घर के लिए नया टीवी लेते समय सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि बेहतर पिक्चर क्वालिटी किस ब्रांड में मिलेगी। TCL और Hisense दोनों ही ब्रांड किफायती और मिड-रेंज सेगमेंट में बढ़िया विकल्प माने जाते हैं और दोनों ब्रांड क्यूएलईडी तथा मिनी-एलईडी जैसी मार्डन डिस्प्ले तकनीक का उपयोग करते हैं। तुलना करने पर पता चलता है कि TCL के कई QLED मॉडल रंगों की सटीकता और मोशन हैंडलिंग में बेहतर माने जाते हैं, जबकि Hisense के प्रीमियम मिनी-LED मॉडल अक्सर ज्यादा ब्राइटनेस और गहरे ब्लैक लेवल देने के लिए जाने जाते हैं। साधारण शब्दों में कहें तो दोनों ही ब्रांड की पिक्चर क्वालिटी लगभग समान स्तर की मानी जाती है, लेकिन जिन यूजर्स को ज्यादा ब्राइटनेस और कॉन्ट्रास्ट चाहिए उनके लिए हाईसेंस उपयुक्त हो सकता है, जबकि संतुलित रंग, स्मूद मोशन और बेहतर वैल्यू चाहने वालों के लिए टीसीएल अच्छा विकल्प माना जा सकता है।
नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध टीसीएल और हाईसेंस स्मार्ट टीवी मॉडल्स और जानें विस्तार से।
