क्या Tribit बढ़िया Speaker ब्रांड है? देखें टॉप 5 मॉडल्स

Tribit के Speakers किफायती कीमत में संतुलित साउंड, लंबी चलने वाली बैटरी और उपयोगी फीचर्स देते हैं। इनमें साफ आवाज, अच्छा बेस और मजबूत डिजाइन मिलता है, हालांकि प्रीमियम ब्रांड्स जितनी बारीकी नहीं होती। रोजाना उपयोग, ट्रेवल और आउटडोर के लिए ये स्पीकर्स भरोसेमंद विकल्प माने जाते हैं।
क्या ट्रिबिट एक बढ़िया स्पीकर ब्रांड है? जानें यहां
क्या ट्रिबिट एक बढ़िया स्पीकर ब्रांड है? जानें यहां

आज के समय में Tribit एक ऐसा ऑडियो ब्रांड बन गया है जो किफायती कीमत में बेहतरीन साउंड क्वालिटी और स्मार्ट फीचर्स देने के लिए जाना जाता है। इसके कई Speaker मॉडल्स में संतुलित आवाज, साफ वोकल और अच्छा-खासा बेस मिलता है, जो रोजाना इस्तेमाल के लिए उपयुक्त होता है। बैटरी की बात करें तो कई मॉडल्स 20 से 24 घंटे तक चल सकते हैं, जिससे लंबे समय तक म्यूजिक सुनना आसान हो जाता है। इसके अलावा Tribit Speakers में 360 डिग्री साउंड, ऐप कंट्रोल और पानी से सुरक्षा जैसे फीचर्स भी दिए जाते हैं। हालांकि, बहुत महंगे ब्रांड्स की तुलना में साउंड की बारीकी थोड़ी कम हो सकती है, लेकिन कीमत के हिसाब से ये काफी अच्छा परफॉर्मेंस देते हैं। कुल मिलाकर Tribit उन लोगों के लिए सही माना जाता है जो कम बजट में संतुलित साउंड और लंबी बैटरी चाहते हैं।

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध ट्रिबिट ब्रांड के 5 बढ़िया स्पीकर मॉडल्स और जानें विस्तार से।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Tribit XSound Plus 2 30W Wireless Speaker

    इस पोर्टेबल स्पीकर में आपको 30 वॉट साउंड आउटपुट मिलता है, जो साइज के हिसाब से काफी तेज और क्लियर साउंड देता है। इसके साथ XBass फीचर दिया गया है, जो म्यूजिक में बेस को और गहरा बना देता है, खासकर पार्टी या आउटडोर यूज में फर्क साफ महसूस होता है। बैटरी करीब 24 घंटे तक चल सकती है, यानी एक बार चार्ज करके पूरा दिन आराम से म्यूजिक का मजा उठा सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.3 सपोर्ट मिलता है जिससे कनेक्शन काफी स्टेबल रहता है और लगभग 150 फीट तक रेंज मिलती है, जिससे फोन पास में रखना जरूरी नहीं रहता। IPX7 वाटरप्रूफ रेटिंग की वजह से यह स्पीकर पानी या बारिश से भी सुरक्षित रहता है। इसके अलावा, आप 2 स्पीकर्स को जोड़कर स्टीरियो साउंड भी पा सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - Tribit XSound Plus 2
    • स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट - 30 वॉट
    • ऑडियो आउटपुट मोड - स्टीरियो
    • बैटरी लाइफ - 24 घंटे 
    • आइटम का वजन - 0.6 किलोग्राम 
    • स्पीकर साइज - 6.7D x 19.9W x 7H से.मी. 

    खासियत 

    • स्मार्टफोन में ट्रिबिट ऐप को डाउनलोड करके आप 6 अलग-अलग कस्टमाइजेबल मोड्स का सपोर्ट
    • ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ में 150 फीट तक की कनेक्टिविटी रेंज

    कमी 

    • स्पीकर की परफॉर्मेंस को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    01
  • Tribit Updated Version XSound Go Bluetooth Speaker

    अगर आप छोटा और वजन में हल्का स्पीकर ढूंढ रहे हैं, तो Tribit का यह मॉडल बढ़िया विकल्प बन सकता है। यह Portable Speaker खासकर उन लोगों के लिए सही है जो रोजमर्रा या ट्रैवल में इस्तेमाल करना चाहते हैं। इसमें 16 वॉट आउटपुट मिलता है, जिसमें ड्यूल ड्राइवर सेटअप है। इससे साउंड क्लियर रहता है। DSP चिप साउंड को बैलेंस करती है, जिससे हाई और मिड भी साफ सुनाई देते हैं। बैटरी लाइफ करीब 24 घंटे तक जाती है, यानी एक बार चार्ज करके पूरे दिन आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं। ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ में यह करीब 150 फीट तक का स्टेबल कनेक्शन मिलता है, जिससे फोन दूर होने पर भी म्यूजिक चलता रहता है। IPX7 वाटरप्रूफ रेटिंग होने की वजह से इसे पानी, बारिश या शॉवर में भी बिना टेंशन इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें इनबिल्ट माइक्रोफोन भी दिया गया है, जिससे कॉल उठाना आसान हो जाता है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - Tribit XSound Go
    • स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट - 16 वॉट
    • ऑडियो आउटपुट मोड - स्टीरियो
    • बैटरी लाइफ - 24 घंटे 
    • आइटम का वजन - 381 ग्राम 
    • स्पीकर साइज - 6D x 5.7W x 17.2H से.मी. 

    खासियत 

    • तेज और भरपूर आवाज का मजा लेने के लिए वायरलेस स्टीरियो पेयरिंग की मदद से दो स्पीकर्स को जोड़ने की सुविधा
    • डीप बेस और क्लियर साउंड के लिए 20% ज्यादा बेस देने वाली XBass टेक्नोलॉजी

    कमी 

    • स्पीकर की ब्लूटूथ कनेक्टिविटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Tribit StormBox Lava Portable Speaker

    Tribit के इस ब्लूटूथ स्पीकर में 80 वॉट साउंड आउटपुट मिलता है, जिसमें ड्यूल वूफर और ट्वीटर सेटअप दिया गया है। इसका मतलब साउंड सिर्फ तेज नहीं, बल्कि क्लियर और डीप भी रहता है। XBass टेक्नोलॉजी के साथ इसका लो फ्रिक्वेंसी आउटपुट काफी दमदार है। बैटरी करीब 24 घंटे तक चलती है, यानी पूरे दिन आउटडोर पार्टी या ट्रिप में बिना बार बार चार्ज किए काम चल जाता है। TWS पेयरिंग फीचर से आप 2 स्पीकर्स जोड़कर और भी तेज बेस वाला साउंड बना सकते हैं। IP67 रेटिंग की वजह से यह पानी और धूल दोनों से सुरक्षित रहता है, इसलिए बीच, पूल या कैंपिंग में भी बिना टेंशन इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें कस्टम EQ सपोर्ट भी है, जिससे आप अपने हिसाब से साउंड ट्यून कर सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Tribit StormBox Lava
    • स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट - 80 वॉट
    • ऑडियो आउटपुट मोड - स्टीरियो
    • बैटरी लाइफ - 24 घंटे 
    • आइटम का वजन - 2.3 किलोग्राम 
    • स्पीकर साइज - 31D x 14.7W x 15.2H से.मी. 

    खासियत 

    • पूल पार्टी करते समय स्पीकर को पानी से सुरक्षित रखने के लिए IP67 डस्ट और वॉटरप्रूफ रेटिंग
    • स्पीकर की ऑडियो क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए TI एम्पलीफायर चिप

    कमी 

    • स्पीकर की बैटरी लाइफ कम होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    03
  • Tribit StormBox Micro 2 Portable Speaker

    इस Bluetooth Speaker का साइज छोटा जरूर है, लेकिन साउंड उम्मीद से ज्यादा पावरफुल मिलता है। इसमें करीब 10W आउटपुट है, लेकिन XBass टेक्नोलॉजी और खास ड्राइवर की वजह से बेस काफी गहरा सुनाई देता है। छोटे स्पीकर में इतना फुल साउंड मिलना इसे अलग बनाता है। बैटरी करीब 12 घंटे तक चलती है, जो आउटडोर एक्टिविटी जैसे साइक्लिंग, ट्रैवल या छोटे ट्रिप के लिए काफी है। इसकी सबसे खास चीज इसका बिल्ट-इन स्ट्रैप है, जिससे आप इसे बैग, साइकिल या बेल्ट पर आसानी से लगा सकते हैं। यही इसे ट्रैवल फ्रेंडली बनाता है। कनेक्टिविटी की रेंज करीब 120 फीट तक में स्टेबल कनेक्शन मिलता है, और चाहें तो 2 स्पीकर जोड़कर स्टीरियो साउंड भी बना सकते हैं। IP67 रेटिंग की वजह से यह पानी और धूल दोनों से सुरक्षित रहता है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - Tribit StormBox Micro 2
    • स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट - 10 वॉट
    • ऑडियो आउटपुट मोड - मोनो
    • बैटरी लाइफ - 12 घंटे 
    • आइटम का वजन - 1 पाउंड 
    • स्पीकर साइज - 9.8D x 9.8W x 4.3H से.मी. 

    खासियत 

    • ट्रिबिट ऐप की मदद से कस्टमाइज साउंड सुनने की सुविधा
    • स्पीकर को कहीं भी टांगने के लिए रबर स्ट्रैप का सपोर्ट

    कमी 

    • स्पीकर की वोल्यूम थोडी कम होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    04
  • Tribit StormBox Blast 2 200W Bluetooth Speaker

    अगर आपको ऐसा स्पीकर चाहिए जो सच में डीजे जैसा साउंड दे और पार्टी को पूरी तरह एनर्जी से भर दे, तो Tribit StormBox Blast 2 एक जबरदस्त पावरफुल विकल्प हो सकता है। इसमें 200 वॉट का साउंड आउटपुट मिलता है, जिसमें अलग से सबवूफर, मिड ड्राइवर और ट्वीटर सेटअप दिया गया है। इसका मतलब साउंड सिर्फ तेज नहीं बल्कि डीप बेस, क्लियर वोकल और बैलेंस्ड ऑडियो देता है। XBass और X-3D साउंड की वजह से म्यूजिक और भी ज्यादा इमर्सिव लगता है। इसकी 30 घंटे तक की बैटरी इसे लंबे पार्टी सेशन के लिए परफेक्ट बनाती है। इसमें LED लाइट्स भी दी गई हैं जो म्यूजिक के साथ सिंक होकर पार्टी का पूरा माहौल बना देती हैं। सबसे अलग चीज इसका Karaoke फीचर है, जिसमें आप माइक्रोफोन लगाकर सीधे गाना भी गा सकते हैं। यह फैमिली फंक्शन या पार्टी में काफी मजेदार हो जाता है। TWS सपोर्ट से आप 2 स्पीकर जोड़कर और भी बेहतरीन साउंड बना सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - Tribit StormBox Blast 2
    • स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट - 200 वॉट
    • ऑडियो आउटपुट मोड - स्टीरियो
    • बैटरी लाइफ - 30 घंटे 
    • आइटम का वजन - 7.150 किलोग्राम 
    • स्पीकर साइज - 47.6D x 19.3W x 25.9H से.मी. 

    खासियत 

    • पार्टी के माहौल में डीजे जैसी साउंड के लिए इमर्सिव अनुभव देने वाला X-3D टेक्नोलॉजी
    • साउंड की बीट्स के साथ कस्टमाइजड डायनमिक लाइटिंग फीचर

    कमी 

    • स्पीकर को लेकर अभी तक किसी अमेजन यूजर की कोई शिकायत नही है।
    05

तुलना - ट्रिबिट ब्रांड स्पीकर मॉडल्स

यहां पर हमने ऊपर बताए गए 5 बढ़िया Tribit Speaker मॉडल्स की अलग-अलग खासियतों के साथ में तुलनात्मक जानकारी दी है जिससे आप कोई भी विकल्प चुनने से पहले देख सकते हैं।

मॉडल

स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट

बैटरी लाइफ

Tribit XSound Plus 2

30 वॉट

24 घंटे

Tribit XSound Go

16 वॉट

24 घंटे

Tribit StormBox Lava

80 वॉट

24 घंटे

Tribit StormBox Micro 2

10 वॉट

12 घंटे

Tribit StormBox Blast 2

200 वॉट

30 घंटे

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।

निष्कर्ष :-

ट्रिबिट ब्रांड के स्पीकर्स अपने संतुलित साउंड और किफ़ायती कीमत के लिए जाने जाते हैं। उनकी बैटरी लंबे समय तक चलती है और एक बार चार्ज करने पर आप उन्हें कई दिनों तक इस्तेमाल कर सकते हैं। उनके अलग-अलग मॉडल्स में 360-डिग्री साउंड, ऐप कंट्रोल और वॉटर रेजिस्टेंस जैसे फीचर्स मिलते हैं। अब, यह बता पाना हमारे लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है कि क्या यह ब्रांड सबसे बढ़िया है या नहीं। हमने इसके अमेज़ॅन पर बेस्ट रेटेड 5 मॉडल विकल्पों की जानकारी दी है, जिनमें से आप अपने लिए बढ़िया स्पीकर चुन सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें :-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या ट्रिबिट स्पीकर्स की साउंड क्वालिटी अच्छी होती है?
    +
    हाँ, इनमें संतुलित साउंड, साफ वोकल और अच्छा बेस मिलता है, जो सामान्य उपयोग के लिए काफी अच्छा माना जाता है।
  • ट्रिबिट स्पीकर्स की बैटरी कितनी चलती है?
    +
    कई मॉडल्स 20 से 24 घंटे तक चल सकते हैं, जिससे लंबे समय तक बिना बार-बार चार्ज किए इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • क्या Tribit महंगे ब्रांड्स का विकल्प बन सकता है?
    +
    हाँ, कीमत के हिसाब से यह अच्छा विकल्प है, लेकिन साउंड डिटेल और क्वालिटी में प्रीमियम ब्रांड्स थोड़ा आगे रहते हैं।