आज के डिजिटल युग में छात्रों की पढ़ाई लैपटॉप के बिना पूरी होना लगभग मुश्किल है। ऐसे में अगर आपको साल 2026 में एक अच्छे स्टूडेंट लैपटॉप की तलाश है, तो अमेजन पर बेस्ट रेटिंग वाले मॉडल्स मिल सकते हैं। जी हां, आप अपने लिए Apple, Dell, HP, Lenovo और ASUS जैसे टॉप ब्रांड के लैपटॉप देख सकते हैं। इन्हीं के कुछ मॉडल्स की जानकारी यहां भी शामिल की गई है, जिसकी वजह से आपको अपने लिए एक सही मॉडल चुनने की मदद मिल सकती है। उपयोगकर्ताओं द्वारा मिली बढ़िया रेटिंग और शक्तिशाली प्रदर्शन इन Laptop For Students को एक भरोसेमंद विकल्प बनाता है। इन्हें कॉलेज से लेकर यूनिवर्सिटी तक के छात्रों द्वारा इस्तेमाल किया जा सकता है, जो कि इंजीनियरिंग, आर्ट्स और मेडिकल जैसे विभिन्न स्टूडेंट्स द्वारा उपयोग में लिए जा सकते हैं। वहीं, इनकी अलग-अलग प्रोसेसर क्षमता, रैम, स्टोरेज, बैटरी लाइफ और साथ की कीमत इन्हें अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से चुनने की आजादी देती है।
नीचे आप इनके 5 बढ़िया रेटिंग वाले मॉडल्स पर नजर डाल सकते हैं-
Apple 2025 MacBook Air
यह Apple Macbook एयर अपनी M4 चिप के साथ आपको काम से लेकर गेमिंग तक में शानदार प्रदर्शन दे सकता है। इसकी 18 घंटे तक चलने वाली लंबी बैटरी लाइफ आपको बार-बार चार्जिंग के झंझट से बचाती है। वहीं, इसका शानदार पोर्टेबल डिजाइन इसे अपने साथ कॉलेज या फिर किसी भी जगह ले जाने में आसान बनाती है। इस लैपटॉप में मिलने वाला एप्पल इंटेलिजेंट आपको लिखने, खुद को एक्सप्रेस करने और बिना किसी परेशानी के काम करने में मदद करता है। इसके अलावा शानदार प्राइवेसी प्रोटेक्शन के साथ आपका हर प्रकार का डेटा अधिकतम सुरक्षित रहता है। इसमें 13.6 इंच का लिक्विड रेटिना डिस्प्ले मिलता है, जो 1 बिलियन कलर सपोर्ट के साथ फोटो और वीडियो गहरे कॉन्ट्रास्ट व शार्प डिटेल के साथ उभारता हैं, और टेक्स्ट एकदम साफ दिखते हैं। MacBook Air में दो थंडरबोल्ट 4 पोर्ट, एक MagSafe चार्जिंग पोर्ट, एक हेडफोन जैक, Wi-Fi 6E और ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी विकल्प दिए गए हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Apple
- मॉडल नाम- 13 इंच मैकबुक एयर (M4, 2025)
- स्क्रीन साइज- 13.6 इंच
- रंग- मिडनाइट
- हार्ड डिस्क साइज- 256 GB
- सीपीयू मॉडल- एप्पल M4
- रैम मेमोरी- 16 GB
- ऑपरेटिंग सिस्टम- Mac OS
- स्पेशल फीचर- बैकलिट कीबोर्ड
- ग्राफिक्स कार्ड- इंटिग्रेटेड
खूबियां
- अच्छी क्वालिटी वाली वीडियो कॉलिंग के लिए यह 12MP के सेंटर स्टेज कैमरा के साथ आता है।
- बेहतर साउंड और ऑडियो के लिए इसमें स्टूडियो क्वालिटी माइक व चार स्पीकर्स दिए गए हैं।
- एप्पल इंटेलिजेंस के साथ आपको व्यक्तिगत, प्राइवेट और शक्तिशाली प्रदर्शन मिलता है।
कमी
- ग्राहकों ने किसी भी खास कमी का जिक्र नहीं किया है।
01
HP 15 Laptop, AMD Ryzen 7 7730U
एएमडी राइज़ेन 7 7730U प्रोसेसर से लैस यह HP 15 लैपटॉप पढ़ाई से जुड़े कार्यों के साथ ही एकसाथ कई टैब पर काम करते वक्त भी बेहतर और लैग फ्री अनुभव दे सकता है। इसमें बेहतर प्रदर्शन और तेज बूट टाइम के लिए 16GB रैम दी गई है और साथ ही 512GB स्टोरेज में आप अपने हैवी लोड वाले डेटा को भी आसानी से स्टोर कर सकते हैं। छात्रों के लिए अच्छे रहने वाले इस लैपटॉप में 15.6 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी 250 निट्स ब्राइटनेस तेज रोशनी में भी स्क्रीन की चमक कम नहीं होने देती है। वहीं, यह AMD Radeon ग्राफिक्स के साथ बेहतरीन क्वालिटी वाले फोटो, वीडियो और टेक्स्ट प्रदर्शित करता है। इसका एचपी ट्रू विजन 1080p FHD कैमरा और नॉइज रिडक्शन वाले डुअल डिजिटल माइक्रोफोन आपको अच्छी वीडियो और ऑडियो के साथ कॉलिंग करने की सुविधा देते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- HP
- स्क्रीन साइज- 39.6 सेमी
- रंग- सिल्वर
- हार्ड डिस्क साइज- 512 GB
- सीपीयू मॉडल- Ryzen 7
- रैम मेमोरी- 16 GB
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11
- स्पेशल फीचर- एंटी ग्लेयर कोटिंग, बैकलिट कीबोर्ड
- ग्राफिक्स कार्ड- इंटीग्रेटेड
खूबियां
- 85% स्क्रीन टू बॉडी रैशियो आपको डिस्प्ले पर बड़े आकार के विजुअल्स देखने की सुविधा देता है।
- आसान कंट्रोल के लिए इसमें HP इमेजपैड के साथ बड़ा बैकलिट कीबोर्ड दिया गया है।
- फास्ट चार्जिंग के साथ 0% बैटरी को 45 मिनट में 50% तक चार्ज किया जा सकता है।
कमी
- कुछ लोगों को इसके कीबोर्ड के साथ दिक्कतें हुई हैं।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
ASUS Vivobook 15, Smartchoice Laptop
इस लैपटॉप में पढ़ाई से जुड़े कामों से लेकर हल्की-फुल्की गेमिंग और मल्टीटास्किंग तक को सुविधाजनक तरीके से करने के लिए 13वीं जेनरेशन का इंटल कोर i5-13420H प्रोसेसर दिया गया है। यह 60Hz रीफ्रेश रेट वाले 15.6 इंच फुल एचडी डिस्प्ले के साथ आता है, जो विजुअल्स को बिना रूकावट चलाने में सक्षम है। इसका ऐस्पैक्ट रैशियो 16:9 है और 250 निट्स ब्राइटनेस के साथ यह स्क्रीन की चमक को तेज रोशनी में भी बरकरार रख सकता है। यह न्यूमैरिक कीपैड के साथ आने वाले बैकलिट चिकलेट कीबोर्ड के जरिए आपको कम रोशनी में भी आसानी से टाइप करने की सुविधा देता है। वहीं, यह ASUS Vivobook लैपटॉप 16 जीबी रैम और 512 जीबी एसएसडी से लैस है, जिसकी वजह से ना सिर्फ तेज प्रदर्शन मिलता है बल्कि बड़ी फाइलों को स्टोर करना भी आसान रहता है। इसका इंटीग्रेटेड इंटल UHD ग्राफिक्स विजुअल्स की क्वालिटी को अधिक बेहतर बनाता है, जिससे आप शानदार ग्राफिक्स का अनुभव भी पा सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- ASUS
- मॉडल नाम- ASUS Vivobook 15
- स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
- हार्ड डिस्क साइज- 512 GB
- सीपीयू मॉडल- कोर i5
- रैम मेमोरी- 16 GB
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
- स्पेशल फीचर- 60Hz रिफ्रेश रेट, एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले
- ग्राफिक्स कार्ड- इंटीग्रेटेड
खूबियां
- वीडियों कॉलिंग सुविधा के लिए यह 720p HD कैमरा और बिल्ट-इन माइक्रोफोन के साथ आता है।
- 180° ले-फ्लैट हिंज की वजह से अपने आस-पास के लोगों के साथ कुछ शेयर करना आसान हो जाता है।
- आपकी प्राइवेसी का ध्यान रखते हुए इस लैपटॉप में फिंगरप्रिंट सेंसर का फंक्शन दिया गया है।
कमी
- कुछ अमेजन ग्राहक इसकी बैटरी लाइफ से संतुष्ट नहीं हैं।
03
Dell Inspiron 3530 13th Gen Laptop
Dell ब्रांड के इस लैपटॉप में 13वीं जेनरेशन का इंटल कोर i3-1305U प्रोसेसर दिया गया है, जो 4.50 GHz तक की अधिकतम स्पीड के साथ काम करते हुए स्मूद और तेज प्रदर्शन दे सकता है। इसका 15.6 इंच स्क्रीन साइज का फुल एचडी डिस्प्ले 120Hz रीफ्रेश रेट और 250 निट्स ब्राइटनेस से लैस है, जिसके जरिए बेहतर गति व चमक वाले विजुअल्स देखने को मिल सकते हैं। यह Student Laptop सुविधाजनक टाइपिंग अनुभव के लिए स्टैंडर्ड साइज कीबोर्ड के साथ आता है। वहीं, इसमें विभिन्न स्मार्ट डिवाइसों को जोड़ने के लिए WiFi 6 और ब्लूटूथ का सपोर्ट मिलता है। इसके साथ ही आप 3 USB, 1 HDMI पोर्ट, 1 हेडफोन जैक और एक सॉलिड स्टेट ड्राइव स्लॉट से भी अलग-अलग डिवाइस को आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं। यह अपने डेल कंफर्टव्यू के जरिए हानिकारक ब्लू लाइट के प्रभाव को कम करके आपको स्क्रीन पर देखने का आरामदायक अनुभव दे सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Dell
- मॉडल नाम- Inspiron
- स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
- रंग- प्लेटिनम सिल्वर
- हार्ड डिस्क साइज- 512 GB
- सीपीयू मॉडल- कोर i3
- रैम मेमोरी- 8 GB
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
- स्पेशल फीचर- न्यूमैरिक कीबोर्ड, पतला और हल्का
- ग्राफिक्स कार्ड- इंटीग्रेटेड
खूबियां
- तीन तरफ पतले किनारों और हल्के वजन में आने वाला यह लैपटॉप दिखने में शानदार है।
- एक्सप्रेस चार्ज के साथ मात्र 60 मिनट में 0% बैटरी को 80% तक चार्ज कर सकते हैं।
- अपग्रेडेड बैकलिट कीबोर्ड के साथ कम रोशनी में सुविधाजनक तरीके से टाइपिंग कर सकते हैं।
कमी
- कुछ लोग धीमे ऑपरेशन और खराब डिस्प्ले स्क्रीन की शिकायत करते हैं।
04
Lenovo IdeaPad Slim 1 AMD Ryzen 5 5500U
इसका एएमडी राइज़ेन 5 5500U आपके कार्यों को कुशलता से पूरा करने के लिए 2.1GHz की बेस और 4.0GHz की अधिकतम स्पीड के साथ चलता है। यह 8 GB रैम और 512 GB एसएसडी के साथ आता है, जिसके साथ तेज बूट टाइम, प्रदर्शन और कुशल स्टोरेज की सुविधा मिल सकती है। इसमें 42Wh की शक्तिशाली बैटरी दी गई है, जो करीब 7 घंटे तक चलने वाला लंबा बैकअप प्रदान कर सकती है। वहीं, इस Lenovo IdeaPad लैपटॉप का 15.6 इंच फुल एचडी डिस्प्ले 250 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है, ताकी आप तेज चमक में भी स्क्रीन पर साफ विजुअल्स मिल सकें। इसका इंटीग्रेटेड AMD Radeon ग्राफिक्स विजुअल्स और टेक्स्ट को अधिक स्पष्ट बनाता है, जो काम से लेकर मनोरंजन तक में शानदार ग्राफिक अनुभव को जोड़ सकता है। यह चारों तरफ पतले किनारों के साथ आता है, जिससे पूरी स्क्रीन पर विजुअल्स देखने का शानदार अनुभव मिल सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Lenovo
- मॉडल नाम- IdeaPad 1 15ALC7
- स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
- हार्ड डिस्क साइज- 512 जीबी
- सीपीयू मॉडल- Ryzen 5
- रैम मेमोरी- 8 जीबी
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
- स्पेशल फीचर- एंटी ग्लेयर कोटिंग, HD ऑडियो, मेमोरी कार्ड स्लॉट
- ग्राफिक्स कार्ड- इंटीग्रेटेड
खूबियां
- डॉल्बी ऑडियो से लैस 2x 1.5W स्टीरियो स्पीकर्स अच्छा साउंड दे सकते हैं।
- इसका रेपिड चार्ज फीचर 15 मिनट में 2 घंटे तक के बैकअप के लिए बैटरी को चार्ज कर सकता है।
- इसमें मिलने वाला 720p एचडी कैमरा फिक्स्ड फोकस और प्राइवेसी शटर के साथ आता है।
कमी
- कुछ ग्राहकों को इसकी ब्राइटनेस क्षमता पसंद नहीं आई।
गैजेट गली पर अन्य लैपटॉप, टीवी, स्पीकर आदि से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं।
05
तुलना: 2026 में छात्रों के लिए अमेजन पर उपलब्ध सर्वश्रेष्ठ लैपटॉप
वैसे तो छात्रों के लिए कई विकल्प उपलब्ध हैं, मगर आपको अपनी जरूरत, काम और बजट का ध्यान रखते हुए सही मॉडल का चुनाव करना चाहिए। Laptop लेते समय, छात्रों को कुछ महत्वपूर्ण बातों पर ध्यान देना चाहिए, जैसे कि प्रोसेसर, रैम, स्टोरेज, बैटरी लाइफ और स्क्रीन साइज। यह सुनिश्चित करें कि लैपटॉप आपके कोर्स की आवश्यकताओं को पूरा करता है और आपके लिए उपयुक्त है। नीचे मॉडल्स की तुलना की गई है, जो आपके लिए मददगार साबित हो सकती है-
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।