Eye Care वाले 5 बेहतरीन Monitors लंबे समय तक काम करने के साथ आंखों को थकान से बचाएंगे

अगर आपके भी लंबे समय तक स्क्रीन पर काम करने से आंखों में थकान, सूखापन और धुंधलापन होता है, तो आपको जरूरत है आई केयर वाले मॉनिटर की। इनमें फ्लिकर फ्री, एंटी ग्लेयर और लो ब्लू लाइट जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो लंबे समय तक काम करने की सुविधा देते हैं और आंखों की सुरक्षा करने में मदद करते हैं।
लंबे समय तक काम करने के लिए आंखों का ख्याल रखने वाले 5 बेहतरीन मॉनिटर
लंबे समय तक काम करने के लिए आंखों का ख्याल रखने वाले 5 बेहतरीन मॉनिटर

लंबे समय तक काम करना है लेकिन सबसे पहले आंखों की सुरक्षा का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। ऐसे में अगर आप एक ऐसा मॉनिटर लेना चाहते हैं, जिसमें आई केयर की सुविधा मिलती हो, तो आप बिल्कुल सही जगह पर है। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां हम 5 बेहतरीन आई केयर मॉनिटर्स के विकल्प लेकर आए हैं, जिनमें Samsung, एसर, Lenovo, डेल और BenQ शामिल है। इनमें आपको लो ब्लू लाइट मिलती है, जो आंखों को चुभने वाली रोशनी से बचाती है। वहीं एंटी ग्लेयर पैनल रोशनी के रिफ्लेक्शन को कम करता है। इन मॉनिटर्स में फ्लिकर फ्री तकनीक है, जो स्क्रीन की टिमटिमाहट को रोकती है। 

यहां आपको आई केयर वाले मॉनिटर के विकल्प मिलेंगे।  

जागऱण स्मार्ट-चॉइस के जरिए विभिन्न उत्पादों की जानकारी मिलेगी।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • BenQ GW2291 22 IPS 100Hz FHD Eye-Care Monitor

    अगर आप लंबे समय तक काम करने के लिए आई केयर वाला मॉनिटर लेना चाहते हैं, तो Benq ब्रांड का चयन करना बेहतर विकल्प होगा। इसमें 100Hz का रिफ्रेश रेट और 5ms रिस्पॉन्स टाइम दिया गया है, जो मोशन ब्लर और लैग को कम करता है। 

    क्यों बढ़िया है?

    • यह गेमिंग मॉनिटर 1920x1080 Full HD रेजोल्यूशन और IPS पैनल के साथ मिलता है, जो साफ और स्पष्ट विजुअल्स प्रदान करता है। इसमें 178 डिग्री का वाइड व्यूइंग एंगल है, जिससे स्क्रीन को किसी भी कोने से देखा जा सकता है। 
    • आंखों की सुरक्षा के लिए इस मॉनिटर में लो ब्लू लाइट और फ्लिकर-फ्री टेक्नोलॉजी है, जो लंबे समय तक काम करने पर भी आंखों पर तनाव नहीं पड़ने देती है। यह आपको काफी देर तक काम करने की सुविधा देती है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Benq
    • स्क्रीन साइज - 21.5 इंच 
    • आस्पेक्ट अनुपात - 16:9
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 19.1D x 48.9W x 38H सेंटीमीटर 
    • आइटम का वजन - 2.56 किलोग्राम 

    खासियत 

    • अल्ट्राथिन बेज़ल डिजाइन
    • बिल्ट-इन स्पीकर्स

    कमी 

    • इस मॉनिटर के स्पीकर अच्छे नहीं है। 

     

    01
  • Dell S2725HSM 27 68.58cm FHD Monitor

    डेल ब्रांड का यह मॉनिटर लंबे समय तक काम करने की सुविधा देता है और आंखों पर दबाव भी नहीं पड़ने देता है क्योंकि इसमें आई केयर का फंक्शन मिलता है। 27 इंच के स्क्रीन साइज में आने वाला यह गेमिंग मॉनिटर Full HD स्क्रीन में आता है, जो IPS तकनीक के साथ मिलता है। 

    क्यों बढ़िया है? 

    • इस Dell Monitor में AMD FreeSync तकनीक दी गई है, जो स्क्रीन टियरिंग और स्टटरिंग को रोकती है, जिससे आपको लैग फ्री गेमिंग एक्सपीरियंस मिलता है। साथ ही आप लंबे समय तक आसानी से काम कर सकते हैं। 
    • यह गेमिंग मॉनिटर 99% sRGB कलर गेमट को सपोर्ट करता है, जिससे आपको सही और जीवंत रंग मिलते हैं। साथ ही इसकी 300 cd/m² ब्राइटनेस और 1500:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो गहरे काले और चमकीले सफेद रंगों का बेहतरीन संतुलन बनाते हैं।

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Dell 
    • स्क्रीन साइज - 27 इंच 
    • रिजॉल्यूशन - FHD 1080p
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 20.2D x 61W x 49.9H सेंटीमीटर 
    • आइटम का वजन - 3.95 किलोग्राम 

    खासियत 

    • बिल्ट-इन 3W डुअल स्पीकर
    • एर्गोनॉमिक डिज़ाइन 

    कमी 

    • इसकी कलर क्वालिटी बढ़िया नहीं है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Samsung 27 100Hz Curved Monitor

    27 इंच के स्क्रीन साइज में आने वाला यह सैमसंग मॉनिटर एर्गोनॉमिक डिजाइन आता है, जिसे आप अपनी सुविधा के अनुसार सेट कर सकते हैं। अल्ट्रा-स्मूथ परफॉर्मेंस के लिए यह मॉडल 100Hz और 1ms रिस्पॉन्स टाइम के साथ मिलता है, जो गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग के समय लैग नहीं होता है। 

    क्यों बढ़िया है? 

    • Samsung ब्रांड के इस मॉनिटर में फ़्लिकर फ़्री तकनीक है, जो स्क्रीन की रोशनी में होने वाली झिलमिलाहट को पूरी तरह से कम करता है। इसकी मदद से आप बिना किसी परेशानी के लंबे समय तक आसानी से काम कर सकते हैं। 
    • इको सेविंग प्लस तकनीक के साथ आने वाला यह मॉनिटर बिजली की बचत करने में मदद करता है। यह स्क्रीन की चमक को कम करके 10% से 50% तक बिजली की कम खपत करता है। 


    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Samsung 
    • स्क्रीन साइज - 27 इंच 
    • स्क्रीन सतह - मैट 
    • रिजॉल्यूशन - FHD 1080p
    • शेप - कर्व्ड 
    • वोल्टेज - 240 वोल्ट 

    खासियत 

    • आई सेवर मोड
    • फ़्लिकर फ़्री

    कमी 

    • इस मॉनिटर के स्टैंड में समस्या है। 
    03
  • Lenovo 24 Inch (60.96cm) Ultraslim PC Monitor

    अगर आप लंबे समय तक काम करने के लिए आंखों की सुरक्षा करने वाला मॉनिटर लेना चाहते हैं, तो लेनोवो ब्रांड का चयन करना सही रहेगा। LED डिस्प्ले के साथ आने वाला यह मॉडल 24 इंच के स्क्रीन साइज में आता है। इसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है, जो काम करते समय स्मूथ परफॉर्मेंस देता है। 

    क्यों बढ़िया है? 

    • इस 24 Inch Monitor का 3 साइड बेजल लेस डिजाइन आपको बड़ा और इमर्सिव व्यूइंग एक्सपीरियंस देता है। साथ ही इसका स्लिम लुक आपकी डेस्क को मॉडर्न बनाता है। यह आराम से कहीं पर भी फिट किया जा सकता है और कम जगह घेरता है। 
    • अगर आप ऑडियो का बेहतरीन अनुभव चाहते हैं, तो इस लेनोवो मॉनिटर में आपको दो 3वॉट के दमदार स्पीकर्स मिलते हैं, जिस वजह से आपको अलग से स्पीकर लेने की जरूरत नहीं पड़ती है। वहीं कनेक्टिविटी के लिए इसमें HDMI पोर्ट, डिस्प्ले पोर्ट और ऑडियो आउट पोर्ट शामिल है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Lenovo 
    • स्क्रीन साइज - 24 इंच 
    • डिस्प्ले - LED 
    • रिजॉल्यूशन - FHD 1080p
    • स्क्रीन सतह - एंटी ग्लेयर 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 18.2D x 53.9W x 43.3H सेंटीमीटर 

    खासियत

    • AMD फ्रीसिंक
    • बेजल-लेस डिजाइन 

    कमी 

    • इसकी स्क्रीन कंडीशनर अच्छी नहीं है। 
    04
  • Acer SA272U P1 27 Inch WQHD 25601440 IPS Monitor

    27 इंच के स्क्रीन साइज में आने वाला यह एसर मॉनिटर 2560×1440 रिजॉल्यूशन में मिलता है, जो फुल एचडी से 4 गुना ज्यादा क्रिस्टल क्लियर विजुअल्स प्रदान करता है। इसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है, जिस वजह से स्मूथ परफॉर्मेंस देता है। 

    क्यों बढ़िया है?

    • अगर आप लंबे समय तक स्क्रीन पर काम करना चाहते हैं, तो इस Acer मॉनिटर में आई केयर की सुविधा मिलती है। यह आपकी आंखों पर दबाव पड़ने से रोकता है। साथ ही सूखापन, थकान और धुंधलेपन को कम करता है। इससे आप बिना किसी परेशानी के वीडियो एडिटिंग, गेमिंग और अन्य काम आसानी से कर सकते हैं। 
    • 178 डिग्री के वाइड व्यूंइग एंगल वाला यह मॉनिटरAMD FreeSync टेक्नोलॉजी के साथ मिलता है, जो ग्राफिक कार्ड और मॉनिटर के रिफ्रेश रेट को सिंक करती है, जिससे गेम खेलते समय स्क्रीन टियरिंग और लैग नहीं होने देता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Acer 
    • स्क्रीन साइज - 27 इंच 
    • स्क्रीन सतह - मैट 
    • डिस्प्ले प्रकार - LED
    • रिजॉल्यूशन - QHD Wide 1440p
    • वोल्टेज - 240 वोल्ट 

    खासियत 

    • अल्ट्रा-स्लिम
    • बिल्ट इन स्पीकर 

    कमी 

    • इस बजट में आपको अधिक फंक्शन वाला मॉनिटर मिल सकता है। 
    05

5 बढ़िया आई केयर मॉनिटर्स की तुलना 

यहां आपको तालिका के माध्यम से लंबे समय तक काम करने वाले आई केयर मॉनिटर्स के बारे में जानकारी दी जा रही है। इन मॉडल्स का चयन आप अपनी सुविधा, जरूरत और बजट को ध्यान में रखते हुए कर सकते हैं। 

ब्रांड्स 

स्क्रीन साइज

खास सुविधा 

BenQ-GW2291 

21.5 इंच 

लो ब्लू लाइट

Dell-S2725HSM 

27 इंच 

एर्गोनॉमिक डिज़ाइन

Samsung-LS27D368GAWXXL 

27 इंच 

फ़्लिकर फ़्री

Lenovo-L-series

24 इंच

आई कम्फर्ट मोड 

Acer-SA272U P1 

27 इंच 

बिल्ट इन स्पीकर

इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए गैजेट गली पर क्लिक करें। 

इन्हें भी पढ़ें:- 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • लंबे समय तक स्क्रीन देखने से आंखों को क्या नुकसान हो सकता है?
    +
    लंबे समय तक स्क्रीन देखने से आँखों में सूखापन, थकान, सिरदर्द और धुंधली दृष्टि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
  • लंबे समय तक काम करने के लिए किस ब्रांड का मॉनिटर बढ़िया है?
    +
    अगर आप भी लंबे समय तक काम करने के लिए अच्छे ब्रांड का मॉनिटर लेना चाहते हैं, तो Samsung, डेल, Acer, लेनोवो और BenQ ब्रांड्स का चयन करना बेहतर विकल्प हो सकता है।
  • ब्लू लाइट फिल्टर क्या है और क्या यह वास्तव में काम करता है?
    +
    ब्लू लाइट फिल्टर स्क्रीन से निकलने वाली हानिकारक नीली रोशनी को कम करता है, जिससे आँखों पर पड़ने वाला तनाव कम होता है और नींद बेहतर आती है। हाँ, यह आँखों के लिए फायदेमंद है।
  • फ्लिकर-फ्री तकनीक क्या है?
    +
    फ्लिकर-फ्री तकनीक मॉनिटर की स्क्रीन पर होने वाले अदृश्य झिलमिलाहट को खत्म करती है, जिससे आँखों की थकान कम होती है और लंबे समय तक देखने में आराम मिलता है।