Intel Core i5 vs Ryzen 5: ₹60,000 के बजट में कौन-सा प्रोसेसर है सबसे बढ़िया? देखें विकल्प

₹60,000 तक के Laptop में इंटेल कोर i5 और Ryzen 5 दोनों ही बढ़िया प्रोसेसर माने जाते हैं, क्योंकि जहां Intel तेज परफॉर्मेंस देता है, तो वहीं Ryzen 5 मल्टीटास्किंग को आसान बनाता है। नीचे दोनों के बीच तुलना की गई है ताकि आपको बजट अनुसार सही विकल्प चुनने में आसानी हो।
Intel Core i5 या Ryzen 5 ₹60,000 में कौन-सा प्रोसेसर होता है बढ़िया?
Intel Core i5 या Ryzen 5 ₹60,000 में कौन-सा प्रोसेसर होता है बढ़िया?

क्या आप भी कंफ्यूज हैं कि ₹60,000 के बजट में Intel Core i5 और Ryzen 5 में से कौन-सा प्रोसेसर ज्यादा बढ़िया रहेगा? तो आपको बता दें कि दोनों ही प्रोसेसर मध्यम बजट वाली रेंज में सबसे ज्यादा मशहूर है, जो छात्रों, ऑफिस यूजर्स, कंटेंट क्रिएटर्स और हल्के गेमर्स के लिए उपयुक्त माने जाते हैं। ₹60,000 तक के लैपटॉप में आमतौर पर Intel Core i5 की 11th, 12th या 13th जेनरेशन मिलती है और Ryzen 5 की 5000 या 7000 सीरीज देखने को मिलती है। इन दोनों प्रोसेसर में मल्टीटास्किंग यानी (एक साथ कई टैब को खोलने की सुविधा), तेज परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी का अच्छा मेल देखने मिलता है। लेकिन दोनों के बीच अंतर की बात करें, तो इंटेल कोर i5 में 6 कोर की प्रोसेसिंग क्षमता होती है, जिससे एक समय पर लैपटॉप में एक से अधिक काम करना आसान होता है और आप बिना रुकावट तेजी से वेब ब्राउजिंग, MS Office और हल्की एडिटिंग जैसे कामों को कर सकते हैं। वहीं, Ryzen 5 में 6 कोर और 12 थ्रेड्स शामिल होते हैं, जो गेमिंग, ऑफिस के काम और वीडियो एडिटिंग जैसे भारी कामों को संभालने में सक्षम होते हैं।

निष्कर्ष - ₹60,000 के बजट में दोनों विकल्प बढ़िया हैं, लेकिन अगर आप पढ़ाई, ऑफिस और क्रिएटिव कामों के लिए लैपटॉप लेना चाहते हैं, तो Intel Core i5 आपके लिए बढ़िया हो सकता है और अगर आप गेमिंग, वीडियो एडिटिंग या कोडिंग जैसे कामों के लिए बढ़िया प्रोसेसर वाला लैपटॉप चाहते हैं तो Ryzen 5 अच्छा ऑप्शन हो सकता है। लेकिन ध्यान रहे कि लैपटॉप चुनते समय केवल प्रोसेसर नहीं बल्कि बैटरी बैकअप, लैपटॉप की बिल्ड क्वालिटी, रैम, स्टोरेज, वारंटी और बैकलिट कीबोर्ड, ऑपरेटिंग सिस्टम, डिस्प्ले जैसे अन्य फीचर्स को देखकर ही लैपटॉप का चुनाव करना चाहिए।

जागरण स्मार्ट-चॉइस पर आप ऐसी अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Lenovo IdeaPad Slim 1 Thin and Light Laptop

    लेनोवो का यह लैपटॉप पतले और हल्के डिजाइन में आता है, जो इसे यात्रा के दौरान साथ लेकर जाने में आसान बनाता है। इसमें शामिल AMD Ryzen 5 5500U प्रोसेसर में 6 कोर और 12 थ्रेड्स शामिल होते हैं, जिससे आप लैपटॉप में एक साथ बिना रुकावट कई टैब को खोल सकते हैं और भारी एप्लिकेशन को भी चला सकते हैं। इस Lenovo लैपटॉप की 15.6 इंच की स्क्रीन साइज और FHD डिस्प्ले बेहद साफ विजुअल्स प्रदान करता है। इसमें आपको 16GB रैम और 512GB SSD स्टोरेज लैपटॉप को तेजी से खोलने और बिना रुकावट चलाने में मदद करता है। वहीं इसमें इंटीग्रेटेड AMD Radeon ग्राफिक्स कार्ड इन-बिल्ट है, जिससे हल्की गेमिंग या वीडियो एडिटिंग के दौरान शानदार ग्राफिक्स मिलते हैं। यह विंडोज 11 होम ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाला लैपटॉप है, जिससे आपको आसान इंटरफेस मिलता है। वहीं इस लैपटॉप में MS ऑफिस 2021 पहले से इंस्टॉल होता है, जिससे आप इस लैपटॉप में Excel, Powerpoint और Word की मदद से डॉक्यूमेंट और प्रेजेंटेशन को आसानी से बना सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - IdeaPad
    • कलर - ग्रे
    • स्क्रीन साइज - 15.6 इंच
    • सीपीयू मॉडल - Ryzen 5
    • हार्ड डिस्क - 512GB
    • रैम - 16GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम
    • विशेष सुविधा - बैकलिट कीबोर्ड

    खूबियां

    • इसमें HD वेबकैम इन-बिल्ट है, जो वीडियो कॉलिंग के दौरान साफ पिक्चर क्वालिटी प्रदान करता है।
    • इसमें डॉल्बी एटॉमस फीचर शामिल है, जो 3D साउंड अनुभव प्रदान करता है।

    कमी

    • अमेजन यूजर्स को फिलहाल इस लैपटॉप में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    01
  • ASUS Vivobook Go 14 Thin & Light Laptop

    आसुस का यह लैपटॉप छात्रों या ऑफिस जाने वाले लोगों के लिए बढ़िया हो सकता है, क्योंकि इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 42WHrs की बैटरी लाइफ मिलती है, जिससे बिना बार-बार चार्जिंग की टेंशन लिए इस पर लंबे समय तक ऑफिस या पढ़ाई का काम किया जा सकता है। प्रोसेसर की बात करें, तो यह AMD Ryzen 5 7520U प्रोसेसर के साथ आता है, जिसमें 4 कोर और 8 थ्रेड्स शामिल होते हैं, जिनकी मदद से आप इस लैपटॉप में मल्टीटास्किंग संग वीडियो एडिटिंग और हल्की गेमिंग कर सकते हैं। यह ASUS लैपटॉप 16GB DDR4 रैम और 512GB SSD स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी मदद से लैपटॉप में भारी ऐप्लिकेशन व सॉफ्टवेयर को तेजी से खोलने में मदद मिलती है। पतला और हल्का होने के कारण इस लैपटॉप को कॉलेज या ऑफिस लेकर जाना भी आसान होता है। विंडोज 11 होम ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले इस लैपटटॉप में MS ऑफिस 2021 प्री-इंस्टॉल्ड होता है, जिससे डॉक्यूमेंट्स, स्प्रेडशीट्स और प्रेजेंटेशन तैयार करना आसान होता है। इसमें मल्टीपल कनेक्टिविटी शामिल होती है, जैसे - USB 2.0, USB 3.2, USB-C 3.2 Gen 1, HDMI और ऑडियो जैक, जिनकी मदद से आप अन्य डिवाइस जैसे हेडफोन, मोबाइल और पेन ड्राइव आदि को लैपटॉप से जोड़ सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Vivobook Go 14
    • कलर - सिल्वर
    • स्क्रीन साइज - 14 इंच
    • हार्ड डिस्क - 512GB
    • सीपीयू मॉडल - Ryzen 5
    • रैम - 16GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम
    • विशेष सुविधा - एंटी ग्लेयर कोटिंग

    खूबियां

    • इसमें 60Hz रिफ्रेश रेट शामिल होता है, जो तेजी से चलने वाली वीडियो को धुंधला होने से बचाता है।
    • इस लैपटॉप की एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले स्क्रीन से निकलने वाली हानिकारक ब्लू लाइट को कम करती है, जिससे आंखों को नुकसान कम पहुंचता है।

    कमी 

    • अमेजन यूजर्स ने इस लैपटॉप को लेकर फिलहाल कोई खास शिकायत नहीं की है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • acer Aspire Lite Thin and Light Laptop

    एसर का यह लैपटॉप 15.6 इंच की Full HD डिस्प्ले के साथ आती है, जिससे आपको साफ विजुअल्स प्राप्त होते हैं। इसमें Intel Core 5 210H प्रोसेसर लैपटॉप को तेज बनाता है, जिससे काम करना अधिक आसान हो सकता है। यह लैपटॉप 16GB रैम और 512GB SSD स्टोरेज के साथ आता है, जिससे ऐप्स और फाइल्स तेजी से खोलने में मदद मिलती है। इस Acer लैपटॉप में फिंगरप्रिंट रीडर सेंसर लगा होता है, जिससे आप बिना पासवर्ड टाइप किए अपने लैपटॉप को जल्दी से अनलॉक कर सकते हैं। इसमें इन-बिल्ट वेबकैम और स्पीकर्स वीडियो कॉलिंग के दौरान साफ पिक्चर क्वालिटी और बेहतर ऑडियो अनुभव प्रदान करते हैं। इसमें लगा बैकलिट कीबोर्ड आपको कम रोशनी में भी बेहतर टाइपिंग की सुविधा प्रदान करता है। यह विंडोज 11 होम ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाला लैपटॉप है, जिससे आपको आसान इंटरफेस मिलता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Aspire Lite
    • कलर - सिल्वर
    • स्क्रीन का साइज - 15.6 इंच
    • सीपीयू मॉडल - Intel Core i5
    • रैम - 16GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम
    • विशेष सुविधा - बैकलिट कीबोर्ड

    खूबियां

    • इसमें 8.5 घंटे की बैटरी लाइफ मिलती है, जिससे आपको काम के बीच में लैपटॉप को बार-बार चार्ज नहीं करना पड़ता है।
    • इसमें शामिल ComfyView तकनीक लंबे समय तक लैपटॉप पर काम करने के बाद भी आंखों पर पड़ने वाले दबाव को कम करती है।

    कमी

    • फिलहाल अमेजन यूजर्स को इस लैपटॉप में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    03
  • HP 15 Laptop with FHD Camera

    15.6 इंच FHD डिस्प्ले वाला यह एचपी लैपटॉप काफी साफ और डिटेल विजुअल्स प्रदान करता है, जिससे वीडियो देखने का अनुभव अधिक शानदार हो सकता है। इसमें 13वीं जनरेशन का Intel Core i5 प्रोसेसर शामिल है, जो तेज और बिना रुकावट के बेहतर परफॉर्मेंस प्रदान करता है। इसमें आपको मल्टीपल कनेक्टिविटी विकल्प मिलते हैं, जैसे - USB,HDMI और ऑडियो जैक आदि जिनकी मदद से आप अन्य डिवाइस को लैपटॉप से जोड़ सकते हैं। इस Intel Core i5 Laptop की एंटी-ग्लेयर तकनीक स्क्रीन की हानिकारक नीली रोशनी को कम करती है, जिससे आंखों पर दबाव कम पड़ता है और आप बिना चिंता लंबे समय तक काम कर सकते हैं। इसमें शामिल 250 निट्स ब्राइटनेस अधिक रोशनी में भी स्क्रीन को बढ़िया ढंग से दिखाने में मदद करता है। इस HP Laptop में ड्यूल स्पीकर लगा है, जिससे लैपटॉप की दोनों साइड से तेज और डीप साउंड मिलता है, जिसका फायदा यह होता है कि आपको अलग से स्पीकर कनेक्ट नहीं करना पड़ता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - HP Laptop
    • कलर - सिल्वर
    • स्क्रीन का साईज - 39.6 सेंटीमीटर
    • हार्ड डिस्क का साईज - 512GB
    • सीपीयू मॉडल - Core i5
    • रैम मेमोरी - 16GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम
    • विशेष सुविधा - बैकलिट कीबोर्ड

    खूबियां

    • इस एचपी लैपटॉप में बैकलिट की-बोर्ड लगी है, जिसकी मदद से आप कम रोशनी में भी बेहतर टाइपिंग की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। 
    • इसमें MS Office 2021 शामिल है, जिसमें Words, Excel और PowerPoint जैसे ऐप्स को इस्तेमाल करने की सुविधा मिलती है।

    कमी 

    • अमेजन यूजर्स को इस लैपटॉप में फिलहाल कोई खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    04
  • Dell 15 Thin & Light Laptop with 12 Month McAfee

    अगर आप भी एक ऐसा लैपटॉप ढूंढ रहे हैं, जिसे यात्रा के दौरान लेकर जाना आसान हो तो डेल का यह पतला और हल्का लैपटॉप आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसमें 15.6 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले लगी होती है, जिससे आप साफ विजुअल्स पा सकते हैं। वहीं इसमें मौजूद 16GB रैम और 512GB का स्टोरेज भारी फाइल्स और एप्लिकेशन को तेजी से खोलने में मदद करता है। स्पीड में लोड व एक्सेस कर सकते हैं। इस Dell लैपटॉप में स्लिप-रेसिस्टेंट कीबोर्ड लगा होता है यानी गलती से अगर लैपटॉप पर पानी गिरता है तो पानी लैपटॉप के अंदर नहीं जाता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट शामिल होती है, जिससे तेजी से चलने वाले विजुअल्स साफ दिखते हैं। वहीं इसमें मौजूद 250 निट्स ब्राइटनेस तेज रोशनी में भी लैपटॉप की स्क्रीन को साफ दिखाने में मदद करता है। इसमें 2 स्पीकर इन-बिल्ट है, जिससे आपको बिना स्पीकर कनेक्ट किए लैपटॉप में तेज और साफ ऑडियो अनुभव मिल सकता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Vostro 3530
    • कलर - ग्रे
    • साइज - 15.6 इंच
    • हार्ड डिस्क - 512GB
    • सीपीयू मॉडल - कोर i5
    • रैम - 16GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम
    • विशेष सुविधा - पतला और हल्का

    खूबियां

    • इसमें 15 महीने का McAfee सब्सक्रिप्शन मिलता है, जो मालवेयर और वायरस से लैपटॉप को सुरक्षित रखता है। 
    • इसमें Wifi और ब्लूटूथ कनेक्शन सपोर्ट शामिल है, जिससे आप तेज और स्थिर इंटरनेट कनेक्शन पा सकते हैं। 

    कमी 

    • अमेजन यूजर्स को इस लैपटॉप में कोई कमी देखने को नहीं है।
    05

Intel Core i5 और Ryzen 5 प्रोसेसर वाले लैपटॉप के बीच तुलना

यहां हमने ऊपर बताए गए 5 Laptop की तुलना की है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपके लिए अधिक बेहतर हो सकता है।

मॉडल्स नाम 

स्क्रीन साइज 

प्रोसेसर 

खास फीचर्स

Lenovo IdeaPad Slim 1 

15.6 इंच FHD डिस्प्ले 

AMD Ryzen 5 5500U 

पतला और हल्का, HD वैबकेम, डॉल्बी एटमॉस

ASUS Vivobook Go 14 

14 इंच FHD डिस्प्ले 

AMD Ryzen 5 7520U 

42WHrs की बैटरी लाइफ, हाई रिफ्रेश रेट, एंटी-ग्लेयर तकनीक

acer Aspire Lite 

15.6 इंच फुल एचडी IPS डिस्प्ले 

Intel Core 5 210H 

बैकलिट कीबोर्ड, ComfyView तकनीक, 8.5 घंटे की बैटरी लाइफ

HP 15 Laptop 

15.6 इंच FHD डिस्प्ले 

13th Gen Intel Core i5-1334U 

FHD कैमरा, प्राइवेसी शटर, ड्यूल स्पीकर 

Dell 15 Vostro 3530

15.6 इंच FHD डिस्प्ले 

13th Gen Intel Core i5-1334U 

15 महीने का McAfee सब्सक्रिप्शन, स्लिप-रेसिस्टेंट कीबोर्ड, 2 इन-बिल्ट स्पीकर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यहां जिन लैपटॉप के विकल्प दिए गए हैं अभी उनकी कीमत अमेजन पर ₹60,000 रुपये से कम है। भविष्य में इन कीमतों में बदलाव हो सकता है। इसलिए प्रोडक्ट लेने से पहले लेटेस्ट प्राइस डिटेल जरूर चेक करें।

इसी तरह के अन्य लेख को पढ़ने के लिए गैजट गली की कैटेगरी पर क्लिक करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या गेमिंग के लिए Intel i5 या Ryzen 5 बेहतर है?
    +
    आधुनिक गेमिंग के लिए दोनों ही बढ़िया हैं, लेकिन Ryzen 5 मल्टीटास्किंग में बेहतर हो सकता है जबकि i5 सिंगल-कोर प्रदर्शन में थोड़ा आगे निकल सकता है, जो गेमिंग के लिए जरूरी है।
  • वीडियो एडिटिंग के लिए कौन सा प्रोसेसर चुनना चाहिए?
    +
    वीडियो एडिटिंग जैसे मल्टी-कोर भारी कामों के लिए Ryzen 5 अक्सर बेहतर प्रदर्शन प्रदान करता है, क्योंकि इसमें आमतौर पर अधिक कोर और थ्रेड होते हैं।
  • Intel i5 या Ryzen 5 दोनों में से कौन-सा प्रोसेसर बढ़िया है?
    +
    दोनों ही प्रोसेसर लैपटॉप के लिए बढ़िया माने जाते हैं, लेकिन दोनों में से कौन ज्यादा बेहतर है यह आपकी जरूरत पर निर्भर करता है।