QLED TV वो भी ₹11,111 के अंदर? जी हां, ये कोई मजाक नहीं है, दरअसल अमेजन ने VW और Kodak जैसी कंपनी के एचडी रेडी टीवी के दाम कम कर दिया है। डिस्काउंट और ऑफर्स के चलते हुए अब ग्राहक 24 इंच से लेकर 32 इंच तक के स्क्रीन साइज वाले टेलीविजन सेट को किफायती दाम में अपना बना सकते हैं। ये मॉडल्स उन लोगों के लिए बढ़िया हैं जो अपने छोटे आकार वाले कमरे के लिए विकल्प देख रहे हैं। इनमें QLED डिस्प्ले मिल रहा है, जो पिक्चर क्वालिटी को बेहतर करेगा तो वहीं 20 से 36 वॉट तक का साउंड आउटपुट मूवी या कोई सीरिज, यहां तक की म्यूजिक सुनते वक्त भी दमदार आवाज देने का काम करता है। इनमें आपको ब्लूटूथ, एचडीएमआई पोर्ट आदि कनेक्टिविटी ऑप्शन भी मिल जाते हैं।
बिना देर किए अपने घर के लिए देखें QLED टीवी के ऑप्शन जो ₹11,111 तक में मिल रहे हैं।
स्मार्टचॉइस पर पाएं ऐसी ही और जानकारी।
VW 80 cm (32 inches) Frameless Series HD Ready QLED TV VW32MAX
₹11,111 के अंदर एक 32 इंच का स्मार्ट टीवी अब आसानी से अमेज़न के जरिए लिया जा सकता है। VW कंपनी का ये फ्रेमलेस सीरिज वाला एचडी रेडी टीवी है, जो अमेजन पर ऑफर्स और डिस्काउंट के चलते बजट रेंज में मिल रहा है। ग्राहकों को बेहतर पिक्चर क्वालिटी देने के लिए कंपनी ने अपने इस VW32MAX मॉडल में IPE टेक्नोलॉजी के साथ क्यूएलईडी डिस्प्ले दिया है। ये एचडीएमआई और यूएसबी जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन के साथ आता है, जिसके जरिए सेट टॉप बॉक्स, ब्लू रे प्लेयर और गेमिंग कंसोल आदि चीजों को कनेक्ट किया जा सकता है। इस 32 Inch TV में साउंड के लिए 20 वॉट का साउंड आउटपुट मिल जाता है। वहीं बॉक्स स्पीकर के साथ स्टीरियो साउंड के जरिए आप अपने छोटे कमरे में थिएटर जैसी आवाज पा सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- स्क्रीन साइज- 32 इंच
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी- QLED
- ब्रांड- Visio World
- रिज़ॉल्यूशन- 720p
- रिफ्रेश रेट- 60 Hz
- मॉडल नाम- VW32MAX
खूबियां
- ट्रू डिस्प्ले के साथ साफ रंग में पिक्चर देख सकते हैं।
- वाइड व्यूइंग एंगल के साथ हर कोने से स्क्रीन देखी जा सकती है।
कमी
- अंधेरे में टीवी देखने के लिए इसका डिस्प्ले ज्यादा अच्छा नहीं है।
ग्राहकों की राय:-
- ये QLED डिस्प्ले वाला टीवी ₹11,111 तक के रेंज में रहते हुए पिक्चर और साउंड क्वालिटी तो बढ़िया देता है, जिससे की एक अच्छा मनोरंजन हो जाए। वहीं VW TV में कनेक्टिविटी के भी कई सारे ऑप्शन्स मिल जाते हैं, जिससे की आप हार्ड डिवाइस और गेमिंग कंसोल को कनेक्ट कर सकें, लेकिन इंस्टॉलेशन को लेकर समस्या आ सकती है।
आपके लिए कैसा रहेगा?
ये टीवी पिक्चर और साउंड क्वालिटी के मामले में बढ़िया रहेगा, हालांकि अगर आपको लेट नाइट या अंधेरे में मूवी देखने में मजा आता है, तो इसको न लें, क्योंकि इसका डिस्प्ले सिर्फ 300 निट्स की ब्राइटनेस के साथ आता है, जो सही कंट्रास्ट के साथ अंधेरे में पिक्चर को नहीं पेश करता है।
गैजेट गली के पेज को पढ़ना न भूलें।
01
Visio World VW 60 cm (24 inch) HD Ready QLED TV VW24S2
यह 24 इंच के स्क्रीन साइज में आने वाला VW कंपनी का एचडी रेडी टीवी है। इसमें 60 हर्टज का रिफ्रेश रेट और 178 डिग्री वाइड व्यूइंग एंगल का खास फीचर दिया गया है, जिससे की ग्राहक अपने छोटे कमरे के हर कोने से टीवी का मजा ले सकें। 720p तक का रिज़ॉल्यूशन और QLED डिस्प्ले पिक्चर क्वालिटी को साफ पेश करते हैं। साउंड की बात करें तो इसमें 24 वॉट के साउंड आउटपुट के साथ आपको बॉक्स स्पीकर भी मिल रहे है, जिससे की स्टीरियो साउंड का मजा ग्राहक अब किफायती दाम में ले सकते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं इस 24 इंच QLED TV में आपको सिनेमा जूम, सिनेमा मूड से लेकर Eco Vision II जैसे खास फीचर्स भी मिल जाते हैं जिससे कि आप अपनी मूवी से लेकर सीरिज तक को सिनेमैटिक अनुभव के साथ देख सकें। पिक्चर के अलावा इसमें 5 साउंड मोड भी मिल रहे हैं, जिसके जरिए आप हर आवाज को अपने अनुसार सेट कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- स्क्रीन साइज- 24 इंच
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी- QLED
- ब्रांड- Visio World
- रिज़ॉल्यूशन- 720p
- रिफ्रेश रेट- 60
- मॉडल नाम- VW24S2
खूबियां
- IPE टेक्नोलॉजी के साथ एचडी डिस्प्ले।
- 300 निट्स ब्राइटनेस।
कमी
ग्राहकों की राय:-
- डिजाइन और पिक्चर एवं साउंड क्वालिटी के नजरिए से ये काफी बढ़िया टीवी है, लेकिन इसके परफॉर्मेंस को लेकर कुछ ग्राहकों को शिकायत भी है।
आपके लिए कैसा रहेगा?
अगर आपको एक बजट फ्रेंडली रेंज में टीवी चाहिए जो बेहतर पिक्चर और साउंड क्वालिटी देता हो, तो इस विकल्प को जरूर देखें। लेकिन हाँ, अगर आपको परफॉर्मेंस, गेमिंग जैसी जरूरतों को पूरा करने के लिए टेलीविजन लेना है, तो इस VW के 24 इंच मॉडल को न लें।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
VW 80 cm (32 inches) Pro Series HD Ready Smart QLED Google TV VW32F1
32 इंच के स्क्रीन साइज वाला यह टीवी आपके छोटे कमरे के लिए एक उपयुक्त विकल्प है। किफायती दाम में इस टीवी की सबसे बड़ी खासियत है 24 वॉट ऑडियो आउटपुट के साथ Dolby Audio की सुविधा। इतना ही नहीं, 5 साउंड मोड भी आपको इस 32 Inch Smart TV में देखने को मिल जाएंगे। ये एचडी रेडी टीवी है जो 720p रिज़ॉल्यूशन, 60 हर्टज रिफ्रेश रेट और QLED डिस्प्ले तकनीक के साथ आता है, जिससे की आपको पिक्चर क्वालिटी से समझौता न करना पड़े। क्वाड कोर प्रोसेसर पर काम करने वाले टीवी में परफॉर्मेंस भी अच्छी मिलती है, जिससे की आपको अनुभव बेहतर बने। मल्टीपल ओटीटी प्लेटफॉर्म के साथ आपको कई सारे कनेक्टिविटी ऑप्शन भी मिल जाते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- स्क्रीन साइज- 32 इंच
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी- QLED
- ब्रांड- Visio World
- रिज़ॉल्यूशन- 720p
- रिफ्रेश रेट- 60 Hz
- मॉडल नाम- VW32F1
खूबियां
- डॉल्बी ऑडियो के साथ वाइड व्यूइंग एंगल।
- 8 जीबी स्टोरेज के साथ गूगल असिस्टेंट।
कमी
- इंस्टॉलेशन को लेकर समस्या।
ग्राहकों की राय
- इस टीवी में आपको जितने स्मार्ट और खास फीचर्स मिल रहे हैं, वो इतनी प्राइस रेंज में नहीं मिलते हैं। इसलिए ग्राहक इसकी परफॉर्मेंस और सुविधाओं एवं साउंड, पिक्चर को लेकर काफी खुश हैं। हालांकि इंस्टॉलेशन की समस्या से परेशान है, जो शहर में उपलब्ध सर्विस सेंटर पर निर्भर करता है।
आपके लिए कैसा रहेगा?
ये टीवी पूरी लिस्ट का सबसे खास इसलिए है क्योंकि इसमें आपको डॉल्बी ऑडियो की तकनीक मिलती है। जी हां, ₹11,111 तक के बजट में VW कंपनी अपने VW32F1 स्मार्ट टीवी मॉडल में QLED डिस्प्ले, डॉल्बी ऑडियो और गूगल टीवी जैसी खास सुविधाएं दे रही हैं, जो ज्यादातर कंपनियां हाई रेंज में पेश करती हैं। ऐसे में अगर आपको सिनेमैटिक अनुभव के लिए टीवी चाहिए तो इसको ले सकते हैं। हालांकि लेने से पहले VW कंपनी के सर्विस सेंटर के बारे में अपने शहर में जरूर पता कर लें।
03
Kodak QLED SE 80 cm (32 inch) QLED HD Ready Smart Linux TV 2025 Edition (32QSE5080)
अगर आपको किफायती रेंज में पिक्चर और साउंड दोनों की क्वालिटी ही बेहतर चाहिए, तो Kodak कंपनी का 32QSE5080 टीवी मॉडल आपके लिए है। कंपनी की ओर से इस स्मार्ट टीवी में 36 वॉट का ऑडियो आउटपुट और बॉटम-फायरिंग स्पीकर्स दिए गए हैं। इस Kodak TV में 32 इंच का स्क्रीन साइज मिल रहा है, जो छोटे कमरों के लिए एकदम उपयुक्त माना जाता है। ये QLED डिस्प्ले के साथ 400 निट्स की ब्राइटनेस को भी सपोर्ट करता है, जिससे कि ग्राहकों को कम लाइट या अंधेरे में भी डिस्प्ले एकदम साफ दिखें। इसमें Linux ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है, जो जीयो हॉटस्टार, प्राइम वीडियो से लेकर आदि प्लेटफॉर्म को सपोर्ट करता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- स्क्रीन साइज- 32 इंच
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी- LED
- ब्रांड- KODAK
- रिज़ॉल्यूशन- 720p
- रिफ्रेश रेट0- 60 Hz
- मॉडल नाम- 32QSE5080
खूबियां
- 2 स्पीकर के साथ सराउंड साउंड।
- क्वाड कोर प्रोसेसर के साथ 4जीबी स्टोरेज।
कमी
- परफॉर्मेंस को लेकर शिकायत।
ग्राहकों की राय
- इस टीवी की पिक्चर क्वालिटी न जहां लोगों का दिल जीता है, तो वहीं परफॉर्मेंस ने काफी नाराज भी किया है। दरअसल ये चलते वक्त लैग करता है, जिस कारण से उपभोक्ताओं का अनुभव बेकार हुआ है।
आपके लिए कैसा रहेगा?
अगर टीवी को लेकर आपकी प्राथमिकता तेज आवाज है, तो ये Kodak Smart TV आपके लिए बढ़िया है। हालांकि इसकी परफॉर्मेंस आपको नाराज कर सकती है। इसलिए इस मॉडल का चुनाव तब करें जब तेज आवाज और साफ डिस्प्ले के साथ मूवी या सीरिज देखनी हो न की गेमिंग के लिए।
04
VW 60 cm (24 inch) HD Ready QLED Smart Android TV VW24SFL
ये 24 इंच स्क्रीन साइज वाला टीवी पूरे 16.7 मिलियन रंगों को सपोर्ट करता है, जिसका अर्थ है कि अब स्क्रीन पर दिख रहा हर कलर आपको एकदम क्लियर दिखेगा। अब आपको QLED टेक्नोलॉजी वाला टीवी लेने के लिए काफी ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि अमेजन के जरिए इस VW24SFL मॉडल को आप ₹11,111 तक के बजट में अपना बना सकते हैं। इस VW Smart TV में बेहतर डिस्प्ले के साथ कई सारे ओटीटी प्लेटफॉर्म जैसे कि प्राइम वीडियो, Netflix, जी5 आदि मिल रहे हैं, जिससे की आप नई सीरिज का मजा भी अब 24 वॉट के साउंड आउटपुट के साथ ले सकते हैं। स्क्रीन मिररिंग के जरिए अगर आप चाहें तो अपने स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट के कंटेंट को भी 24 इंच की स्क्रीन पर देख सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- स्क्रीन साइज- 24 इंच
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी- QLED
- ब्रांड- Visio World
- रिज़ॉल्यूशन- 720p
- रिफ्रेश रेट- 60
- मॉडल नाम- VW24SFL
खूबियां
- 7 मिलीसेकंड रिस्पोंस टाइम।
- HDMI से लेकर यूएसबी और वाई-फाई जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन।
- 4 जीबी स्टोरेज के साथ एंड्रॉइड टीवी।
कमी
- रिमोट की परफॉर्मेंस को लेकर शिकायत।
ग्राहकों की राय:-
- इस टीवी में आपको साउंड क्वालिटी उतनी अच्छी नहीं मिलेगी, जितनी ऊपर वाले मॉडल्स में है। हालांकि पिक्चर क्वालिटी को लेकर कोई शिकायत नहीं है। लेकिन ग्राहकों ने इसके रिमोट कंट्रोल की परफॉर्मेंस को लेकर भरोसा नहीं दिखाया है।
आपके लिए कैसा रहेगा?
अगर आप अपने पूरे परिवार के साथ नई सीरिज या ओटीटी रिलिज देखना पसंद करते हैं, तो अब टैब, लैपटॉप की स्क्रीन को छोड़कर, 24 इंच के टीवी पर करें। ओटीटी प्लेटफॉर्म को सपोर्ट करते हुए इस टीवी में स्क्रीन मिररिंग भी मिल रही है। हालांकि इसके रिमोट को लेकर शिकायत है। लेकिन इसपर सिर्फ 18 महीने की वांरटी दी गई है, अगर आप लंबे समय तक के लिए Smart TV लेना चाहते हैं, तो इसको न लें।
05
तुलना:- ₹11,111 में मिलने वाले QLED TV के विकल्पों के बारे में खास जानकारी
ऊपर बताए गए टेलीविजन सेट की विशेषताओं को आपने विस्तार से समझा, लेकिन अगर आप एक बार में हर एक ऑप्शन के खास फीचर्स को जानना चाहते हैं, तो ये तालिका आपकी मदद करेगी।
डिस्क्लेमर: यहां बताए गए सभी विकल्पों की कीमत लेख लिखते समय ₹11,111 के अंदर थी। लेकिन इनकी MRP ज्यादा है, जिसके चलते भविष्य में इनकी डिस्काउंट वाली कीमत में बदलाव आ सकता है, जो पूरी तरह से अमेजन पर मौजूद ऑफर्स और डिस्काउंट पर परिवर्तन के अधिन हैं, और प्राइस रेंज के बदलाव को लेकर हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है, इसलिए ग्राहक विकल्क का चुनाव करने से पहले एक बार अमेजन पर जांच कर लें।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।