1 लाख के अंदर ये प्रीमियम Laptops देंगे एडवांस फीचर्स संग जबरदस्त परफॉर्मेंस

1 लाख रुपये के अंदर आने वाले प्रीमियम Laptop में आपको अच्छा डिस्प्ले, लंबी बैटरी, शक्तिशाली प्रोसेसर और ग्राफिक्स कार्ड मिलते हैं, जिससे सिस्टम तेज काम करता है और आप बिना रुकावट इनमें पढ़ाई, गेमिंग और क्रिएटिव कामों को कर सकते हैं। नीचे आप इन प्रीमियम लैपटॉप के 5 विकल्पों को देख सकते हैं।
प्रीमियम लैपटॉप अंडर 1 लाख
प्रीमियम लैपटॉप अंडर 1 लाख

अगर आप पढ़ाई, गेमिंग और वीडियो एडिटिंग या ग्राफिक डिजाइनिंग जैसे कामों के लिए 1 लाख के अंदर प्रीमियम लैपटॉप ढूंढ रहे हैं, जो शानदार स्पीड, बेहतर स्क्रीन और लंबी बैटरी के साथ आते हैं, तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। क्योंकि यहां हमने 5 ऐसे Premium Laptop की जानकारी दी है, जिनकी कीमत 1 लाख से कम है। इनमें Lenovo, Acer, HP, Dell और ASUS जैसे लोकप्रिय ब्रांड शामिल है। इनमें आपको एडवांस प्रोसेसर, ग्राफिक्स कार्ड, बेहतर कूलिंग सिस्टम, बैकलाइट कीबोर्ड, हाई क्वालिटी वेबकैम और शानदार ऑडियो क्वालिटी मिलती है। इनमें से कुछ गेमिंग लैपटॉप भी हैं, जिनमें आपको मजबूत ग्राफिक्स के साथ-साथ हाई रिफ्रेश रेट मिलता है। इनमें से अधिकतर लैपटॉप हल्के और पतले हैं, जिस कारण इन्हें यात्रा के दौरान साथ लेकर जाना काफी आसान होता है। वहीं इनमें आपको फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है, जिससे आप केवल कुछ मिनटों में अपना लैपटॉप पूरा चार्ज कर सकते हैं। वहीं इनका टिकाऊपन इन्हें अधिक भरोसेमंद बनाता है।

ऐसी अधिक जानकारी के लिए आप जागरण स्मार्ट-चॉइस के पेज पर जा सकते हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Lenovo IdeaPad Slim 3 15.3 inch WUXGA IPS Laptop

    लेनोवो का यह लैपटॉप एडवांस फीचर्स के साथ आता है, जो आपके काम को आसान और तेज बना सकता है। इसमें AMD Ryzen 7 8840HS प्रोसेसर दिया गया है, जो तेजी से काम करता है और एक साथ कई काम करने पर भी लैपटॉप को धीमा नहीं होने देता है। इसमें 16GB रैम शामिल होती है, जो एक साथ कई टैब खोलने की सुविधा देता है और इसमें मौजूद 512GB SSD स्टोरेज लैपटॉप जल्दी चालू करने और फाइलों व ऐप्स को जल्दी खोलने में मदद करता है। इसमें आपको 15.3 इंच की WUXGA IPS स्क्रीन मिलती है, जो विजुअल्स को अधिक साफ और बड़ा दिखाता है। वहीं इसमें मौजूद IPS तकनीक हर कोने से लैपटॉप की स्क्रीन को साफ दिखाने में मदद करता है। यह Lenovo लैपटॉप Windows 11 और Office Home 2024 के साथ आता है, जिससे आप इसमें आसानी से डॉक्यूमेंट्स और प्रेजेंटेशन बना सकते हैं। इस लैपटॉप में लगे कैमरे में आपको प्राइवेसी शटर लगा मिलता है, जिससे जरूरत न होने पर आप कैमरा बंद कर सकते हैं। इसमें डुअल 2 वॉट स्पीकर इन-बिल्ट है, जो साफ और तेज आवाज देता है और इसी के साथ इसमें ड्यूल माइक्रोफोन भी लगा हुआ है, जिससे वीडियो कॉलिंग के दौरान साफ आवाज सुनाई देती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - IdeaPad Slim 3
    • स्क्रीन साइज - 15.3 इंच 
    • कलर - लूना ग्रे
    • हार्ड डिस्क - 512GB
    • सीपीयू मॉडल्स - AMD Ryzen 7
    • रैम मेमोरी - 16GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम
    • विशेष सुविधा - एंटी ग्लेयर कोटिंग 
    • ग्राफिक्स कार्ड - इंटीग्रेटेड

    खूबियां

    • इस लेनोवो लैपटॉप में बैकलिट कीबोर्ड लगी है, जिससे कम रोशनी में भी टाइपिंग करना आसान होता है। 
    • इस लैपटॉप में FHD IR कैमरा लगा है, जिससे वीडियो कॉल साफ दिखाई देती है।

    कमी 

    • अभी तक अमेजन यूजर्स को इस लैपटॉप में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    01
  • acer Nitro Lite 16 Gaming Laptop

    अगर आप भी गेमिंग करते हैं या आपको वीडियो एडिटिंग जैसे कामों के लिए लैपटॉप चाहिए, तो acer का यह लैपटॉप आपके लिए बढ़िया विकल्प हो सकता है। इसमें आपको तेज और बिना रुकावट गेम खेलने के लिए Intel Core i7 13620H प्रोसेसर मिलता है और इस प्रोसेसर के साथ आप भारी सॉफ्टवेयर को भी आसानी से चला सकते हैं। वहीं इसमें शामिल NVIDIA GeForce RTX 3050 ग्राफिक्स गेमिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग जैसे कामों को भी आसान बनाता है। इसमें आपको 16 इंच की बड़ी स्क्रीन मिलती है और इसका 165Hz रिफ्रेश रेट वीडियो को बिना रुकावट चलाने में मदद करता है। इस एसर लैपटॉप में आपको 170 डिग्री वाइड व्यूइंग एंगल दिया गया है, जिससे आप हर तरह से लैपटॉप की स्क्रीन को साफ देख सकते हैं। इस गेमिंग लैपटॉप में डुअल फैन, एयर इनटेक और एग्जॉस्ट सिस्टम दिया गया है, जिससे लैपटॉप की गर्म हवा बाहर निकलती रहती है और लंबे समय तक काम करने पर भी लैपटॉप ठंडा रहता है। इसमें Full HD वेबकैम दिया गया है, जिससे वीडियो कॉलिंग के दौरान अच्छी क्वालिटी मिलती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Nitro Lite 16
    • स्क्रीन साइज - 16 इंच 
    • कलर - सफेद
    • हार्ड डिस्क - 512GB
    • सीपीयू मॉडल्स - Intel Core i7
    • रैम मेमोरी - 16KB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम
    • विशेष सुविधा - बैकलिट कीबोर्ड
    • ग्राफिक्स कार्ड - डेडिकेटेड

    खूबियां

    • इस लैपटॉप में प्राइवेसी शटर लगा होता है, जिससे जरूरत नहीं पड़ने पर कैमरा को ढका जा सकता है।
    • पतला और हल्का होने के कारण इस लैपटॉप को बैग में रखकर कहीं भी ले जाना आसान होता है।

    कमी 

    • इस लैपटॉप को लेकर फिलहाल अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • HP Omnibook 5 Next-Gen AI Laptop

    एचपी का यह लैपटॉप लंबे समय तक चलने वाली बैटरी के साथ आता है। जी हां, इसमें आपको 34 घंटे की बैटरी लाइफ मिलती है, जो आपको लैपटॉप पर लंबे समय तक काम करने की सुविधा देता है। इस HP लैपटॉप में आपको 16 इंच की 2K OLED स्क्रीन मिलती है, जो काफी साफ और रंगीन तस्वीरें और वीडियोज दिखाने में मदद करता है। इसमें Snapdragon X प्रोसेसर शामिल होता है, जो काफी तेज काम करता है। वहीं इसमें आपको 16GB LPDDR5x रैम और 1TB SSD स्टोरेज मिलता है, जिससे आप बिना रुकावट एक साथ कई काम कर सकते हैं और इसी के साथ कई फाइलों, फोटोज और वीडियो को एक साथ खोल सकते हैं। इसमें Windows 11 के साथ Microsoft 365 का 1 साल का सब्सक्रिप्शन दिया जाता है, जिससे आप इसमें Word, Excel और PowerPoint जैसे कामों को आसानी से कर सकते हैं। इस HP Laptop में आपको अलग से 100GB क्लाउड स्टोरेज भी मिलता है, जिससे आप अपनी ऑनलाइन फाइलों को सुरक्षित रख सकते हैं। इसमें आपको AI तकनीक मिलती है, जो आपके काम को तेज और स्मार्ट बना सकती है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - HP Omnibook 5
    • स्क्रीन साइज - 40.6 सेंटीमीटर
    • कलर - सिल्वर
    • हार्ड डिस्क - 1TB
    • सीपीयू मॉडल्स - Snapdragon X
    • रैम मेमोरी - 16GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम
    • विशेष सुविधा - अल्ट्रा स्लिम
    • ग्राफिक्स कार्ड - इंटीग्रेटेड

    खूबियां

    • इसमें डुअल स्पीकर लगा हुआ है, जो HP Audio Boost 2.0 तकनीक के साथ काम करता है, जिससे काफी साफ और संतुलित ऑडियो सुनाई देता है।
    • इसमें प्रिसीजन टचपैड सपोर्ट दिया गया है, जिससे आप बिना रुकावट टचपैड का उपयोग कर सकते हैं।

    कमी 

    • फिलहाल अमेजन यूजर्स को इस लैपटॉप में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    03
  • Dell SmartChoice G15 Gaming Laptop

    डेल का यह लैपटॉप 15.6 इंच की फुल एचडी स्क्रीन के साथ आता है, जिसमें आपको एंटी ग्लेयर तकनीक मिलती है। यह तकनीक स्क्रीन की तेज रोशनी को कम करने में मदद करती है, जिससे लंबे समय तक लैपटॉप पर काम करने के बाद भी आंखों पर दबाव कम पड़ता है। वहीं इस Gaming Laptop में 250 निट्स ब्राइटनेस शामिल होती है, जो धूप या तेज रोशनी वाले कमरे में भी स्क्रीन को साफ दिखाता है। यह Dell लैपटॉप Intel Core i5-13450HX प्रोसेसर के साथ आता है, जिससे आप इस लैपटॉप में एक साथ कई टैब खोलकर काम कर सकते हैं। वहीं इसमें मौजूद NVIDIA RTX 3050 ग्राफिक्स वीडियो एडिटिंग जैसे कामों को बेहतर तरीके से करने में मदद करता है। इस लैपटॉप में आपको नारंगी रंग की बैकलाइट कीबोर्ड लगी मिलती है, जिससे काम रोशनी में भी आप बेहतर ढंग से टाइपिंग कर सकते हैं। इसमें मौजूद थर्मल सिस्टम लैपटॉप को ज्यादा गर्म नहीं होने देता है, जिससे आप इसमें लंबे समय तक गेमिंग भी कर सकते हैं। इसमें आपको 56Wh बैटरी मिलती है यानी सामान्य उपयोग के दौरान यह अच्छा बैकअप दे सकती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Dell SmartChoice G15
    • स्क्रीन साइज - 15.6 इंच 
    • कलर - ग्रे
    • हार्ड डिस्क - 1TB
    • सीपीयू मॉडल्स - Core i5
    • रैम मेमोरी - 16GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम
    • विशेष सुविधा - बैकलिट कीबोर्ड
    • ग्राफिक्स कार्ड - डेडिकेटेड

    खूबियां

    • इस लैपटॉप में आपको 12 महीने का McAfee सुरक्षा सॉफ्टवेयर दिया गया है, जिससे लैपटॉप को वायरस और ऑनलाइन खतरों से बचाया जा सकता है।
    • इस लैपटॉप के साथ आपको 180 वॉट का पावर एडॉप्टर भी मिलता है, जिससे लैपटॉप को तेजी से चार्ज किया जा सकता है।

    कमी 

    • इस लैपटॉप को लेकर फिलहाल अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
    04
  • ASUS Vivobook 15 Laptop

    आसुस का यह लैपटॉप काफी हल्का और पतला है, जिससे इसे यात्रा के दौरान साथ लेकर जाना काफी आसान होता है। प्रोसेसर और ग्राफिक्स की बात करें, तो यह Intel Core i7 13620H प्रोसेसर और Intel UHD Graphics के साथ आता है, जिससे आप इस लैपटॉप में बिना रुकावट अपना काम तेजी से कर सकते हैं और फोटो-वीडियो एडिटिंग जैसे हल्के कामों को भी आसानी से कर सकते हैं। इसमें 15.6 इंच की फुल एचडी स्क्रीन मिलती है, जो साफ विजुअल्स प्रदान करती है। इसमें 178 डिग्री वाइड व्यूइंग एंगल दिया गया है, जिससे अलग-अलग दिशा से देखने पर भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है। डॉक्यूमेंट, प्रेजेंटेशन और ऑफिस के काम को आसान बनाने के लिए इस ASUS लैपटॉप में आपको Windows 11 और Office Home 2024 मिलता है और इसी के साथ Microsoft 365 Basic का 1 साल का प्लान भी इसमें शामिल होता है। इस आसुस लैपटॉप में आइसकूल थर्मल तकनीक शामिल होती है, जिससे लैपटॉप ज्यादा गर्म नहीं होता और लंबे समय तक काम करने पर भी ठंडा रहता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - ASUS Vivobook 15
    • स्क्रीन साइज - 15.6 इंच 
    • कलर - कूल सिल्वर
    • हार्ड डिस्क - 1TB
    • सीपीयू मॉडल्स - Core i7 Family
    • रैम मेमोरी - 16GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम
    • विशेष सुविधा - एंटी ग्लेयर डिस्प्ले
    • ग्राफिक्स कार्ड - इंटीग्रेटेड

    खूबियां

    • इस लैपटॉप में आपको 42Wh बैटरी मिलती है, जिससे आप लंबे समय तक इस पर काम कर सकते हैं और लैपटॉप को बार-बार चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ती है।
    • इसमें आपको 1 साल का McAfee एंटीवायरस भी दिया गया है जिससे सिस्टम को ऑनलाइन खतरों से सुरक्षित रखने में मदद मिलती है।

    कमी 

    • फिलहाल इस लैपटॉप को लेकर अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
    05

1 लाख से कम के प्रीमियम लैपटॉप के 5 मॉडल्स की तुलना

यहां हमने 1 लाख से कम कीमत वाले प्रीमियम लैपटॉप के 5 मॉडल्स की तुलना की है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपके लिए अधिक बेहतर हो सकता है।

मॉडल्स नाम 

स्क्रीन साइज 

प्रोसेसर 

खास फीचर्स

Lenovo IdeaPad Slim 3

15.3 इंच

AMD Ryzen 7 8840HS

बैकलाइट कीबोर्ड, फुल एचडी आईआर कैमरा, प्राइवेसी शटर

acer Nitro Lite 16

16 इंच

Intel Core i7 13620H

कूलिंग सिस्टम, बैकलाइट कीबोर्ड, फुल एचडी कैमरा

HP Omnibook 5 ओएलईडी

16 इंच

Snapdragon X

एआई लैपटॉप, लंबी 34 घंटे बैटरी, डुअल स्पीकर

Dell SmartChoice G15

15.6 इंच

Intel Core i5 13450HX

एंटी ग्लेयर स्क्रीन, गेमिंग थर्मल सिस्टम, बैकलाइट कीबोर्ड

ASUS Vivobook 15

15.6 इंच

Intel Core i7 13620H

178 डिग्री व्यूइंग एंगल स्क्रीन, आइसकूल कूलिंग तकनीक

इसी तरह के अन्य लेख के लिए गैजट गली की कैटेगरी पर क्लिक करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • 1 लाख से कम के प्रीमियम लैपटॉप में कौन सा प्रोसेसर सबसे अच्छा है?
    +
    Intel Core i5/i7 (11वीं पीढ़ी या उससे ऊपर) या AMD Ryzen 5000/6000 सीरीज के प्रोसेसर अच्छे विकल्प हैं, जो बेहतरीन परफॉर्मेंस देते हैं।
  • क्या 1 लाख से कम के लैपटॉप में अच्छी गेमिंग हो सकती है?
    +
    हां, कुछ मॉडल NVIDIA GeForce GTX या RTX 3050 जैसी एंट्री-लेवल डेडिकेटेड ग्राफिक्स कार्ड के साथ आते हैं जो मध्यम गेमिंग और कुछ हाई-एंड गेम्स के लिए अच्छे हैं।
  • क्या 1 लाख से कम के प्रीमियम लैपटॉप में टचस्क्रीन मिलती है?
    +
    हां, कुछ प्रीमियम लैपटॉप मॉडल इस रेंज में टचस्क्रीन या 2-इन-1 कंवर्टिबल डिजाइन के साथ आते हैं, जो मल्टीमीडिया और प्रेजेंटेशन के लिए अतिरिक्त सुविधा प्रदान करते हैं।