हैं।
  • AI प्रोसेसर और अपस्केलिंग - AI प्रोसेसर लो-रिज़ॉल्यूशन कंटेंट को बेहतर तरीके से अपस्केल करता है और सीन के हिसाब से पिक्चर को अपने आप ऑप्टिमाइज़ करता है।
  • स्मार्ट OS और ऐप सपोर्ट - ऐसा टीवी चुनें जिसमें स्मूद स्मार्ट ऑपरेटिंग सिस्टम हो, सभी पॉपुलर स्ट्रीमिंग ऐप्स मिलें, समय-समय पर अपडेट आते रहें और वॉइस असिस्टेंट सपोर्ट भी हो।
  • साउंड क्वालिटी और ऑडियो फीचर्स - डॉल्बी एट्मॉस, AI साउंड ट्यूनिंग और क्लियर डायलॉग जैसे फीचर्स बेहतर ऑडियो अनुभव देते हैं।
  • कनेक्टिविटी और गेमिंग फीचर्स - HDMI 2.1, USB पोर्ट, ब्लूटूथ, वाई-फाई, 120Hz तक रिफ्रेश रेट, VRR और लो इनपुट लैग जैसी सुविधाएं गेमिंग को स्मूद और रिस्पॉन्सिव बनाती हैं।

तुलना: सोनी और सैमसंग के 4K AI स्मार्ट टीवी मॉडल्स

मॉडल

स्क्रीन साइज

फीचर्स

Sony {K-65S30B}

65 इंच

4K HDR प्रोसेसर X1, ट्रिल्युमिनोस प्रो तकनीक, डॉल्बी एटमॉस और बैस रिफ्लेक्स स्पीकर

Samsung {QA55QEF1AULXL}

55 इंच

क्वांटम डॉट डिस्प्ले, मोशन एक्सीलरेटर, ऑब्जेक्ट ट्रैकिंग साउंड लाइट और क्यू सिम्फनी, सैमसंग टीवी प्लस

Samsung {QA55AQNX1DAULXL}

55 इंच

NQ4 AI Gen2 प्रोसेसर, 100Hz रिफ्रेश रेट, VRR और ALLM, डॉल्बी एट्मॉस और ओब्जेकट ट्रेकिंग साउंड लाइट

Sony {K-43S30}

43 इंच

4K HDR प्रोसेसर X1 और 4K X-रियल्टी प्रो तकनीक, मोशनफ्लो XR 200, डॉल्बी ऑडियो और HDR10 सपोर्ट 

Samsung {LS43FM700UWXXL}

43 इंच

विजन AI तकनीक, AI पिक्चर ऑप्टिमाइजर, HDR10 और 1 बिलियन कलर सपोर्ट, ए़डप्टिव Sound+ फीचर

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।

इन्हें भी पढ़ें :-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • 4K टीवी में AI फीचर क्यों महत्वपूर्ण होता है?
    +
    AI फीचर पिक्चर को स्मार्ट तरीके से प्रोसेस करता है ताकि रंग, डीटेल और क्लैरिटी संतुलित और बेहतर दिखे।
  • सोनी और सैमसंग के टीवी सामान्य टीवी से किस तरह अलग होते हैं?
    +
    इन ब्रांड के टीवी में एडवांस पिक्चर टेक्नोलॉजी और इंट्यूटिव स्मार्ट इंटरफेस मिलता है, जिससे विज़ुअल और यूजर एक्सपीरियंस बेहतर होता है।
  • 4K स्मार्ट टीवी लेते समय किन बातों पर ध्यान देना चाहिए?
    +
    स्मार्ट टीवी लेते समय पिक्चर प्रोसेसिंग, साउंड क्वालिटी और ऐप सपोर्ट जैसी चीज़ें ज़रूरी हैं ताकि हर तरह के कंटेंट को बेहतर अनुभव के साथ देखा जा सके।