Dolby Atmos तकनीक से लैस ये Home Theatre घर बैठे देंगे 3D इफेक्ट में मूवी-म्यूजिक का मजा

इमर्सिव ऑडियो अनुभव देने के लिए Dolby Atmos होम थिएटर का उपयोग किया जा सकता है। ये आपको मूवी, म्यूजिक यहां तक कि गेमिंग के अनुभव को भी दोगुना कर सकते हैं।
Dolby Atmos Home Theatre
Dolby Atmos Home Theatre

होम थिएटर में डॉल्बी एटमॉस एक तकनीक है, जो हर तरह के कंटेंट जैसे म्यूजिक, गेमिंग, मूवी या टीवी शो सभी के लिए 3D ऑडियो क्वालिटी देती है। इस तकनीक की वजह से पूरे एरिया में आवाज अच्छे से फैल जाती है, जिससे रीयल, क्रिस्प और हाई क्वालिटी ऑडियो अनुभव मिलता है। इन Home Theatre में सबवूफर, साउंडबार और स्पीकर्स मिल कर पावरफुल आउटपुट देते हैं, जिस वजह से इनकी आवाज लाउड और क्लियर होती है। सबवूफर की मदद से लो फ्रीक्वेंसी साउंड का बेस भी बेलेंस हो जाता है, जिससे बेहतर ऑडियो क्वालिटी मिलती है। इन्हें अपने स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी, लैपटॉप, प्रोजेक्टर और अन्य डिवाइस से भी कनेक्ट किया जा सकता है।  

35000 तक की प्राइस रेंज में कौन से ब्रांड्स के होम थिएटर मिल सकते हैं और उनके फीचर्स 

अगर 35000 तक का बजट है, तो भी कोई दिक्कत नहीं, क्योंकि इस प्राइस रेंज में भी डॉल्बी एटमॉस तकनीक वाले होम थिएटर आपको जेब्रोनिक्स, गोवो, JBL, एलजी और क्रॉसबीट जैसे पॉपुलर ब्रांड्स के मिल जाएंगे। इन Dolby Atmos Soundbar में DTS X सपोर्ट दिया है, जो डॉल्बी एटमॉस तकनीक के साथ मिल कर मल्टी-डायमेंशनल साउंड इफेक्ट देता है। इसके अलावा इनमें साउंड/EQ मोड्स मिल रहे हैं, जिसमें न्यूज, म्यूजिक और मूवी शामिल हैं। इन मोड्स की वजह से कंटेंट की साउंड सेटिंग ऑप्टिमाइज हो जाती हैं। 

Disclaimer: जब यह लेख लिखा जा रहा था, तभ यहां लिस्ट किए गए सभी प्रोडक्ट्स की कीमत 35,000 रुपये से कम थी, जिस वजह से इन प्रोडक्ट को इस सूंची में शामिल किया गया है। लेकिन इनकी MRP ज्यादा है, जिस वजह से इनकी कीमत समय के साथ बदल सकती है, ऐसे में वास्तविक समय में कीमत जानने के लिए अमेजन साइट या फिर ऐप जरूर देखें। कीमत कम-ज्यादा होने में हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है। 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • ZEBRONICS Juke BAR 9900, 725 Watts, Karaoke UHF Mic, Dolby Atmos, DTS X, 7.2.2 (5.2.4) Surround Soundbar with Dual Wireless Subwoofer & Satellites, HDMI eARC, Optical in, RGB LED

    जेब्रोनिक्स के इस होम थिएटर थिएटर घर बैठे मनोरंजन करने के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है, क्योंकि इसमें पावरफुल स्पीकर्स, साउंडबार और सबवूफर मिल रहे हैं, जो एक साथ मिल कर 725 वाट पावर आउटपुट में लाउड आवाज देते हैं। इस साउंड सिस्टम में रीयर सैटेलाइट स्पीकर 50 वाट और डुअल वायरलेस सबवूफर 110 वाट साउंड देते हैं। इसके अलावा इसके फ्रंट में 3 ड्राइवर दिए हैं, जो सब 65 वाट और ऊपर की तरफ 2 ड्राइवर दिए हैं, जो 55 वाट आउटपुट देते हैं। इस जेब्रोनिक्स Home Theatre Speaker से माइक और गिटार कनेक्ट किया जा सकता है, जिससे घर पर ही करओके जैसा फील मिलता है। इसके अलावा यह पार्टी में स्पीकर्स के तौर पर भी काम आ सकता है, क्योंकि इसमें RGB लाइट शो सुविधा मिलती है, जो पार्टी मूड को और भी बेहतर बना सकती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड: जेब्रोनिक्स
    • मॉडल: ZEB-JUKE BAR
    • स्पीकर टाइम: साउंडबार
    • स्पीकर मैक्सीमम आउटपुट पावर: 725 वाट
    • स्पीकर साइज: 48 सेंटीमीटर

    खासियत

    • इस साउंड सिस्टम पर 32 GB की USB पेनड्राइव कनेक्ट हो सकती है, जिससे अपने फेवरेट सॉन्ग्स को सुना जा सकता है। 
    • इस जेब्रोनिक्स होम थिएटर में DTX सोपर्ट दिया है, जो 3D साउंड इफेक्ट देता है। 

    कमी 

    • कुछ यूजर्स का कहना है, कि इसका सबवूफर खराब हो गया था।  
    01
  • CrossBeats Blaze B1000 5.1 Home Theatre 525W Soundbar for TV with subwoofer and Satellite Speakers | Remote Control | Bluetooth Speaker with Bass | HDMI ARC,USB,Optical & Aux | Music System for Home

    क्रॉसबीट के इस साउंड सिस्टम में सिनमेटिक फील देने के लिए क्वाड ड्राइवर सेट अप दिया है, जिसकी वजह से थिएटर इफेक्ट के साथ घर पर ही मूवी एंजॉय की जा सकती है और म्यूजिक लवर अपने फेवरेट गानों को लाउड और हाई रेजोल्यूशन में सुन पाएंगे। यह होम थिएटर बेस बूस्ट तकनीक का प्रयोग करता है, जो लो फ्रीक्वेंसी वाले साउंड को भी लाउड और बेहतर बना सकती है। यह क्रॉसबीट Sound Bar For TV से वायर्ड कनेक्शन के लिए HDMI ARC, यूएसबी, AUX और ऑप्टिकल कैबल से कनेक्ट किया जा सकता है। वहीं वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ सपोर्ट दिया है, जिससे प्रोजेक्टर, लैपटॉर, टीवी, डेक्सटॉप और स्मार्टफोन जैसे सभी डिवाइस को कनेक्ट किया जा सकता है। इस डॉल्बी एटमॉस होम थिएटर में मल्टी रूम ऑडियो फीचर दिया है, जिससे अगर किसी और रूम में कोई स्पीकर या फिर डिवाइस रखा है, तो यह साउंड सिस्टम दूसरे कमरे वाले डिवाइस से भी कनेक्ट हो सकता है और उस पर आसानी से म्यूजिक भी स्ट्रीम हो जाएगा। 

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड: क्रोसबीट
    • मॉडल: Blaze
    • स्पीकर टाइम: साउंडबार, सबवूफर, सैटेलाइट
    • स्पीकर मैक्सीमम आउटपुट पावर: 525 वाट
    • स्पीकर साइज: 1013 मिलीमीटर

    खासियत

    • इसमें म्यूजिक, मूवी और न्यूज जैसे 3 साउंड मोड्स दिए हैं। यह साउंडबार सेटअप और मोड्स के हिसाब से ऑडियो की डेप्थ को एडजस्ट कर लेता है। 
    • रिमोट कंट्रोल सुविधा दी गई है, रिमोट की मदद से सिर्फ वॉल्यूम या फिर मोड्स ही नहीं बदल सकते बल्कि इससे ऑडियो के बेस और ट्रैबल को भी सेट किया जा सकता है।

    कमी 

    • कुछ यूजर्स को सबवूफर के फंक्शन्स में दिक्कत लगी। 
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • JBL Cinema SB190 Deep Bass, Dolby Atmos Soundbar with Wireless Subwoofer for Extra Deep Bass, 2.1 Channel with Remote, Sound Mode for Voice Clarity, HDMI eARC, Bluetooth & Optical Connectivity (380W)

    इसके साथ 6.5 इंच साइज का वायरलेस सबवूफर मिल रहा है, जिसके इस्तेमाल या सेट अप के लिए वायर में उलझना नहीं पड़ेगा और सबवूफर साउंड की बेस क्वालिटी का भी ध्यान रखता है। अपने पसंदीदी मूवी, टीवी शो या फिर म्यूजिक को 3D साउंड इफेक्ट में सुनाने के लिए इस होम थिएटर में Dolby Atmos तकनीक का इस्तेमाल होता है, ऐसा फील होता है, कि आवाज चारों ओर से आ रही है। यह सराउंड साउंड अनुभव पाने के लिए इस साउंडबार और टीवी को HDMI eARC पोर्ट से कनेक्ट करना होता है। इस जेबीएल Home Theatre के रिमोट में अलग से वॉइस बटन दिया है, जो हर तरह के कंटेंट की वॉइस क्लैरिटी को बेहतर बना सकता है। इस साउंड सिस्टम को वॉल माउंट किया जा सकता है, यानि यह सेट-अप आपके लिविंग रूम या फिर बेडरूम की जगह नहीं घेरता है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड: जेबीएल
    • मॉडल: जेबीएल सिनेमा SB190
    • स्पीकर टाइम: साउंडबार
    • स्पीकर मैक्सीमम आउटपुट पावर: 380 वाट
    • स्पीकर साइज: 6.5 इंच

    खासियत

    • यह जेबीएल साउंडबार एवरेज में 24 घंटे का बैटरी बैकअप दे सकता है।
    • रिमोट के अलावा साउंडबार को ऑपरेट करने के लिए इसके ऊपर कुछ बटन्स दिए गए हैं। 

    कमी 

    • कुछ यूजर्स का कहना है, कि रिमोट पर कम फंक्शन्स दिए हैं और कुछ का रिमोट सही से काम नहीं कर रहा था। 
    03
  • LG New Launch Soundbar S77TY, 400W, 3.1.3Ch, Dolby Atmos & DTS: X, Tripple Up-Firing Speaker, AI Sound Pro, WOW Synergy, Triple Level Spatial Sound, Smart Up-Mixer, VRR/ALLM /120Hz, Wireless Subwoofer

    एलजी के इस होम थिएटर में 3.1 चैनल डॉल्बी एटमॉस तकनीक और DTS X सपोर्ट दिया है, जिस वजह से हाई रेजोल्यूशन ऑडियो क्वालिटी मिलती है। अगर 3.1.3 चैनल को समझाएं, तो इस साउंडबार में 3 फ्रंट स्पीकर्स, 1 Subwoofer और 3 वर्टिकल स्पीकर्स मिलते हैं। इस होम थिएटर में ट्रिपल अप-फायर स्पीकर दिए हैं, जो आवाज को सीलिंग की तरह फैकते हैं, जिससे आवाज ऊपरी दीवार से टकरा कर पूरे कमरे में फैल जाए। इस Home Theatre Speaker के फीचर्स को आसानी से एक्सेस पाने के लिए WOW सीनर्जी तकनीक का इस्तेमाल होता है, जिससे अगर यह होम थिएटर टीवी से कनेक्ट हुआ, तो टीवी की स्क्रीन पर सेटिंग्स के लिए मेनू बना सकते हैं। गेमिंग के दौरान इमर्सिव ऑडियो एक्सपीरियंस देने के लिए 120 Hz वैरिएबल रिफ्रेश रेट दिया है, जो कंटेंट के हिसाब से ऑडियो क्वालिटी को ऑप्टिमाइज कर देता है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड: एलजी
    • मॉडल: S77TY
    • स्पीकर टाइम: साउंडबार
    • स्पीकर मैक्सीमम आउटपुट पावर: 400 वाट

    खासियत

    • AI साउंड प्रो: कंटेंट की ऑडियो क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए यह फीचर दिया है, यानि कंटेंट के हिसाब से AI साउंड सेटिंग्स को ऑटोमैटिक ऑप्टिमाइज करता है। 
    • एनर्जी एफिशिएंसी के मामले में यह सर्टिफाइड प्रोडक्ट है। 

    कमी 

    • कोई कमी नहीं लगी।
    04
  • GOVO GOSURROUND 975 | 4.1 (2.1.2) Channel, 400W Soundbar with True Dolby Atmos, 6.5" subwoofer, Opt, AUX, USB & Bluetooth, 3 Equalizer Modes, Stylish Remote & LED Display (Platinum Black)

    गोवो के इस होम थिएटर सिस्टम की डिजाइन काफी स्टाइलिश है, जो आपके लिविंग रूम के इंटीरियर को सुंदर दिखा सकता है, जिसे आप वॉल और फिर टैबल मॉउंट भी कर सकते हैं। इस साउंड सिस्टम के साथ 6.5 इंच साइज का सबवूफर दिया है, जो कि DSP सपोर्ट के साथ मिलता है, यानि सबवूफर ही ऑडियो सिग्नल देता है और क्लियर ऑडियो देने के लिए साउंड के बेस और फ्रीक्वेंसी का ध्यान रखता है। इस ट्रू डॉल्बी एटमॉस Sound Bar For TV में 2.1.2 चैनल यानि 2.25 इंच साइज के 2 और 2.95 इंच साइज के 2 स्पीकर्स मिलते हैं, जो मिल कर लाउड आवाज देते हैं। इस गोवो होम थिएटर में LED डिस्प्ले भी दी गई है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड: गोवो
    • मॉडल: GOSURROUND
    • स्पीकर टाइम: सबवूफर के साथ साउंडबार
    • स्पीकर मैक्सीमम आउटपुट पावर: 400 वाट
    • स्पीकर साइज: 6.5 इंच

    खासियत

    • 3 इक्वलाइजर मोड्स: घर बैठे सिनेमा जैसा फील पाने के लिए म्यूजिक, मूवी और न्यूज मोड्स मिलते हैं। 
    • HDMI (ARC), AUX, यूएसबी, ऑप्टिकल और ब्लूटूथ v5.3 का मल्टीकनेक्टिविटी सपोर्ट दिया है। 

    कमी 

    • कुछ यूजर्स को रिमोट में दिक्कत लगी और कहना कि रिमोट सही से काम नहीं करता है। 
    05

                            

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • डॉल्बी एटमॉस होम थिएटर क्या है?
    +
    दरअसल, डॉल्बी एटमॉस होम थिएटर वो होते हैं, जो 3D सराउंड साउंड देते हैं, जिससे साउंड सिस्टम की आवाज पूरे रूम में फैल जाती है और लिस्नर को काफी क्रिस्प, रीयल और क्रिल्यर साउंड क्वालिटी में कंटेंट सुनने को मिलता है।
  • डॉल्बी एटमॉस होम थिएटर के क्या फायदे हैं?
    +
    डॉल्बी एटमॉस Home Theatre की मदद से 3D साउंड इफेक्ट में ऑडियो एंजॉय करने को मिलता है, जिससे घर बैठे सिनेमा जैसा फील मिलता है।
  • डॉल्बी एटमॉस होम थिएटर कौन-से ब्रांड्स के उपलब्ध हैं?
    +
    डॉल्बी एटमॉस होम थिएटर जेब्रोनिक्स, एलजी, गोवो, जेबीएल और क्रॉसबीट जैसे Brands के मिल सकते हैं।
  • डॉल्बी एटमॉस होम थिएटर चुनते वक्त किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
    +
    कभी भी Dolby Atmos Soundbar/होम थिएटर लेते वक्त ब्रांड, साउंड क्वालिटी, कनेक्टिविटी फीचर्स, स्पीकर साइज और अन्य एडवांस फीचर्स जैसे Voice Assistant, साउंड/EQ मोड्स और डॉल्बी डिजिटल/ऑडियो आदि फीचर्स देखे जा सकते हैं।