वर्क फ्रॉम होम मीटिंग्स, ऑनलाइन क्लासेस और लाइव स्ट्रीमिंग के लिए लैपटॉप का इन-बिल्ट बेसिक कैमरा काफी नहीं पड़ता, क्योंकि वह अक्सर धुंधली और डार्क वीडियो क्वालिटी देता है। ऐसे में एक Full HD वेबकैम आपके पीसी या लैपटॉप के वीडियो अनुभव को बेहतर कर सकता है। इसमें मिलने वाला 1080p रेजोल्यूशन हर छोटी डिटेल को साफ दिखाता है, जबकि स्मार्ट ऑटोफोकस और ऑटो-लाइट करेक्शन जैसे फीचर्स कमरे में रोशनी कम होने पर भी चेहरे को साफ दिखाने में मदद करते हैं। इसके अलावा, इनमें मौजूद इन-बिल्ट नॉयस-कैंसलिंग माइक्रोफोन आसपास के शोर को खत्म करके आपकी आवाज को बिल्कुल साफ सामने वाले तक पहुंचाते हैं। इनमें प्राइवेसी शटर भी होता है जो आपकी सुरक्षा करता है और प्लग-एंड-प्ले सुविधा के कारण इन्हें इस्तेमाल करना बेहद आसान होता है। यही कारण है कि जूम मीटिंग्स देने वाले प्रोफेशनल्स, ऑनलाइन पढ़ाने वाले टीचर्स, पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स और हाई-स्पीड गेमिंग स्ट्रीमिंग करने वाले क्रिएटर्स ये वेबकैम काफी पसंद करते हैं।
जागरण स्मार्ट च्वाइस पर देखिए अन्य कैटेगरी से जुड़ी जानकारी।
ARcNet Falcon Full HD 1080p Webcam with Microphone
इसे चुनने का कारण?
- यह 90 डिग्री वाइड एंगल लेंस के साथ आता है यानी एक ही फ्रेम में ज्यादा जगह या एक से अधिक लोगों को आसानी से कवर कर लेता है।
- इसमें इन-बिल्ट प्राइवेसी कवर आपकी प्राइवेसी सुरक्षित रखता है।
- बिना किसी ड्राइवर या सॉफ्टवेयर के सीधे USB पोर्ट में लगाकर तुरंत चालू हो जाता है।
- जूम, स्काइप और माइक्रोसॉफ्ट टीम्स जैसे सभी प्रमुख प्लेटफॉर्म पर बिना रुकावट काम करता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - ARcNet Falcon
- रंग - काला
- फोटो सेंसर - BSI CMOS
- वीडियो रेजॉल्यूशन - 1080p
- फोकल लेंथ - 90 सेंटीमीटर
- कनेक्टिविटी - USB
किसके लिए बढ़िया और क्यों?
- ग्रुप मीटिंग्स और प्रेजेंटेशन के लिए
- जो लोग हैकिंग या अनचाहे कैमरा एक्सेस से बचना चाहते हैं।
क्यों देखें दूसरा विकल्प?
इसमें एडवांस ऑटो-लाइट सेंसिंग तकनीक नहीं है। इसलिए अगर आपके कमरे में रोशनी बहुत कम रहती है, तो आपको ऑटो-लाइट बैलेंसिंग वाले दूसरे मॉडल को लेना चाहिए।
01
Kreo Owl Lite Full HD Webcam
इसे चुनने का कारण?
- इसकी फास्ट ऑटो-फोकस तकनीक आपके चेहरे या हाथों में रखी चीजों पर तुरंत फोकस बनाता है।
- यह डुअल डिजिटल माइक के साथ आता है, जो आसपास के शोर को कम करके काफी साफ आवाज रिकॉर्ड करते हैं।
- यह बिना किसी लैग के लगातार क्लियर 1080p वीडियो स्ट्रीम करता है।
- यूट्यूब वीडियो और लाइव स्ट्रीमिंग के हिसाब से इसका फ्रेम रेट काफी बढ़िया है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Kreo Owl Lite
- रंग - काला
- रियर वेबकैम रेजॉल्यूशन - 8MP
- वीडियो रेजॉल्यूशन - 1080p
- फोकल लेंथ - 90 सेंटीमीटर
- कनेक्टिविटी - USB
किसके लिए बढ़िया और क्यों?
- कंटेंट क्रिएटर्स और स्ट्रीमर्स के लिए।
- ऑनलाइन टीचर्स और स्टूडेंट्स के लिए।
क्यों देखें दूसरा विकल्प?
इसमें आपको प्राइवेसी कवर नहीं मिलता है। इसलिए अगर आपके लिए कैमरे को ढक कर रखने का फिजिकल शटर बहुत जरूरी है, तो आपको इन-बिल्ट कवर वाले विकल्प चुनने चाहिए।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Logitech Brio 100 Full HD 1080P Webcam
इसे चुनने का कारण?
- यह कमजोर या बहुत तेज रोशनी वाले एरिया में अपने-आप ब्राइटनेस एडजस्ट कर लेता है।
- लॉजिटेक एक भरोसेमंद ब्रांड है जिसकी प्रोडक्ट क्वालिटी काफी बढ़िया मानी जाती है।
- इसमें काफी मजबूत इन-बिल्ट शटर दिया गया है।
- इसका प्रीमियम व आकर्षक डिजाइन इसे अन्य मॉडल से यूनिक बनाता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Logitech Brio
- रंग - काला
- फोटो सेंसर - Other
- वीडियो रेजॉल्यूशन - 1080p
- फोकल लेंथ - 30 सेंटीमीटर
- कनेक्टिविटी - USB
किसके लिए बढ़िया और क्यों?
- डेली वर्क फ्रॉम होम प्रोफेशनल्स के लिए।
- जो लोग रोजाना घंटों ऑनलाइन मीटिंग्स में रहते हैं।
क्यों देखें दूसरा विकल्प?
अगर आपको बहुत चौड़ा वाइड-एंगल व्यू चाहिए, तो इसमें आपको सीमित फ्रेम मिलेगा। इसलिए आप अल्ट्रा-वाइड लेंस वाला वेबकैम चुन सकते हैं।
03
Lenovo 300 FHD Webcam with Full Stereo Dual Built-in Mics
इसे चुनने का कारण
- इसमें मिलने वाला 95 डिग्री व्यू एंगल पूरे कमरे या बड़े बैकग्राउंड को आसानी से कवर करता है।
- दोनों तरफ लगे माइक शानदार और क्लियर स्टीरियो साउंड क्वालिटी देते हैं।
- 360 डिग्री रोटेशन के कारण इसे किसी भी एंगल पर घुमाना और सेट करना बेहद आसान है।
- यह 4X डिजिटल जूम के साथ काम करता है यानी जरूरत पड़ने पर फ्रेम को पास या दूर एडजस्ट करने की सुविधा मिलती है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Lenovo 300 FHD
- रंग - सफेद
- फोटो सेंसर - CMOS
- वीडियो रेजॉल्यूशन - 1080p
- फोकल लेंथ - 30 मिलीमीटर
- कनेक्टिविटी - USB
किसके लिए बढ़िया और क्यों?
- जो अपने हिसाब से बार-बार एडजस्ट करने वाला सेटअप चाहते हैं।
- वाइटबोर्ड ऑनलाइन टीचिंग के लिए।
क्यों देखें दूसरा विकल्प?
जो लोग बेसिक कामों के लिए बजट फ्रेंडली वेबकैम लेना चाहते हैं उन्हें यह थोड़ा महंगा लग सकता है। इसलिए आप कम बजट वाला मॉडल देख सकते हैं।
04
BigPassport 1080P Full HD Webcam with Mic
इसे चुनने का कारण?
- बेहद कम रोशनी या अंधेरे कमरे में भी क्लियर वीडियो क्वालिटी देने के लिए इसमें नाइट विजन 3P लेंस लगा हुआ है।
- बेसिक वीडियो कॉलिंग और ऑनलाइन क्लासेस के लिए उपयुक्त है।
- बिना किसी परेशानी के तुरंत कनेक्ट होकर चलने वाला किफायती वेबकैम है।
- इन-बिल्ट माइक सपोर्ट के साथ आता है, जिससे ऑनलाइन बातचीत के लिए साफ आवाज मिलती है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - BigPassport
- रंग - काला
- फोटो सेंसर - CMOS
- वीडियो रेजॉल्यूशन - 1080p
- फोकल लेंथ - 2.8 मिलीमीटर
- कनेक्टिविटी - USB
किसके लिए बढ़िया और क्यों?
- रात में कम रोशनी वाले कमरे में काम करने वालों के लिए।
- जो लोग कम पैसों में अपनी बेसिक जूम मीटिंग्स या ऑनलाइन क्लासेस लेना चाहते हैं।
क्यों देखें दूसरा विकल्प?
इसमें प्रीमियम ऑटो-फोकस नहीं है इसलिए बहुत पास से कोई सामान दिखाने पर इमेज धुंधली हो सकती है। इसलिए अगर आपको एडवांस फीचर्स वाला वेबकैम चाहिए तो आप दूसरा विकल्प देख सकते हैं।
05
लैपटॉप और पीसी के लिए फुल एचडी वेबकैम के मॉडल्स की तुलना
यहां हमने ऊपर बताए गए वेबकैम की आपस में तुलना की है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपकी जरूरत के हिसाब से अधिक बेहतर हो सकता है।
ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।