Apple iPhone को TV से कैसे कनेक्ट करें? इन 2 तरीकों से मिलेगा समाधान

आप अपने Apple iPhone को स्मार्ट टीवी से वायर्ड और वायरलेस दोनों तरीकों से कनेक्ट करके बड़े पर्दे पर कंटेंट का मजा ले सकते हैं। वायरेड तरीके के लिए आपको एडेप्टर और HDMI केबल की जरूरत पड़ेगी, तो वहीं वायरलेस तरीके के लिए एयरप्ले का प्रयोग किया जा सकता है।
Apple iPhone को TV से कैसे करें कनेक्ट
Apple iPhone को TV से कैसे करें कनेक्ट

अगर आप भी अपने Apple iPhone को स्मार्ट टीवी से कनेक्ट करना चाहते हैं, तो इसके लिए दो तरीके हैं। या तो आप वायरलेस तकनीक का प्रयोग करते हुए हर iPhone में मिलने वाले एयरप्ले फीचर का प्रयोग कर सकते हैं, या फिर वायरेड तरीके के लिए आप HDMI केबल और एडाप्टर का इस्तेमाल कर सकते हैं। आईफोन को अगर स्मार्ट टीवी से कनेक्ट करके आप आराम से अपने पसंद की मूवी, फोटो, वीडियो को बड़ी स्क्रीन पर देख सकते हैं। वायरेड तरीके का इस्तेमाल उन लोगों के लिए सही है जिनके टीवी में वाई-फाई या कास्टिंग की सुविधा नहीं है। नीचे स्टेप बाय स्टेप जानें कनेक्ट करने के दोनों तरीके:-

पहला तरीका:- वायर्ड (HDMI, Adapter की जरूरत)

  • अपने iPhone के नीचे वाले पोर्ट में एप्पल का एडाप्टर या फिर USB-C डिजिटल एडाप्टर लगाएं, कुछ ऐसा लें जो एप्पल के नए और पुराने दोनों मॉडल्स को सपोर्ट करता हो।
  • इसके बाद स्टैंडर्ड HDMI केबल का एक सिरा एडाप्टर में लगाएं।
  • हर एक टीवी में एचडीएमआई पोर्ट दिया गया होता है, जहां पर आप अपने केबल का दूसरा सिरा लगा सकते हैं।
  • इतना करने के बाद टीवी चालू करें और इनपुट सोर्स को अपने iPhone के HDMI पोर्ट के अनुसार सेट कर लें।
  • अब आप अपनी पसंद के कंटेंट को बड़ी स्क्रीन पर आसानी से देख सकते हैं, या फिर आईफोन की फोटो, वीडियो को भी टीवी पर कास्ट करके परिवार के साथ देख सकते हैं।

गैजेट गली पर पाएं ऐसी और जानकारी।

दुसरा तरीका: वायरलेस (AirPlay)

अधिकतर iPhone मॉडल्स में आपको एयरप्ले का फंक्शन देखने को मिलता है, जिससे सिर्फ एक-दुसरे को फोटो या वीडियो को ही नहीं शेयर कर सकते हैं, बल्कि अपने Smart TV को भी कनेक्ट कर सकते हैं। ये सबसे आसान तरीका होता है, इसके लिए न तो आपको केबल लेने की जरूरत है और न ही कुछ और। 

  • अपने iPhone और स्मार्ट TV, दोनों को एक ही Wi-Fi नेटवर्क से कनेक्ट करें। अगर वाई-फाई का नेटवर्क अलग-अलग होगा, तब आप कनेक्ट नहीं कर पाएंगे।
  • इसके बाद फेस ID से अपना आईफोन ओपन करें और होम पर जाएं।
  • वहां आपको स्क्रीन मिररिंग का ऑप्शन दिखेगा, उस पर टैप करें।
  • फिर आपको Smart TV का नाम (ब्रांड और मॉडल) दिखेगा।
  • इस लिस्ट में से अपना TV या Apple TV चुनें। 
  • ये सारे स्टेप करने के बाद आपको अपनी टीवी स्क्रीन पर एक कोड दिखाई देगा, जिसको आप अपने आईफोन में डालें।
  • कोड मैच होने के बाद आपका एप्पल आईफोन स्मार्ट टीवी से कनेक्ट हो जाएगा। 

स्मार्टचॉइस पर ऐसे और लेख पढ़ें।

Apple iPhone को स्मार्ट टीवी से कनेक्ट करने के फायदे:-

अपने कनेक्ट करने का तरीका तो देख लिया, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि ऐसा करने से फायदे क्या-क्या होंगे? जरूरतों के अलावा भी iPhone को स्मार्ट टीवी से कनेक्ट करने के काफी फायदे होते हैं। चलिए एक-एक करके जानते हैं इनके बारे में:-

  • लार्ज स्क्रीन और मनोरंजन:- यूट्यूब या Netflix जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म या ऐप्स से फिल्में, टीवी शो और ऑनलाइन वीडियो छोटी फोन स्क्रीन के बजाय बड़ी स्क्रीन पर देख सकते हैं। 
  • फोटो और वीडियो शेयरिंग:- भारत में 50, 55 और 65 इंच स्क्रीन साइज वाले टीवी काफी ज्यादा मशहूर हैं। ऐसे में अगर आपके पास भी इनमें से कोई है तो Apple iPhone को कनेक्ट करके बड़ी स्क्रीन पर आसानी से स्वाइप कर फोटो और वीडियो के जरिए पुरानी यादों को परिवार के साथ बैठकर देखें। 
  • प्रेजेंटेशन और टीचिंग:- सिर्फ मनोरंजन तक ही नहीं बल्कि कनेक्ट करने के बाद आप मीटिंग रूम या क्लासरूम में बिज़नेस स्लाइड, डॉक्यूमेंट या ऐप के बारे में जानकारी भी साफ शेयर कर सकते हैं।
  • गेमिंग अनुभव:- कनेक्ट करने के बाद आप iPhone से गेम कंट्रोल करते हुए, दोस्तों या परिवार के साथ बड़ी स्क्रीन पर गेमप्ले भी कर सकते हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

       

    Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

    Faq's

    • आईफोन को स्मार्ट टीवी से वायरलेस तरीके से कैसे कनेक्ट करें?
      +
      आप एयरप्ले (AirPlay) सुविधा का उपयोग करके अपने आईफोन को स्मार्ट टीवी से वायरलेस तरीके से कनेक्ट कर सकते हैं, बशर्ते आपका टीवी एयरप्ले को सपोर्ट करता हो और दोनों डिवाइस एक ही वाई-फाई नेटवर्क पर हों।
    • क्या बिना स्मार्ट टीवी के अपने आईफोन को टीवी से जोड़ सकते हैं?
      +
      हाँ, आप लाइटनिंग डिजिटल एवी एडाप्टर और एक एचडीएमआई केबल का उपयोग करके अपने आईफोन को न नॉन-स्मार्ट टीवी से जोड़ सकते हैं। एडाप्टर आईफोन के पोर्ट में लगता है और एचडीएमआई केबल एडाप्टर से टीवी तक जाती है।
    • आईफोन को टीवी से कनेक्ट करते समय आवाज़ क्यों नहीं आ रही है?
      +
      सुनिश्चित करें कि टीवी और आईफोन दोनों पर वॉल्यूम बढ़ा हुआ है। केबल कनेक्शन की जाँच करें कि वह सही ढंग से लगा है या नहीं। यदि वायरलेस है, तो एयरप्ले सेटिंग्स में ऑडियो आउटपुट सही डिवाइस पर सेट है या नहीं, इसकी जाँच करें।
    • क्या आईफोन को टीवी से कनेक्ट करने के लिए किसी ऐप की ज़रूरत होती है?
      +
      एयरप्ले के लिए आमतौर पर किसी अतिरिक्त ऐप की आवश्यकता नहीं होती है। हालांकि, कुछ थर्ड-पार्टी कास्टिंग डिवाइस (जैसे क्रोमकास्ट) या विशिष्ट स्मार्ट टीवी ब्रांड्स के लिए आपको उनके संबंधित ऐप की आवश्यकता हो सकती है।