हेडफोन एक ऐसा ऑडियो डिवाइस है, जिसे गाने सुनने से लेकर फिल्में देखने या फिर गेम खेलने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसे में हम आपके लिए अमेजन पर उपलब्ध कुछ ऐसे हेडफोन्स के विकल्प लेकर आए हैं, जो पांच हजार रूपए से भी कम कीमत में आते हैं और अपनी दमदार ऑडियो के साथ आपका बेहतरीन मनोरंजन कर सकते हैं। इनमें Sony, JBL, Noise, soundcore और Sennheiser नामी ब्रांड के Headphones शामिल हैं, जिनकी बेहतरीन आवाज, लंबी बैटरी लाइफ और आरामदायक डिजाइन आपके लिए शानदार साबित हो सकता है। ये सभी शानदार क्वालिटी वाले माइक के साथ आते हैं, जिसकी वजह से आप सीधा हेडफोन के जरिए ही कॉल पर बातचीत कप सकते हैं। इन हेडफोन्स में आपको वायरलेस कनेक्टिविटी की सुविधा भी मिलती है, जिससे आप बिना तार की झंझट के कहीं भी और कभी-भी अपना भरपूर मनोरंजन कर सकते हैं।
आप नीचे शामिल इन हेडफोन्स के 5 विकल्पों पर एक नजर डाल सकते हैं-
soundcore by Anker Q20i Hybrid Active Noise Cancelling Headphones
हाइब्रिड एक्टिव नॉइज कैंसिलिंग टेक्नोलॉजी के साथ आने वाला यह हेडफोन 2 आंतरिक और 2 बाहरी माइक के जरिए कॉलिंग के दौरान स्पष्ट आवाज सुनने व पहुंचाने का काम करता है। इसमें तेज चार्जिंग के साथ ही ANC मोड पर 40 घंटे तक चलने वाली लंबी बैटरी लाइफ मिलती है, जो कि सामान्य मोड पर करी 60 घंटे तक चल सकती है। इस soundcore हेडफोन में ब्लूटूथ 5.0 वर्जन के साथ डुअल कनेक्शन की सुविधा मिलती है, जिसकी मदद से इसे एक समय पर दो डिवाइस के साथ जोड़ा जा सकता है। इसका ऐप कनेक्टिविटी फंक्शन आपको हेडफोन फीचर्स, मोड आदि को सीधा अपने फोन से कंट्रोल करने की अनुमति देता है। वहीं, यह 40mm के डायनमिक ड्राइवर्स के जरिए बेहतरीन Hi-Res ऑडियो प्रदान करता है, जो कि आपको भीड़-भाड़ में भी संगीत में खोने वाला एहसास दे सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- soundcore
- फॉर्म फैक्टर- ओवर इयर
- इंपेडेंस- 16 Ohms
- कंट्रोल मेथेड- ऐप
- चार्जिंग टाइप- 3 घंटा
- औसत बैटरी लाइफ- 60 घंटा
- फ्रेक्वेंसी रेंज- 20-20000 Hz
- ऑडियो ड्राइवर साइज- 40 मिमी
खूबियां
- इयर कप का सांस लेने योग्य मेश फैब्रिक आपको लंबे समय तक पसीना और उलझन से बचाकर रख सकता है।
- इसके बिल्ट-इन माइक्रोफोन के साथ आप हैंड्स फ्री कॉलिंग की सुविधा पा सकते हैं।
- इसे मात्र 5 मिनट की तेज चार्जिंग के साथ करीब 4 घंटे इस्तेमाल के लिए चार्ज किया जा सकता है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने किसी खास कमी का जिक्र नहीं किया है।
01
Sony WH-CH520 Wireless Bluetooth Headphones
50 घंटे तक की लंबी बैटरी लाइफ के साथ आने वाला यह Sony हेडफोन क्विक चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है, जिसकी मदद से इसे कम समय में लंबे प्लेटाइम के लिए चार्ज किया जा सकता है। इसका हल्का और आरामदायक डिजाइन आपके दिनभर पहने रखने पर भी असहज महसूस नहीं होने देता है। इस ब्लूटूथ हेडफोन में हैंड्स फ्री कॉलिंग के लिए बिल्ट-इन माइक्रोफोन दिया गया है, यानी आप इसके लिए कॉल पर सीधा बात कर सकते हैं। यह मल्टीपल कनेक्शन के जरिए आपको एकसाथ दो डिवाइस से जोड़ने की सुविधा देता है। इसमें DSEE टेक्नोलॉजी मिलती है, जो फिल्मों, गानों और गेम साउंड को बेहतरीन क्वालिटी में सुनने में मदद करती है। इसे फोन ऐप के जरिए भी कनेक्ट किया जा सकता है और EQ मोड्स को ऐप से ही बदल भी सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Sony
- फॉर्म फैक्टर- ऑन इयर
- इंपेडेंस- 12 Ohms
- इयरपीस शेप- सर्किल
- कंट्रोल मेथेड- वॉइस
- चार्ज टाइम- 3 घंटा
- औसत बैटरी लाइफ- 50 घंटा
- ऑडियो ड्राइवर साइज- 12 मिमी
खूबियां
- अपने पसंदीदा वॉइस असिस्टेंट को सक्रिय करने के लिए "OK Google" या "Hey Siri" बोलकर चालू कर सकते हैं।
- फास्ट पेयर सुविधा के साथ गूगल फाइंड माय डिवाइस ऐप से खोए हुए हेडफोन को आसानी से ढूंढ़ा जा सकता है।
- कॉम्पैक्ट और आसानी से ले जाने के लिए इसे घूमने वाले डिजाइन में बनाया गया है।
कमी
- कुछ लोग डिवाइस के काम करना बंद कर देने जैसी समस्याओं का जिक्र करते हैं।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Sennheiser HD 350BT Wireless Headphones
यह Sennheiser ब्रांड का हेडफोन है, जो बिल्ट-इन वॉइस असिस्टेंट सुविधाओं के साथ आता है। इसमें Siri, गूगल असिस्टेंट और ऐलेक्सा को तुरंत एक्टिवेट करने के लिए एक डेडिकेटेड बटन दिया गया है। इस वायरलेस हेडफोन में मिलने वाला इंटीग्रेटेड माइक स्पष्टता के साथ हैंड्स-फ्री कॉलिंग और वॉयस कमांड सुनिश्चित करता है। इसका ब्लूटूथ 5.0 कनेक्टिविटी फीचर आपको तेज और स्थिर कनेक्टिविटी का अनुभव दे सकता है, साथ ही इसे मल्टीप्वाइंट सपोर्ट के जरिए एकसाथ दो डिवाइस से भी जोड़ा जा सकता है। यह Bluetooth Headphone स्मार्ट कंट्रोल ऐप फीचर से लैस है, यानी आप इसे फोन ऐप से जोड़कर इसे फंक्शन को आसानी से नियंत्रित कर सकते हैं। वहीं, इसमें USB-C फास्ट चार्जिंग के साथ ही 30 घंटे तक चलने वाला लंबा प्लेटाइम मिलता है, जिसके साथ आप लंबे मनोरंजन का मजा ले सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Sennheiser
- फॉर्म फैक्टर- ओवर इयर
- इंपेडेंस- 28 Ohms
- कंट्रोल मेथेड- टच
- औसत बैटरी लाइफ- 30 घंटा
- फ्रेक्वेंसी रिस्पॉन्स- 28000 Hz
- ऑडियो ड्राइवर टाइप- डायनमिक ड्राइवर
- ब्लूटूथ रेंज- 10 मीटर
खूबियां
- टिकाऊ डिजाइन और कॉम्पैक्ट आकार इसे रोजाना आने-जाने या सामान्य उपयोग के लिए एकदम उपयुक्त बनाता है।
- वॉल्यूम, म्यूजिक प्लेबैक और कॉल के लिए ईयर पर दिए गए बटन आसान और तेज नेविगेशन प्रदान करते हैं।
- लंबे समय तक लगाए रखने के लिए मुलायम ईयर कुशन के साथ एर्गोनॉमिक ओवर-ईयर डिजाइन दिया गया है।
कमी
- कुछ अमेजन ग्राहकों को इसकी ऑडियो क्वालिटी सामान्य लगी है।
03
JBL Tune 520BT Wireless On Ear Headphones
भरपूर बेस और बेहतरीन साउंड देने वाले इस जेबीएल हेडफोन के साथ आपके मनोरंजन का मजा दोगुना हो सकता है। यह JBL हेडफोन ऐप से कनेक्ट करके भी चलाया जा सकता है, जिसमें आपको EQ मोड्स को बदलने की सुविधा भी मिलती है। इसमें करीब 57 घंटे तक चलने वाली लंबी बैटरी लाइफ मिलती है। वहीं, आपके मनोरंजन को बिना किसी रूकावट जारी रखने के लिए इसमें क्विक चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है, जो सिर्फ 5 मिनट की चार्जिंग 5 घंटे तक का प्लेबैक दे सकता है। इस ऑन इयर हेडफोन का बिल्ट-इन माइक आपको कॉल पर बातचीत करने की सुविधा देता है, जिससे आपको बार-बार अपना फोन नहीं निकालना पड़ता है। इसके अलावा वॉइस अवेयर सुविधा की मदद से आप ईयर-कप पर दिए गए बटनों से अपने हेडफोन से ही कॉल मैनेज कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- JBL
- फॉर्म फैक्टर- ऑन इयर
- इंपेडेंस- 30 Ohms
- इयरपीस शेप- सर्किल
- कंट्रोल मेथेड- टच
- औसत बैटरी लाइफ- 57 घंटा
- फ्रेक्वेंसी रिस्पॉन्स- 20000 Hz
- ऑडियो ड्राइवर साइज- 33 मिमी
खूबियां
- 33 मिमी ड्राइवर जेबीएल प्योर बेस साउंड प्रदान करते हैं और आपको घंटों तक संगीत में खोने वाला एहसास दे सकते हैं।
- हल्का वजन, गद्देदार हेडबैंड और मुलायम ईयर कुशन हेडफोनों को लंबे समय तक पहनने में आरामदायक बनाते हैं।
- इसका कॉम्पैक्ट फोल्डिंग डिजाइन इसे अपने साथ यात्राओं पर ले जाने के लिए बढ़िया बनाता है।
कमी
- कुछ ग्राहकों को इसका फिट पसंद नहीं आया है।
04
Noise Airwave Max 5 Wireless Over-Ear Headphones
Noise ब्रांड का यह हेडफोन 40 मिमी के ड्राइवर के साथ तेज, संतुलित और शानदार ऑडियो प्रदान करता है, जो आपको गानों, फिल्मों और गेम में डूबने वाला एहसास दे सकता है। इसका अडाप्टिव हाइब्रिड एक्टिव नॉइज कैंसिलिंग फीचर भीड़-भाड़ वाले इलाकों में बाहरी शोर की परेशानी से बचाते हुए स्पष्ट ऑडियो देने का काम करता है। वहीं, इस वायरलेस हेडफोन में शानदार प्रीमियम फिनिश के साथ आने वाला एर्गोनैमिक डिजाइन मिलता है, जो देखने में आकर्षक होने के साथ ही लंबे समय तक पहने रखने के लिए आरामदायक हो सकता है। इसमें लंबे प्लेबैक टाइम के साथ आप करीब 80 घंटों तक नॉन-स्टॉप म्यूजिक सुन सकते हैं। यह 30ms के अल्ट्रा लो-लेटेंसी मोड के साथ आपको बिना किसी रूकावट वाला ऑडियो सुनने का अनुभव दे सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Noise
- फॉर्म फैक्टर- ओवर इयर
- इंपेडेंस- 32 Ohms
- कंट्रोल मेथेड- पुश बटन
- चार्ज टाइम- 1.5 घंटा
- सेंसटिविटी- 10 dB
- ऑडियो लेटेंसी- 50 मिलीसेकेंड
- ऑडियो ड्राइवर साइज- 40 मिमी
खूबियां
- इसके 40 मिमी वाले ड्राइवर गहरे बेस के साथ बेहद स्पष्ट ऑडियो देने का काम करते हैं।
- इसका 3D स्पेशिअल ऑडियो आपको एक शानदार सिनेमैटिक साउंड का अनुभव दे सकता है।
- ब्लूटूथ V5.4 कनेक्टिविटी के साथ तेज और स्थिर कनेक्शन सुनिश्चित होता है।
कमी
- कुछ ग्राहकों को इसका ANC फीचर अच्छा नहीं लगा है।
गैजेट गली पर आप इसी तरह के अन्य प्रोडक्ट्स के बारे में पढ़ सकते हैं।
05
5000 के अंदर अमेजन पर उपलब्ध बढ़िया हेडफोन्स की तुलना
नोट: ऊपर लेख में शामिल किए गए सभी हेडफोन्स की MRP ₹5000 से ज्यादा है। मगर, वर्तमान में ये सभी अमेजन पर पांच हजार से कम कीमत में उपलब्ध हैं। ऐसे में भविष्य में इनकी कीमतों में होने वाले बदलाव को लेकर हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं होगी। सही कीमतें देखने के लिए आपको अमेजन पर जाने की सलाह दी जाती है।
जागरण स्मार्ट-च्वाइस आपको ऐसी ही जानकारियां पाने में मदद कर सकता है।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।