जब बात ऑफिस वर्क और प्रोफेशनल प्रॉडक्टिविटी की आती है, तो मार्केट में दो नाम सबसे ऊपर उभरकर आते हैं, जो एप्पल आईपैड और Samsung Galaxy Tab हैं, लेकिन अक्सर यूजर्स इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि अपने रोजमर्रा के कामों, स्प्रेडशीट्स, प्रेजेंसन्स, डॉक्यूमेंटेशन और मल्टी-टास्किंग के लिए किसे चुनें?
ऑफिस वर्क और प्रॉडक्टिविटी के लिए कौन-सा बेहतर है?
देखिए, सैमसंग गैलेक्सी Tab उन लोगों के लिए बेहतर साबित होता है जो लैपटॉप जैसा अनुभव, पेन सपोर्ट और आसान फाइल ट्रांसफर व मल्टीटास्किंग चाहते हैं। यह प्रेजेंटेशन बनाने, वर्ड व एक्सेल शीट्स संभालने और एक साथ कई विंडोज पर काम करने की सुविधा देता है। वहीं दूसरी तरफ, एप्पल iPad उन प्रोफेशनल्स के लिए सबसे बढ़िया माना जाता है जो दमदार प्रोसेसिंग पावर, लंबे समय तक मिलने वाले सॉफ्टवेयर अपडेट्स और भारी प्रॉडक्टिविटी ऐप्स पर स्मूथ परफॉरमेंस चाहते हैं। ऐसे में अगर आपका काम विंडोज या एंड्रॉइड इकोसिस्टम से ज्यादा जुड़ा है, तो सैमसंग टैबलेस लेना आपके लिए अधिक बढ़िया रहेगा। वहीं अगर आप पहले से iPhone या Mac का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो iPad का इकोसिस्टम आपके ऑफिस वर्क की स्पीड को दोगुना कर देगा।
नीचे आप एप्पल आईपैड और सैमसंग गैलेक्सी टैब के मॉडल्स को देख सकते हैं।
Samsung Galaxy Tab S10 Lite [Smartchoice]
हमारा सुझाव: अगर आप ऑफिस वर्क और पढ़ाई के लिए एक किफायती लेकिन भरोसेमंद एंड्रॉइड टैबलेट की तलाश में हैं, तो यह मॉडल एक स्मार्ट चुनाव हो सकता है। यह डेली टास्क, नोट्स बनाने और प्रेजेंटेशन संभालने में आपको अच्छा अनुभव दे सकता है। वहीं बजट के मामले में भी यह आपको थोड़ा किफायती लग सकता है।
हमें क्या आया पसंद?
- S Pen का सपोर्ट: बॉक्स के साथ मिलने वाला एस पेन नोट्स लेने, पीडीएफ साइन करने और स्केचिंग करने के काम को बेहद आसान बना देता है।
- AI फीचर्स का सपोर्ट: इसमें मौजूद AI-इनेबल्ड फीचर्स आपकी रोजमर्रा की प्रोडक्टिविटी और वर्कफ्लो को तेज व आसान बनाने में काफी मदद करते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल का नाम - Samsung Galaxy Tab S10 Lite
- स्क्रीन साइज - 10.9 इंच
- डिस्प्ले - TFT LCD
- रैम - 8GB
- मेमोरी स्टोरेज - 128GB
खूबियां
कमी
- इसमें एमोलेड की जगह बेसिक LCD डिस्प्ले दी गई है।
01
Apple iPad 11: A16 chip, 27.69 cm (11) Model
हमारा सुझाव: यह आईपैड उन प्रोफेशनल्स के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है, जो कम कीमत में एप्पल इकोसिस्टम की पावर और स्मूथ परफॉरमेंस का अनुभव चाहते हैं। यह आपके दफ्तरी कामों और ऐप्स को बिना किसी रुकावट के चलाने में पूरी तरह सक्षम हो सकता है।
हमें क्या आया पसंद?
- A16 Bionic चिप: इसकी मजबूत प्रोसेसिंग क्षमता भारी ऐप्स, मल्टीटास्किंग और ऑफिस फाइल्स को बिना किसी लैग के बेहद स्मूथली प्रोसेस करती है।
- लीक्विड रेटिना डिस्प्ले: इसका 11 इंच का डिस्प्ले विज़ुअल क्वालिटी को काफी शार्प और रीडेबल बनाता है, जिससे लगातार काम करने पर आंखों पर दबाव कम पड़ता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल का नाम - Apple iPad A16
- स्क्रीन साइज - 11 इंच
- डिस्प्ले - लीक्विड रेटिना
- मेमोरी स्टोरेज - 128GB
खूबियां
- Wi-Fi 6 सपोर्ट
- लंबी बैटरी लाइफ
कमी
- स्टाइलस यानी एप्पल पेंसिल इसके साथ नहीं मिलती है, अलग से लेनी पड़ती है।
सैमसंग से कैसे है बेहतर?
एप्पल का यह आईपैड सैमसंग S10 लाइट की तुलना में लंबे समय तक लैग-फ्री परफॉरमेंस देने में बढ़िया है। वहीं इसका ऑपरेटिंग सिस्टम इतना शक्तिशाली है कि ऑफिस वर्कप्लेस ऐप्स को ज्यादा बेहतर तरीके से ऑप्टिमाइज करने की सुविधा मिलती है, जिससे काम की स्पीड और डेटा सिक्योरिटी काफी बढ़ जाती है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Samsung Galaxy Tab S10 Plus [Smartchoice]
हमारा सुझाव: प्रीमियम एंड्रॉइड अनुभव और बड़े स्क्रीन साइज पर काम करने के शौकीनों के लिए यह एक बढ़िया टैबलेट हो सकता है, क्योंकि अगर आपका काम भारी मल्टीटास्किंग, स्प्रेडशीट्स बनाना और प्रेजेंटेशन्स तैयार करना है, तो यह टैब आपके काम को आसान और काफी आरामदायक बना देगा।
हमें क्या आया पसंद?
- डायनेमिक AMOLED 2X डिस्प्ले: इसका 12.4 इंच का बड़ा और ब्राइट एमोलेड डिस्प्ले विज़ुअल्स को बेहतरीन बनाता है।
- अधिक स्टोरेज: भारी रैम और ज्यादा स्टोरेज के कारण इसमें बड़ी फाइल्स खोलना और एक साथ कई हैवी सॉफ्टवेयर चलाना बेहद आसान रहता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल का नाम - Samsung Galaxy Tab S10 Plus
- स्क्रीन साइज - 12.4 इंच
- डिस्प्ले - Dynamic AMOLED
- रैम - 128GB
- मेमोरी स्टोरेज - 256GB
खूबियां
- इन-बॉक्स S Pen
- मूनस्टोन ग्रे प्रीमियम डिजाइन
कमी
- बड़ा साइज़ होने के कारण इसे एक हाथ से पकड़कर देर तक इस्तेमाल करना थोड़ा मुश्किल लग सकता है।
03
Apple iPad mini (A17 Pro): Apple Intelligence, 21.08 cm (8.3) Liquid Retina Display, 128GB, Wi-Fi 6E, 12MP Front/12MP Back Camera, Touch ID, All-Day Battery Life Blue
हमारा सुझाव: ट्रैवल करने वाले प्रोफेशनल्स के लिए यह टैब बढ़िया हो सकता है, क्योंकि इसका साइज छोटा है, लेकिन इसकी परफॉरमेंस किसी बड़े लैपटॉप या टैबलेट जैसी है, जिससे आप अपने काम को बिना किसी रुकावट कर सकते हैं। वहीं अगर कीमत की बात करें, तो एप्पल के महंगे आईपैड के मुकाबले इसकी कीमत आपको थोड़ी किफायती पड़ सकती है।
हमें क्या आया पसंद?
- A17 प्रो प्रोसेसर: इतने छोटे साइज में ए-17 प्रो चिप है, जो हैवी टास्क और AI वर्कलोड आसानी से संभालता है।
- एप्पल इंटेलिजेंस सपोर्ट: इसमें मिलने वाले AI टूल्स आपकी राइटिंग, प्रूफरीडिंग और रोजमर्रा के ऑफिस ईमेलिंग के काम को काफी तेज व स्मार्ट बना सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल का नाम - Apple iPad mini A17
- स्क्रीन साइज - 8.3 इंच
- डिस्प्ले - लीक्विड रेटिना
- मेमोरी स्टोरेज - 128GB
खूबियां
- हल्का डिजाइन
- वाई-फाई कनेक्टिविटी
कमी
- इसकी स्क्रीन साइज काफी छोटी है, जिससे बड़ी एक्सेल शीट्स या मल्टी-विंडो खोलना इसमें मुश्किल लग सकता है।
सैमसंग से कैसे है बेहतर?
सैमसंग के पास इस कॉम्पैक्ट साइज में इतना पावरफुल प्रोसेसर और प्राइवेसी-फोकस्ड AI इकोसिस्टम मौजूद नहीं है। लेकिन इसमें आपको शक्तिशाली प्रोसेसर भी मिलता है और आप इसे यात्रा के दौरान आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।
04
Samsung Galaxy Tab A11+ [Smartchoice]
हमारा सुझाव: रोजमर्रा के बेसिक ऑफिस काम, डॉक्यूमेंट रीड करने, ईमेल भेजने और ऑनलाइन मीटिंग्स अटेंड करने के लिए यह टैब एक अच्छा विकल्प हो सकता है। हां, लेकिन अगर आपको बहुत ज्यादा भारी टास्क करने है तो यह आपकी जरूरत को पूरा करने में पीछे रह सकता है।
हमें क्या आया पसंद?
- डॉल्बी एटमॉस के साथ क्वाड स्पीकर: इसके चार स्पीकर्स कॉल्स और मीटिंग्स के दौरान इतनी साफ आवाज देते हैं कि आपको अलग से इयरफोन लगाने की जरूरत महसूस नहीं होती।
- बड़ी स्क्रीन: इस कीमत में आपको 11 इंच की बड़ी स्क्रीन मिलना काफी बढ़िया विकल्प है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल का नाम - Samsung Galaxy Tab A11+ स्क्रीन साइज - 11 इंच
- डिस्प्ले - LCD
- रैम - 6GB
- मेमोरी स्टोरेज - 128GB
खूबियां
- AI सपोर्टेड
- स्लीक सिल्वर लुक
कमी
- ज्यादा हैवी ग्राफिक्स या मल्टीटास्किंग के लिए उपयुक्त नहीं है।
05
Apple iPad Pro [11] (M5): Ultra Retina XDR Display
हमारा सुझाव: यह मार्केट का सबसे एडवांस और पावरफुल आईपैड माना जाता है, जिसे खास तौर पर भारी प्रोफेशनल काम, वीडियो व इमेज एडिटिंग और हाई-एंड वर्कफ्लो के लिए बनाया गया है। इसलिए अगर आप बिना किसी समझौते के एक बढ़िया टैब चाहते हैं तो इसे देख सकते हैं।
हमें क्या आया पसंद?
- अल्ट्रा रेटिना XDR डिस्प्ले: इसकी OLED डिस्प्ले तकनीक ब्राइटनेस और कलर एक्यूरेसी इतनी बढ़िया देती है कि प्रोफेशनल डिजाइनिंग और कंटेंट क्रिएशन में बेहद मदद मिलती है।
- M5 चिप: इसमें नेक्स्ट-जनरेशन M5 चिपसेट की स्पीड मिलती है और इसी के साथ इसमें वाई-फाई 7 की कनेक्टिविटी भी दी गई है, जो भारी क्लाउड फाइल्स और डेटा को सेकंडों में डाउनलोड और शेयर कर देती है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल का नाम - Apple iPad Pro
- स्क्रीन साइज - 11 इंच
- डिस्प्ले - अल्ट्रा रेटिना XDR
- मेमोरी स्टोरेज - 256GB
खूबियां
- LiDAR स्कैनर
- फेस आईडी सिक्योरिटी
कमी
- इसकी कीमत काफी प्रीमियम है, जो हर बजट के यूजर के लिए फिट नहीं बैठती।
सैमसंग से कैसे है बेहतर?
M5 चिप की शक्ति और आईपैड ओएस का सॉफ्टवेयर इसे किसी भी सैमसंग टैब से कहीं ज्यादा आगे रखता है। यह हैवी-ड्यूटी 4K व 8K एडिटिंग, 3D रेंडरिंग और बड़े ऑफिस डेटाबेस को बिना गर्म हुए या स्लो हुए हैंडल करता है।
06
एप्पल आईपैड बनाम सैमसंग गैलेक्सी टैब के मॉडल्स की तुलना
यहां हमने दोनों टैबलेट ब्रांड्स के मॉडल्स की आपस में तुलना की है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपकी जरूरत के हिसाब से अधिक बेहतर हो सकता है।
निष्कर्ष: देखिए दोनों ब्रांड्स में से सही टैबलेट का चुनाव सीधे आपके काम करने के तरीके पर टिका है। इसलिए अगर आप पहले से एंड्रॉइड या विंडोज का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो सैमसंग टैब आपके लिए बेहतर हो सकता है। वहीं अगर आप हाई-एंड परफॉरमेंस, लॉन्ग-टर्म सॉफ्टवेयर सपोर्ट और सुरक्षा चाहते हैं, तो आईपैड लेना आपके लिए समझदारी भरा फैसला हो सकता है।
अन्य कैटेगरी के लिए जागरण स्मार्ट च्वाइस पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।