हाई परफॉर्मेंस वाले इन 12th Generation के i5 Laptops में बिना रुकावट होंगे सभी काम, देखें बढ़िया विकल्प

अगर आप भी बेहतर प्रदर्शन और अच्छी बैटरी लाइफ वाला लैपटॉप लेना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए 12वीं जनरेशन के i5 Laptops बढ़िया विकल्प हो सकते हैं, क्योंकि ये मल्टीटास्किंग, हल्की गेमिंग, वीडियो एडिटिंग और रोजमर्रा के कामों को तेज व स्मूथ बनाने में मदद करते हैं।
12वीं जनरेशन के i5 लैपटॉप
12वीं जनरेशन के i5 लैपटॉप

12वीं जनरेशन के i5 प्रोसेसर वाले लैपटॉप्स बेहतर प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। यह प्रोसेसर ना केवल मल्टीटास्किंग को बेहतर करता है, बल्कि ऊर्जा की बचत कर बैटरी लाइफ को बढ़ाने में भी मदद करता है, जिससे लंबे समय तक लैपटॉप पर काम किया जा सकता है। नीचे बताए गए i5 लैपटॉप में मिलने वाले अन्य फीचर्स की बात करें, तो इनमें FHD IPS डिस्प्ले लगी होती है, जो हाई रिजॉल्यूशन के साथ विजुअल्स को अधिक साफ और बेहतर रंगों के साथ दिखाती है। इन लैपटॉप की ऑडियो क्वालिटी भी बढ़िया मानी जाती है, क्योंकि ज्यादातर में आपको डॉल्बी ऑडियो या Hi-Res ऑडियो सपोर्ट मिलता है, जो साउंड को साफ और डीप बेस प्रदान करता है। इसके अलावा आपको इन लैपटॉप में बैकलिट कीबोर्ड, HD कैमरा, ComfyView तकनीक और फास्ट चार्जिंग जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं, जो लैपटॉप पर आपके काम करने के अनुभव को अधिक आसान और शानदार बना सकती है।

जागरण स्मार्ट-चॉइस पर आप ऐसी अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • MSI Modern 14 Laptop

    इस लैपटॉप में 12वीं जनरेशन का इंटेल कोर i5-1234U प्रोसेसर शामिल है जिससे आप इसमें एक साथ कई टैब खोल सकते हैं, हल्की गेमिंग और वीडियो एडिटिंग जैसे कामों को कर सकते हैं और यह वेब ब्राउजिंग और स्क्रॉलिंग को भी तेज व स्मूद बनाने में मदद करता है। यह विंडोज 11 होम ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाला लैपटॉप है, जो सुरक्षित और आसान इंटरफेस प्रदान करता है। इस MSI लैपटॉप का वजन काफी हल्का होता है, जिससे इसे ट्रैवलिंग के दौरान साथ लेकर जाना आसान हो सकता है। इसमें मल्टीपल कनेक्शन विकल्प मिलते हैं, जैसे - HDMI, ऑडियो और USB पोर्ट्स। इनकी मदद से आप लैपटॉप को अन्य डिवाइस जैसे हेडफोन, टीवी, मोबाइल आदि से जोड़ सकते हैं। यह 16GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ आने वाला लैपटॉप है, जिससे इसमें ऐप व सॉफ्टवेयर लोडिंग तेज हो सकती है और फाइलें तेजी से खुलती हैं। वहीं आपको डेटा स्टोरेज के लिए भी काफी स्पेस मिलता है। इसकी WIFI 6E कनेक्टिविटी आपको स्थिर और तेज इंटरनेट कनेक्शन दे सकती है। वहीं ब्लूटूथ v5.3 कनेक्शन सपोर्ट से आप लैपटॉप को स्पीकर जैसे डिवाइस के साथ जोड़ सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल नाम - MSI C12MO-1299IN 
    • स्क्रीन साइज - 36 सेंटीमीटर
    • कलर - सिल्वर
    • हार्ड डिस्क - 512GB
    • सीपीयू मॉडल - कोर i5 फैमिली
    • रैम - 16GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम
    • विशेष सुविधा - पतला
    • ग्राफिक्स कार्ड - इंटीग्रेटेड

    खूबियां

    • इस लैपटॉप में आपको 42 घंटे की लंबी बैटरी लाइफ मिलती है, जिससे काम करने के दौरान आपको इसे बार-बार चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ती है।
    • यह Hi-Res ऑडियो तकनीक के साथ काम करने वाला लैपटॉप है, जिससे आपको 100% असल, तेज व सामान ऑडियो अनुभव मिल सकता है।

    कमी 

    • अभी तक अमेजन यूजर्स को इस लैपटॉप में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    01
  • HP Victus Gaming Laptop with Enhanced Cooling

    एचपी विक्टस के इस लैपटॉप को गेमिंग यूजर्स को  ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है यानी इसे गेमर्स भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें आपको 12वीं जनरेशन का इंटेल कोर i5 प्रोसेसर मिलता है, जिससे आप इसमें स्मूथ और तेज मल्टीटास्किंग कर सकते हैं। वहीं यह गेमिंग को भी तेज बनाता है, जिससे आपका इसमें गेम खेलने का अनुभव अधिक शानदार हो सकता है। इसमें FHD IPS डिस्प्ले लगी होती है, जो अधिक शार्प और क्लियर विजुअल्स प्रदान करती है, जिससे इमेज, वीडियो व टेक्स्ट अधिक बढ़िया ढंग से दिखते हैं। यह 144Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आता है, जो तेजी से चलने वाले एक्शन मूवी या गेम सीन्स को धुंधला होने से बचाता है और विजुअल्स को अधिक साफ दिखा सकता है। इस HP लैपटॉप में आपको ऑफिस होम और स्टूडेंट 2021 प्री-इंस्टॉल मिलता है, जिससे आप इसमें Excel, Notes और Word जैसे ऐप्स को एक्सेस कर सकते हैं। इसमें एंटी-ग्लेयर तकनीक शामिल होती है, जो लंबे समय तक स्क्रीन पर काम करने के बाद भी आंखों पर दबाव को कम करती है, जिससे आंखों को नुकसान कम पहुंच सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल नाम - HP Victus 
    • स्क्रीन साइज - 39.6 सेंटीमीटर
    • कलर - ब्लू
    • हार्ड डिस्क - 512GB
    • सीपीयू मॉडल - कोर i5-12450H
    • रैम - 16GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम
    • विशेष सुविधा - एंटी-ग्लेयर कोटिंग
    • ग्राफिक्स कार्ड - डेडिकेटेड

    खूबियां

    • इसमें B&O द्वारा ऑडियो सपोर्ट मिलता है, जो साफ और बैलेंस्ड साउंड क्वालिटी प्रदान कर सकता है, जिसका फायदा यह होता है कि आपको अलग से स्पीकर जोड़ने की जरूरत कम लग सकती है।
    • इसमें फुल साइज बैकलिट कीबोर्ड लगी होती है, जो कम रोशनी में भी बेहतर टाइपिंग की सुविधा प्रदान करता है।

    कमी 

    • फिलहाल, अमेजन यूजर्स को इस एचपी लैपटॉप में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • acer Aspire Lite Laptop with 12th gen Intel Core i5-12450H Processor

    15.6 इंच स्क्रीन साइज वाले इस एसर लैपटॉप में आपको FHD IPS डिस्प्ले इन-बिल्ट मिलती है, जो स्क्रीन पर दिखने वाले विजुअल्स को अधिक शार्प, नेचुरल और साफ दिखाने में मदद करती है। इस acer Laptop में आपको 2 इन-बिल्ट स्टीरियो स्पीकर्स मिलते हैं, जो साफ और डीप बेस प्रदान करते हैं। वहीं इसमें 2 इन-बिल्ट डिजिटल माइक्रोफोन भी लगे होते हैं, जो कॉलिंग के दौरान बैकग्राउंड से आने वाले शोर को कम करने में मदद करता है और कॉलिंग पर मौजूद व्यक्ति को आपकी साफ आवाज सुनाता है। इस लैपटॉप में 2MP का वेबकैम लगा हुआ है, जो वीडियो कॉलिंग के दौरान हाई पिक्चर क्वालिटी प्रदान करता है। यह 12वीं जनरेशन के इंटेल कोर i5 प्रोसेसर के साथ आता है, जिससे आप इसमें स्मूथली वेब ब्राउजिंग और स्क्रॉलिंग कर सकते हैं और मल्टीटास्किंग को आसान बना सकते हैं। इसका ComfyView फीचर लंबे समय तक लैपटॉप पर काम करने बाद भी आंखों पर पड़ने वाले दबाव को कम करता है। यह बैकलिट कीबोर्ड के साथ आने वाला लैपटॉप है, जिससे आप अंधेरे में भी बेहतर टाइपिंग कर सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल नाम - acer Aspire Lite 
    • स्क्रीन साइज - 15.6 सेंटीमीटर
    • कलर - सिल्वर
    • हार्ड डिस्क - 512GB
    • सीपीयू मॉडल - कोर i5-12450H
    • रैम - 16GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम
    • विशेष सुविधा - बैकलिट कीबोर्ड
    • ग्राफिक्स कार्ड - इंटीग्रेटेड

    खूबियां

    • इस एसर लैपटॉप में आपको 8.5 घंटे की बैटरी लाइफ मिलती है, जिससे एक बार की चार्जिंग पर आप इस लैपटॉप को लंबे समय के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। 
    • यह मल्टीपल USB और HDMI पोर्ट्स के साथ आता है, जिससे आप लैपटॉप को टीवी, स्पीकर, स्मार्टफोन और पैन ड्राइव जैसे डिवाइस के साथ जोड़ सकते हैं। 

    कमी 

    • कुछ अमेजन यूजर्स ने इस लैपटॉप की साउंड क्वालिटी को खराब बताया है।
    03
  • Lenovo IdeaPad Slim 3 Laptop with 1Yr ADP Free

    लेनोवो का यह लैपटॉप छात्रों और ऑफिस के लिए बढ़िया विकल्प हो सकता है, क्योंकि इसमें शामिल 12वीं जनरेशन का इंटेल कोर i5 प्रोसेसर मल्टीटास्किंग, वीडियो एडिटिंग और रोजमर्रा के कामों को आसान बनाने में मदद करता है। इसमें TUV लो ब्लू लाइट तकनीक भी शामिल होती है, जो उन लोगों के लिए फायदेमंद हो सकती है जो लंबे समय तक लैपटॉप पर काम करते हैं, क्योंकि यह तकनीक स्क्रीन से आने वाले रिफ्लेक्शन को कम करती है, जिससे आंखों पर दबाव कम पड़ता है। इसमें 15.6 इंच की FHD डिस्प्ले शामिल होती है, जो IPS डिस्प्ले के साथ आती है। यह इमेज को अधिक साफ और नेचुरल दिखाने में मदद करती है, जिससे इसमें वीडियो या मूवी देखना अधिक मेजदार हो जाता है। इस Lenovo लैपटॉप में आपको 300 निट्स ब्राइटनेस की सुविधा मिलती है, जो तेज रोशनी में भी स्क्रीन को साफ दिखाने में मदद करता है। यह लैपटॉप मल्टीपल कनेक्टिविटी की सुविधा के साथ आता है, जैसे - USB 3.2 Gen 1, USB-C 3.2 Gen 1, डिस्प्ले पोर्ट 1.2, HDMI 1.4, हेडफोन और माइक्रोफोन जैक, कार्ड रीडर और पावर कनेक्टर। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल नाम - Lenovo IdeaPad 
    • स्क्रीन साइज - 39.6 सेंटीमीटर
    • कलर - सिल्वर
    • हार्ड डिस्क - 512GB
    • सीपीयू मॉडल - कोर i5 Family
    • रैम - 16GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम
    • विशेष सुविधा - एचडी ऑडियो
    • ग्राफिक्स कार्ड - इंटीग्रेटेड

    खूबियां

    • यह लेनोवो लैपटॉप डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट के साथ काम करता है, जिससे आपको इसमें 3D ऑडियो अनुभव मिल सकता है।
    • यह लैपटॉप 47W की लंबी बैटरी के साथ आता है, जिससे आप एक बार की चार्जिंग पर इस लैपटॉप को 11 घंटे के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। 

    कमी 

    • इस लेनोवो लैपटॉप को लेकर फिलहाल अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
    04
  • Dell Inspiron 3520 Laptop with 250 Nits Display

    डेल का यह लैपटॉप सुरक्षा और फीचर्स दोनों के मामले में बढ़िया माना जाता है। इसमें आपको 15 माह का McAfee सब्सक्रिप्शन मिलता है, जो आपके लैपटॉप को वायरस और मैलवेयर जैसे ऑनलाइन खतरों से सुरक्षा प्रदान करता है। वहीं फीचर्स की बात करें, तो इसमें आपको इंटीग्रेटेड ग्राफिक्स कार्ड शामिल मिलता है, जो लैपटॉप रैम का इस्तेमाल कर वेब ब्राउजिंग, वीडियो देखने और हल्की गेमिंग जैसे कामों को करने में आसानी देता है। इसमें आपको 8GB रैम और 512GB स्टोरेज मिलता है, जो ऐप, सॉफ्टवेयर और फाइलों को तेजी से लोड होने में मदद करता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट शामिल है, जो मोशन ब्लर को कम करती है और तेजी से चलने वाले सीन्स को साफ व डिटेल दिखाता है। इस Dell Laptop में एक्सप्रेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जो केवल कुछ मिनटों में लैपटॉप को 80% तक चार्ज कर सकता है। यह मल्टीपल USB और HDMI पोर्ट्स के साथ आता है, जिससे आप लैपटॉप को अन्य डिवाइस जैसे स्मार्टफोन और टीवी आदि से जोड़ सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल नाम - Dell Inspiron
    • स्क्रीन साइज - 15.6 सेंटीमीटर
    • कलर - ब्लैक
    • हार्ड डिस्क - 512GB
    • सीपीयू मॉडल - कोर i5
    • रैम - 8GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम
    • विशेष सुविधा - वेबकैम
    • ग्राफिक्स कार्ड - इंटीग्रेटेड

    खूबियां

    • इस लैपटॉप में कंफर्ट व्यू तकनीक शामिल है, जो स्क्रीन से आने वाली हानिकारक ब्लू लाइट को कम करती है, जिससे आंखों को नुकसान कम पहुंचता है।
    • इसमें इन-बिल्ट HD Webcam लगा होता है, जो वीडियो कॉलिंग के दौरान एचडी क्वालिटी में आपकी इमेज को दिखाता है।

    कमी 

    • इस लैपटॉप को लेकर अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
    05

12वीं जनरेशन के i5 लैपटॉप के 5 मॉडल्स की तुलना

यहां हमने 12th Generation वाले i5 Laptop की तुलना की है, ताकि आपको समझने में आसानी हो कि आपकी जरूरत के हिसाब से इनमें से कौन-सा लैपटॉप आपके लिए सही विकल्प हो सकता है।

मॉडल्स नाम 

स्क्रीन साइज 

बैटरी लाइफ 

अन्य फीचर्स

MSI Modern 14 C12MO-1299IN 

36 सेंटीमीटर 

42 घंटे की बैटरी लाइफ 

ड्यूल चैनल रैम, मल्टीपल कनेक्टिविटी 

HP Victus fa1227TX/fa1314TX  

39.6 सेंटीमीटर 

52.5Wh बैटरी लाइफ 

Enhanced कूलिंग, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

acer Aspire Lite AL15-52H 

39.62 सेंटीमीटर 

8.5 घंटे की बैटरी लाइफ 

बैकलिट कीबोर्ड, वाइड व्यूइंग एंगल

Lenovo IdeaPad Slim 3 83ER00KPIN  

15.6 इंच 

11 घंटे की बैटरी लाइफ 

स्टीरियो स्पीकर्स, प्राइवेसी शटर

Dell Inspiron 3520 

15.6 इंच  

2.6Wh की बैटरी लाइफ 

250 निट्स ब्राइटनेस, 15 माह का McAfee सब्सक्रिप्शन

ऐसे अन्य लेख को पढ़ने के लिए गैजट-गली की कैटेगरी पर क्लिक करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • i5 12वीं पीढ़ी के लैपटॉप्स की मुख्य खासियत क्या है?
    +
    इनमें आपको परफॉर्मेंस-कोर और एफिशिएंसी-कोर का हाइब्रिड आर्किटेक्चर मिलता है, जिससे मल्टीटास्किंग और पावर एफिशिएंसी बेहतर होती है।
  • क्या i5 12वीं पीढ़ी के लैपटॉप गेमिंग के लिए अच्छे हैं?
    +
    हां, आप इनमें मिड-रेंज गेमिंग कर सकते हैं।
  • छात्रों के लिए i5 12वीं पीढ़ी का कौन सा लैपटॉप सबसे अच्छा है?
    +
    छात्रों के लिए हल्के, अच्छी बैटरी लाइफ वाले और बजट-फ्रेंडली विकल्प जैसे Dell Inspiron, HP Pavilion, या Acer Aspire सीरीज अच्छे माने जाते हैं।