व्लॉगिंग करने का सोच रहे हैं? क्या आपको भी अंडरवॉटर एडवेंचर करने का शौक है? या फिर आप एक ट्रैवलर व्लॉगर बनना चाहते हैं? लेकिन कम बजट के कारण एक बढ़िया एक्शन कैमरा नहीं चुन पा रहे हैं? तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यहां हम आपको 10,000 से भी कम कीमत पर मिलने वाले एक्शन कैमरा के बारे में जानकारी देने वाले हैं। किफायती कीमत पर मिलने वाले इन एक्शन कैमरा के फीचर्स प्रीमियम कैमरा जैसे होते हैं। इस रेंज में मिलने वाले कैमरा में आपको 4K और 5K रेजोल्यूशन मिलता है, जो हाई क्वालिटी वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए सक्षम होता है। इसके अलावा कम कीमत पर मिलने वाले ये एक्शन कैमरा वॉटरप्रूफ होते हैं, जिससे आप इनसे अंडरवॉटर एडवेंचर का लुफ्त भी उठा सकते हैं। तो फिर देरी किस बात की है? आइए गैजट गली में आने वाले इन एक्शन कैमरा के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं, ताकि आप भी कम बजट में एक बढ़िया एक्शन कैमरा चुन सकें।
क्या सस्ते एक्शन कैमरा में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं?
सस्ता एक्शन कैमरा सुनकर अधिकतर लोगों को यही लगता होगा कि उसकी वीडियो रिकॉर्डिंग की क्वालिटी बढ़िया नहीं होगी। कुछ लोग सोचते होंगे कि सस्ते एक्शन कैमरा में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग करना मुमकिन नहीं होगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। जी हां, आप बिल्कुल सस्ते एक्शन कैमरा में भी 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। चलिए हम 10,000 से कम कीमत में मिलने वाले एक्शन कैमरा की बात कर लेते हैं। नीचे हमने जिन कैमरा के बारे में आपको जानकारी दी है, उसमें 5 हजार की रेंज में मिलने वाले एक्शन कैमरा भी मौजूद हैं और इन कैमरा में आप 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं, क्योंकि ये कैमरा 3840x2160 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आते हैं, जिससे अल्ट्रा एचडी क्वालिटी में वीडियोग्राफी की जा सकती है।
Elevea 4K Action Camera with Dual Screen and Waterproof Case
यह एक बजट-फ्रेंडली एक्शन कैमरा है, जो आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। इस कैमरा से आप व्लॉगिंग, स्पोर्ट्स और अंडरवॉटर एडवेंचर कर सकते हैं। इस कैमरा में 4k क्वालिटी में 30 फ्रेम प्रति सेकंड की रफ्तार से वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है। इसमें आप स्मूद और डिटेल्ड वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। यह 16 मेगाफिक्सल कैमरा है, जिसमें शानदार फोटो क्वालिटी मिलती है। खास बात यह है कि आप रात के समय भी इस एक्शन कैमरा में क्लियर और हाई क्वालिटी फोटो क्लिक कर सकते हैं। इस कैमरा में आपको फ्रंट और बैक दोनों साइड पर स्क्रीन मिलती है, जिससे फ्रंट स्क्रीन पर सेल्फी वीडियो रिकॉर्ड करना आसान होता है। इस कैमरा के साथ आपको एक वॉटरप्रूफ केस मिलता है, जिससे आप इस कैमरा को 40 मीटर तक पानी में उपयोग कर सकते हैं। इस कैमरा की खासियत यह है कि आप इसे हेलमेट, बाइक या ट्राइपॉड पर आसानी से माउंड कर सकते हैं और वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। इस कैमरा में आपको लॉन्ग बैटरी लाइफ मिलती है।
इस एलेविया कैमरा के स्पेसिफिकेशन
- स्क्रीन साइज - 2 इंच
- कलर - मल्टीकलर
- फोटो सेंसर - CMOS
- वीडियो कैप्चर - 1080p, 4K
- वीडियो कैप्चर फॉर्मेट - MP4
- कनेक्टिविटी - Wifi, USB
- वारंटी - 1 साल की वारंटी
इस एलेविया कैमरा की खूबियां
- कनेक्टिविटी के लिए इस एक्शन कैमरा में आपको Wifi सपोर्ट मिलता है, जिससे आप इस कैमरा को अपने स्मार्टफोन के जरिए कंट्रोल कर सकते हैं। इससे कैमरा से स्मार्टफोन में रिकॉर्डिंग और फाइल ट्रांसफर करना आसान होता है।
- इसके अलावा इसमें SD कार्ड स्लॉट भी दिया गया है, जो 64GB तक सपोर्ट करता है। इससे आप कैमरा में काफी डेटा स्टोर कर सकते हैं।
कमी
- अभी तक यूजर्स को इस एक्शन कैमरा में कोई कमी देखने को नहीं मिली है।
01
Digitek GoCAM DAC-101 5K 30FPS 48MP WiFi Ultra HD Sports Action Camera
यह कैमरा एडवेंचर लवर्स और स्पोर्ट्स यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें आप 5k अल्ट्रा एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं, जिसमें आपको शार्प और क्लियर पिक्चर क्वालिटी मिलती है यानी एक सिनेमैटिक फुटेज प्रदान करता है। इसका 48MP हाई रेजोल्यूशन कैमरा बेहद डिटेल्ड और क्रिस्प फोटो प्रदान करता है। इसमें आपको आगे और पीछे दोनों तरफ कैमरा मिलता है, जिससे आप इसमें सेल्फी भी ले सकते हैं। इस कैमरा में आपको Wifi इनेबल्ड मिलता है, जिससे आप इसे अपने स्मार्टफोन से कनेक्ट कर सकते हैं और लाइव प्रीव्यू और रिकॉर्डिंग को अपने फोन में ट्रांसफर कर सकते हैं। इस एक्शन कैमरा में आपको 150 डिग्री वाइड एंगल लेंस मिलता है, जो हर एरिया को कवर करने की सुविधा देता है। इसमें आपको EIS तकनीक मिलती है। यह तकनीक चलती गाड़ी के दौरान होने वाले झटकों में भी स्मूद वीडियो रिकॉर्डिंग करता है। इस कैमरा में आपको एक्सटर्नल माइक कनेक्ट करने का ऑप्शन भी मिलता है, जिससे रिकॉर्डिंग के दौरान बेहतर वॉइस क्वालिटी मिलती है। यह एक्शन कैमरा IPX7 रेटेड है यानी यह वॉटरप्रूफ है और आप इस कैमरा को पानी में 100 फीट तक लेकर जा सकते हैं। इसका फायदा यह होता है कि आप इस कैमरा से स्विमिंग, स्कूबा डाइविंग और अन्य वॉटर एडवेंचर को आसानी से कैप्चर कर सकते हैं।
इस डिजिटेक कैमरा के स्पेसिफिकेशन
- स्क्रीन साइज - 2 इंच
- कलर - ब्लैक
- फोटो सेंसर - CMOS
- वीडियो कैप्चर - 5K
- वीडियो कैप्चर फॉर्मेट - MOV
- कनेक्टिविटी - Wifi
- वारंटी - 1 साल की वारंटी
इस डिजिटेक कैमरा की खूबियां
- इस कैमरा में आपको 2 बैटरी मिलती है, जिनमे में से हर एक बैटरी लागभग 90 मिनट तक रिकॉर्डिंग की सुविधा देती है।
- इस कैमरा के साथ आपको हेलमेट माउंट, हैंडलबार माउंट, क्लिप, बॉडी स्ट्रैप, वॉटरप्रूफ केस और बैटरी चार्जर जैसे उपयोगी एक्सेसरीज मिलते हैं।
कमी
- कुछ यूजर्स को इस कैमरा के माइक में समस्या देखने को मिली है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
CASON CS6 5k 30Fps Action Camera with Extra Accessories
अगर आप एक ट्रैवलर और व्लॉगर है, तो आपके लिए यह एक्शन कैमरा एक अच्छा विकल्प हो सकता है। किफायती कीमत में मिलने वाले इस एक्शन कैमरा के फीचर्स प्रीमियम से कम नहीं है। यह कैमरा 5k वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा देता है, जिससे आपको अल्ट्रा एचडी वीडियो मिलती है यानी आप क्लियर, डिटेल और शार्प वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। इसमें आपको फास्ट चार्जिंग और फाइल ट्रांसफर के लिए Type-C पोर्ट भी मिलता है। इसमें शामिल Gyro सेंसर रनिंग और ऑफ-रोड सीन के दौरान वीडियो को ब्लर नहीं होने देता है और स्मूद वीडियो रिकॉर्डिंग करता है। इस एक्शन कैमरा में रियर टच स्क्रीन की सुविधा मिलती है, जिससे वीडियो प्रीव्यू, मोड्स और अन्य सेटिंग्स को बदलना काफी आसान होता है। इस कैमरा में आपको दो 1350mAh बैटरियां मिलती हैं और इसकी एक बैटरी में लगभग 90 मिनट तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। यह वॉटरप्रूफ कैमरा है, जो IPX7 रेटेड है यानी आप इस कैमरा 30 मीटर तक की गहराई में लेकर जा सकते हैं। इस कैमरा के साथ आपको कुछ उपयोगी एक्सेसरीज भी मिलते हैं, जैसे - हेलमेट माउंट, बाइक माउंट, क्लिप, बेस प्लेट, वॉटरप्रूफ केस, स्क्रू माउंट, वायर और स्ट्रैप्स, आदि।
इस कैसन कैमरा के स्पेसिफिकेशन
- स्क्रीन साइज - 4 सेंटीमीटर
- कलर - ब्लैक
- फोटो सेंसर - CMOS
- वीडियो कैप्चर - 4K
- वीडियो कैप्चर फॉर्मेट - MP4
- कनेक्टिविटी - Wifi
- वारंटी - 1 साल की वारंटी
इस कैसन कैमरा की खूबियां
- इस एक्शन कैमरा में आपको वाइड एंगल लेंस मिलता है, जो बड़ा फ्रेम कैप्चर करने की सुविधा देता है। इससे आपको हर एंगल से फुल कवरेज मिलता है और शानदार फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी होती है।
- इस कैमरा में एक्स्ट्रा माइक पोर्ट भी दिया होता है, जिससे आप प्रोफेशनल लेवल की ऑडियो क्वालिटी प्राप्त कर सकते हैं। खासकर अगर आप व्लॉगिंग या इंटरव्यू शूट कर रहे हैं, तो यह आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
कमी
- अभी तक यूजर्स को इस कैमरा में कोई खास कमी देखने को नहीं मिली है।
03
FitSpark Eagle i15 Pro Max Real 4K30FPS Dual Touch Screens WiFi Action Camera
एडवेंचर लवर्स और व्लॉगर्स के लिए यह एक्शन कैमरा एक बहुत बढ़िया विकल्प हो सकता है। यह कैमरा रियल 4K रेजोल्यूशन के साथ आता है, जो 30FPS की स्पीड से रिकॉर्डिंग करता है और इसकी वीडियो क्वालिटी स्मूथ, क्लियर, शार्प और डिटेल होती है। इस कैमरा में सोनी का हाई क्वालिटी इमेज सेंसर लगा होता है, जो लो-लाइट में भी बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है। इसमें शामिल EIS 2.0 तकनीक वीडियो रिकॉर्डिंग को स्मूद बनाता है, जिससे आप बाइक राइडिंग और रनिंग के दौरान भी बिना ब्लर के वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। इस एक्शन कैमरा में आपको डुअल टच स्क्रीन मिलती है यानी आपको इस कैमरा में आगे और पीछे दोनों तरफ टच स्क्रीन मिलती है। इससे इस कैमरा को इस्तेमाल करना अधिक आसान हो जाता है। इसमें आपको Wifi कनेक्टिविटी की सुविधा मिलती है, जिससे आप इस कैमरा को मोबाइल ऐप के जरिए कंट्रोल कर सकते हैं और रिकॉर्डिंग व अन्य फाइल को आसानी से ट्रांसफर कर सकते हैं।
इस फिटस्पार्क कैमरा के स्पेसिफिकेशन
- स्क्रीन साइज - 2 इंच
- कलर - ब्लैक
- फोटो सेंसर - CMOS
- वीडियो कैप्चर - 4K
- वीडियो कैप्चर फॉर्मेट - MOV
- कनेक्टिविटी - Wifi
- वारंटी - 1 साल की वारंटी
इस फिटस्पार्क कैमरा की खूबियां
- इस एक्शन कैमरा के साथ आपको एक वॉटरप्रूफ केस मिलता है, जिसकी मदद से आप इस कैमरा को 40 मीटर तक पानी के अंदर सुरक्षित लेकर जा सकते हैं और अंडरवॉटर शूटिंग कर सकते हैं।
- इस कैमरा में आपको डुअल बैटरी सपोर्ट मिलता है, जिससे लंबी शूटिंग के दौरान भी बैटरी बैकअप बना रहता है।
कमी
- अभी तक यूजर्स को इस कैमरा में कोई खास कमी देखने को नहीं मिली है।
04
IZI ONE Plus 5K 48MP Action Camera with Fast C-Type Charger
यह एक बजट-फ्रेंडली लेकिन एडवांस फीचर्स से लैस एक्शन कैमरा है, जो अंडरवॉटर शूटिंग और स्पोर्ट्स रिकॉर्डिंग के लिए खासतौर पर डिजाइन किया गया है। इस कैमरा से आप 5K अल्ट्रा एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं, जिसमें आपको अधिक क्लियर, शार्प और डिटेल वीडियो क्वालिटी मिलती है। इसमें मौजूद 48 मेगाफिक्सल कैमरा सेंसर तस्वीरों को बहुत डिटेल्ड और ब्राइट क्लिक करता है। इसमें आपको डुअल टच स्क्रीन की सुविधा मिलती है यानी इस कैमरा में दोनों तरफ टच स्क्रीन लगी होती है, जिससे इस कैमरा की सेटिंग्स को एडजस्ट करना काफी आसान होता है। इस में शामिल Gyro Stabilization वीडियो को स्मूद और शेक-फ्री बनाता है। यह वॉटरप्रूफ केस के साथ आता है, जिससे आप इस कैमरा को 110 फीट तक पानी के अंदर लेकर जा सकते हैं और शूट कर सकते हैं। इस एक्शन कैमरा में हाई क्वालिटी एक्सटर्नल माइक्रोफोन लगा होता है, जिससे क्लियर ऑडियो रिकॉर्डिंग होती है। इसमें आपको दो रिचार्जेबल बैटरीज मिलती है, जिसकी मदद से आप लंबे समय तक रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें आपको फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है, जिससे बैटरी जल्दी चार्ज हो जाती है।
इस IZI कैमरा के स्पेसिफिकेशन
- स्क्रीन साइज - 2 इंच
- कलर - ब्लैक
- वीडियो कैप्चर - 5K
- फोटो सेंसर - CMOS
- वीडियो कैप्चर फॉर्मेट - MP4
- कनेक्टिविटी - Wifi
- विशेष सुविधा - वॉटरप्रूफ
- वारंटी - 1 साल की वारंटी
इस IZI कैमरा की खूबियां
- इस एक्शन कैमरा में आपको Wifi कनेक्टिविटी सपोर्ट मिलता है, जिससे आप इसे अपने स्मार्टफोन से भी कंट्रोल कर सकते हैं और लाइव प्रीव्यू और वीडियो को ट्रांसफर कर सकते हैं।
- इसमें 170 डिग्री अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस शामिल होता है, जिससे आपको बड़ा व्यू कलर करने में मदद मिलती है और आप हर एंगल को क्लियर कैप्चर कर सकते हैं।
कमी
- अभी तक यूजर्स को इस कैमरा में कोई खास कमी देखने को नहीं मिली है।
05
क्या कम दाम वाले एक्शन कैमरा के साथ एक्स्ट्रा एक्सेसरीज मिलती है?
एक्शन कैमरा के साथ आमतौर पर कुछ एक्सेसरीज मिलते हैं, जो ट्रैवल व्लॉगिंग, बाइक राइडिंग या अंडरवॉटर एडवेंचर के दौरान उपयोगी होते हैं। लेकिन क्या कम दाम वाले एक्शन कैमरा के साथ भी एक्सेसरीज मिलते हैं? तो इसका जवाब हां है। अगर आप 10,000 से कम कीमत वाले एक्शन कैमरा चुनते हैं, तो आपको इसके साथ पूरा एक्सेसरीज पैक मिलता है। हमने जिन एक्शन कैमरा के बारे में आपको नीचे बताया है, उनमें 5 हजार से लेकर 8 हजार तक की रेंज वाले कैमरा मौजूद है और ये सभी कैमरे एक्सेसरीज पैक के साथ आते हैं। इनके साथ आपको हेलमेट माउंटिंग क्लिप्स, बाइक माउंट, ट्राइपॉड और वॉटरप्रूफ केस जैसे एक्सेसरीज मिलते हैं। इनकी मदद से वीडियो रिकॉर्डिंग करने में अधिक आसानी होती है।
एक्शन कैमरा के साथ मिलने वाले एक्सेसरीज और उनके फायदे -
- हेलमेट माउंटिंग क्लिप्स - बाइक चलाते समय व्लॉग शूट करने में आसानी होती है।
- वॉटरप्रूफ केस - इसकी मदद से कैमरा को 100 से 130 फीट तक पानी के अंदर लेकर जा सकते हैं।
- क्लीनिंग क्लॉथ और केस बैग - इससे कैमरा को साफ करते हैं और केस बैग में कैमरा को रखकर उसे सुरक्षित रख सकते हैं।
- चार्जिंग केबल - कैमरा को चार्ज करने के लिए टाइप - सी चार्जिंग केबल मिलता है।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।