फिल्म देखते समय जब रात के किसी सीन में आसमान पूरी तरह काला दिखे और उसके बीच छोटी-सी रोशनी भी साफ नजर आए, तब डिस्प्ले की असली खूबी सामने आती है। OLED TV इसी अनुभव के लिए खास माने जाते हैं। इनमें हर पिक्सल अपनी रोशनी खुद कंट्रोल करता है, जिससे गहरे ब्लैक रंग और शानदार कॉन्ट्रास्ट मिलता है। लेकिन हर ओएलईडी टीवी एक जैसा नहीं होता। कुछ मॉडल फिल्मों के लिए बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी पर जोर देते हैं, तो कुछ गेमिंग, ब्राइटनेस या कलर कंट्रास्ट को प्राथमिकता देते हैं। भारत में ओएलईडी टीवी चुनते समय LG, Samsung और Sony जैसे ब्रांड्स के साथ हायर जैसे ब्रांड के विकल्पों को भी समझना उपयोगी है। सही चुनाव इस बात पर निर्भर करता है कि आपका टीवी ज्यादातर फिल्मों, स्पोर्ट्स, गेमिंग या रोजाना के मनोरंजन के लिए इस्तेमाल होगा।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
नीचे देखें ओएलईडी डिस्पले के साथ आने वाले 5 शानदार स्मार्ट टीवी मॉडल।
Haier New 139 cm (55) C90E Series 4K Ultra HD Smart OLED Google TV
अंधेरे में फिल्म देखते समय हर सीन का असर महसूस करें
- रात में कमरे की लाइट बंद करके फिल्म देखने का अपना ही मजा है। गहरे रंग, रात के सीन और रोशनी की छोटी-छोटी डिटेल्स स्क्रीन पर अलग दिखें, तो घर पर फिल्म देखने का अनुभव और खास हो सकता है।
- Haier की OLED स्क्रीन में हर पिक्सल अपनी रोशनी खुद बनाता है, जिससे गहरे काले रंग दिखाने में मदद मिलती है। Dolby Vision IQ आसपास की रोशनी के हिसाब से तस्वीर को बेहतर बनाने में मदद करता है।
- फिल्म के साथ आवाज भी दमदार चाहिए, तो इसके 50 वॉट के 2.1 चैनल साउंड सिस्टम में अलग वूफर मिलता है। गूगल टीवी पर अलग-अलग ऐप्स से अपनी पसंद की फिल्में और शो खोजना भी आसान रहता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Haier {H55C90EUX}
- स्क्रीन साइज - 55 इंच
- डिस्पले तकनीक - OLED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
- रिफ्रेश रेट - 120 Hz
- साउंड आउटपुट - 50 वॉट
खूबियां
- AMD फ्रीसिंक प्रीमियम
- हैंडस-फ्री वॉइस कंट्रोल
कमी
- टीवी को लेकर अभी तक कोई परेशानी नही है।
01
LG 139 cms (55 inches) evo C6 AI Series 4K Ultra HD (3840 x 2160) Smart webOS OLED TV
फिल्म के साथ गेमिंग का भी पूरा मजा चाहिए?
- अगर टीवी पर कभी मूवी देखते हैं और कभी गेमिंग कंसोल चलाते हैं, तो दोनों के लिए अच्छी तस्वीर और फास्ट रिस्पानंस जरूरी है। LG का यह टीवी उन लोगों को पसंद आ सकता है जो मनोरंजन के साथ गेमिंग को भी अहमियत देते हैं।
- इसमें Alpha 11 AI Processor Gen3 तस्वीर को बेहतर बनाने के लिए काम करता है। 120Hz का रिफ्रेश रेट फास्ट मूवमेंट को सहज दिखाने में मदद करती है, जबकि गेमिंग सेटअप पर VRR को 165Hz तक सपोर्ट मिलता है।
- फिल्मों के लिए डॉल्बी विजन कंटेंट में रोशनी और रंगों की बारीकियां दिखाता है। इसके 40 वॉट के 2.2 चैनल स्पीकर और डॉल्बी एट्मॉस का सपोर्ट भी मिलता है, इसलिए अलग साउंडबार लगाए बिना भी आवाज पर ध्यान देने वाले यूजर्स के लिए यह विकल्प दिलचस्प है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - LG {OLED55C6PLA} 2026
- स्क्रीन साइज - 55 इंच
- डिस्पले तकनीक - OLED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
- रिफ्रेश रेट - 120 Hz
- साउंड आउटपुट - 40 वॉट
खूबियां
- AI मैजिक रिमोट
- ऑटो ब्राइटनेस कंट्रोल
कमी
- टीवी की साउंड क्वालिटी थोड़ी कमजोर लग सकती है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Samsung 55 inches OLED 4K Samsung Vision AI 2026 Smart TV
रोज के शो भी देखें, तस्वीर की बारीक डिटेल्स भी
- कभी स्पोर्ट्स का लाइव ब्रोडकास्ट, कभी कोई वेब सीरीज और कभी पुरानी पसंदीदा फिल्म। अगर टीवी पर अलग-अलग तरह का कंटेंट देखते हैं, तो तस्वीर को बेहतर बनाने वाली तकनीक रोज काम आ सकती है। यब Samsung का यह 55 Inch TV इसी तरह के इस्तेमाल के लिए एक प्रीमियम विकल्प है।
- इसकी 120Hz रिफ्रेश रेट तेज सीन को काफी स्मूद दिखाने में मदद करती है। HDR10+ वीडियो में रोशनी और गहरे हिस्सों का फर्क उभार सकता है।
- कम रिजॉल्यूशन वाले वीडियो को 4K के करीब दिखाने के लिए इसमें AI अपस्केलिंग भी है। डॉल्बी एट्मॉस का सपोर्ट आवाज को ज्यादा खुला महसूस कराने में मदद कर सकता है, बशर्ते कंटेंट भी इसको सपोर्ट करता हो।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Samsung {QA55S85HAELXL}
- स्क्रीन साइज - 55 इंच
- डिस्पले तकनीक - OLED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
- रिफ्रेश रेट - 120 Hz
- साउंड आउटपुट - 20 वॉट
खूबियां
- 150+ फ्री टीवी चैनल्स
- सुपर अल्ट्रा वाइड गेम व्यू
कमी
- टीवी स्पीकर्स की आवाज थोड़ी कम लग सकती है।
03
Sony 139 cm (55 inches) BRAVIA 8M2 Series 4K Ultra HD Smart OLED Google TV
फिल्म की आवाज सिर्फ स्पीकर से नहीं, स्क्रीन से भी आए
- फिल्म में किरदार धीरे बोल रहा हो या सामने कोई तेज एक्शन चल रहा हो, आवाज का सही जगह से आता महसूस होना देखने का मजा बढ़ा सकता है। यह Sony TV उन लोगों के लिए खास है जो तस्वीर के साथ साउंड पर भी ध्यान देते हैं।
- इसकी Acoustic Surface Audio+ तकनीक स्क्रीन को वाइब्रेशन देकर आवाज पैदा करती है, जिससे मूवी के डायलॉग और एक्शन की आवाज तस्वीर के साथ जुड़ी हुई महसूस हो सकती है। 120Hz पैनल फास्ट सीन्स को सहज दिखाने में मदद करता है।
- डॉल्बी विजन सपोर्ट फिल्मों में रंगों और रोशनी की बारीकियां दिखाता है। गूगल स्मार्ट प्लेटफॉर्म पर फिल्में और शो सर्च किए जा सकते हैं, इसलिए यह टीवी उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है जो घर में ही सिनेमा जैसा माहौल बनाना चाहते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Sony {K-55XR80M2}
- स्क्रीन साइज - 55 इंच
- डिस्पले तकनीक - OLED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
- रिफ्रेश रेट - 120 Hz
- साउंड आउटपुट - 50 वॉट
खूबियां
- 3D सराउंड अपस्केलिंग
- सोनी पिक्चर्स कोर
कमी
- टीवी की वाई-फाई कनेक्टिविटी में स्पीड ठीक से ना आने से समस्या आ सकती है।
04
Samsung 195 cm (77 inches) 4K Ultra HD Smart OLED TV
बड़ी स्क्रीन पर फिल्म देखते समय छोटी बारीकियां भी न छूटें
- अगर लिविंग रूम में ऐसी स्क्रीन चाहिए जिस पर परिवार के साथ फिल्म देखने या दोस्तों के साथ मैच देखने का मजा मिले, तो 77 इंच का आकार खास फर्क डाल सकता है। यह OLED TV बड़े कमरे और ज्यादा डूबकर देखने के अनुभव की चाह रखने वालों के लिए है।
- इसकी OLED HDR+ तकनीक रोशनी और गहरे रंगों का फर्क दिखाने में मदद करती है। 4K AI अपस्केलिंग कम रिजॉल्यूशन वाले वीडियो की तस्वीर को बेहतर बनाने के लिए काम करती है।
- गेमिंग के शौकीनों के लिए Motion Xcelerator 144Hz तेज हलचल को सहज दिखाने में मदद करता है। एंटी रिफ्लेक्शन सुविधा स्क्रीन पर पड़ने वाली रोशनी के रिफलेक्शन को कम करने में मदद कर सकती है, जो दिन में रोशनी वाले कमरे में टीवी देखने पर उपयोगी है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Samsung {QA77S90DAELXL}
- स्क्रीन साइज - 77 इंच
- डिस्पले तकनीक - OLED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
- रिफ्रेश रेट - 100 Hz
- साउंड आउटपुट - 40 वॉट
खूबियां
- मोबाइल-टू-टीवी मिररिंग
- रियल डेप्थ एन्हेंसर
कमी
- टीवी स्क्रीन पर कभी-कभी बबल आ सकते हैं।
05
तुलना: OLED डिस्पले वाले टॉप 5 टीवी ब्रांडस
यहां पर हमने ऊपर बताए गए OLED TV मॉडल्स की अलग-अलग फीचर्स के साथ में जानकारी प्रदान की है जो किसी भी तरह की खरीदारी से पहले आपके लिए उपयोगी हो सकती है।
ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए गैजेट गली का पेज देखें।
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।