भारत में छाया Onida TV का खुमार, देखिए अमेजन पर उपलब्ध बेस्ट रेटेड मॉडल्स

क्या आप भारत में Amazon पर सबसे अधिक रेटिंग वाले ओनिडा टीवी की तलाश में हैं? इस लेख में, हम 2026 के बेस्ट रेटेड मॉडल्स की विस्तृत समीक्षा करेंगे, जिसमें फीचर्स, कीमत और अन्य जानकारी शामिल है। हम आपको यह तय करने में मदद करेंगे कि कौन सा Onida TV आपके लिए सबसे अच्छा हो सकता है।
अमेजन पर उपलब्ध बेस्ट रेटेड Onida टीवी
अमेजन पर उपलब्ध बेस्ट रेटेड Onida टीवी

Onida ब्रांड के टीवी अपनी किफायती कीमतों और शानदार फीचर्स के संतुलन के लिए जाने जाते हैं, जो कि अच्छी पिक्चर क्वालिटी भी देते हैं। इनमें आपको फुल एचडी, 4K और एलईडी टेक्नोलॉजी से लैस डिस्प्ले वाले मॉडल्स मिलते हैं, जो फिल्में देखने का मजा दोगुना कर सकते हैं। इसके अलावा ओनिडा टीवी के मॉडल्स में डॉल्बी ऑडियो जैसी बेहतरीन साउंड टेक्नोलॉजी भी मिलती है, जिससे एक दमदार क्वालिटी वाली आवाज सुनने को मिल सकती है। इतना ही नहीं, ये स्मार्ट कनेक्टिविटी से लैस हैं और आपको वॉइस, ऐप कंट्रोल, वाई-फाई कनेक्शन, ब्लूटूथ, सरल इंटर्फेस जैसी विभिन्न सुविधाओं के साथ मिलते हैं। यहां भारत में अमेजन पर मिलने वाले 5 बेस्ट रेटेड ओनिडा Smart TV के विकल्प शामिल किए गए हैं, जो अपने बेहतरीन प्रदर्शन के साथ आपके मनोरंजन का स्तर बढ़ा सकते हैं-

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Onida 108 cm (43 inch) Smart Genius Series Full HD Smart LED TV

    फुल एचडी रिजॉल्यूशन वाले इस टीवी में आप स्पष्ट विजुअल्स देख सकते हैं। यह 43 इंच स्क्रीन साइज में आता है और इसका 60Hz रीफ्रेश रेट तेज भागने वाले या फिर एक्शन सीन को भी धुंधला नहीं होने देता है। वहीं, इसमें मिलने वाला 178 डिग्री का वाइड व्यूइंग एंगल आपको किसी भी कोने से टीवी देखने पर स्पष्ट विजुअल्स प्रदान करता है। यह 2 HDMI और 1 USB पोर्ट के साथ आता है, जिनमें सेट-टॉप बॉक्स, ब्लू रे प्लेयर्स, गेमिंग कंसोल और हार्ड ड्राइव्स को जोड़ा जा सकता है। इस 43 इंच टीवी का 20 वॉट आउटपुट वाला बॉक्स स्पीकर डॉल्बी ऑडियो से लैस है, जो देखने के साथ ही सुनने का भी शानदार अनुभव दे सकता है। इसमें बिल्ट-इन क्रोमकास्ट बी मिलता है, जिसकी मदद से आप वायरलेस तरीके से अपने फोन के वीडियो कंटेंट को टीवी स्क्रीन पर देख सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज- 43 इंच
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी- LED
    • रिजॉल्यूशन- 1080p
    • रीफ्रेश रेट- 60 Hz
    • स्पेशल फीचर- बिल्ट-इन स्पीकर, CC कास्ट
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- HDMI, USB, Wi-Fi
    • ऐस्पैक्ट रेशियो- 16:9
    • स्क्रीन फिनिश टाइप- फ्लैट
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- Coolita

    खूबियां

    • 300W PMPO साउंड आउटपुट से लैस टीवी बढ़िया ऑडियो और इमर्सिव विजुअल अनुभव दे सकता है।
    • गेम मोड के साथ टीवी पर स्मूथ, तेज और प्रतिक्रियाशील प्रदर्शन के साथ गेमिंग का अनुभव ले सकते हैं।
    • यह अल्ट्रा-थिन बेजल टीवी एक बेहतरीन लुक और देखने का शानदार अनुभव दे सकता है।

    कमी

    • कुछ ग्राहकों ने टीवी रिमोट सही से काम ना करने की शिकायत की है।
    01
  • Onida 139 cm (55 inch) Nexg Series 4K Ultra HD Smart LED Google TV

    55 इंच स्क्रीन साइज वाले इस ओनिडा स्मार्ट टीवी में बेहतरीन क्वालिटी के विजुअल्स प्रदर्शित करने वाला 4K HDR 10 डिस्प्ले मिलता है, जो रंग, चमक और कंट्रास्ट तीनों का संतुलन बनाए रखता है। इसमें पिक्चर को उसके असली जैसे रंगों में डिलीवर करने वाला लाइव कलर फीचर भी दिया गया है। वहीं, यह पिक्सा विजुअल इंजन से लैस है, जो देखने के अनुभव को बेहतर करने के लिए पिक्चर को उनके असली रंग-रूप में प्रदर्शित करता है। इस ओनिडा टीवी में कमरे के किसी भी कोने से देखने पर स्पष्ट विजुअल्स पाने के लिए वाइड व्यू एंगल दिया गया है। इसके अलावा यह कमरे में एकसमान, तेज और थिएटर जैसा साउंड देने वाली डॉल्बी ऑडियो टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इसका साउंड आउटपुट 20 वॉट है और इक्वालाइज़र फीचर कंटेंट के अनुसार आवाज को नियंत्रित करता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज- 55 इंच
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी- एलईडी
    • रिजॉल्यूशन- 4K
    • रीफ्रेश रेट- 60 Hz
    • स्पेशल फीचर- गूगल टीवी, गूगल स्टोर, गूगल असिस्टेंट, गूगल कास्ट
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- HDMI, USB, Wi-Fi
    • ऐस्पैक्ट रेशियो- 16:9
    • डिस्प्ले ब्राइटनेस- 270 निट्स
    • रिस्पॉन्स टाइम- 9 मिलीसेकेंड्स

    खूबियां

    • गूगल असिस्टेंट फीचर के जरिए टीवी को सिर्फ बोलकर कमांड दे सकते हैं।
    • इसका Nexg प्रोसेसर तेज, स्मूद और शक्तिशाली प्रदर्शन देने में सक्षम है।
    • HDR10 और HLG सपोर्ट के साथ गहरे रंग और 10-बिट वीडियो मिल सकती है।

    कमी

    • कुछ ग्राहकों को इसकी साउंड क्वालिटी पसंद नहीं आई।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Onida 108 cm (43 inch) Nexg Series Full HD Smart LED Google TV

    यह टीवी गूगल ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है, जिस वजह से आपको स्मार्ट ऐप्स और सर्विस तक बेहद आसान पहुंच मिल सकती है। आप इसमें नेटफ्लिक्स, प्राइम, हॉटस्टार जैसे विभिन्न ऐप्स को चला सकते हैं। वहीं, इसका HDR 10 वाला डिस्प्ले गहरे रंग, कंट्रास्ट और चमक के साथ शानदार पिक्चर क्वालिटी देता है, जो आपको फिल्मों में डूबने वाला मजा दे सकता है। इस 43 इंच स्मार्ट टीवी में असली जैसी क्वालिटी वाली पिक्चर प्रदान करने के लिए पिक्सा विजुअल इंजन दिया गया है। इसके अलावा यह लाइव कलर फीचर के जरिए स्क्रीन पर असली जैसे दिखने वाले रंगों के साथ हर एक सीन देखने का अनुभव देता है। इसमें आई प्रोटेक्ट प्लस का फीचर भी दिया गया है, ताकी स्क्रीन की हानिकारक ब्लू लाइट का प्रभाव आपकी आंखों पर ज्यादा ना पड़े। सुविधाजनक कनेक्टिविटी के लिए इस टीवी में 3 HDMI और 2 USB पोर्ट्स दिए गए हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज- 43 इंच
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी- एलईडी
    • रिजॉल्यूशन- 1080p
    • रीफ्रेश रेट- 60 Hz
    • स्पेशल फीचर- ऐप सपोर्ट, गूगल कास्ट, गूगल स्टोर
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- HDMI, USB, WIFI
    • ऐस्पैक्ट रेशियो- 16:9
    • व्यूइंग एंगल- 178 डिग्री
    • रिस्पॉन्स टाइम- 8 मिलीसेकेंड्स

    खूबियां

    • बेहतरीन तरीके से फिल्में देखने और शानदार लुक के लिए यह बेजल लेस डिजाइन में आता है।
    • नेक्सजी प्रोसेसर, 1 GB स्टोरेज और 8 GB रैम स्मूथ, तेज और पावरफुल परफॉर्मेंस पक्का करते हैं।
    • Google TV 5.0 बेहतर नेविगेशन, स्मार्ट प्रोफाइल और पसंद पर आधारित व्यक्तिगत कंटेंट देता है।

    कमी

    • कुछ लोग कहते हैं कि यह उम्मीद के मुताबिक काम नहीं करता।
    03
  • Onida 80 cm (32 inch) HD Ready Smart Google LED TV

    एचडी रिजॉल्यूशन वाला यह ओनिडा 32 इंच स्मार्ट टीवी बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी के साथ आपको फिल्में, शो, सीरीज देखने का बढ़िया अनुभव दे सकता है। इसमें हर तरफ से देखने पर साफ विजुअल्स देने वाला 178 डिग्री का वाइड व्यूइंग एंगल दिया गया है। वहीं, अपने 60Hz रीफ्रेश रेट के साथ यह विजुअल प्रदर्शन को स्मूद भी बनाता है। इसके 3 HDMI और 2 USB पोर्ट्स आपको टीवी से विभिन्न डिवाइसों को आसानी से जोड़ने की सुविधा देते हैं। यह बॉटम स्पीकर के साथ आता है, जो 20 वॉट आउटपुट के साथ ही कमरे में थिएटर जैसा सराउंड साउंड देता है। इसका गूगल असिस्टेंट फीचर आपको टीवी फंक्शन को नियंत्रित करने के लिए बोलकर कमांड देने की सुविधा देता है। इस गूगल टीवी में Amazon Prime Video, Netflix, Disney+ Hotstar जैसे कई ऐप्स का सपोर्ट भी मिलता है, जिनपर आप ऑनलाइन या ऑफलाइन कंटेंट देख सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज- 32 इंच
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी- एलईडी
    • रिजॉल्यूशन- 720p
    • रीफ्रेश रेट- 60 Hz
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- HDMI, USB, Wi-Fi
    • कंट्रास्ट रेशियो- 3000:1
    • स्क्रीन फिनिश टाइप- फ्लैट
    • माउंटिंग टाइप- वॉल और टेबल माउंट

    खूबियां

    • पिक्सा विजुअल इंजन अनुभव को बेहतर बनाता है क्योंकि यह असली जैसी पिक्चर क्वालिटी देता है।
    • फोन के कंटेंट को टीवी पर कास्ट करने के लिए बिल्ट-इन गूगल कास्ट फीचर दिया गया है।
    • इसका आई प्रोटेक्ट प्लस आंखों को ब्लू लाइट के प्रभाव से बचाने का काम करता है।

    कमी

    • कुछ ग्राहक टीवी की पावर खपत को लेकर समस्याओं की रिपोर्ट करते हैं।
    04
  • ONIDA 108 cm (43 inches) Nexg Series 4K Ultra HD Smart Google LED TV

    इस 43 इंच ओनिडा स्मार्ट टीवी में आप 4K अल्ट्रा एचडी रिजॉल्यूश के साथ शानदार पिक्चर क्वालिटी में फिल्में देखने का मजा ले सकते हैं। यह एचडीआर10 और एचएलजी के जरिए अधिक गहरे रंग, चमक और कंट्रास्ट वाले विजुअल्स प्रदर्शित करता है, जिससे देखने का अनुभव और भी बेहतर हो सकता है। इसका MEMC फंक्शन सीन के अंदर मूवमेंट का अनुमान लगाते हुए उसे बिना ब्लर किए स्क्रीन पर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करता है। वहीं, यह शानदार बेजललेस डिजाइन में आता है, जिससे ना सिर्फ आपके देखने का अनुभव अच्छा होता है बल्कि लुक के मामले में भी यह बढ़िया लगता है। इसमें डॉल्बी डिजिटल और डॉल्बी डिजिटल प्लस ऑडियो टेक्नोलॉजी से लैस स्पीकर दिए गए हैं, जो 20 वॉट आउटपुट के साथ धमाकेदार सराउंड साउंड प्रदान करते हैं। इस एलईडी टीवी वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए डुअल बैंड Wifi और ब्लूटूथ 5.0 का सपोर्ट भी मिलता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज- 43 इंच
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी- एलईडी
    • रिजॉल्यूशन- 4K
    • रीफ्रेश रेट- 60 Hz
    • स्पेशल फीचर- गूगल टीवी, गूगल कास्ट, गूगल असिस्टेंट
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- HDMI, USB, WIFI
    • व्यूइंग एंगल- 178 डिग्री
    • स्क्रीन फिनिश टाइप- फ्लैट
    • रिस्पॉन्स टाइम- 8 मिलीसेकेंड्स

    खूबियां

    • Google Cast से आप अपने पसंदीदा कंटेंट और ऐप्स को अपने मोबाइल या कंप्यूटर से टीवी पर देख सकते हैं।
    • नेक्सजी प्रोसेसर, 16GB स्टोरेज और 2GB रैम स्मूथ, तेज और पावरफुल प्रदर्शन दे सकते हैं।
    • इसमें गूगल असिस्टेंट के साथ मिलने वाली वॉइस सर्च की सुविधा टीवी को बोलकर कमांड देने की अनुमति देती है।

    कमी

    • कुछ ग्राहकों को इसकी पिक्चर क्वालिटी पसंद नहीं आई।

    गैजेट गली कैटेगरी पर आपको ऐसी ही अन्य जानकारियां भी मिल सकती हैं।

    05

बेस्ट रेटेड ओनिडा टीवी मॉडलों की तुलना

ओनिडा टीवी के इन पांचों मॉडलों को ग्राहकों द्वारा अच्छी रेटिंग और रिव्यू दिए गए हैं। मगर, एक सही मॉडल का चुनाव आपके बजट, पसंद और कमरे के आकार पर निर्भर करता है। ऐसे में आप इनकी तुलना के जरिए अपने लिए सबसे अच्छा मॉडल चुन सकते हैं-

मॉडल्स

डिस्प्ले

साउंड

अन्य फीचर

Onida 108 cm (43 inch) Smart Genius Series

फुल एचडी

सराउंड साउंड

बॉक्स स्पीकर

Onida 139 cm (55 inch) Nexg Series

4K एचडीआर 10

20 वॉट आउटपुट

लाइव कलर

Onida 108 cm (43 inch) Nexg Series

एचडीआर 10

डॉल्बी ऑडियो

बिल्ट-इन क्रोमकास्ट

Onida 80 cm (32 inch) Smart Google LED TV

एचडी रेडी

बॉटम स्पीकर

गूगल असिस्टेंट

ONIDA 108 cm (43 inches) Nexg Series

4K अल्ट्रा एचडी

डॉल्बी डिजिटल और डॉल्बी डिजिटल प्लस

वॉइस सर्च

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • ओनिडा टीवी की कीमत कितनी है?
    +
    ओनिडा टीवी की कीमत मॉडल और साइज के आधार पर अलग-अलग होती है। 32 इंच के मॉडल की कीमत लगभग 12,000 रुपये से शुरू होती है, जबकि 55 इंच के मॉडल की कीमत 40,000 रुपये तक हो सकती है।
  • ओनिडा स्मार्ट टीवी में कौन से ऐप्स सपोर्ट करते हैं?
    +
    ओनिडा स्मार्ट टीवी में आमतौर पर YouTube, Netflix, Amazon Prime Video जैसे ऐप्स सपोर्ट करते हैं।
  • क्या ओनिडा टीवी में एचडीआर सपोर्ट मिलता है?
    +
    हां, ओनिडा के कुछ मॉडल्स में एचडीआर सपोर्ट मिलता है, जो बेहतर पिक्चर क्वालिटी देता है।