क्या आपको भी लगता है कि घर पर सीसीटीवी कैमरा लगवाना महंगा होता है? तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है, क्योंकि आज यहां हम आपको 5 ऐसे सीसीटीवी कैमरों के बारे में बताने वाले हैं, जो आपको केवल 1 हजार रुपये से लेकर 2 हजार रुपये तक की रेंज में आसानी से मिल जाएंगे। बढ़िया बात यह है कि इन बजट-फ्रेंडली कैमरा में आपको नाइट विजन, 2 वे ऑडियो, Wifi कनेक्टिविटी और क्लाउड स्टोरेज जैसी खूबियां मिलती हैं। इसके अलावा इसमें आपको मोशन डिटेक्शन और मोबाइल ऐप जैसे एडवांस फीचर्स भी मिलते हैं। तो अगर आप भी कम बजट में अपने घर की सुरक्षा करना चाहते हैं, तो नीचे दिए 5 विकल्पों को देख सकते हैं और अपने लिए एक सही विकल्प चुन सकते हैं।
वहीं अगर आपको सिक्योरिटी कैमरा के अलावा स्मार्ट टीवी, लैपटॉप या स्पीकर जैसे प्रोडक्ट की जानकारी भी प्राप्त करनी हो, तो आप गैजट गली की कैटेगरी पर जाकर इनसे जुड़े लेख को भी पढ़ सकते हैं।
Tapo C200 360 2MP 1080p Full HD Pan/Tilt Home Security Wi-Fi Smart Camera
यह एक उच्च गुणवत्ता वाला स्मार्ट सीसीटीवी कैमरा है, जिसे खासतौर पर घर की सुरक्षा को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। यह कैमरा 1080p फुल एचडी वीडियो क्वालिटी के साथ आता है, जिससे आपको हर इमेज क्लियर, शार्प और डिटेल नजर आती है। इसका 360 डिग्री व्यू कैमरे को किसी भी दिशा में घुमा सकता है और पूरे कमरे को कवर कर सकता है। इसमें Wifi कनेक्टिविटी दी गई है, जिससे इसे मोबाइल ऐप से कनेक्ट किया जा सकता है। इसमें एलेक्सा सपोर्ट भी शामिल होता है, जिससे आप वॉइस कमांड के जरिए इस कैमरा को कंट्रोल कर सकते हैं। इस कैमरे का मोशन डिटेक्शन फीचर्स कैमरे के सामने होने वाले अनचाहे मूवमेंट को डिटेक्ट करने में मदद करता है। वहीं इस साउंड और लाइट अलार्म मूवमेंट को डिटेक्ट करने के बाद अलार्म एक्टिव कर देता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Tapo
- कनेक्टिविटी - वायरलेस
- विशेष सुविधा - 2 वे ऑडियो
- संगत डिवाइस - स्मार्टफोन
- वारंटी - 2 साल की वारंटी
खूबियां
- इसमें नाइट विजन फीचर मौजूद है। यह फीचर अंधेरे में भी साफ वीडियो रिकॉर्ड करता है, जिससे आप रात के समय भी बाहर खड़े व्यक्ति का चेहरा देख सकते हैं।
- इस सिक्योरिटी कैमरा में 2 वे ऑडियो सपोर्ट शामिल होता है, जिससे आप घर के बाहर खड़े व्यक्ति से बात कर सकते हैं और उसकी बात सुन सकते हैं।
कमी
- अभी तक यूजर्स को इस कैमरा में कोई कमी देखने को नहीं मिली है।
01
Imou 360 1080P Full HD CCTV Security Camera
घर की सुरक्षा के लिए यह सीसीटीवी कैमरा एक बहुत बढ़िया विकल्प हो सकात है। यह 1080p फुल एचडी वीडियो क्वालिटी प्रदान करता है, जिससे विजुअल्स काफी क्लियर, शार्प और डिटेल नजर आते हैं। यह 360 डिग्री घूमता है, जिससे आप घर के हर कोने में नजर बनाए रख सकते हैं। इसमें ह्यूमन डिटेक्शन फीचर और मोशन ट्रैकिंग फीचर शामिल होता है यानी यह कैमरा केवल मूवमेंट को डिटेक्ट नहीं करता, बल्कि इंसालों की पहचान करके उन्हें ट्रैक भी करता है। इसका फायदा यह होता है कि आपको हर समय फालतू अलर्ट नहीं आते हैं। इसमें 2 वे ऑडियो सपोर्ट शामिल होता है, जिसकी मदद से आप बाहर खड़े व्यक्ति की आवाज सुन सकते हैं और वह भी आपकी आवाज सुन सकता है। इसमें नाइट विजन फीचर शामिल होता है, जो रात के अंधेरे में भी क्लियर वीडियो रिकॉर्डिंग करता है। इसमें Wifi और ईथरनेट कनेक्टिविटी शामिल होती है, जिससे आप इसे वायर और वायरलेस दोनों तरह से कनेक्ट कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Ranger2
- कनेक्टिविटी - वायरलेस
- विशेष सुविधा - नाइट विजन
- संगत डिवाइस - लैपटॉप और स्मार्टफोन
- वारंटी - 2 साल की वारंटी
खूबियां
- इसमें 256GB तक माइक्रो SD कार्ड सपोर्ट शामिल होता है और इसके अलावा क्लाउड स्टोरेज का विकल्प भी दिया होता है, जिससे आप रिकॉर्डिंग को लंबे समय तक सुरक्षित रख सकते हैं।
- इस सिक्योरिटी कैमरा में एलेक्सा इनेबल्ड होता है यानी आप वॉयस कमांड देकर इस सीसीटीवी कैमरा को कंट्रोल कर सकते हैं।
कमी
- अभी तक यूजर्स को इस कैमरा में कोई कमी देखने को नहीं मिली है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Qubo Smart 360 3MP [2K] Wi-Fi Security Camera by Hero Group
यह एक उच्च गुणवत्ता वाला इंडोर स्मार्ट CCTV कैमरा है, जो खास तौर पर घर की सुरक्षा को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। यह कैमरा 3MP वीडियो क्वालिटी के साथ आता है, जिससे आपको डिटेल और क्लियर विजुअल्स मिलते हैं। इसमें 360 डिग्री व्यू क्षमता शामिल होती है, जो आपके पूरे घर की निगरानी करता है और आप घर के हर कोने पर नजर बनाए रख सकते हैं। इसमें AI पर्सन डिटेक्शन फीचर शामिल होता है, जिसका मतलब है कि यह केवल मूवमेंट नहीं डिटेक्ट करता, बल्कि इंसानों की पहचान करके फालतू अलर्ट से भी बचाता है। इसमें ऑटो अलार्म और ऐप अलर्ट फीचर शामिल है, जो किसी भी अनचाहे गतिविधि पर आपको तुरंत नोटिफिकेशन भेजता और अलार्म एक्टिव कर देता है। इसमें नाइट विजन प्लस तकनीक शामिल है, जो अंधेरे या कम रोशनी में भी साफ और रंगीन वीडियो क्वालिटी प्रदान करता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - स्मार्टकैम3603MP
- कनेक्टिविटी - वायरलेस
- विशेष सुविधा - 2 वे ऑडियो
- संगत डिवाइस - स्मार्टफोन
- वारंटी - कोई वारंटी नहीं
खूबियां
- इसमें Wifi कनेक्टिविटी शामिल होती है, जिससे आप इस सीसीटीवी कैमरा को अपने फोन से कनेक्ट करके सीधे अपने मोबाइल पर लाइव व्यू देख सकते हैं।
- इसमें SD कार्ड और क्लाउड स्टोरेज शामिल होता है, जिससे रिकॉर्डिंग को लंबे समय तक सुरक्षित रखना आसान होता है।
कमी
- अभी तक यूजर्स को इस कैमरा में कोई खास कमी देखने को नहीं मिली है।
03
CP PLUS 3 MP Full HD Smart Wi-fi CCTV Camera
यह कैमरा 3MP फुल एचडी वीडियो क्वालिटी के साथ आता है, जिससे हर विजुअल डिटेल और क्लियर नजर आती है। इसकी 360 डिग्री व्यू पूरे कमरे पर निगरानी रखती है, जिससे हर एरिया कवर होता है। इसमें मोशन अलर्ट फीचर्स शामिल होता है, जिससे कैमरे के सामने होने वाली गतिविधि का पता आपको नोटिफिकेशन के माध्यम से चलता रहता है। वहीं इसका नाइट विजन फीचर अंधेरे या कम रोशनी वाले स्थानों में भी 10 मीटर तक क्लियर वीडियो रिकॉर्ड करता है। इसमें 2 वे ऑडियो फीचर दिया गया है, जिससे आप दरवाजे पर खड़े व्यक्ति से बात कर सकते हैं यानी वह आपकी आवाज सुन सकता है और आप उसकी आवाज सुन सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - CP PLUS
- कनेक्टिविटी - वायरलेस
- विशेष सुविधा - मोशन अलर्ट
- संगत डिवाइस - स्मार्टफोन
- वारंटी - 1 साल की वारंटी
खूबियां
- यह कैमरा SD कार्ड सपोर्ट और क्लाउड स्टोरेज के साथ आता है, जिससे आप इसमें रिकॉर्डिंग को लंबे समय तक सुरक्षित रख सकते हैं।
- इसमें आपको एलेक्सा और गूगल असिस्टेंट सपोर्ट मिलता है, जिससे आप इस सीसीटीवी कैमरा को वॉयस कमांड के माध्यम से भी कंट्रोल कर सकते हैं।
कमी
- अभी तक यूजर्स ने इस सीसीटीवी कैमरा को लेकर कुछ खास शिकायत नहीं की है।
04
Trueview 2MP Smart CCTV Wi-fi Home Security Camera
यह एक एडवांस्ड सीसीटीवी कैमरा है, जो घर की सुरक्षा को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। यह कैमरा 2MP फुल एचडी रेजोल्यूशन के साथ आता है, जिससे वीडियो क्वालिटी बेहतर क्लियर और शार्प मिलती है। इसमें 360 डिग्री व्यू फीचर शामिल होता है यानी यह कैमरा हर दिशा में घूमता है, जिससे हर कोने पर आप अपनी नजर बनाए रख सकते हैं। इसमें 2 वे ऑडियो फीचर शामिल है यानी आप घर के बाहर खड़े व्यक्ति से लाइव बात क सकते हैं। वहीं इस कैमरे में लगे माइक्रोफोन और स्पीकर की क्वालिटी भी काफी बढ़िया होती है, जिससे एकदम क्लियर आवाज सुनाई देती है। इसमें मोशन डिटेक्शन फीचर शामिल होता है, जो अनचाहे हरकत को डिटेक्ट करके आपको मोबाइल ऐप पर नोटिफिकेशन भेजता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - ट्रू व्यू
- कनेक्टिविटी - वायरलेस
- विशेष सुविधा - 2 वे ऑडियो
- वारंटी - कोई वारंटी नहीं
खूबियां
- इसमें नाइट विजन फीचर शामिल है, जो कम रोशनी या अंधेरे में भी कलर वीडियो रिकॉर्ड करने की क्षमता रखता है। इसका फायदा यह होता है कि कम रोशनी में भी आपको बाहर का व्यू एकदम क्लियर नजर आता है।
- इसमें Wifi कनेक्शन शामिल होता है, जिससे आप इस कैमरा को अपने मोबाइल ऐप से कनेक्ट कर सकते हैं और घर की लाइव फीड को आसानी से देख सकते हैं।
कमी
- अभी तक यूजर्स को इस सीसीटीवी कैमरा में कोई कमी देखने को नहीं मिली है।
05
इन बातों को ध्यान में रखकर चुने अपने लिए सही मॉडल
यहां हमने टेबल के माध्यम से 5 ब्रांड के सीसीटीवी कैमरा के बारे में विस्तार से आपको समझाया है, ताकि आप इस जानकारी के आधार पर समझ सकें कि आपके बजट और जरूरत अनुसार कौन-सा मॉडल आपके लिए सही रहेगा?
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।