आजकल की डिजिटल दुनिया में कॉपी-किताबों वाली पढ़ाई फोन, टैब और लैपटॉप पर आ रूकी है। ऐसे में हम कुछ ऐसे लैपटॉप ब्रांड्स की जानकारी लेकर आए हैं, जो कंप्यूटर साइंस वाले छात्रों के लिए बेहतर मॉडल्स पेश करते हैं। हम यहां पर आपके लिए इन ब्रांड्स के अलग-अलग लैपटॉप मॉडल्स के फीचर्स को बताने के साथ ही इनकी तुलना भी करेंगे, ताकी आपको अपने लिए सही विकल्प चुनने में आसानी रहे। छात्रों को ध्यान में रखते हुए हमने बजट-अनुकूल विकल्पों को शामिल किया है और साथ ही अमेजन पर उपलब्ध अच्छी रेटिंग वाले मॉडल्स को ही सूची में शामिल किया है। ऐसे में अगर आपको आप पढ़ाई के लिए तमाम Laptop Brands के बीच एक को चुनने में परेशना हो रहे हैं, तो आज की जानकारी Students के लिए उपयोगी हो सकती है। आप यहां पर HP, Dell, Lenovo, ASUS, Acer जैसे ब्रांड्स के 5 बेहतरीन लैपटॉप मॉडल्स देख सकते हैं-
अन्य ब्रांड्स के लैपटॉप, टीवी या टैब जैसी डिवाइसेस की जानकारी आपको गैजेट गली कैटेगरी पर मिल सकती है।
Lenovo IdeaPad Slim 3 13th Gen Intel Core i5-13420H Laptop
Lenovo ब्रांड की Ideapad सीरीज का यह लैपटॉप 13वीं जेनरेशन वाले इंटल कोर i5-13420H प्रोसेसर के साथ आपकी पढ़ाई से लेकर मल्टीटास्किंग वाले कामों तक को कुशलता से करने में सक्षम है। यह 15.3" फुल एचडी डिस्प्ले के साथ आता है, जिसकी स्क्रीन पर आंखों को आरामदायक देखने का अनुभव देने वाली एंटी ग्लेयर कोटिंग की गई है। वहीं, इसका डिस्प्ले 300 निट्स ब्राइटनेस के जरिए तेज रोशनी में भी आपको स्पष्ट रूप से चित्र, अक्षर और अंक स्क्रीन पर देखने की सुविधा देता है। इसमें 24GB तक की अधिकतर मेमोरी सपोर्ट वाली 16GB RAM मिलती है, जो तेज और प्रतिक्रियाशील प्रदर्शन देने का काम करती है। वहीं, आपकी पढ़ाई की फाइल्स से लेकर ऐप्स तक को आसानी से स्टोर करने के लिए इस Lenovo लैपटॉप में 512GB SSD दी गई है, जिसे 1TB तक एक्सपेंड भी कर सकते हैं। इसमें प्राइवेसी शटर के साथ आने वाला FHD 1080p कैमरा, डॉल्बी ऑडियो के साथ 2W x2 स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं, जिनके साथ ऑनलाइन क्लासेज, वीडियो कॉलिंग जैसे कामों क सहजता से कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11
- डिस्प्ले टाइप- LED
- कनेक्टिविटी- ब्लूटूथ, HDMI, USB, Wi-Fi
- कुल यूएसबी पोर्ट्स- 3
- प्रोसेसर काउंट- 8
- प्रोसेसर स्पीड- 2.1 GHz
- मॉडल नाम- IdeaPad Slim 3
- मेमोरी स्पीड- 4800 MHz
- बैटरी लाइफ- 14 घंटा
खूबियां
- रेपिड चार्ज के साथ लैपटॉप को 15 मिनट में 2 घंटे चलाने के लिए चार्ज कर सकते हैं।
- अल्ट्रा थिन और लाइट डिजाइन के साथ मजबूती के लिए टॉप मेटल कवर दिया गया है।
- बैकलिट कीबोर्ड के साथ आप कम रोशनी में भी आसानी से टाइपिंग कर पाएंगें।
- इसमें फेशियल रिकॉग्निशन के साथ स्मार्ट लॉग इन की सुविधा भी मिलती है।
कमी
- कुछ ग्राहकों ने कभी-कभार लैपटॉप हैंग होने की शिकायत की।
01
Dell 15, AMD Ryzen 7-7730U, 16GB DDR4, 512GB SSD Thin & Light Laptop
इस डेल 15 लैपटॉप में कुशल प्रदर्शन और कार्यक्षमता के लिए 16GB RAM दी गई है, जो आपके काम करने के अनुभव को भी बेहतर कर सकती है। इसमें मिलने वाली 512GB SSD आपकी बड़ी फाइल्स, ऐप्स और अन्य मीडिया को स्टोर करने में सक्षम है। इसके अलावा, यह 4.50 GHz तक की अधिकतम स्पीड के साथ काम करने वाले AMD Ryzen 7-7730U के साथ आता है, जिसके साथ आप एकसाथ कई ऐप्स पर भी बिना अटके स्मूद तरीके से काम कर सकते हैं। काम करने से लेकर मनोरंजन तक में आपको स्पष्ट और स्मूद विजुअल्स का अनुभव देने के लिए इस Dell लैपटॉप में 15.6" NT FHD डिस्प्ले मिलता है। इसमें पतले किनारों के साथ ही LED बैकलिट मिलती है, जो अधिक वाइब्रेंट विजुअल्स देती है। इसके अलावा डिस्प्ले का 120Hz रीफ्रेश रेट और 250 निट्स ब्राइटनेस बेहतरीन चमक और गति वाले विजुअल्स प्रदर्शित करता है, जिससे आप इसपर हल्के गेम्स को भी बिना रूकावट के खेल सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- प्रोसेसर स्पीड- 4.5 GHz
- मेमोरी स्पीड- 3200 MHz
- कुल कनेक्टिविटी पोर्ट्स- 6
- बैटरी लाइफ- 7 घंटा
- कनेक्टिविटी- ब्लूटूथ, USB, WiFi, HDMI
- रीफ्रेश रेट- 120 Hz
- रिजॉल्यूशन- 1920 x 1080 पिक्सल
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11
- ग्राफिक्स कोप्रोसेसर- AMD Radeon™
खूबियां
- अधिकतम प्रोडक्टिविटी के लिए न्यूमैरिक पैड के साथ फुल साइज कीबोर्ड मिलता है।
- अडाप्टिव थर्मल्स कुशलतम प्रदर्शन के लिए इंटेलिजेंट तरीके से पावर और थर्मल को एडजस्ट करता है।
- बिल्ट-इन HD वेबकैम और सिंगल माइक वीडियो कॉलिग और क्लासेज को सुविधाजनक बनाता है।
- AMD Ryzen प्रोसेसर रोजमर्रा की कंप्यूटिंग जरूरतों को पूरा करने में सक्षम है।
कमी
- अमेजन पर अभी तक कोई खास कमी नहीं बताई गई।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
HP 15, 13th Gen Intel Core i5-1334U, (16GB DDR4,512GB SSD) Laptop
यह HP 15 लैपटॉप एंटी ग्लेयर स्क्रीन वाले 15.6 इंच डिस्प्ले के साथ आता है, जो फुली एचडी रिजॉल्यूशन और 250 निट्स ब्राइटनेस के साथ वाइब्रेंट, डिटेल्ड और शानदार विजुअल्स प्रदर्शित करने में सक्षम है। इसका Intel Iris Xe ग्राफिक्स विजुअल्स की स्पष्टता और क्वालिटी दोनों को बढ़ाता है। वहीं, यह टर्बो बूस्ट टेक्नोलॉजी के साथ आने वाले 13वीं जेनरेशन के इंटल कोर i5-1334U प्रोसेसर के जरिए शानदार गति और तेज प्रतिक्रिया वाला प्रदर्शन देता है। इसके साथ आपके पढ़ाई के कामों से लेकर हल्की गेमिंग और मल्टीटास्किंग को सहजता से किया जा सकता है। प्रदर्शन को और भी अधिक कुशल और प्रतिक्रियाशील बनाने के लिए HP लैपटॉप में 16GB की RAM और 512GB SSD स्पेस मिलता है, जिसके साथ शक्तिशाली प्रदर्शन और कुशल स्टोरेज की सुविधा मिलती है। मल्टीपल और आसान कनेक्टिविटी के लिए लैपटॉप में वायरलेस WiFi, ब्लूटूथ के साथ ही 3 USB, 1 HDMI, 1 हेडफोन इनपुट भी दिया गया है। इसमें न्यूमैरिक पैड के साथ आने वाला फुल साइज बैकलिट कीबोर्ड मिलता है, जो टाइपिंग के काम को आसान और सुविधाजन बनाता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- बैटरी लाइफ- 8 घंटा
- कनेक्टिविटी- ईथर्नेट, HDMI, USB
- डिस्प्ले टाइप- LED
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11
- प्रोसेसर स्पीड- 4.6 GHz
- प्रोसेसर काउंट- 10
- मेमोरी टेक्नोलॉजी- DDR4
- पोर्ट्स की संख्या- 6
खूबियां
- लैपटॉप को आसानी से चलाने के लिए स्मार्ट कंट्रोल के साथ HP टचपैड मिलता है।
- 45 मिनट में 50% तक बैटरी को चार्ज करने वाला एक्सप्रेस चार्ज फीचर दिया गया है।
- टेंपोरल नॉइज रिडक्शन के साथ आने वाले शानदार बिल्ट-इन माइक दिए गए हैं।
- इंटल थ्रेड डायरेक्टर प्रोसेसर की क्षमता, गति और प्रदर्शन को बढ़ाता है।
कमी
- कुछ ग्राहकों को इसकी साउंड क्वालिटी पसंद नहीं आई।
03
Acer Aspire Lite, AMD Ryzen 7-7730U, 16 GB RAM, 512 GB SSD Laptop
एएमडी राइज़ेन 7-7730U प्रोसेसर से लैस इस एसर एस्पायर लाइट लैपटॉप में 2 GHz की बेस और 4.5 GHz अधिकतम बूस्ट क्लॉक स्पीड के साथ काम किया जा सकता है। यह 32 GB तक अपग्रेड होने वाली 16 GB रैम के साथ आता है, जो बिना रूकावट के कुशल गति के साथ ऐप्स को लोड और संचालित करने का काम करती है। वैसे तो इसमें 512GB का SSD स्पेस दिया गया है, मगर अधिक स्टोरेज की जरूरत पड़ने पर आप इसे 1TB तक अपग्रेड भी कर सकते हैं। यह अल्ट्रा स्लिम डिजाइन वाले 15.6 इंच के फुल एचडी डिस्प्ले के साथ आता है, जिसकी तेज ब्राइटनेस और हाई-रिजॉल्यूशन को शानदार पिक्चर क्वालिटी और विजुअल अनुभव देता है। इसका AMD Radeon ग्राफिक्स अधिक स्पष्ट, वाइब्रेंट और कंट्रास्ट से भरे विजुअल्स देता है। इस Acer लैपटॉप में आप 720p HD क्वालिटी वाले ऑडियो और वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। वहीं, इसमें बेहतरीन ऑडियो देने के लिए नॉइज कैंसिलेशन फीचर वाले माइक्रोफोन मिलते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- प्रोसेसर टाइप- Ryzen 7
- प्रोसेसर स्पीड- 2 GHz
- मॉडल नाम- Aspire Lite
- बैटरी लाइफ- 7 घंटा
- कुल USB पोर्ट्स- 4
- वायरलेस कनेक्टिविटी- ब्लूटूथ, WiFi
- डिस्प्ले टाइप- LCD
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11
- कनेक्टिविटी पोर्ट्स- USB, HDMI
खूबियां
- बेहतरीन साउंड देने वाले दो बिल्ट-इन स्टीरियो स्पीकर्स मिलते हैं।
- क्रिस्टल क्लीयर वीडियो कॉलिंग के लिए HD कैमरा और डुअल माइक्रोफोन।
- लंबी बैटरी लाइफ के साथ ही तेजी से चार्ज करने वाला अडाप्टर।
- इसमें पहले से इंस्टॉल लेटेस्ट माइक्रोसॉफ्ट सॉफ्टवेयर मिलते हैं।
कमी
- कुछ ग्राहक इसकी साउंड क्वालिटी से असंतुष्ट।
04
ASUS Vivobook 15 (2025), AMD Ryzen 7 7730U Thin & Light Laptop
यह ASUS ब्रांड का लैपटॉप है, जो कंप्यूटर साइंस वाले छात्रों के लिए उपयोगी हो सकता है। यह हल्के और पतले डिजाइन में आता है, जिसे आप अपने साथ कॉलेज, यात्रा या किसी भी जगह आसानी से ले जा सकते हैं। इसमें कुशल और प्रतिक्रियाशील प्रदर्शन देने वाला AMD Ryzen 7 7730U प्रोसेसर मिलता है, जो कोडिंग, डेवलेपमेंट जैसे कार्यों को कुशलता से कर सकता है। इस लैपटॉप का SSD स्टोरेज 512GB है, जिसमें फाइल्स, मीडिया और ऐप्स को आसानी से स्टोर कर सकते हैं। इसके अलावा अधिकतम कुशल, तेज और रिस्पॉन्सिव प्रदर्शन देने के लिए यह आसुस लैपटॉप 16GB RAM के साथ आता है। इसमें इंटीग्रेटेड एएमडी रेडिऑन ग्राफिक्स प्रोसेसर दिया गया है, जो विजुअल को स्पष्ट क्वालिटी के साथ पेश करता है। वहीं, यह 60Hz रीफ्रेश रेट और 250 निट्स ब्राइटनेस वाले 15.6 इंच फुल एचडी डिस्प्ले के साथ आता है, जिसपर आप बेहद स्मूद, स्पष्ट और चमकीले दृश्यों के साथ काम और मनोरंजन कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल नाम- ASUS Vivobook 15
- मेमोरी टेक्नोलॉजी- DDR4
- प्रोसेसर स्पीड- 2 GHz
- प्रोसेसर काउंट- 8
- बैटरी पावर- 42 WHrs
- कनेक्टिविटी- HDMI, USB, WiFi, ब्लूटूथ
- डिस्प्ले टाइप- LED
- रीफ्रेश रेट- 60 Hz
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11
खूबियां
- DTS ऑडियो प्रोसेसिंग के साथ आप शानदार साउंड पा सकते हैं।
- 180° के ले-फ्लैट हिंज के साथ स्क्रीन को शेयर करना आसान हो जाता है।
- इसका अपग्रेडेड कूलिंग सिस्टम लैपटॉप को हीटिंग से बचाता है।
- स्लिम बैजल नैनो-ऐज डिस्प्ले देखने का अनुभव शानदार बनाता है।
कमी
- कुछ अमेजन ग्राहकों को साउंड व पिक्चर क्वालिटी पसंद नहीं आई।
05
कंप्यूटर साइंस छात्रों के लिए सर्वश्रेष्ठ लैपटॉप ब्रांड के मॉडल्स की तुलना
प्रत्येक ब्रांड के लैपटॉप के अपने फायदे और नुकसान हैं, इसलिए अपनी आवश्यकताओं के अनुसार एक ब्रांड चुनना महत्वपूर्ण है। Dell अपने उच्च प्रदर्शन वाले लैपटॉप के लिए जाना जाता है, जबकि HP अपने स्टाइलिश और हल्के लैपटॉप के लिए जाना जाता है। Lenovo अपने टिकाऊ और विश्वसनीय लैपटॉप के लिए जाना जाता है, जबकि Acer और ASUS अपने बजट के अनुकूल लैपटॉप के लिए जाना जाता है।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।