स्मार्ट स्पीकर्स अब सिर्फ गाने चलाने तक सीमित नहीं रहे, बल्कि पूरे स्मार्ट होम को आवाज से कंट्रोल करने का हिस्सा बन चुके हैं। भारत में Alexa के साथ आने वाले स्पीकर्स की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है, खासकर उन यूजर्स के बीच जो लाइट्स, टीवी और स्मार्ट डिवाइस को वॉइस कमांड से चलाना चाहते हैं। Amazon के Echo डिवाइस अभी भी इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं, क्योंकि Alexa इंटिग्रेशन और स्मार्ट होम कंपैटेबिलिटी काफी मजबूत है। हाल के समय में Echo Dot सीरीज कॉम्पैक्ट साइज और बैलेंस्ड साउंड के लिए पसंद की जा रही है, जबकि Echo Studio डीप बेस और रुम फिलिंग साउंड के कारण प्रीमियम कैटेगरी में चर्चा में रहता है। वहीं Sonos जैसे ब्रांडस बढ़िया ऑडियो क्वालिटी और इमर्सिव साउंड देने पर ध्यान दे रहे हैं। आज स्मार्ट स्पीकर्स में साफ आवाज, तगडा बेस और फास्ट वॉइस रिकॉग्निशन जैसी चीजें ज्यादा महत्वपूर्ण हो चुकी हैं।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध 5 बढ़िया एलेक्सा स्पीकर मॉडल्स।
Amazon Echo Dot (5th Gen) Smart speaker
घर को थोड़ा स्मार्ट और सुविधाजनक बनाने के लिए यह स्मार्ट स्पीकर अच्छा विकल्प हो सकता है। छोटे कमरे में गाने सुनने या ऐसे ही मस्ती के लिए यह अच्छा अनुभव दे सकता है। इस Amazon Alexa से सिर्फ आवाज देकर गाने चलाना, रिमाइंडर लगाना, मौसम का हाल पूछना या शॉपिंग लिस्ट बनाना आसान हो जाता है। यह हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में इस्तेमाल किया जा सकता है। मोशन डिटेक्शन और टेम्प्रेचर सेंसर इसकी खास सुविधाओं में शामिल हैं। उदाहरण के तौर पर कमरे में घुसते ही लाइट अपने आप चालू करना या तापमान बढ़ने पर एसी चालू करने जैसी रुटीन सेट की जा सकती हैं। यह स्मार्ट एपलाइसेंस जैसे लाइट, टीवी, पंखे को वॉइस से कंट्रोल करने में भी मदद करता है। साथ में इसे ब्लूटूथ स्पीकर की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। प्राइवसी के लिए मॉइक ऑफ बटन भी दिया गया है, जिससे जरूरत पड़ने पर माइक्रोफोन बंद किया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Amazon Echo Dot
- साइज - 3.9” x 3.9” x 3.5”
- वजन - 304 ग्राम
- ऑडियो - फ्रंट फायरिंग स्पीकर, हाई डेफिनेशन
- कनेक्टिविटी - ब्लूटूथ और वाई-फाई
- भाषा - अंग्रेजी और हिंदी
खूबियां
- प्राइवसी के लिए मॉइक ऑफ बटन
- हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं का सपोर्ट
कमी
- स्पीकर की बिल्ड क्वालिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
01
Amazon Echo Pop Smart Speaker
छोटे कमरे, स्टडी टेबल या बेडसाइड के लिए यह स्मार्ट स्पीकर अच्छा विकल्प हो सकता है। इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन ज्यादा जगह नहीं घेरता और पर्पल कलर इसे थोड़ा अलग और आकर्षक लुक देता है। इस स्पीकर में बैलेंस्ड बेस और साफ आवाज सुनने को मिलते हैं, जिससे गाने से लेकर पॉडकास्ट का अनुभव बेहतर लग सकता है। Alexa सपोर्ट होने की वजह से सिर्फ आवाज देकर गाने चलाना, अलॉर्म लगाना या मौसम की जानकारी लेना आसान हो जाता है। यह स्मार्ट लाइट्स, AC और TV जैसे कंपैटेबल डिवाइस को वॉइस से कंट्रोल करने में भी मदद करता है। अगर घर के सामान्य एप्लाइसेस को भी स्मार्ट तरीके से चलाना हो, तो स्मार्ट प्लग के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। इस Echo Pop को ब्लूटूथ स्पीकर की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। फोन कनेक्ट करके सीधे गाने चलाए जा सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Amazon Echo Pop
- साइज - 3.9” x 3.3” x 3.6”
- वजन - 196 ग्राम
- ऑडियो - फ्रंट फायरिंग स्पीकर
- कनेक्टिविटी - ब्लूटूथ और वाई-फाई
- भाषा - अंग्रेजी और हिंदी
खूबियां
- ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ फोन कनेक्ट करके सीधे गाने चलाने की सुविधा
- पर्पल कलर के साथ थोडा आकर्षक लुक
कमी
- स्पीकर कनेक्टिविटी में परेशानी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Amazon Echo (4th Gen) | Premium sound powered by Dolby and Alexa
अगर सिर्फ स्मार्ट फीचर्स ही नहीं बल्कि बेहतर साउंड क्वालिटी भी चाहिए, तो यह स्पीकर अच्छा विकल्प हो सकता है। इस Amazon Echo में Dolby पावर्ड साउंड दिया गया है, जिसकी वजह से गानों में बेस बढ़िया सुनाई देता है। कमरे में म्यूजिक सुनते समय आवाज ज्यादा भरी हुई महसूस होती है। एलेक्सा सपोर्ट की मदद से सिर्फ आवाज देकर गाने चलाना, न्यूज सुनना या रोजाना कामों की जानकारी लेना आसान हो जाता है। यह हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में इस्तेमाल किया जा सकता है। इस Bluetooth Speaker की खास बात इसका बिल्ट-इन स्मार्ट होम सपोर्ट है। यह Zigbee और मेटर कंपेटेबल डिवाइस को सीधे कनेक्ट करने में मदद करता है, इसलिए अलग हब की जरूरत कम पड़ सकती है। स्मार्ट लाइट्स और दूसरे डिवाइस को वॉइस से कंट्रोल किया जा सकता है। मोशन डिटेक्शन फीचर कमरे में आते ही लाइट चालू करने जैसी रुटीन बनाने में काम आता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Amazon Echo (4th Gen)
- साइज - 144 x 144 x 133 mm
- वजन - 970 ग्राम
- ऑडियो - वॉइस के लिए बिल्ट-इन स्पीकर
- कनेक्टिविटी - ब्लूटूथ और वाई-फाई
- भाषा - अंग्रेजी और हिंदी
खूबियां
- Zigbee और मेटर कंपेटेबल डिवाइस को सीधे कनेक्ट करने की सुविधा
- टॉप क्वालिटी ऑडियो के लिए डॉल्बी पावर्ड साउंड
कमी
- वॉइस रिकॉग्निशन ठीक से ना करने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
03
Amazon Echo Spot Alexa
बेडसाइड टेबल या छोटे कमरे के लिए यह स्मार्ट अलॉर्म क्लॉक स्पीकर काफी उपयोगी लग सकता है। इसमें सामने छोटी डिस्पले दी गई है, जहां समय, मौसम और गानों की जानकारी आसानी से देखी जा सकती है। इस अमेजन ईको स्पॉट में साफ आवाज और गहरा बेस सुनने को मिलता है, इसलिए छोटे कमरे में गाने या ऑडियोबुक सुनने का अनुभव अच्छा लगता है। स्क्रीन पर गाने का नाम भी दिखाई देता है और टच कंट्रोल की मदद से म्यूजिक चलाना या रोकना आसान हो जाता है। सुबह अलॉर्म के साथ अपनी पसंद का गाना चलाकर उठने की सुविधा इसे सामान्य अलार्म क्लॉक से अलग बनाती है। नाइट मोड रात में कम रोशनी के साथ समय देखने में मदद करता है, जिससे आंखों पर ज्यादा असर नहीं पड़ता। एलेक्सा सपोर्ट की वजह से मौसम पूछना या स्मार्ट लाइट्स कंट्रोल करना आसान हो जाता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Amazon Echo Spot
- साइज - 4.5” x 4.1” x 4.4”
- वजन - 408 ग्राम
- ऑडियो - बिल्ट-इन स्पीकर
- कनेक्टिविटी - ब्लूटूथ और वाई-फाई
- भाषा - अंग्रेजी और हिंदी
खूबियां
- टच कंट्रोल के साथ में म्यूजिक को चलाने और रोकने की सुविधा
- रात में कम रोशनी के साथ समय देखने में मददगार नाइट मोड
कमी
- स्पीकर की साउंड क्वालिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
04
Sonos Era 100 | Smart Speaker with WiFi
इस सोनोस स्पीकर में एक बड़ा मिडवूफर दिया गया है, जिससे बेस पहले से ज़्यादा गहरी महसूस हो सकती है। गाने सुनते समय धीमी आवाज़ के इफ़ेक्ट ज़्यादा भरपूर लग सकते हैं। इसका कॉम्पैक्ट डिज़ाइन इसे शेल्फ, स्टडी टेबल, किचन काउंटर या बेडसाइड जैसी जगहों पर आसानी से रखने लायक बनाता है। सेटअप करना भी ज़्यादा मुश्किल नहीं है। इसे WiFi से कनेक्ट करके Sonos ऐप के ज़रिए कुछ ही मिनटों में इस्तेमाल किया जा सकता है। वाई-फाई और ब्लूटूथ दोनों कनेक्टिविटी विकल्प मिलने से अलग-अलग डिवाइस से म्यूजिक चलाना आसान हो जाता है। ज़रूरत पड़ने पर AUX के ज़रिए दूसरे ऑडियो सोर्स भी कनेक्ट किए जा सकते हैं। Trueplay ट्यूनिंग टेक्नोलॉजी कमरे के हिसाब से आवाज़ को एडजस्ट करने में मदद करती है, जिससे आवाज़ ज़्यादा संतुलित सुनाई देती है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Sonos Era
- साइज - 12D x 18.2 x 12H
- वजन - 3 किलोग्राम
- ऑडियो - डायनमिक ड्राइवर
- कनेक्टिविटी - ब्लूटूथ और वाई-फाई
- भाषा - अंग्रेजी और हिंदी
खूबियां
- कमरे के हिसाब से आवाज़ को एडजस्ट करने वाला Trueplay ट्यूनिंग टेक्नोलॉजी
- शेल्फ, स्टडी टेबल, किचन काउंटर या बेडसाइड रखने के लिए कॉम्पैक्ट डिजाइन
कमी
- स्पीकर को लेकर अभी तक किसी अमेजन यूजर की कोई शिकायत नही है।
05
तुलना - भारत में उपलब्ध बढ़िया एलेक्सा स्पीकर
यहां पर हमने ऊपर बताए Alexa Speaker मॉडल्स की फीचर्स के साथ में तालिका बनाई है जिससे आप सभी मॉडल्स की तुलनात्मक जानकारी पा सकते हैं और अपने लिए बढ़िया विकल्प चुन सकते हैं।
ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।
इसे भी पढ़ें :-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।