Dolby Atmos वाले बिग स्क्रीन LED TVs के साथ लीजिए होम थिएटर का असली मज़ा

बड़े स्क्रीन वाले टीवी में Dolby Atmos साउंड को ज्यादा जगह और डेप्थ वाला अनुभव देने के लिए डिजाइन किया गया है। बिल्ट-इन स्पीकर से इसका वर्चुअल प्रभाव मिल सकता है, जबकि साउंडबार या अतिरिक्त स्पीकर जोड़ने पर होम थिएटर सेटअप को और बेहतर किया जा सकता है।
शानदार साउंड अनुभव के लिए डॉल्बी एटमॉस वाले बड़े स्क्रीन LED टीवी
शानदार साउंड अनुभव के लिए डॉल्बी एटमॉस वाले बड़े स्क्रीन LED टीवी

बड़े स्क्रीन वाले LED TV पर फिल्म या वेब सीरीज देखते समय सिर्फ पिक्चर ही नहीं, साउंड भी पूरे अनुभव को बदलता है। Dolby Atmos एक ऐसा ऑडियो फॉर्मेट है जो साउंड को केवल दाएं या बाएं से आने के बजाय आसपास और ऊपर से आने जैसा प्रभाव देने के लिए ऑडियो ऑब्जेक्ट्स की पोजिशनिंग करता है। कुछ टीवी अपने बिल्ट-इन स्पीकर से ही डॉल्बी एट्मॉस का वर्चुअल अनुभव दे सकते हैं, इसलिए अलग साउंड सिस्टम हमेशा जरूरी नहीं होता। हालांकि, बड़े कमरे में ज्यादा असर के लिए डॉल्बी एट्मॉस साउंडबार या अलग से स्पीकर जोड़े जा सकते हैं। इसका फायदा तभी मिलेगा जब देखी जा रही फिल्म, शो या दूसरा कंटेंट डॉल्बी एट्मॉस को सपोर्ट करता हो।

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

नीचे देखें डॉल्बी एट्मॉस ऑडियो फॉर्मेट के साथ आने 5 बढ़िया बिग स्क्रीन साइज स्मार्ट टीवी।

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier 164 cm (65) P7GT Series 4K LED TV

    रिमोट उठाए बिना टीवी चलाना हो तो?

    • टीवी देखते समय हर छोटी कमांड के लिए रिमोट ढूंढना जरूरी नहीं होना चाहिए। Haier के इस स्मार्ट टीवी में हैंड्स फ्री वॉइस कंट्रोल के साथ गूगल अस्सिटेंट दिया गया है, जिससे आवाज के जरिए कंटेंट खोजने और टीवी से जुड़े काम करने की सुविधा मिलती है।
    • फिल्मों और सीरीज के लिए डॉल्बी विजन सपोर्ट तस्वीर में HDR कंटेंट की ब्राइटनेस, कॉन्ट्रास्ट और डिटेल को बेहतर तरीके से दिखाने में मदद करता है। साथ में MEMC तकनीक तेज मूवमेंट वाले सीन्स में मोशन को ज्यादा बेहतर दिखाने के लिए काम करती है।
    • घर में कई डिवाइस जुड़े हों तो चार HDMI और दो USB पोर्ट उपयोगी रहते हैं। सेट टॉप बॉक्स, गेमिंग कंसोल या दूसरे डिवाइस जोड़ने के लिए पर्याप्त कनेक्टिविटी मिलती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Haier P7GT
    • स्क्रीन साइज - 65 इंच
    • डिस्प्ले तकनीक - LED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 60 Hz 
    • साउंड आउटपुट - 20 वॉट

    खूबियां

    • गूगल किड्स मोड
    • हाय कास्ट का सपोर्ट

    कमी

    • टीवी थोड़ा अटक कर चलने से परेशानी हो सकती है।
    01
  • Sony BRAVIA 3 Series 139 cm (55 Inches) AI Smart TV

    फिल्मों में बारीकियां ज्यादा साफ दिखें तो?

    • फिल्मों और वेब सीरीज में हर सीन एक जैसा नहीं होता। इस Sony BRAVIA टीवी का 4K HDR प्रोसेसर X1 कम रिजॉल्यूशन वाले कंटेंट को भी प्रोसेस करके तस्वीर की क्लियर और कॉन्ट्रास्ट को बेहतर करने के लिए काम करता है। 
    • अगर घर में PlayStation 5 भी है, तो यह टीवी ऑटो HDR टोन मैपिंग और Auto Genre Picture Mode जैसे फीचर देता है। इससे गेमिंग के दौरान HDR सेटिंग और पिक्चर मोड को गेम के हिसाब से संभालने में मदद मिलती है।
    • फिल्म देखने के दौरान आवाज भी अनुभव का हिस्सा है। इसमें 20 वॉट के X-बैलेंस्ड स्पीकर के साथ डॉल्बी एट्मॉस सपोर्ट मिलता है, जबकि गूगल ऑपरटेिंग सिस्टम अलग-अलग ऐप्स के कंटेंट को एक जगह व्यवस्थित करता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Sony BRAVIA 3
    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • डिस्प्ले तकनीक - LED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 60 Hz 
    • साउंड आउटपुट - 20 वॉट

    खूबियां

    • 2 चैनल बेस रिफलैक्स स्पीकर
    • सोनी पिक्चर्स कोर

    कमी

    • टीवी को लेकर अभी तक किसी तरह की समस्या नही है।
    02
  • हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Samsung 75 Inch (189cm) Crystal UHD 4K Vision AI 2026 Smart TV

    75 इंच स्क्रीन का असली फायदा क्या है?

    • बड़ी स्क्रीन का फायदा सिर्फ आकार में नहीं, बल्कि रोज के अलग-अलग कंटेंट को ज्यादा साफ तरीके से देखने में भी है। इस सैमसंग टीवी में Crystal Processor 4K के साथ 4K अपस्केलिंग दिया गया है, जो कम रिजॉल्यूशन वाले कंटेंट को प्रोसेस करके उसे ज्यादा क्लियर दिखाने में मदद करता है।
    • स्पोर्ट्स और तेज एक्शन वाले वीडियो में Motion Xcelerator काम आता है। यह फ्रेम के बीच मूवमेंट का अनुमान लगाकर स्पीड़ को ज्यादा सहज दिखाने में मदद करता है। साथ में Auto Game Mode और VRR जैसे फीचर गेमिंग के दौरान स्क्रीन और कंसोल के बीच बेहतर तालमेल के लिए दिए गए हैं।
    • लंबे समय तक स्मार्ट टीवी इस्तेमाल करने वालों के लिए 7 साल तक Tizen OS अपग्रेड का सपोर्ट भी एक जरुरी सुविधा है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Samsung Crystal AI
    • स्क्रीन साइज - 75 इंच
    • डिस्प्ले तकनीक - LED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 50 Hz 
    • साउंड आउटपुट - 20 वॉट

    खूबियां

    • सैमसंग टीवी प्लस
    • मोबाइल-टू-टीवी-मिररिंग

    कमी

    • टीवी की कलर क्वालिटी को लेकर थोड़ा समझौता करना पड़ सकता है।
    03
  • LG 164 cms (65 Inches) NU87 AI Series Nano webOS LED TV

    टीवी पर अपनी पसंद का कंटेंट जल्दी मिले?

    • टीवी पर फिल्म, स्पोर्ट्स या किसी खास शो को सर्च करने में ज्यादा समय न लगे, तो स्मार्ट फीचर्स का इस्तेमाल रोज के अनुभव को आसान बना सकता है। LG के इस टीवी में webOS 26 के साथ AI Hub मिलता है, जहां Multi AI Search और AI Voice ID जैसे फीचर दिए गए हैं।
    • फिल्मों और सीरीज के लिए पिक्चर में बारीक डिटेल्स दिखाना इसका दूसरा पहलू है। α7 AI प्रोसेसर 4K Gen9 के साथ नेनो डिटेल एन्हेंसर और 4K Super Upscaling मिलता है, जो टेक्सचर, कॉन्ट्रास्ट और कम रिजॉल्यूशन वाले कंटेंट को 4K के करीब लाने पर काम करते हैं।
    • अगर टीवी को गेमिंग के लिए भी इस्तेमाल करना है, तो गेम ऑप्टमाइजर, ALLM और VRR जैसे फीचर उपयोगी हैं। गेम डेशबोर्ड से गेम के दौरान कुछ सेटिंग्स जल्दी बदली जा सकती हैं, जबकि VRR 60Hz तक सपोर्ट करता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - LG NU87
    • स्क्रीन साइज - 65 इंच
    • डिस्प्ले तकनीक - LED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 60 Hz 
    • साउंड आउटपुट - 20 वॉट

    खूबियां

    • वर्चुअल 9.1.2 चैनल साउंड
    • Linear फ्लो डिजाइन

    कमी

    • टीवी के साथ मैजिक रिमोट ना आने से कंट्रोल में असुविधा हो सकती है।
    04
  • TCL 164 cm (65 Inches) 4K Ultra HD Smart LED Google TV

    गेमिंग और फिल्में एक ही टीवी पर हों तो?

    • अगर टीवी पर गेमिंग भी करनी है और फिल्में भी देखनी हैं, तो दोनों के लिए अलग स्क्रीन जरूरी नहीं। इस TCL TV में 120Hz DLG रिफ्रेश रेट और गेम मास्टर दिया गया है, जो कंपैटिबल गेमिंग सेटअप में तेज मूवमेंट और गेमिंग रिस्पॉन्स को बेहतर तरीके से संभालने में मदद करता है।
    • फिल्मों के लिए डॉल्बी विजन सपोर्टेड कंटेंट में तस्वीर के ब्राइट और डार्क हिस्सों की डिटेल को बेहतर तरीके से दिखाने में मदद करता है। साथ में Dolby Atmos सपोर्ट मिलता है, जिससे कंपैटिबल कंटेंट में आवाज का अनुभव ज्यादा सराउंड हो सकता है।
    • गूगल ऑपरेटिंग सिस्टम इसका तीसरा पहलू है, जो अलग-अलग स्ट्रीमिंग ऐप्स के कंटेंट को एक जगह व्यवस्थित करता है। वॉइस सर्च की मदद से कंटेंट या ऐप खोजना भी आसान होता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - TCL P6L
    • स्क्रीन साइज - 65 इंच
    • डिस्प्ले तकनीक - LED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 60 Hz 
    • साउंड आउटपुट - 24 वॉट

    खूबियां

    • डायनमिक कलर एन्हेंसमेंट
    • AiPQ प्रोसेसर

    कमी

    • टीवी की कमजोर बिल्ड क्वालिटी
    05

तुलना: डॉल्बी एट्मॉस वाले बिग स्क्रीन एलईडी टीवी

यहां पर हमने ऊपर बताए गए बड़ी स्क्रीन वाले LED TV मॉडल्स की अलग-अलग फीचर्स के साथ में जानकारी प्रदान की है जो किसी भी तरह की खरीदारी से पहले आपके लिए उपयोगी हो सकती है।

मॉडल

स्क्रीन साइज

साउंड आउटपुट

खास फीचर्स

Haier P7GT

65 इंच

20 वॉट

गूगल किड्स मोड, हाय कास्ट का सपोर्ट

Sony BRAVIA 3

55 इंच

20 वॉट

2 चैनल बेस रिफलैक्स स्पीकर, सोनी पिक्चर्स कोर

Samsung Crystal AI

75 इंच

20 वॉट

सैमसंग टीवी प्लस, मोबाइल-टू-टीवी-मिररिंग

LG NU87

65 इंच

20 वॉट

वर्चुअल 9.1.2 चैनल साउंड, Linear फ्लो डिजाइन

TCL P6L

65 इंच

24 वॉट

डायनमिक कलर एन्हेंसमेंट, AiPQ प्रोसेसर

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।

इन्हें भी पढ़ें :-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • डॉल्बी एट्मॉस टीवी में क्या करता है?
    +
    डॉल्बी एट्मॉस आवाज को अलग-अलग डायरेक्शन में रखने की क्षमता देता है, जिससे साउंड आसपास और ऊपर से आने जैसा अनुभव दे सकता है।
  • क्या डॉल्बी एट्मॉस के लिए साउंडबार जरूरी है?
    +
    नहीं, कुछ टीवी अपने बिल्ट-इन स्पीकर से डॉल्बी एट्मॉस का वर्चुअल अनुभव दे सकते हैं। साउंडबार जोड़ना ज्यादा फैला हुआ साउंड के लिए एक अलग विकल्प है।
  • क्या हर फिल्म में डॉल्बी एट्मॉस काम करता है?
    +
    नहीं, डॉल्बी एट्मॉस का पूरा फायदा लेने के लिए कंटेंट में भी इस ऑडियो फॉर्मेट का सपोर्ट होना जरूरी है।
  • बड़े कमरे के लिए टीवी का बिल्ट-इन साउंड पर्याप्त है?
    +
    यह कमरे के आकार, टीवी के स्पीकर और सुनने की दूरी पर निर्भर करता है। बड़े कमरे में ज्यादा प्रभाव के लिए Dolby Atmos Soundbar या अलग स्पीकर सिस्टम इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • डॉल्बी एट्मॉस साउंडबार को टीवी से कैसे जोड़ा जा सकता है?
    +
    कंपैटिबल टीवी और साउंडबार को HDMI ARC या eARC के जरिए जोड़ा जा सकता है। eARC ज्यादा बैंडविड्थ वाले ऑडियो सिग्नल के लिए उपयोगी है।