होम थिएटर अनुभव में बेस की भूमिका काफी अहम है, और जेबीएल ने इसमें अपनी एक अलग पहचान बनाई है। अगर आप एक ऐसे साउंडबार की तलाश में हैं जो न केवल क्रिस्टल-क्लियर ऑडियो प्रदान करे बल्कि आपके हर मनोरंजन में बेहतरीन अनुभव देने वाला डीप बेस भी जोड़े, तो आप सही जगह पर हैं। हम यहां जेबीएल साउंडबार के उन मॉडल्स को लेकर आए हैं, जो अपने एक्स्ट्रा डीप बेस प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। जी हां, इन JBL Soundbar को खास तौर पर अधिक गहरा Bass देने के लिए डिजाइन किया गया है, ताकी आपको पूरे कमरे में शानदार ऑडियो का मजा मिल सके। फिर चाहें आप गाने सुनें, फिल्में देखें या फिर गेम खेलें ये आपके हर प्रकार के कंटेंट में जान डालने का काम कर सकते हैं। इनमें आपको अलग-अलग ऑडियो चैनल, कीमत और ऑडियो टेक्नोलॉजी से लैस विकल्प मिलेंगे, जिन्हें आप अपने मनोरंजन के प्रकार, कमरे के आकार और बजट के आधार पर चुन सकते हैं।
यहां आप एक्स्ट्रा डीप देने वाले 5 बढ़िया जेबीएल साउंडबार देख सकते हैं-
JBL Bar 1300, 11.1.4 Channel Truly Wireless Soundbar
अधिक गहरा बेस देने के लिए यह जेबीएल बार 10 इंच के डाउन फायरिंग वायरलेस सबवूफर के साथ आता है, जो मूवी से लेकर म्यूजिक तक में गहरा और रोमांचक बेस जोड़ता है। वहीं, 1170W की आउटपुट पावर के साथ इस साउंडबार से आप हर एक एक्शन में डूबने वाला इमर्सिव साउंड अनुभव पा सकते हैं। इसकी प्योरवॉइस डायलॉग एनहैंस्मेंट टेक्नोलॉजी फिल्में देखते वक्त हर एक डायलॉग को स्पष्ट रूप से सुनने में मदद करती है। यह 11.1.4 ऑडियो चैनल से लैस है, यानी आपको कमरे में एक शानदार थिएटर जैसा सराउंड साउंड मिल सकता है। इसमें मिलने वाली डॉल्बी एटमॉस, DTS:X और मल्टीबीम सराउंड साउंड जैसी शानदार टेक्नोलॉजी साउंडबार के जरिए हाई-फ्रेक्वेंसी वाला संतुलित और मजेदार साउंड देती हैं। वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ और WiFi सपोर्ट के साथ ही इसमें टीवी को जोड़ने के लिए HDMI eARC पोर्ट भी दिया गया है।
स्पेसिफिकेशन्स
- आउटपुट पावर- 1170 वॉट्स
- फ्रेक्वेंसी रिस्पॉन्स- 20 KHz
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ब्लूटूथ, ऑप्टिकल, HDMI, WiFi
- ऑडियो आउटपुट मोड- सराउंड
- माउंटिंग टाइप- वॉल माउंट
- औसत बैटरी लाइफ- 24 घंटा
- अधिकतम रेंज- 10 मीटर
- कंट्रोल मेथेड- ऐप
खूबियां
- इसके फंक्शन आसानी से जेबीएल One App के जरिए कंट्रोल किए जा सकते हैं।
- साउंडबार, सबवूफर और सराउंड स्पीकर्स शानदार 3D सराउंड साउंड देते हैं।
- खास ऑडियो कैलिब्रेशन कमरे में एक शानदार ऑडियो स्पेस तैयार करता है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों द्वारा किसी खास कमी का जिक्र नहीं किया गया है।
01
JBL Cinema SB180, Wireless Subwoofer for Extra Deep Bass
इस जेबीएल सिनेमा SB 180 साउंडबार का 220 वॉट आउटपुट पावर आपको कमरे में एक शानदार ऑडियो का मजा दे सकता है। यह 6.5 इंच वाले सबवूफर के साथ आता है, जिसके साथ घर में ही थिएटर जैसे गहरे बेस का मजा लिया जा सकता है। इसके सिनेमा, म्यूजिक और न्यूज जैसे तीन एडजस्टेबल मोड्स आपको अपने कंटेंट के अनुसार साउंड को बदलने की अनुमति देते हैं, जिससे आपको एक सटीक ऑडियो मिल सकता है। इसमें मिलने वाला सबवूफर वायरलेस है, जिस वजह से आपको बेस का मजा लेने के लिए तारों की झंझट भी नहीं झेलनी पड़ती है और सेटअप भी आसान हो सकता है। इस Soundbar का 2.1 ऑडियो चैनल एक छोटे कमरे में बढ़िया साउंड का अनुभव दे सकता है और आपको दो तरफा आवाज का मजा मिल सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- आउटपुट पावर- 220 वॉट्स
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ब्लूटूथ
- ऑडियो आउटपुट मोड- सराउंड
- माउंटिंग टाइप- वॉल माउंट
- इनक्लोजर मटेरियल- प्लास्टिक
- स्पीकर साइज- 12 इंच
- कंट्रोल मेथेड- रिमोट, टच
खूबियां
- विभिन्न डिवाइसों को आसानी से जोड़ने के लिए ब्लूटूथ सपोर्ट मिलता है।
- इसका वॉल माउंट डिजाइन छोटे कमरों और आसान सेटअप के लिए अच्छा हो सकता है।
- टीवी कनेक्ट करने के लिए HDMI ARC और ऑप्टिकल पोर्ट दिए गए हैं।
कमी
- अभी तक अमेजन पर ग्राहकों ने कोई खास कमी नहीं बताई है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
JBL Bar 500 Pro Soundbar with Wireless Subwoofer
यह जेबीएल साउंडबार अपनी मल्टीबीम टेक्नोलॉजी के जरिए एक ऐसा साउंडस्टेज तैयार करता है, जिसकी वजह से कमरे के हर कोने में शानदार आवाज सुनने को मिल सकती है। इसकी 590W का आउटपुट पावर मूवी, गेम से लेकर गानों तक में डूबने वाला एहसास दे सकती है। वहीं, घर में ही थिएटर जैसी आवाज का अनुभव देने के लिए यह डॉल्बी एटमॉस टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जो कि शानदार सिनेमैटिक 3D सराउंड साउंड प्रदान करती है। इस Dolby Atmos Soundbar में एयरप्ले के साथ बिल्ट-इन WiFi, एलेक्सा मल्टी-रूम म्यूजिक और क्रोमकास्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो विभिन्न डिवाइसों से वायरलेस म्यूजिक स्ट्रीमिंग की सुविधा देते हैं और तारों की उलझन से बचाने का काम करते हैं। इस जेबीएल बार 500 प्रो में रोमांचक और सटीक बेस देने वाला 10 इंच का डाउन फायरिंग वायरलेस सबवूफर मिलता है। इसमें ऑडियो और कंटेंट क्वालिटी के गिराए बिना आसानी से टीवी कनेक्ट करने के लिए HDMI eARC सपोर्ट दिया गया है।
स्पेसिफिकेशन्स
- आउटपुट पावर- 590 वॉट्स
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ब्लूटूथ, USB, HDMI, WiFi
- ऑडियो आउटपुट मोड- सराउंड
- माउंटिंग टाइप- वॉल माउंट
- औसत बैटरी लाइफ- 24 घंटा
- स्पीकर साइज- 10 इंच
- कंट्रोल मेथेड- ऐप
खूबियां
- इसे जेबीएल वन ऐप और वॉइस कंट्रोल के जरिए भी नियंत्रित किया जा सकता है।
- फिल्मों को स्पष्ट ऑडियो के साथ देखने के लिए प्योरवॉइस डायलॉग एनहैंसमेंट मिलता है।
- इसका वाई-फाई कनेक्शन ऑटोमैटिक सॉफ्टवेयर अपडेट को भी सक्षम बनाता है।
कमी
- कुछ लोग HDMI eARC पोर्ट सही से काम ना करने की समस्या बताते हैं।
03
JBL Cinema SB271, Dolby Digital Soundbar
आपको घर में ही थिएटर जैसे साउंड का मजा देने के लिए इस जेबीएल साउंडबार में 220 वॉट की आउटपुट पावर मिलती है, जो कमरे में एक शानदार माहौल दे सकती है। इसमें बिना किसी तार के गहरा और थंपिंग बेस देने वाला वायरलेस सबवूफर दिया गया है, जो फिल्मों, गानों और गेम का मजा दोगुना कर सकता है। यह डॉल्बी डिजिटल ऑडियो टेक्नोलॉजी से लैस है, जिसके जरिए अधिक स्पष्ट, तेज और संतुलित आवाज सुनने को मिल सकती है। वहीं, इस साउंडबार Woofer में मिलने वाले एचडीएमआई और ऑप्टिकल पोर्ट टीवी कनेक्शन को तेज, स्थिर और आसान बनाते हैं। इसका ब्लूटूथ कनेक्टिविटी फंक्शन आपको फोन, टैब, लैपटॉप जैसी विभिन्न स्मार्ट डिवाइसों को वायरलेस तरीके से जोड़ने की अनुमति देता है। इसमें एक डेडिकेटेड वॉइस बटन दिया गया है, जिसे दबाते ही आपको अधिक स्पष्ट ऑडियो क्वालिटी मिल सकती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- आउटपुट पावर- 220 वॉट्स
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ब्लूटूथ, HDMI, ऑप्टिकल
- ऑडियो आउटपुट मोड- सराउंड
- माउंटिंग टाइप- वॉल माउंट
- औसत बैटरी लाइफ- 24 घंटा
- स्पीकर साइज- 67 मिमी
- कंट्रोल मेथेड- पुश बटन, रिमोट
खूबियां
- इसमें मूवी, न्यूज और म्यूजिक तीन एडजस्टेबल साउंड मोड्स दिए गए हैं।
- स्मार्ट स्टैंडबाय मोड के जरिए बैटरी पावर की बचत की जा सकती है।
- इसे टीवी रिमोट के जरिए भी कंट्रोल किया जा सकता है।
कमी
- कुछ ग्राहक इंस्टॉलेशन सर्विस से जुड़ी शिकायत करते हैं।
अन्य कैटेगरी के लिए जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर क्लिक करिए।
04
JBL Cinema SB590 Deep Bass, Dolby Atmos Soundbar
जेबीएल ब्रांड का यह साउंडबार वर्चुअल डॉल्बी एटमॉस टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जिसकी वजह से आपको फिल्में, शो देखते या गाने सुनते समय बेहतरीन साउंड का अनुभव मिल सकता है। इस डीप बेस साउंडबार में डेडिकेटेड सेंटर चैनल दिया गया है, जो शानदार वॉइस क्लैरिटी के साथ फिल्मों के हर एक डायलॉग को स्पष्ट रूप से सुनने का मजा दे सकता है। इस Soundbar For TV में गहरा बेस प्रदान करने वाला 6.5 इंच का वायरलेस सबवूफर मिलता है, जो बिना किसी तार के आपको विभिन्न प्रकार के कंटेंट में डूबने वाला एहसास दे सकता है। वहीं, 440W का पावर आउटपुट स्पष्ट और शक्तिशाली आवाज का मजा देता है, जिससे घर बैठे थिएटर जैसा अनुभव पाया जा सकता है। इसका 3.1 चैनल वाला ऑडियो छोटे से लेकर मीडियम साइज कमरे में एक शानदार साउंड का महौल तैयार कर सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- आउटपुट पावर- 440 वॉट्स
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ब्लूटूथ
- ऑडियो आउटपुट मोड- सराउंड
- माउंटिंग टाइप- वॉल माउंट
- अधिकतम रेंज- 10 मीटर
- स्पीकर साइज- 12 इंच
- कंट्रोल मेथेड- रिमोट, टच
खूबियां
- सिंगल केबल कनेक्शन के लिए HDMI eARC और ऑप्टिकल पोर्ट मिलते हैं।
- वायरलेस सबवूफर के साथ बेहद गहरे बेस का मजा लिया जा सकता है।
- डेडिकेटेड सेंटर चैनल आवाज को अधिक स्पष्ट बनाने का काम करता है।
कमी
- कुछ लोग ब्लूटूथ कनेक्टिविटी से जुड़ी समस्याएं बताते हैं।
05
अधिक गहरे बेस अनुभव के लिए जेबीएल साउंडबार की तुलना
JBL साउंडबार अपनी शानदार ऑडियो गुणवत्ता और विशेष रूप से शक्तिशाली बेस के लिए प्रसिद्ध हैं। यह उनके उन्नत Subwoofer टेक्नोलॉजी, बेस-रिफ्लेक्स डिजाइन और पेटेंटेड 'मल्टीबीम' जैसी तकनीकों के कारण संभव होता है। इन साउंडबार में अक्सर बड़े आकार के वायरलेस सबवूफर शामिल होते हैं जो कम फ्रीक्वेंसी को शानदार क्वालिटी और गहराई के साथ प्रोड्यूस करते हैं, जिससे एक इमर्सिव और सिनेमाई अनुभव मिलता है। आप इनकी तुलना के जरिए एक सही मॉडल का चयन कर सकते हैं-
ऐसी ही अन्य जानकारी गैजेट गली पर देखी जा सकती हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।