4K टीवी के दौर में फुल एचडी टीवी को कई लोग पुरानी तकनीक मान लेते हैं, लेकिन हकीकत इतनी सीधी नहीं है। अगर टीवी का इस्तेमाल बेडरूम या छोटे लिविंग रूम में होना है, तो Full HD आज भी कई लोगों की जरूरत पूरी कर सकता है। 1920×1080 रेजोल्यूशन वाला फुल एचडी पैनल रोज के TV चैनल्स, YouTube और काफी HD कंटेंट के लिए साफ तस्वीर दे सकता है। दूसरी तरफ 4K में चार गुना ज्यादा पिक्सल होते हैं, लेकिन उसका पूरा फायदा स्क्रीन साइज, देखने की दूरी और कंटेंट पर भी निर्भर करता है। इसलिए टीवी चुनते समय केवल रेजोल्यूशन पर नहीं, बल्कि स्क्रीन साइज, डिस्प्ले क्वालिटी, आवाज और रोज के इस्तेमाल को भी देखना चाहिए। इस लेख में 5 ऐसे फुल HD TV मॉडल्स की जानकारी दी गई है जो बिना 4K पर अतिरिक्त खर्च किए अच्छा देखने का अनुभव दे सकते हैं।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
नीचे देखें इमर्सिव व्यूइंग का अनुभव देने वाले 5 बढ़िया फुल एचडी टीवी मॉडल्स।
