होम थिएटर सेटअप का दिल, एक बेहतरीन साउंडबार आपके देखने और सुनने के अनुभव को पूरी तरह से बदल सकता है। 2026 में सैमसंग साउंडबार इस वादे को पूरा करने के लिए डिजाइन किए गए हैं। इस ब्रांड के साउंडबार डॉल्बी एटमॉस और डीटीएस:एक्स जैसी एडवांस्ड ऑडियो टेक्नोलॉजी, Q-सिम्फनी जैसे बेहतरीन टीवी इंटीग्रेशन, और यूज़र-फ्रेंडली डिजाइन के साथ आते हैं। Samsung Soundbar इनोवेशन और बेहतरीन ऑडियो ऑडियो क्वालिटी से भरे हुए हैं। इनमें अलग-अलग ऑडियो चैनल वाले मॉडल भी मिलते हैं, जिससे अपने मनोरंजन के प्रकार और कमरे के आकार के हिसाब से एक सही साउंड बार चुनने की आजादी मिलती है। कनेक्टिविटी के मामले में भी ये बहुत अच्छे होते हैं, जिससे आप आसानी से अपना ऑडियो सेट-अप तैयार कर सकते हैं।
2026 में देखिए Samsung के पांच बेहतरीन साउंडबार, जो देंगे साउंड का डबल डोज़!

जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।
Samsung 400 W True 5.1.2ch Soundbar with Wireless Dolby Atmos
400 वॉट साउंड आउटपुट वाले इस सैमसंग साउंडबार के साथ घर में ही थिएटर जैसी आवाज का मजा मिल सकता है। यह 5.1.2 ऑडियो चैनल से लैस है, जो खास तौर पर मीडियम या लार्ज साइज कमरे में सराउंड साउंड का अनुभव देता है। वही, Dolby Atmos ऑडियो इस आवाज को अधिक गहरा और स्पष्ट बनाने का काम करती है ताकी फिल्में देखते समय डायलॉग्स एकदम साफ सुनाई दें। सुविधाजनक कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4 अलग-अलग HDMI और 1 ऑप्टिकल पोर्ट के साथ ही ब्लूटूथ 5.3 और WiFi सपोर्ट भी मिलता है, जिससे डिवाइसों को वायर्ड और वायरलेस दोनों तरीकों से जोड़ा जा सकता है। यह वन रिमोट कंट्रोल के साथ आता है, जिसकी वजह से आप सैमसंग टीवी रिमोट से भी इस साउंडबार के मुख्य फीचर्स को नियंत्रित कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल नंबर- HW-Q800H/XL
- ऑडियो आउटपुट- सराउंड
- माउंटिंग टाइप- वॉल और टेबल माउंट
- कंट्रोल मेथेड- ऐप, रिमोट, वॉइस
- ऑडियो चैनल- 5.1.2
खूबियां
- AI अडाप्टिव साउंड ऑडियो को स्क्रीन पर चल रहे कंटेंट के हिसाब से एडजस्ट करता है।
- Q-Symphony टीवी स्पीकर और साउंडबार की आवाज एकसाथ चलाकर इमर्सिव साउंड देता है।
कमी
- सबवूफर के सही से काम ना करने की समस्या।
01Samsung 400 W 5.1 ch Soundbar with Dolby Audio
सैमसंग के इस 5.1 साउंडबार के साथ फिल्में देखते या फिर गेम खेलते समय आपको अपने कमरे में किसी थिएटर जैसा एहसास मिलता है, जिसमें आवाज चारों तरफ से आती हुई प्रतीत होती है। इसमें सेंटर स्पीकर के साथ वायरलेस सबवूफर भी मिलता है, जिस वजह से साफ डायलॉग के साथ ही दमदार बेस भी सुनाई देता है। वहीं, वॉइस एन्हैंस और नाइट दो ऐसे साउंड मोड हैं, जिन्हें इस्तेमाल करके कम वॉल्यूम में भी साफ आवाज सुनी जा सकती है वो भी बिना किसी बैकग्राउंड नॉइज के। इसकी खास अडाप्टिव साउंड टेक्नोलॉजी कंटेंट के हिसाब से साउंड को ऑप्टिमाइज और एडजस्ट करने का काम करती है, ताकी आपको मनोरंजन के लिए सही ऑडियो मिल सके। यह सैमसंग साउंडबार डॉल्बी ऑडियो से लैस है, जो अपनी शानदार सराउंड साउंड परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल नंबर- HW-C45E/XL
- फ्रेक्वेंसी रिस्पॉन्स- 20000 Hz
- कनेक्टिविटी- ब्लूटूथ, HDMI, USB, ऑप्टिकल
- कंट्रोल मेथेड- रिमोट
- ऑडियो आउटपुट- सराउंड
खूबियां
- दमदार और गहरे बेस का मजा लेने के लिए बेस बूस्ट फीचर मिलता है।
- फिल्मों से हटकर गेमिंग के वक्त इसे परफेक्ट ऑडियो के लिए गेम मोड पर सेट कर सकते हैं।
कमी
- साइड स्पीकर की आवाज ज्यादा तेज नहीं है।
02Samsung 300 W 2.1 ch Soundbar with Dolby Audio
अगर आप चाहते हैं कि आपको लिविंग रूम के काउच पर बैठकर थिएटर में चारों तरफ से आने वाली दमदार आवाज सुनाई दे, तो इस साउंडबार का डॉल्बी ऑडियो और DTS वर्चुअल X इस काम को बखूबी करते हैं। इसमें बीट्स से भरे गानों को दमदार बेस के साथ सुनने के लिए बेस बूस्ट का फीचर भी मिलता है। वहीं, यह Samsung Soundbar अडाप्टिव साउंड के जरिए आवाज को कंटेंट के हिसाब से भी एडजस्ट करने में सक्षम है। इसका वन रिमोट कंट्रोल सपोर्ट साउंडबार को सैमसंग टीवी रिमोट से भी नियंत्रित करने की सुविधा देता है। इस साउंड बार का पावर आउटपुट 300 वॉट है और यह 2.1 ऑडियो चैनल के जरिए छोटी जगहों पर शक्तिशाली आवाज प्रदान करता है। वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ का विकल्प भी मिलता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल नंबर- HW-B45EF/XL
- ऑडियो चैनल- 2.1
- कंट्रोलर टाइप- रिमोट कंट्रोल
- ऑडियो आउटपुट- सराउंड
- माउंटिंग टाइप- वॉल और टेबल माउंट
खूबियां
- गानों में भरपूर झंकार देने वाला वायरलेस सबवूफर मिलता है।
- वॉइस एन्हैंस के जरिए डायलॉग की स्पष्टता को बढ़ा सकते हैं।
कमी
- तेज आवाज में थोड़ा शोर सुनाई देता है।
03Samsung 490 W 5.1 ch Soundbar with Center Speaker
टीवी से लेकर लैपटॉप और अन्य डिवाइसों को आसानी से कनेक्ट करने के लिए इस सैमसंग साउंडबार में 4 HDMI और 1 ऑप्टिकल पोर्ट के साथ ही ब्लूटूथ और USB प्लेबैक सपोर्ट भी मिलता है। यह स्पष्ट साउंड देने वाले वायरलेस रिअर स्पीकर के साथ आता है, जिन्हें अपने हिसाब से कमरे के किसी भी कोने में तारों की झंझट के बिना सेट कर सकते हैं। इसका वायरलेस सबवूफर दमदार और गहरा बेस देने के लिए जाना जाता है, ताकी म्यूजिक के साथ भी कोई समझौता ना करना पड़े। इस 5.1 साउंडबार का Q-Symphony फीचर टीवी स्पीकर और साउंडबार दोनों की आवाज एकसाथ चलाता है, ताकी एक परफेक्ट ऑडियो-विजुअल अनुभव मिले। इसके अलावा, डॉल्बी ऑडियो टेक्नोलॉजी मूवी साउंड को सराउंड इफेक्ट देती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल नंबर- HW-B67EF/XL
- माउंटिंग टाइप- टेबल और वॉल
- स्पीकर साइज- 86 सेमी
- कंट्रोल मेथेड- रिमोट
- ऑडियो चैनल- 5.1
खूबियां
- बिल्ट-इन सेंटर स्पीकर अधिक स्पष्ट आवाज देने का काम करता है।
- नाइट मोड रात के समय कम आवाज में भी साफ ऑडियो देता है।
कमी
- बेस की आवाज सामान्य रहने वाली है।
04Samsung 370 W 3.1 ch Soundbar with Dolby Audio
सैमसंग ब्रांड का यह साउंडबार 3.1 चैनल ऑडियो से लैस है, जो कि एक छोटे कमरे या लिविंग एरिया में परफेक्ट साउंड देता है। इसका साउंड आउटपुट 370 W है और बिल्ट-इन सेंटर स्पीकर के जरिए स्पष्ट आवाज देता है। यह Dolby Audio टेक्नोलॉजी और DTS वर्चुअल X के साथ आता है, ताकी फिल्में देखते वक्त आपको घर में ही थिएटर जैसी आवाज का भरपूर मजा मिल सके। इसमें मिलने वाला अडाप्टिव साउंड आवाज को कंटेंट के हिसाब से एडजस्ट करता है, जिससे आपको एक बैलेंस्ड ऑडियो-विजुअल अनुभव मिलता है। वहीं, अधिक स्पष्ट और बेहतर आवाज के लिए इसका वॉइस एन्हैंस मोड इस्तेमाल किया जा सकता है, जिसे ऑन करते ही आवाज एकदम साफ हो जाती है। यह साउंड बार ब्लूटूथ, USB, ऑप्टिकल और HDMI जैसे मल्टीपल कनेक्टिविटी विकल्पों के साथ आता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल नंबर- HW-B650F/XL
- फ्रेक्वेंसी रिस्पॉन्स- 20000 Hz
- ऑडियो आउटपुट- सराउंड
- कंट्रोल मेथेड- रिमोट
- स्पीकर साइज- 92.5 सेमी
खूबियां
- टीवी स्पीकर और साउंडबार की एक जैसी आवाज देने के लिए Q-सिंफनी फीचर दिया गया है।
- इस साउंडबार को नाइट और गेम जैसे अलग-अलग मोड पर भी सेट किया जा सकता है।
कमी
- कुछ अमेजन ग्राहक खराब साउंड क्वालिटी की शिकायत करते हैं।
05
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
2026 में अच्छे रहने वाले सैमसंग साउंडबार मॉडलों की तुलना
|
मॉडल्स |
पावर आउटपुट |
ऑडियो चैनल |
अन्य |
|
(HW-Q800H/XL, Black) |
400 W |
5.1.2 |
एलेक्सा और WiFi सपोर्ट |
|
(HW-B750F/XL, Black) |
400 W |
5.1 |
3D सराउंड साउंड |
|
(HW-B45EF/XL, Titan Black) |
300 W |
2.1 |
बेस बूस्ट |
|
(HW-B67EF/XL, Black) |
490 W |
5.1 |
वायरलेस रिअर स्पीकर |
|
(HW-B650F/XL, Black) |
370 W |
3.1 |
वायरलेस सबवूफर |
गैजेट गली कैटेगरी में देखें ऐसी अन्य डिवाइसों की जानकारी।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- क्या सैमसंग साउंडबार मेरे किसी भी टीवी के साथ काम करेगा?+हां, अधिकांश सैमसंग साउंडबार HDMI ARC/eARC या ऑप्टिकल केबल के माध्यम से किसी भी ब्रांड के टीवी के साथ काम करेंगे। हालांकि, सैमसंग टीवी के साथ Q-सिम्फनी जैसी कुछ उन्नत सुविधाएँ केवल सैमसंग टीवी के साथ ही उपलब्ध होंगी।
- क्या मुझे डॉल्बी एटमॉस वाले साउंडबार की आवश्यकता है?+यदि आप एक इमर्सिव, मल्टीडायरेक्शनल ध्वनि अनुभव चाहते हैं, खासकर फिल्मों और गेमिंग के लिए, तो डॉल्बी एटमॉस वाला साउंडबार अत्यधिक अनुशंसित है। यह ऊपर से आने वाली ध्वनि का भ्रम पैदा करता है, जिससे अनुभव कहीं अधिक बेहतर हो जाता है।
- साउंडबार और होम थिएटर सिस्टम में क्या अंतर है?+साउंडबार एक कॉम्पैक्ट, ऑल-इन-वन यूनिट है जो टीवी ऑडियो को बेहतर बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। होम थिएटर सिस्टम में आमतौर पर कई अलग-अलग स्पीकर (फ्रंट, सेंटर, रियर) और एक रिसीवर शामिल होते हैं, जो अधिक जटिल सेटअप प्रदान करते हुए अधिक अनुकूलन योग्य और शक्तिशाली ध्वनि अनुभव प्रदान कर सकते हैं।
- क्या सैमसंग साउंडबार में बिल्ट-इन वॉयस असिस्टेंट होते हैं?+हां, सैमसंग के कई प्रीमियम साउंडबार मॉडल में एलेक्सा या गूगल असिस्टेंट जैसे बिल्ट-इन वॉयस असिस्टेंट होते हैं, जिससे आप अपनी आवाज से संगीत चला सकते हैं, जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और अन्य स्मार्ट होम डिवाइस को नियंत्रित कर सकते हैं।
- साउंडबार का वायरलेस सबवूफर कितना महत्वपूर्ण है?+एक वायरलेस सबवूफर अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह गहरे बास प्रदान करता है जो फिल्मों और संगीत को अधिक प्रभावशाली बनाता है। वायरलेस होने से इसे कमरे में कहीं भी रखने की सुविधा मिलती है, जिससे केबल मैनेजमेंट आसान हो जाता है।
You May Also Like