₹25,000 से कम में बेहतरीन Smart TV, जो हर घर के लिए रहेगें परफेक्ट

अब ₹25,000 से कम के टीवी सिर्फ नार्मल स्क्रीन नहीं रहे। इनमें बढ़िया पिक्चर क्वालिटी, स्मार्ट ऐप्स और कनेक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं, जो आपके हर दिन के मनोरंजन को और मज़ेदार बनाते हैं। यहां देखें 5 बेहतरीन विकल्प और चुनें अपना मनपसंद टीवी।
25K के अंदर बजट स्मार्ट टीवी
25K के अंदर बजट स्मार्ट टीवी

आजकल कम बजट में भी स्मार्ट टीवी लेने का खूब चलन है। खासकर जब आपका बजट ₹25,000 तक का हो, तो आप अच्छी साइज़, बढ़िया पिक्चर क्वालिटी और स्मार्ट फीचर्स वाला टीवी ले सकते हैं। इस बजट की टीवी रोज़ाना फिल्में, सीरीज़, लाइव टीवी और OTT कंटेंट देखने के लिए एकदम सही होती हैं। इन Smart TV को आसानी से वाई-फाई से कनेक्ट करके आप ओटीटी ऐप्स का मज़ा ले सकते हैं। इनमें 1080p या उससे बेहतर रेज़ॉल्यूशन, अच्छी आवाज़ और एडजस्टेबल सेटिंग्स होती हैं, जो देखने के अनुभव को बेहतर बनाती हैं। इनमें HDMI, USB और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी मिलती है, जिससे आपका लैपटॉप, फ़ोन या गेमिंग डिवाइस भी आसानी से जुड़ जाता है। कम बजट में भी सही टीवी चुनकर आप अपने घर के मनोरंजन को और भी शानदार बना सकते हैं।

नीचे देखें 25K के बजट में आने वाले 5 शानदार स्मार्ट टीवी ऑप्शन।

 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier 80cm (32) HD Ready Smart LED Google TV

    अगर आपको छोटे कमरे के लिए बढ़िया टीवी चाहिए जो लंबा चले, तो Haier का यह मॉडल बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। इसका HD डिस्प्ले रोज़ाना देखने वाले प्रोग्राम्स के लिए साफ और अच्छी पिक्चर क्वालिटी देता है। इसमें HDR10 सपोर्ट भी है, जो रंगों और ब्राइटनेस को थोड़ा और बेहतर बना देता है। 60Hz रिफ्रेश रेट होने के कारण न्यूज़, सीरियल या यूट्यूब वीडियो देखते समय चीज़ों की मूवमेंट काफी स्मूद लगता है और आँखों को थकावट नहीं होती। साउंड की बात करें तो, इसमें 16 वॉट के स्टीरियो स्पीकर हैं जो डॉल्बी ऑडियो को सपोर्ट करते हैं। यह टीवी गूगल टीवी प्लेटफॉर्म पर चलता है, इसलिए आप इसमें बहुत सारे OTT और दूसरे ऐप्स आसानी से देख सकते हैं। इसमें क्रोमकास्ट इनबिल्ट है, जिससे आप अपने मोबाइल का कंटेंट सीधे टीवी पर देख सकते हैं। स्लिम और स्टाइलिश डिज़ाइन होने के कारण यह बेडरूम के लिए परफेक्ट फिट हो सकता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Haier {LE32W400G-N}
    • स्क्रीन साइज - 32 इंच
    • डिस्पले तकनीक - LED
    • रिज़ॉल्यूशन - HD Ready (1366x768)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz
    • साउंड आउटपुट - 16 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खासियत

    • स्क्रीन पर रंगो को और ब्राइटनेस को थोडा बेहतर बनाने के लिए HDR10 का सपोर्ट
    • डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट के साथ में 16W स्टीरियो स्पीकर
    • मोबाइल का कंटेंट सीधा टीवी पर देखने के लिए क्रोमकास्ट इनबिल्ट

    कमी

    • टीवी को लेकर अभी तक कोई शिकायत नही है।
    01
  • Samsung 108 cm (43 Inches) FHD Smart LED TV

    इस स्मार्ट टीवी की स्क्रीन ऑन होते ही तस्वीर एकदम क्लियर और रंगों की गहराई तुरंत नज़र आने लगती है। फुल HD रेज़ोल्यूशन के साथ यह टीवी रोज़मर्रा के कंटेंट से लेकर फिल्मों तक हर सीन को शार्प और नैचुरल लुक देता है। हाईपर रियल पिक्चर इंजन और HDR सपोर्ट की वजह से अंधेरे और रोशनी वाले हिस्सों में बेहतर बैलेंस दिखता है, जिससे आंखों पर ज़ोर नहीं पड़ता। यह LED TV साउंड के मामले में 20 वॉट का आउटपुट, ओब्जकेट ट्रेकिंग साउंड लाइट और एडप्टिव साउंड मिलकर एक ऐसा ऑडियो अनुभव बनाते हैं जिसमें डायलॉग साफ़ सुनाई देते हैं और बैकग्राउंड साउंड ज़्यादा असरदार लगता है। सैमसंग का टाइजन ओपरेटिंग सिस्टम इस्तेमाल को आसान बनाता है, जहां ढेर सारे ऐप्स, वेब ब्राउज़र और 100 से ज़्यादा फ्री चैनल्स एक ही जगह मिल जाते हैं। ब्लूटूथ, वाई-फाई, HDMI eARC और स्क्रीन मिररिंग जैसी सुविधाएं इसे बाकी डिवाइसेज़ के साथ जोड़ने में मदद करती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Samsung {UA43F5550FUXXL}
    • स्क्रीन साइज - 43 इंच
    • डिस्पले तकनीक - LED
    • रिज़ॉल्यूशन - FHD (1920x1080)
    • रिफ्रेश रेट - 50Hz
    • साउंड आउटपुट - 20 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खासियत

    • अंधेरे और रोशनी वाली मूवी सीन्स को एकदम क्लियर देखने के लिए हाईपर रियल पिक्चर इंजन के साथ में HDR10 का सपोर्ट
    • म्यूजिक सुनते समय पावरफुल और दमदार साउंड के लिए ओब्जकेट ट्रेकिंग साउंड लाइट के साथ में 20 वॉट आउटपुट
    • सैमसंग टीवी प्लस के साथ में 100 से भी ज्यादा फ्री चैनल्स देखने की सुविधा 

    कमी

    • टीवी के साथ स्टैंड ना आने को लेकर अेमजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Xiaomi 108 cm (43 Inch) FX Ultra HD 4K Smart LED Fire TV

    4K UHD रेज़ोल्यूशन और HDR सपोर्ट के साथ यह टीवी रंगों को ज़्यादा गहराई और नैचुरल टच देता है, जिससे फिल्में और वेब सीरीज़ ज़्यादा रियल लगती हैं। MEMC रियलटी फ्लो तेज़ एक्शन वाले सीन को भी स्मूद और ब्लर-फ्री बनाए रखता है, जो स्पोर्ट्स और एक्शन कंटेंट के लिए खास है। 24 वॉट का पावरफुल साउंड आउटपुट डॉल्बी ऑडियो, DTS-X और DTS Virtual X के साथ मिलकर कमरे को भर देने वाला ऑडियो अनुभव देता है, जहां डायलॉग और बैकग्राउंड दोनों संतुलित सुनाई देते हैं। बीच में Fire TV का इंटरफेस कंटेंट एक्सेस को आसान बनाता है, जहां हजारों ऐप्स, लाइव टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म एक ही स्क्रीन पर मिल जाते हैं। मल्टीपल कनेक्टिविटी ऑप्शन और पोर्ट्स इसे हर तरह के डिवाइस के साथ कनेक्ट करना आसान बनाते हैं, जबकि Alexa वॉयस कंट्रोल टीवी को बोलकर चलाने की सुविधा देता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Xiaomi {L43MB-FIN}
    • स्क्रीन साइज - 43 इंच
    • डिस्पले तकनीक - LED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz
    • साउंड आउटपुट - 24 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खासियत

    • स्पोर्टस से लेकर मूवी के तेज एक्शन सीन को एकदम ब्लर फ्री दिखाने के लिए MEMC रियलटी फ्लो
    • कमरें को भर देने वाली साउंड के लिए DTS-X और DTS Virtual X के साथ 24 वॉट आउटपुट
    • हजारों ऐप्स, लाइव टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म एक ही स्क्रीन पर देखने के लिए फायर टीवी प्लेटफॉर्म

    कमी

    • टीवी लैग होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    03
  • VW 127 cm (50 Inches) Pro Series 4K Ultra HD Smart QLED Google TV

    कमरें की लाइट्स ऑफ होते ही इस टीवी स्क्रीन पर जो विज़ुअल दिखते हैं, वे सीधे सिनेमाहॉल का एहसास देते हैं। 4K अल्ट्रा एचडी रिज़ॉल्यूशन और QLED पैनल की वजह से रंग ज़्यादा ब्राइट, गहरे और नैचुरल दिखते हैं, जबकि 10 बिट पैनल और HDR10+ हर सीन में डिटेल को साफ़ बनाए रखते हैं। फुल एरे लोकल डिमिंग डार्क और ब्राइट हिस्सों के बीच बेहतर बैलेंस बनाता है, जिससे कंट्रास्ट और भी दमदार लगता है। यह Smart TV एक्शन या गेमिंग के दौरान 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ MEMC टेक्नोलॉजी मूवमेंट को स्मूद रखती है, वहीं ALLM और VRR सपोर्ट गेमर्स को लैग-फ्री एक्सपीरियंस देता है। 48 वॉट का 2.1 चैनल साउंड, इनबिल्ट सबवूफर और डॉल्बी ऑडियो के साथ मिलकर कमरे को भर देने वाली आवाज़ देता है, जहां डायलॉग और बेस दोनों साफ़ सुनाई देते हैं। गूगल टीवी इंटरफेस कंटेंट ढूंढना आसान बनाता है, और हैंड्स-फ्री वॉयस कंट्रोल रोज़मर्रा के इस्तेमाल को और भी आरामदायक बना देता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - VW {50GQ1}
    • स्क्रीन साइज - 50 इंच
    • डिस्पले तकनीक - QLED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz
    • साउंड आउटपुट - 48 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खासियत

    • टीवी स्क्रीन पर ब्राइट और डार्क सीन्स के बीच बेहतर कंट्रास्ट बनाने के लिए फुल एरे लोकल डीमिंग
    • गेमिंग का एक्सपीरियंस लैग-फ्री बनाने के लिए MEMC टेक्नोलॉजी के साथ में ALLM और VRR का सपोर्ट
    • बेस के साथ में एकदम तेज साउंड के लिए इन-बिल्ट सबवूफर के साथ में 2.1 चैनल साउंड 

    कमी

    • टीवी का रिमोट ठीक से काम ना करने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    04
  • LG 80 cm (32 Inches) LR570 Series Smart webOS LED TV

    छोटे कमरे में भी अगर बड़ा एंटरटेनमेंट चाहिए, तो यह टीवी हर दिन देखने का मज़ा बदल देता है। HD रेडी डिस्प्ले और 178 डिग्री वाइड व्यूइंग एंगल की वजह से तस्वीरें हर कोने से साफ और बैलेंस्ड दिखती हैं। अंदर लगा α5 Gen 6 AI प्रोसेसर कंटेंट को समझकर पिक्चर और साउंड दोनों को अपने आप बेहतर बनाता है, जिससे साधारण शो भी ज़्यादा नेचुरल लगते हैं। WebOS इंटरफेस इस्तेमाल में आसान है और नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, जियो हॉटस्टार जैसे ऐप्स तुरंत एक्सेस हो जाते हैं। स्क्रीन शेयर और फुल वेब ब्राउज़र रोज़मर्रा के कामों को भी आसान बना देते हैं। 10 वॉट का स्टीरियो साउंड AI साउंड और वर्चुअल 5.1 अपमिक्स के साथ कमरे में अच्छी गहराई पैदा करता है, जबकि ब्लूटूथ सराउंड रेडी फीचर ऑडियो एक्सपीरियंस को और आगे ले जाता है। गेम ऑप्टिमाइज़र और 60Hz रिफ्रेश रेट कैज़ुअल गेमिंग को स्मूद बनाते हैं, और एंटीना सपोर्ट के साथ फ्री चैनल्स का मज़ा बिना सब्सक्रिप्शन लिया जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - LG {32LR570B6LA}
    • स्क्रीन साइज - 32 इंच
    • डिस्पले तकनीक - LED
    • रिज़ॉल्यूशन - HD Ready (1366x768)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz
    • साउंड आउटपुट - 10 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खासियत

    • कंटेंट को समझकर पिक्चर और साउंड दोनों को बेहतर बनाने के लिए α5 Gen 6 AI प्रोसेसर
    • कमरे में एकदम दमदार और थिएटर जैसी साउंड के लिए AI साउंड और वर्चुअल 5.1 अपमिक्स
    • बिना सब्सक्रिप्शन फ्री चैनल्स देखने के लिए एंटीना सपोर्ट

    कमी

    • टीवी में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी ना होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    05

तुलना: 25K से कम में बजट स्मार्ट टीवी

मॉडल

स्क्रीन साइज

रिज़ॉल्यूशन

फीचर्स

Haier {LE32W400G-N}

32 इंच

HD Ready (1366x768)

HDR10 सपोर्ट, 60Hz रिफ्रेश रेट, 16 वॉट के स्टीरियो स्पीकर, क्रोमकास्ट इनबिल्ट 

Samsung {UA43F5550FUXXL}

43 इंच

FHD (1920x1080)

हाईपर रियल पिक्चर इंजन, 20 वॉट का आउटपुट, एडप्टिव साउंड, 100 से ज़्यादा फ्री चैनल्स, स्क्रीन मिररिंग

Xiaomi {L43MB-FIN}

43 इंच

4K UHD (3840x2160)

MEMC रियलटी फ्लो,  24 वॉट का पावरफुल साउंड, Fire TV का इंटरफेस, मल्टीपल कनेक्टिविटी ऑप्शन, Alexa वॉयस कंट्रोल

VW {50GQ1}

50 इंच

4K UHD (3840x2160)

10 बिट पैनल और HDR10+, फुल एरे लोकल डिमिंग, 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ MEMC टेक्नोलॉजी, ALLM और VRR सपोर्ट

LG {32LR570B6LA}

32 इंच

HD Ready (1366x768)

178 डिग्री वाइड व्यूइंग एंगल,  α5 Gen 6 AI प्रोसेसर, 10 वॉट का स्टीरियो साउंड AI साउंड और वर्चुअल 5.1 अपमिक्स, फ्री चैनल्स

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।

लेख लिखते समय यहां बताए गए विकल्पों की कीमत ₹25,000 के अंदर थी। आने वाले समय में कीमत में हुआ कोई भी परिवर्तन पूरी तरह से अमेजन पर चल रहे डिस्काउंट और डील्स पर निर्भर करता है। ग्राहक किसी भी विकल्प का चुनाव करने से पहले एक बार अमेजन पर उनके दाम देख लें।

इन्हें भी पढ़ें :-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या 25K के स्मार्ट टीवी में ओटीटी ऐप्स पहले से मिलते हैं?
    +
    जी हाँ, इस बजट में कई स्मार्ट टीवी मॉडल्स में नेटफलिक्स, YouTube और प्राइम विडियो जैसे OTT ऐप्स पहले से उपलब्ध होते हैं।
  • क्या इस प्राइस रेंज में पिक्चर क्वालिटी अच्छी मिलती है?
    +
    अधिकांश स्मार्ट टीवी मॉडल्स इस रेंज में फुल HD या बेहतर पिक्चर क्वालिटी देते हैं, जिससे मूवी और सीरीज़ देखने का अनुभव बढ़िया रहता है।
  • स्मार्ट टीवी चुनते समय किन फीचर्स पर ध्यान दें?
    +
    स्मार्ट टीवी लेते समय उसका स्क्रीन साइज, पिक्चर क्वालिटी, स्मार्ट प्लेटफ़ॉर्म, कनेक्टिविटी और साउंड क्वालिटी पर ध्यान देना चाहिए ताकि मनोरंजन अनुभव बेहतर बने।