क्या Zebronics मॉनिटर Dell का एक किफायती विकल्प है? लेने से पहले जानें कुछ बातें

कम कीमत देखकर मॉनिटर चुनना आसान लगता है, लेकिन कुछ सालों तक रोजाना इस्तेमाल करने के बाद असली अंतर समझ आता है। यही वजह है कि Zebronics और Dell की तुलना केवल कीमत की नहीं हो सकती। एक तरफ बजट में ज्यादा फीचर्स देने की कोशिश है, तो दूसरी तरफ लंबे समय की विश्वसनीयता और सपोर्ट का अनुभव। इसी को ध्यान में रखते हुए हमने उन प्रमुख पहलुओं को समझने की कोशिश की है जो यह तय करने में मदद कर सकते हैं कि आपके उपयोग के लिए कौन-सा विकल्प ज्यादा उपयुक्त हो सकता है।
क्या ज़ेब्रोनिक्स मॉनिटर डेल का एक किफायती विकल्प है?
क्या ज़ेब्रोनिक्स मॉनिटर डेल का एक किफायती विकल्प है?

कंप्यूटर मॉनिटर चुनते समय कई यूजर एक ही सवाल पूछते हैं कि क्या कम कीमत वाला Zebronics मॉनिटर, Dell जैसे जाने-माने ब्रांड का विकल्प बन सकता है। इसका सीधा जवाब हां या नहीं में देना आसान नहीं है, क्योंकि दोनों ब्रांड अलग तरह के यूजर्स को ध्यान में रखकर काम करते हैं। Zebronics की पहचान बजट फ्रेंडली मॉनिटर्स से बनी है, जबकि Dell लंबे समय से विश्वसनीयता, आफ्टर सेल्स सपोर्ट और लगातार परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। यही वजह है कि तुलना केवल कीमत की नहीं, बल्कि उपयोग, फीचर्स और लंबे समय के अनुभव की भी होती है। 

हम इस विषय पर बात क्यों कर रहे हैं?

  • Zebronics के कई मॉनिटर कम कीमत में फुल HD रिजॉल्यूशन, 75Hz या 100Hz तक रिफ्रेश रेट और HDMI कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स देते हैं। यही कारण है कि बजट खरीदारों के बीच उनकी लोकप्रियता बढ़ी है। 
  • Dell की पहचान केवल डिस्प्ले क्वालिटी से नहीं, बल्कि लंबे वारंटी सपोर्ट, बेहतर क्वालिटी कंट्रोल और प्रोफेशनल यूज के लिए भरोसेमंद प्रोडक्ट्स से भी जुड़ी रही है। 
  • कई यूजर केवल स्पेसिफिकेशन देखते हैं। लेकिन मॉनिटर के मामले में पैनल की क्वालिटी, कलर एक्यूरेसी, स्टैंड की मजबूती और लंबे समय की विश्वसनीयता भी महत्वपूर्ण होती है। 
  • अमेजन जैसे ई-कॉर्मस प्लेटफॉर्म पर जेबरोनिक्स को लेकर राय बंटी हुई दिखाई देती है। कुछ लोग इसे कीमत के हिसाब से अच्छा विकल्प मानते हैं, जबकि कुछ यूजर क्वालिटी और विश्वसनीयता को लेकर चिंता भी जताते हैं। 

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

नीचे देखें जे़ब्रोनिक्स और डेल मॉनिटर के 3-3 बढ़िया विकल्प।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Zebronics Full HD LED Monitor 21.5 Inch

    अमेजन पर इस प्रोडक्ट की जानकारी -

    छोटे डेस्क और रोजमर्रा की कंप्यूटिंग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए Zebronics इस 21.5 इंच मॉनिटर को पेश करता है। ब्रांड के मुताबिक इसमें Full HD रिजॉल्यूशन, 100Hz रिफ्रेश रेट और एंटी ग्लेयर स्क्रीन दी गई है। साथ ही अल्ट्रा स्लिम बेज़ल लेस डिजाइन, HDMI और VGA कनेक्टिविटी इसे काम, पढ़ाई और मनोरंजन के लिए उपयोगी विकल्प बनाते हैं।

    हमारी राय -

    • हमारी राय में, 100Hz रिफ्रेश रेट इस मॉनिटर की सबसे दिलचस्प खूबियों में से एक है। सामान्य 60Hz डिस्प्ले की तुलना में स्क्रॉलिंग और रोजमर्रा का उपयोग अधिक स्मूथ महसूस होता है।
    • 21.5 इंच स्क्रीन उन लोगों के लिए व्यावहारिक है जिनके पास सीमित डेस्क स्पेस है। यह काम, ऑनलाइन क्लास और कंटेंट देखने के लिए संतुलित आकार प्रदान करती है।
    • एंटी ग्लेयर स्क्रीन और फुल HD रिजॉल्यूशन का कॉम्बिनेशन लंबे समय तक काम करने वालों के लिए जरुरी हो सकता है। साफ टेक्स्ट और कम रिफ्लेक्शन देखने के अनुभव को अधिक आरामदायक बनाते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड - Zebronics
    • स्क्रीन साइज - 21.5 इंच
    • रेजोल्यूशन - FHD 1080p
    • रिफ्रेश रेट - 100Hz
    • वजन - 2 किलोग्राम

    खूबियां

    • वॉल माउंट डिजाइन
    • बैजेल-लेस डिजाइन

    कमी

    • लो क्वालिटी स्पीकर
    01
  • Dell SE2225HM 21.5"/54.6cm Monitor

    अमेजन पर इस प्रोडक्ट की जानकारी -

    कई लोग मॉनिटर लेते समय केवल स्क्रीन साइज और रिजॉल्यूशन देखते हैं, लेकिन लंबे समय तक काम करने वालों के लिए आंखों का आराम और स्मूथ डिस्प्ले भी उतना ही जरुरी होता है। इस 21.5 इंच मॉनिटर में फुल HD डिस्प्ले, 100Hz रिफ्रेश रेट, कम्फर्ट व्यू प्लस और TÜV Rheinland 3 Star Eye Comfort सर्टिफिकेशन दिया गया है।

    हमारी राय -

    • हमारी राय में, इस मॉनिटर की सबसे बड़ी खासियत केवल 100Hz रिफ्रेश रेट नहीं बल्कि Eye Comfort फीचर्स का होना है। जो लोग रोज कई घंटे स्क्रीन के सामने बिताते हैं, उनके लिए यह ज्यादा मायने रखता है।
    • 3000:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो इसे सामान्य एंट्री लेवल मॉनिटर्स से अलग बनाता है। गहरे ब्लैक और बेहतर कंट्रास्ट की वजह से कंटेंट देखना अधिक संतुलित महसूस होता है।
    • डेल की पहचान अक्सर भरोसेमंद ऑफिस और वर्क फ्रॉम होम मॉनिटर्स के लिए रही है। यह मॉडल भी उन्हीं लोगों को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो बिना अनावश्यक फीचर्स के एक संतुलित अनुभव चाहते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड - Dell
    • स्क्रीन साइज - 21 इंच 
    • रेजोल्यूशन - FHD 1080p
    • रिफ्रेश रेट - 100Hz
    • वजन - 2.96 किलोग्राम

    खूबियां

    • 178 डिग्री व्यूइंग एंगल
    • कम्फर्ट व्यू प्लस

    कमी

    • लैग करके चलने की समस्या
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • ZEBRONICS EA124 LED Monitor 24 Inch

    अमेजन पर इस प्रोडक्ट की जानकारी -

    आज कई यूजर ऐसे मॉनिटर की तलाश करते हैं जो काम, पढ़ाई और मनोरंजन तीनों जरूरतों को एक ही स्क्रीन पर पूरा कर सके। इस जे़ब्रोनिक्स 24 इंच मॉनिटर में फुल HD डिस्प्ले, 100Hz रिफ्रेश रेट, 250 निट्स ब्राइटनेस और अल्ट्रा स्लिम बेज़ल डिजाइन दिया गया है। साथ ही बिल्ट इन स्पीकर्स, HDMI और VGA कनेक्टिविटी तथा वॉल माउंट सपोर्ट भी मिलता है।

    हमारी राय -

    • हमारी राय में, यह Zebronics Monitor 24 इंच स्क्रीन साइज 21.5 इंच की तुलना में मल्टीटास्किंग और कंटेंट देखने के लिए ज्यादा आरामदायक अनुभव देता है, जबकि डेस्क पर बहुत ज्यादा जगह भी नहीं घेरता।
    • 100Hz रिफ्रेश रेट इस मॉनिटर की उपयोगी खूबियों में से एक है। जिससे रोजमर्रा की स्क्रॉलिंग, ऑफिस वर्क और वेब ब्राउजिंग के दौरान डिस्प्ले अधिक स्मूथ महसूस हो सकती है।
    • बिल्ट इन स्पीकर्स और मेटल स्टैंड जैसी सुविधाएं इसे व्यावहारिक बनाती हैं। अलग स्पीकर्स खरीदने की जरूरत न पड़ना और मजबूत स्टैंड मिलना कई यूजर्स के लिए अतिरिक्त सुविधा जोड़ सकता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड - Zebronics
    • स्क्रीन साइज - 24 इंच
    • रेजोल्यूशन - FHD Ultra Wide 1080p
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz
    • वजन - 2.62 किलोग्राम

    खूबियां

    • HDMI, VGA और ऑडियो पोर्ट्स
    • अल्ट्रा स्लिम डिजाइन

    कमी

    • कमजोर कलर कंट्रास्ट
    03
  • Dell SE2226HX 22" (54.6cm) Full HD IPS Monitor

    अमेजन पर इस प्रोडक्ट की जानकारी -

    आज बजट मॉनिटर सेगमेंट में केवल Full HD रिजॉल्यूशन ही नहीं, बल्कि स्मूथ डिस्प्ले और आंखों की सुविधा भी महत्वपूर्ण हो गई है। ब्रांड के मुताबिक इस मॉनिटर में 100Hz रिफ्रेश रेट, IPS पैनल और TÜV Rheinland 3 स्टार आई कम्फर्ट सर्टिफिकेशन दिया गया है। साथ ही अल्ट्रा थिन बेज़ल डिजाइन और HDMI व VGA कनेक्टिविटी इसे काम और मनोरंजन दोनों के लिए उपयुक्त बनाती है।

    हमारी राय -

    • हमारी राय में, IPS पैनल इस मॉनिटर की सबसे मजबूत खूबियों में से एक है। बेहतर रंगों और चौड़े व्यूइंग एंगल की वजह से स्क्रीन अलग-अलग एंगल से भी संतुलित दिखाई देती है।
    • 100Hz रिफ्रेश रेट रोजमर्रा के उपयोग में बेहतर अनुभव प्रदान कर सकता है। लंबे समय तक स्क्रॉलिंग, ऑफिस वर्क और वेब ब्राउजिंग के दौरान अनुभव अधिक स्मूथ महसूस होता है।
    • आई कम्फर्ट सर्टिफिकेशन और IPS डिस्प्ले का कॉम्बिनेशन इसे उन लोगों के लिए खास बनाता है जो पढ़ाई, ऑफिस या वर्क फ्रॉम होम के लिए घंटों स्क्रीन के सामने बैठते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड - Dell 
    • स्क्रीन साइज - 22 इंच
    • रेजोल्यूशन - FHD 1080p
    • रिफ्रेश रेट - 100Hz
    • वजन - 2.23 किलोग्राम

    खूबियां

    • 178 डिग्री व्यूइंग एंगल
    • 5ms रिस्पानंस टाइम

    कमी

    • पोर्ट्स कनेक्टिविटी में परेशानी
    04
  • ZEBRONICS AC32FHD LED Curved 75Hz 80Cm (32") Monitor

    अमेजन पर इस प्रोडक्ट की जानकारी -

    बड़ी स्क्रीन पर काम, फिल्में और वेब सीरीज देखने का अनुभव चाहने वाले यूजर के लिए जे़ब्रोनिक्स यह 32 इंच कर्व्ड मॉनिटर लेकर आया है। इसमें Full HD रिजॉल्यूशन, 75Hz रिफ्रेश रेट और 16.7 मिलियन रंगों का सपोर्ट दिया गया है। साथ ही HDMI, VGA, बिल्ट इन स्पीकर्स और वॉल माउंट सुविधा इसे मनोरंजन और रोजमर्रा के उपयोग दोनों के लिए उपयुक्त बनाती है।

    हमारी राय -

    • हमारी राय में, इस मॉनिटर की असली पहचान इसका 32 इंच कर्व्ड डिस्प्ले है। इतनी बड़ी स्क्रीन पर कंटेंट देखना सामान्य ऑफिस मॉनिटर की तुलना में अधिक इमर्सिव महसूस होता है।
    • 75Hz रिफ्रेश रेट और कर्व्ड डिजाइन इसे फिल्में, स्पोर्ट्स और वीडियो कंटेंट देखने वालों को ज्यादा आकर्षित करता है, खासकर यदि वे बड़े डिस्प्ले की तलाश में हों।
    • बिल्ट इन स्पीकर्स और वॉल माउंट सपोर्ट इसे ज्यादा उपयोगी विकल्प बनाते हैं। अलग ऑडियो सेटअप की जरूरत कम होती है और कमरे में स्क्रीन लगाने के अधिक विकल्प मिल जाते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड - Zebronics
    • स्क्रीन साइज - 32 इंच
    • रेजोल्यूशन - FHD 1080p
    • रिफ्रेश रेट - 75Hz
    • वजन - 5 किलोग्राम

    खूबियां

    • बिल्ट-इन स्पीकर 
    • मेटल स्टैंड

    कमी

    • काफी कमजोर साउंड क्वालिटी
    05
  • Dell S2425HSM 24"/60.45cm FHD Monitor

    अमेजन पर इस प्रोडक्ट की जानकारी -

    आज मॉनिटर केवल ऑफिस वर्क तक सीमित नहीं हैं। कई लोग एक ही स्क्रीन पर काम, कंटेंट स्ट्रीमिंग और हल्की गेमिंग जैसी जरूरतें पूरी करना चाहते हैं। Dell के मुताबिक इस 24 इंच मॉनिटर में 144Hz रिफ्रेश रेट, IPS पैनल, 1ms रिस्पॉन्स टाइम और TÜV Rheinland 4 Star Eye Comfort सर्टिफिकेशन दिया गया है।

    हमारी राय -

    • हमारी राय में, 144Hz रिफ्रेश रेट इस Dell Monitor को सामान्य ऑफिस डिस्प्ले से अलग बनाता है। स्मूथ स्क्रॉलिंग, तेज मूवमेंट और बेहतर विजुअल अनुभव इसका बड़ा आकर्षण हैं।
    • IPS पैनल, आई कम्फर्ट सर्टिफिकेशन और एर्गोनॉमिक स्टैंड का कॉम्बिनेशन दिखाता है कि यह केवल मनोरंजन नहीं बल्कि लंबे समय तक उपयोग को भी ध्यान में रखकर बनाया गया है।
    • बिल्ट इन स्पीकर्स, ऊंचाई और एंगल एडजस्टमेंट जैसी सुविधाएं इसे एक संतुलित ऑल राउंडर मॉनिटर बनाती हैं। इससे अलग एक्सेसरीज पर निर्भरता भी कम हो सकती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड - Dell
    • स्क्रीन साइज - 24 इंच
    • रेजोल्यूशन - FHD 1080p
    • रिफ्रेश रेट - 144Hz
    • वजन - 3.03 किलोग्राम

    खूबियां

    • 3 वॉट स्पीकर्स
    • हाईट बढ़ाने की सुविधा

    कमी

    • लो पिक्चर क्वालिटी
    06

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।

निष्कर्ष -

अगर सीधे तौर पर कहें तो जेब्रोनिक्स मॉनिटर डेल का एक सस्ता विकल्प जरूर है, पर केवल कम कीमत देखकर किसी ब्रांड को चुनना सही फैसला नहीं होता। जहां जेब्रोनिक्स कम दाम में ज्यादा फीचर्स देने वाले बजट फ्रेंडली मॉनिटर्स के लिए मशहूर है, वहीं डेल एक भरोसेमंद ब्रांड है जो अपनी बेहतरीन आफ्टर-सेल सर्विस और क्वालिटी के लिए पहचाना जाता है। जेब्रोनिक्स में आपको मल्टीपल कनेक्टिविटी और 100Hz तक का रिफ्रेश रेट मिल जाता है, जबकि डेल के मॉनिटर्स आई-कंफर्ट फीचर के साथ आते हैं जो आंखों पर तनाव कम करते हैं। यह तय करना कि कम कीमत में कौन-सा ब्रांड बेस्ट है, थोड़ा मुश्किल हो सकता है, इसलिए हमने दोनों ब्रांड के तीन-तीन बेहतरीन विकल्पों की जानकारी दी है ताकि आप अपनी जरूरत के अनुसार सही चुनाव कर सकें।

इन्हें भी पढ़ें :-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या जे़ब्रोनिक्स मॉनिटर पैसे के हिसाब से अच्छा विकल्प माना जा सकता है?
    +
    यदि आपका बजट सीमित है और उपयोग मुख्य रूप से ऑफिस का काम, पढ़ाई, वेब ब्राउजिंग या सामान्य मनोरंजन तक सीमित है, तो जे़ब्रोनिक्स के कई मॉनिटर आकर्षक फीचर्स के साथ अच्छे मूल्य का विकल्प बन सकते हैं।
  • डेल मॉनिटर को अधिक भरोसेमंद क्यों माना जाता है?
    +
    डेल लंबे समय से मॉनिटर बाजार में मौजूद है और इसकी पहचान क्वालिटी कंट्रोल, वारंटी सपोर्ट और स्टेबल परफॉर्मेंस के कारण जानी जाती है। यही कारण है कि वर्क फ्रॉम होम, ऑफिस और प्रोफेशनल उपयोग करने वाले कई लोग डेल को प्राथमिकता देते हैं।
  • यदि बजट समान हो तो Zebronics और Dell में किसे चुनना चाहिए?
    +
    यदि दोनों की कीमत लगभग समान है, तो अधिकांश मामलों में डेल अधिक सुरक्षित विकल्प माना जा सकता है क्योंकि उसकी विश्वसनीयता और सपोर्ट को लेकर मार्किट में ज्यादा भरोसा मिलता है। वहीं जे़ब्रोनिक्स तब ज्यादा आकर्षक लगता है जब वह समान कीमत में अतिरिक्त फीचर्स प्रदान कर रहा हो।