घर को सुरक्षित करें इन Smart Locks के साथ, चाबी भूलने की टेंशन खत्म!

स्मार्ट लॉक के साथ घर की सुरक्षा को पक्का किया जा सकता है और यह आपकी सुविधा को भी बढ़ाता है। इसे लगाने के बाद हर जगह चाबी लेकर जाने की झंझट से छुटकारा मिलता है। यह फिंगरप्रिंट, पिन, कार्ड और ओटीपी से आसानी से अनलॉक हो जाता है। वहीं, मजबूत क्वालिटी का मटेरियल इसे सालों-साल टिकाऊ बनाए रखता है।
स्मार्ट लॉक के साथ बढ़ेगी घर की सुरक्षा
स्मार्ट लॉक के साथ बढ़ेगी घर की सुरक्षा

अगर आप भी अपने घर की सुरक्षा के लिए पुराने ताले-चाबी का इस्तेमाल कर रहे हैं तो स्मार्ट लॉक के साथ उसे अपग्रेड करना का वक्त आ चुका है। इनकी सबसे बड़ी खासियत है कि ये बिना चाबी के भी आसानी से खोले जा सकते हैं। Smart Locks में फिंगप्रिंट, कार्ड, ओटीपी और पासवर्ड वाला अनलॉकिंग सिस्टम होता है, जिससे घर के अलग-अलग सदस्यों के लिए चाबी की कॉपी बनाने की जरूरत नहीं होती है। ऐप कनक्टिविटी की मदद से इसकी सारी सेटिंग्स को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है और हर समय घर में आने वाले लोगों पर नजर भी रखने की सुविधा मिलती है। वहीं, मजबूत बनावट की वजह से इन्हें चोर तोड़ नहीं सकते हैं और ये लंबे समय तक टिकाऊ बने रहते हैं। 

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Mygate Smart Door Lock Plus (2026 Model)

    घर के लिए क्यों है अच्छी पसंद?

    • 6 तरह से दरवाजा खोलने की सुविधा: इस स्मार्ट लॉक को 6 अलग-अलग तरह से अनलॉक करने की सुविधा मिलती है। इसे फिंगरप्रिंट, ओटीपी, एक्सेस कार्ड, पिन और चाबी शामिल है। ऐसे में घर के अलग-अलग सदस्य को चाबी देने की जरूरत नहीं होती है और घर में अक्सर आने वाले मेहमान व हाउस हेल्प को भी इसका एक्सेस आसानी से दे सकते हैं।
    • लंबे समय तक रहता है टिकाऊ: Mygate का यह डोर लॉक मजबूत मटेरियल से बना है जिस वजह से इसकी क्वालिटी आसानी से खराब नहीं होती है। वहीं, टिकाऊ बनावट की वजह से चोर या कोई भी अनचाहे तत्व इसे तोड़ नहीं सकते हैं और घर की पूरी सुरक्षा सुनिश्चित होती है। 
    • लंबी बैटरी लाइफ: सबसे अच्छी बात है कि इसे बार-बार चार्ज करने की भी जरूरत नहीं होती है। बढ़िया बटैरी की वजह से यह कई दिनों तक काम करता है, और अगर कभी बैटरी कम होती है तो उसका अलर्ट तुरंत मोबाइल पर अलर्ट मिल जाता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Mygate
    • लॉक टाइप- बायोमेट्रिक
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 36.1 x 7.5 x 2.4 सेंटीमीटर
    • मटेरियल- एल्यूमिनियम व स्टेनलेस स्टील
    • कलर- ब्लैक

    खासियतें

    • चाइल्ड लॉक
    • ऑटोमैटिक फ्रीज
    • 100 फिंगरप्रिंट रेजिस्ट्रेशन

    कमी

    • कमजोर ऑटो-लॉकिंग।
    01
  • Native Lock Pro by Urban Company | Smart Door Lock

    घर के लिए क्यों है अच्छी पसंद?

    • तुरंत पता लगेगा कि कौन आया है: यह डोर लॉक बिल्ट-इन HD कैमरा से लैस है, जिस वजह से आपको हमेशा पता लगेगी कि दरवाजे पर कौन खड़ा है। इसका 1080p कैमरा हर एंगल और कम रोशनी में साप फोटो आपतक पहुंचाता है और घर की सुरक्षा बनी रहती है। 
    • चाबी साथ रखने की नहीं है आवश्यकता: इस Smart Door Lock को लगाने के बाद बाहर जाते समय चाबी लेकर जाने का झंझट नहीं रहता है। इसे आसानी से पासवर्ड, फिंगरप्रिंट, और कार्ड के साथ आसानी से अनलॉक कर सकते हैं। 
    • तुरंत होगा ऑटो-लॉक: सबसे अच्छी बात है कि Native by UC का यह लॉक खुलने के 5 सेकेंड बाद दरवाजे को खुद से ही बंद कर देता है। ऐसे में अगर कभी गलती से दरवाजा खुला छूट भी जाता है तो घर की सुरक्षा की चिंता नहीं रहती है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Native by UC 
    • लॉक टाइप- डेडबोल्ट
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 16.5 x 6.9 x 39.2 सेंटीमीटर
    • मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
    • कलर- स्पेस ग्रे

    खासियतें

    • प्राइवेसी लैच
    • एंटी-पीप पासकोड
    • इमर्जेंसी पावर अप

    कमी

    • ऐप कनेक्टिविटी सही नहीं है। 
    02
  • हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Atomberg Azhero Smart Door Lock

    घर के लिए क्यों है अच्छी पसंद?

    • दरवाजा खोलने के लिए उठने की नहीं है जरूरत: ब्लूटूथ कनेक्टिविटी वाला यह Atomberg लॉक आपकी सहूलियत को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। बेल बजने पर 12 मीटर तक की रेंज में आसानी से बैठे-बैठे ही फोन के साथ यह अनलॉक हो जाता है। किसी काम में व्यस्त होने पर यह सुविधा काफी काम आती है। 
    • मेहमानों को मिलेगा आसान एक्सेस: यह Digital Lock पिरियोडिक एक्सेस सुविधा से लैस है जिसकी मदद से घर पर आने वाले मेहमानों को इसे खोलने की सुविधा मिलती है। उन्हें अनलॉकिंग का पिन दिया जा सकता है और आपके घर पर न होने पर उन्हें बाहर खड़े होकर इंतजार नहीं करना होगा। 
    • मल्टी लेयर सुरक्षा: 6 अनलॉकिंग सिस्टम वाला यह डोर लॉक स्नूप प्रोटेक्शन सुविधा से लैस है। ऐसे में अगर आपको किसी के सामाने पिन डालने की जरूरत पड़ती है तो उसे अनचाहे लोगों से सुरक्षित रखा जा सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Atomberg
    • लॉक टाइप- बायोमेट्रिक व की पैड
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 27 x 2.4 x 5.6 सेंटीमीटर
    • मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
    • कनेक्टिविटी- ब्लूटूथ

    खासियतें

    • रिवर्सेबल डोर हैंडल
    • पावर बैकअप
    • मेकेनिकल की

    कमी

    • कमजोर कंपनी सर्विस। 


    गैजेट, एप्लाइंसेस, फैशन, ब्यूटी और अन्य कई तरह के प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी स्मार्ट चॉइस पर

    03
  • Godrej Smart Lock


    घर के लिए क्यों है अच्छी पसंद?

    • 100 से ज्यादा फिंगरप्रिंट एक्सेस: इस लॉक में 100 से ज्यादा फिंगरप्रिंट रेजिस्टर करने की सुविधा मिलती है। ऐसे में चाहे घर के सदस्य हो या अक्सर आने-जाने वाले रिश्तेदार इसे कोई भी एक टच के साथ आसानी से खोल सकता है और आसानी से फोन की मदद से फिंगप्रिंट को डिलीट करने की भी सुविधा मिलती है।
    • घर पर रखिए नजर: मोबाइल फोन एप्लिकेशन की मदद से आप हर समय घर पर नजर रख सकते हैं। चाहे आप कहीं यात्रा कर रहे हों या ऑफिस में हो; आपको हमेशा पता चलता रहेगा की इसे किसने-किसने अनलॉक किया है और घर की सुरक्षा बनी रहती है।
    • कोई भी कर सकता है इस्तेमाल: इस Godrej Lock की सारी सेटिंग्स को आसानी से वॉइस कंट्रोल की मदद से भी नियंत्रित कर सकते हैं। ऐसे में बुजुर्ग या वे लोग भी इसे आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं जिन्हें टेक्नोलॉजी की ज्यादा जानकारी नहीं है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Godrej Locking Solutions and Systems 
    • लॉक टाइप- डेडबोल्ट
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 44.5 x 14.5 x 23.6 सेंटीमीटर
    • मटेरियल- एल्यूमिनियम
    • कंट्रोल- टच

    खासियतें

    • डोर बेल
    • प्राइवेसी फंक्शन
    • एंटी प्रैंक अलार्म

    कमी

    • वाईफाई कनेक्टिविटी कमजोर है। 
    04
  • QUBO Smart Door Lock

    घर के लिए क्यों है अच्छी पसंद?

    • वॉइस कमांड से करें कंट्रोल: QUBO का यह स्मार्ट डोर लॉक अमेजन एलेक्सा के साथ कम्पैटिबल है। इसका मतलब है घर के अन्य स्मार्ट डिवाइसेज के साथ इसे भी आसानी से अपनी आवाज से नियंत्रित करने की सुविधा मिलती है। बेल बजने पर आप आसानी से बोलकर दरवाजा खोल सकते हैं और उठने की जरूरत नहीं होती है। 
    • लंबी बैटरी लाइफ: इसकी बैटरी लाइफ करीब 12 महीनों तक की है, जिस वजह से बार-बार चार्जिंग का झंझट नहीं रहता है। अगर कभी बैटरी कम होती है तो फोन पर तुरंत अलर्ट भी आ जाता है और जरूरत होने पर इसे आसानी से पावरबैंक से चार्ज कर सकते हैं।
    • तोड़ना नहीं है आसान: मजबूत क्वालिटी वाले इस लॉक को चोर तोड़ नहीं सकते हैं। साथ ही धूल-मिट्टी, पानी और मौसम की मार की वजह से यह खराब भी नहीं होता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- QUBO
    • लॉक टाइप- बायोमैट्रिक व कीपैड
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 25 x 24 x 15 सेंटीमीटर
    • मटेरियल- एल्यूमिनियम
    • कनेक्टिविटी- ब्लूटूथ

    खासियतें

    • 360 डिग्री होम सिक्योरिटी
    • एंट्री लॉग्स
    • ऑटो लॉकिंग

    कमी

    • इंस्टॉलेशन-संबंधित परेशानी। 
    05

जानिए इन सभी स्मार्ट लॉक के बीच का अंतर

इन सभी विकल्पों में से किसी का भी चयन अपनी जरूरत, पसंद और बजट के हिसाब से कर सकते हैं। यह तालिका इन स्मार्ट लॉक के बीच के अंतर को आसानी से समझने में मदद करेगी।

मॉडल

अनलॉकिंग सिस्टम

खासियत

Mygate Smart Door Lock Plus

6

लो बैटरी अलर्ट

Native Lock Pro by Urban Company

7

इन-बिल्ट HD कैमरा

Atomberg Azhero Smart Door Lock 

6

रिमोट OTP एक्सेस

Godrej Smart Lock

7

ब्रेक इन अलार्म

QUBO Smart Door Lock

7

प्राइवेसी मोड

ऐसे ही अलग-अलग तरह के उपकरणों के बारे में जानने के लिए कीजिए गैजेट गली का रुख

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • स्मार्ट लॉक का सबसे बड़ा फायदा क्या है?
    +
    इनका सबसे बड़ा फायदा सुविधा और नियंत्रण है। चाबियों के बिना इन्हें खोला जा सकता है, दूर से अपने दरवाजे को लॉक/अनलॉक कर सकते हैं, और मेहमानों या हाउस हेल्प को अस्थायी पिन दे सकते हैं, जिससे सुरक्षा भी बनी रहती है और सुविधा भी बढ़ती है।
  • स्मार्ट लॉक की बैटरी लाइफ कितनी होती है?
    +
    ज्यादातर स्मार्ट लॉक की बैटरी लाइफ 6 महीने से 1 साल तक होती है, जो इस्तेमाल और बैटरी के प्रकार पर निर्भर करती है। कम बैटरी होने पर लॉक आपको अलर्ट करता है।
  • क्या स्मार्ट लॉक के लिए इंटरनेट कनेक्शन की आवश्यकता है?
    +
    ब्लूटूथ-बेस्ड स्मार्ट लॉक को इंटरनेट कनेक्शन की आवश्यकता नहीं होती है, लेकिन वाई-फाई-बेस्ड वाले मॉडल के लिए इंटरनेट कनेक्शन आवश्यक होता है। यह मॉडल व ब्रांड पर निर्भर करता है।
  • क्या अपने पुराने दरवाजे पर स्मार्ट लॉक लगाया जा सकता है?
    +
    हां, ज्यादातर स्मार्ट लॉक लगभग हर तरह के दरवाजों पर फिट होने के लिए डिजाइन किए जाते हैं। हालांकि, आपको अपने दरवाजे के प्रकार और मौजूदा डेडबोल्ट की माप की जांच करनी चाहिए ताकि सही इंस्टॉलेशन सुनिश्चित हो सके।
  • एक अच्छा स्मार्ट लॉक किस बजट रेंज में मिलता है?
    +
    किसी भी मॉडल की कीमत ब्रांड, सुविधाओं, कनेक्टिविटी और टेक्नोलॉजी के हिसाब से अलग-अलग होती है। आमतौर पर ये करीब ₹7,000-₹15,000 तक की रेंज में मिल जाते हैं। कुछ प्रीमियम मॉडल की कीमत इससे ज्यादा भी हो सकती है।