अगर आप 32 इंच का स्मार्ट टीवी लेने का सोच रहे हैं, तो सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि क्या इसमें Netflix और YouTube जैसे ऐप्स चलेंगे या नहीं। अच्छी बात यह है कि ज्यादातर मार्डन 32 इंच स्मार्ट टीवी मॉडल्स में ये दोनों ऐप्स पहले से ही सपोर्ट होते हैं। आजकल एंड्राइड टीवी, गूगल टीवी या webOS जैसे प्लेटफॉर्म वाले टीवी सीधे नेटफ्लिक्स, यूट्यूब और अन्य OTT ऐप्स को सपोर्ट करते हैं। कई मॉडल्स में ये ऐप्स पहले से ही इंस्टाल होते हैं, जबकि कुछ में आप ऐप स्टोर से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, कई 32 Inch TV में नेटफ्लिक्स, प्राइम विडियो जैसे ऐप्स बिना किसी ताम-झाम के चल जाते हैं। हालांकि, बहुत सस्ते या नॉन स्मार्ट टीवी में यह सुविधा नहीं होती और उनमें आपको फायर टीवी स्टिक या क्रोमकास्ट जैसे डिवाइस की जरूरत पड़ सकती है। इस लेख में हमने 5 बेहतरीन विकल्पों की जानकारी दी है, जिनमें ये ऐप्स पहले से ही मौजूद होते हैं।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध नेटफ्लिक्स और यूट्यूब के साथ 5 बढ़िया स्मार्ट टीवी मॉडल्स और जानें विस्तार से।
Haier 80cm (32) A7 Series HD Ready Smart LED TV
छोटे कमरे के लिए एक बढ़िया स्मार्ट टीवी चाहिए, तो Haier का यह 32 इंच सही विकल्प है जो रोजमर्रा के इस्तेमाल को आसान बना देता है। इसमें HD रेडी रेजोल्यूशन दिया गया है, जो नॉर्मल टीवी चैनल और ओटीटी कंटेंट देखने के लिए ठीक-ठाक क्वालिटी देता है। इसमें 60Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे मूविंग सीन स्मूद दिखते हैं और रोजमर्रा का कंटेंट देखने में कोई दिक्कत नहीं होती। 16 वॉट का साउंड आउटपुट दिया गया है, जो छोटे कमरे के हिसाब से पर्याप्त है जिससे न्यूज़, वेब सीरीज या मूवी देखने में आराम रहता है। इसमें पहले से यूट्यूब और प्राइम वीडियो जैसे ऐप्स मिलते हैं, जिससे अलग से डिवाइस लगाने की जरूरत नहीं पड़ती। साथ ही मिराकास्ट फीचर के जरिए आप मोबाइल की स्क्रीन भी सीधे टीवी पर दिखा सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए 3 HDMI और 2 USB पोर्ट दिए गए हैं, जिससे सेट टॉप बॉक्स, पेन ड्राइव या गेमिंग कंसोल आसानी से कनेक्ट हो जाते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Haier {LE32A7-N}
- स्क्रीन साइज - 32 इंच
- डिस्पले तकनीक - LED
- रिज़ॉल्यूशन - HD Ready (1366x768)
- रिफ्रेश रेट - 60Hz
- साउंड आउटपुट - 16 वॉट
- कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई
खूबियां
- शार्प और क्लियर विजुअल के लिए एंटी-ग्लेयर डिस्पले
- डायनमिक स्पीकर के साथ में सिनेमेटिक साउंड देने वाले डॉल्बी साउंड
कमी
- टीवी को लेकर अभी तक किसी अमेजन यूजर की कोई शिकायत नही है।
01
Sony BRAVIA 80 cm (32 Inch) HD Ready Smart LED Google TV
Sony का यह टीवी थोड़ा महंगा जरूर है, लेकिन अनुभव अलग ही देता है। इसमें HD रेडी रेजोल्यूशन है, लेकिन X-Reality PRO टेक्नोलॉजी हर कंटेंट को अपस्केल करके ज्यादा साफ और डिटेल्ड बना देती है, जिससे पिक्चर क्वालिटी नॉर्मल टीवी से बेहतर दिखती है। इसमें HDR10 और HLG सपोर्ट मिलता है, जिससे रंग ज्यादा नेचुरल और ब्राइट दिखते हैं। साउंड के मामले में भी यह टीवी काफी सही है। 20 वॉट आउटपुट के साथ ओपन बैफल स्पीकर्स और डॉल्बी ऑडियो मिलता है, जिससे आवाज ज्यादा साफ और थोड़ी सिनेमैटिक लगती है। छोटे कमरे में अलग स्पीकर की जरूरत कम पड़ती है। Google TV ऑपरेटिंग सिस्टम होने की वजह से इंटरफेस काफी आसान और स्मार्ट है। आप वॉइस से सर्च कर सकते हैं, फोन से कंटेंट कास्ट कर सकते हैं और अपनी पसंद की ऐप्स आसानी से चला सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Sony {KD-32W825}
- स्क्रीन साइज - 32 इंच
- डिस्पले तकनीक - LED
- रिज़ॉल्यूशन - HD Ready (1366x768)
- रिफ्रेश रेट - 60Hz
- साउंड आउटपुट - 20 वॉट
- कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई
खूबियां
- पसंदीदा कंटेंट के साथ परिवार के मनोरंजन के लिए 10,000 से भी ज्यादा ऐप्स का सपोर्ट
- म्यूजिक या मूवीज में एकदम क्लियर और बैलेंस्ड साउंड के लिए क्लियर फेज टेक्नोलॉजी
कमी
- टीवी की परफॉर्मेंस को लेकर अमेजन के एक यूजर की शिकायत
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Xiaomi 80 cm (32 Inch) F Series HD Ready Smart LED Fire TV
इस स्मार्ट टीवी में विविड पिक्चर इंजन फीचर का सपोर्ट मिलता है जो स्क्रीन पर रंग और ब्राइटनेस को थोड़ा बेहतर बनाने काम करता है। इससेे रोजमर्रा का कंटेंट देखने में मजा काफी बढ़ जाता है। इसमें 20 वॉट का साउंड आउटपुट दिया गया है, साथ में डॉल्बी ऑडियो और डीटीएस वर्चुअल एक्स सपोर्ट मिलता है। इसका मतलब आवाज थोड़ी भरपूर और साफ सुनाई देती है, खासकर मूवी और म्यूजिक का बेहतर अनुभव मिलता है। इस टीवी की सबसे खास बात इसका फायर टीवी सिस्टम है। इसमें आपको सीधे ही प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स, डिज्नी प्लस हॉटस्टार और यूट्यूब जैसे ऐप्स मिल जाते हैं। साथ ही Alexa वॉइस रिमोट से आप बोलकर कंटेंट सर्च कर सकते हैं, जिससे इस्तेमाल और आसान हो जाता है। DTH इंटीग्रेशन भी दिया गया है, जिससे आप एक ही स्क्रीन से चैनल और ओटीटी दोनों चला सकते हैं, बार बार सोर्स बदलने की जरूरत नहीं पड़ती।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Xiaomi {L32MB-FIN}
- स्क्रीन साइज - 32 इंच
- डिस्पले तकनीक - LED
- रिज़ॉल्यूशन - HD Ready (1366x768)
- रिफ्रेश रेट - 60Hz
- साउंड आउटपुट - 20 वॉट
- कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई
खूबियां
- बिना अटके पसंदीदा कंटेंट का मजा लेने के लिए A35 क्वाड-कोर प्रोसेसर का सपोर्ट
- दूसरे डिवाइस को जोड़ने के लिए HDMI, USB और ईयरफोन जैक ऑप्शन
कमी
- टीवी की डिस्पले क्वालिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
03
Samsung 80 cm (32 Inch) HD Smart LED TV
Samsung के इस स्माल साइज टीवी में HD रेजोल्यूशन के साथ कंट्रास्ट एन्हेंसर जैसी टेक्नोलॉजी मिलती है, जो साधारण कंटेंट को भी थोड़ा ज्यादा गहराई और ब्राइटनेस के साथ दिखाती है। PurColor फीचर रंगों को ज्यादा नेचुरल और साफ दिखाता है, जिससे मूवी या सीरीज देखते समय स्क्रीन थोड़ी रियल लगती है। साउंड की बात करें तो, इसमें 20 वॉट आउटपुट के साथ एडेप्टिव साउंड दिया गया है, जो आप क्या देख रहे हैं उसके हिसाब से आवाज को खुद एडजस्ट करता है। इससे डायलॉग और म्यूजिक दोनों साफ सुनाई देते हैं। स्मार्ट फीचर्स की बात करें तो इसमें वॉइस कंट्रोल मिलता है, जिससे आप रिमोट से बोलकर ही कंटेंट सर्च कर सकते हैं। साथ ही सैमसंग टीवी प्लस के जरिए फ्री चैनल्स भी मिलते हैं, जिससे बिना सब्सक्रिप्शन के भी एंटरटेनमेंट मिलता रहता है। कनेक्टिविटी में WiFi, ब्लूटूथ, HDMI और USB जैसे सभी जरूरी ऑप्शन मिल जाते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Samsung {UA32H4520FUXXL}
- स्क्रीन साइज - 32 इंच
- डिस्पले तकनीक - LED
- रिज़ॉल्यूशन - HD (1366x768)
- रिफ्रेश रेट - 50Hz
- साउंड आउटपुट - 20 वॉट
- कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई
खूबियां
- बिल्ट-इन वॉइस अस्सिटेंट के साथ में स्मार्ट रिमोट कंट्रोल
- स्क्रीन पर पिक्चर को ज्यादा बेहतर बनाने के लिए हाईपर रियल पिक्चर इंजन का सपोर्ट
कमी
- टीवी की साउंड क्वालिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
04
acer 80 cm (32 Inch) Ultra V Series HD Ready Smart QLED Google TV
इस 32 इंच स्मार्ट टीवी में QLED पैनल दिया गया है, जो नॉर्मल LED के मुकाबले रंगों को ज्यादा चमकीला और साफ दिखाता है। छोटे स्क्रीन साइज में भी पिक्चर थोड़ी ज्यादा असली लगती है। इसमें HDR10 और माइक्रो डिमिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो ब्राइट और डार्क सीन को बैलेंस करके दिखाते हैं। इससे मूवी देखते समय डिटेल्स बेहतर नजर आती हैं। साउंड इसकी खासियत है। 30 वॉट आउटपुट के साथ हाई फिडेलिटी स्पीकर्स और डॉल्बी ऑडियो मिलता है, जो इस साइज में काफी दमदार आवाज देता है। गूगल टीवी और एंड्राइड 14 के साथ इसका इंटरफेस काफी स्मूद तरीके से काम करता है। आप वॉइस से सर्च कर सकते हैं, अलग प्रोफाइल बना सकते हैं और अपनी पसंद के ऐप्स आसानी से चला सकते हैं। कनेक्टिविटी में HDMI और USB जैसे पोर्ट्स का सपोर्ट भी मिलता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - acer {AR32QDVGU2842BD}
- स्क्रीन साइज - 32 इंच
- डिस्पले तकनीक - QLED
- रिज़ॉल्यूशन - HD Ready (1366x768)
- रिफ्रेश रेट - 60Hz
- साउंड आउटपुट - 30 वॉट
- कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई
खूबियां
- मार्डन बेडरुम के इंटीरियर से मेल खाने वाला फ्रेमलेस डिजाइन
- लैग और ब्लर-फ्री पिक्चर देखने के लिए इंटेलिजेंट विजुअल इंजन का सपोर्ट
कमी
- टीवी का रिमोट ठीक से काम ना करने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
05
तुलना: नेटफ्लिक्स और यूट्यूब सपोर्ट करने वाले 32 इंच स्मार्ट टीवी मॉडल्स
यहां पर हमने ऊपर बताए 32 Inch वाले Smart TV मॉडल्स की फीचर्स के साथ में तालिका बनाई है जिससे आप सभी मॉडल्स की तुलनात्मक जानकारी पा सकते हैं और अपने लिए बढ़िया विकल्प चुन सकते हैं।
ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।
इन्हें भी पढ़ें :-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।