भारत में 2026 के लिए शीर्ष 10 Speaker ब्रांड: Sony, JBL, Boat और अन्य के साथ पाएं तगडा साउंड और फीचर्स

2026 में भारत के 10 सबसे बहेतरीन स्पीकर ब्रांडस में Sony, JBL, Bose, Boat, Mivi और Marshall जैसे नाम अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से बेहतर विकल्प देते हैं। इनमें साफ आवाज, 20Hz से 20kHz तक रेंज और 6 से 12 घंटे तक की बैटरी जैसी खूबियां मिलती हैं, जो रोजमर्रा के उपयोग के लिए सही रहती हैं।
2026 में भारत के टॉप 10 स्पीकर ब्रांडस
2026 में भारत के टॉप 10 स्पीकर ब्रांडस

आज के समय में अच्छा स्पीकर सिर्फ तेज आवाज के लिए नहीं, बल्कि एकदम साफ और संतुलित सुनने के अनुभव के लिए जरूरी हो गया है। भारत में 2026 में कई ऐसे जानें-मानें ब्रांडस हैं जो अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से बेहतर काम करते हैं। Sony अपने क्लियर साउंड और दमदार बेस के लिए जाना जाता है, वहीं JBL लगभग 20Hz से 20kHz तक की फ्रिक्वेंसी रेंज के साथ बैलंस्ड ऑडियो देता है। Bose अपने एडवांस साउंड ट्यूनिंग के कारण साफ और स्मूद ऑडियो के लिए पहचाना जाता है। Boat और Mivi जैसे ब्रांडस कम कीमत में ब्लूटूथ 5.0 और 6 से 12 घंटे तक की बैटरी बैक-अप के साथ अच्छा विकल्प देते हैं। Marshall अपने क्रिस्टल क्लियर साउंड और क्लासी डिजाइन के लिए जाना जाता है। अगर आप घर, पार्टी या रोजाना उपयोग के लिए Speaker ले रहे हैं, तो साउंड क्लैरिटी, बैटरी और क्नेक्टिविटी जैसी चीजों को समझना जरूरी है।

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

2026 में भारत के टॉप 10 स्पीकर ब्रांडस की खासियत

  1. JBL - यह अपनी दमदार बास और क्रिस्टल-क्लियर ऑडियो के लिए जाना जाता है। इसमें आपको पानी से सुरक्षा के लिए IPX रेटिंग मिलती है। इस ब्रांड के स्पीकर ₹3,000 से शुरु हो जाते हैं।
  2. Marshall - यह स्पीकर ब्रांड अपने प्रीमियम डिजाइन और क्रिस्टल क्लियर ऑडियो के लिए जाना जाता है। इसकी मुख्य खासियत क्लासिक एनालॉग कंट्रोल नॉब्स और प्रीमियम साउंड है।
  3. Sony - अगर आपको हाई-रिज़ॉल्यूशन ऑडियो और एक्स्ट्रा बेस चाहिए, तो इस ब्रांड के स्पीकर देख सकते हैं। इसमें स्पीकर की शुरुआती कीमत ₹4,000 से मिल जाती है।
  4. Bose - यह अपनी प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी और एकदम क्लियर ऑडियो आउटपुट देने के लिए पसंद किया जाता है। इसके खास फीचर्स जैसे अकॉस्टिक वेवगाइड तकनीक बेहतरीन साउंड देने का काम करता है।
  5. Boat - किफायती दाम में स्टाइलिश डिजाइन इस ब्रांड की पहचान है। यह TWS फ़ंक्शन और आकर्षक RGB लाइटिंग के साथ IPX रेटिंग वाले स्पीकर प्रदान करता है।
  6. Tribit - इस स्पीकर में कई घंटो की बैटरी लाइफ और गहराई वाले साउंड के लिए XBass तकनीक का सपोर्ट मिलता है। 3,5000 रुपये से शुरु होने वाले मॉडल्स बढ़िया पोर्टेबल स्पीकर पसंद करने वालों के लिए सही हो सकता है।
  7. Soudcore - इस स्पीकर ब्रांड की BassUp तकनीक तगडा साउंड देती है। साथ ही, पार्टीकास्ट फीचर के साथ में कई स्पीकर्स को जोड़कर सराउंड साउंड भी पा सकते हैं।
  8. Ultimate Ears - 360 डिग्री साउंड के साथ हर कोने से एकसमान आवाज देने के लिए यह ब्रांड काफी मशहूर है। इसमें आपको पार्टीअप फीचर भी मिल जाता है।
  9. Portronics - यह भारत का अपना ब्रांड है जो कम कीमत में आपको मल्टी-फंक्शन स्पीकर प्रदान करता है। इसमें कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ मल्टीपल कनेक्टिविटी ऑप्शन मिल जाते हैं।
  10. Mivi - यह एक उभरता हुआ मेक इन इंडिया ब्रांड है जो दमदार बेस और एक साल की वारंटी के साथ विश्वसनीय, किफायती ब्लूटूथ स्पीकर्स प्रदान करता है।

 

नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध 2026 के 10 बढ़िया स्पीकर मॉडल्स और जानें विस्तार से।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • JBL Flip 6 Wireless Portable Bluetooth Speaker

    छोटे साइज में भी दमदार आवाज कैसी होती है, यह इस स्पीकर में सुनने को मिलता है। इसमें दिए गए डुअल पेसिव रेडिएटर्स बेस को गहराई देते हैं, जिससे गाने साफ सुनाई देते हैं, खासकर बाहर में इसका असर ज्यादा नजर आता है। यह JBL स्पीकर एक बार चार्ज करने पर लगभग 12 घंटे तक चल सकता है, इसलिए बार-बार चार्ज करने की चिंता नहीं रहती। ब्लूटूथ 5.1 कनेक्शन को स्थिर रखता है, जिससे म्यूजिक बीच में रुकता नहीं है। IP67 रेटिंग की वजह से यह पानी और धूल से सुरक्षित रहता है, इसलिए आप इसे पार्क, ट्रिप या पूल के पास भी बिना डर के इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका मजबूत डिजाइन और रबर फिनिश इसे गिरने या टकराने से भी बचाते हैं। PartyBoost फीचर से आप एक से ज्यादा स्पीकर कनेक्ट कर सकते हैं, जिससे साउंड ज्यादा वाइड और पावरफुल हो जाता है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - JBL Flip 6
    • स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट - 30 वॉट
    • ऑडियो आउटपुट मोड - मोनो
    • बैटरी लाइफ - 12 घंटे 
    • आइटम का वजन - 550 किलोग्राम 
    • स्पीकर साइज - 7.2D x 17.8W x 6.8H से.मी. 

    खासियत 

    • स्पीकर के बेस और साउंड को अपने हिसाब से एडजस्ट करने के लिए JBL पोर्टेबल ऐप सपोर्ट
    • एक साथ में 2 स्मार्टफोन और लैपटॉप से कनेक्ट करने की सुविधा

    कमी 

    • स्पीकर में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी कमजोर होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    01
  • Marshall Middleton Portable Bluetooth Speaker

    आवाज चारों तरफ से एक जैसी सुनाई दे, यह इस स्पीकर की सबसे खास बात है। इसमें 360 डिग्री साउंड मिलता है, जिससे आप कहीं भी बैठें, म्यूजिक हर दिशा से बिल्कुल एक जैसा सुनाई देता है। मार्शल का True Stereophonic साउंड इसे और गहराई देता है, जिससे गाने ज्यादा दमदार लगते हैं। एक बार चार्ज करने पर 20 घंटे से ज्यादा प्लेबैक मिल जाता है, इसलिए घर या ट्रेवल करते समय बार-बार चार्ज की जरूरत नहीं पड़ती। इस Marshall Speaker की IP67 रेटिंग इसे पानी और धूल से सुरक्षित बनाती है, जिससे बारिश या बाहर के माहौल में भी इस्तेमाल आसान रहता है। Stack Mode के जरिए आप एक से ज्यादा स्पीकर कनेक्ट करके साउंड को और ज्यादा तेज बना सकते हैं, जो पार्टी या बड़े स्पेस में काम आता है। ऊपर दिए गए कंट्रोल्स से बेस और ट्रेबल को सीधे एडजस्ट किया जा सकता है, जिससे बिना ऐप के भी साउंड अपने हिसाब से सेट किया जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - Marshall Middleton
    • स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट - 60 वॉट
    • ऑडियो आउटपुट मोड - स्टीरियो
    • बैटरी लाइफ - 20+ घंटे 
    • आइटम का वजन - NA 
    • स्पीकर साइज - 10.9D x 9.5W x 23H से.मी. 

    खासियत 

    • कहीं भी बैठकर चारों तरफ से आने वाले म्यूजिक का मजा पाने के लिए 360 डिग्री साउंड
    • स्टैक मोड के साथ में दो स्पीकर को एक साथ जोड़ने की सुविधा

    कमी 

    • स्पीकर को लेकर अभी तक किसी अमेजन यूजर की कोई शिकायत नही है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Sony SRS-XB100 Wireless Lightweight Super-Compact Travel Speaker

    कई बार बड़ा स्पीकर साथ ले जाना मुश्किल होता है, लेकिन यह छोटा सा मॉडल उसी कमी को पूरा करता है। इसका कॉम्पैक्ट साइज और साथ में दिया गया स्ट्रैप इसे कहीं भी ले जाने लायक बनाता है। बाहर इस्तेमाल करते समय भी इस Sony स्पीकर का साउंड नीचे की तरफ फैलता है, जिससे खुली जगह में भी आवाज ठीक से सुनाई देती है। छोटे साइज के बावजूद इसमें Extra Bass के साथ साफ और संतुलित आवाज मिलती है। जरूरत हो तो आप दूसरे स्पीकर से कनेक्ट करके स्टीरियो साउंड भी पा सकते हैं। बैटरी लगभग 16 घंटे तक चलती है, इसलिए पूरे दिन म्यूजिक चलाने में दिक्कत नहीं होती। USB टाइप C से चार्जिंग आसान रहती है और फोन पर बैटरी स्टेटस भी दिख जाता है। IP67 रेटिंग इसे पानी और धूल से सुरक्षित बनाती है, जबकि इनबिल्ट माइक्रोफोन से कॉल लेना भी आसान हो जाता है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - Sony SRS-XB100
    • स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट - 5 वॉट
    • ऑडियो आउटपुट मोड - मोनो
    • बैटरी लाइफ - 16 घंटे 
    • आइटम का वजन - 9.7 आउंस 
    • स्पीकर साइज - 7.6D x 7.6W x 9.5H से.मी. 

    खासियत 

    • फॉन पर बात करते समय एकदम क्लियर आवाज के लिए ईको कैंसलिंग फीचर
    • कहीं भी आसानी से कैरी करने के लिए टांगने वाला स्ट्रैप

    कमी 

    • स्पीकर का वोल्यूम कम होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    03
  • Bose SoundLink Flex Portable Bluetooth Speaker

    छोटा होने के बावजूद आवाज इस Bose स्पीकर में काफी भरपूर आवाज मिलती है। इसमें हाई फाई ऑडियो के साथ साफ और संतुलित साउंड मिलता है, जिसमें बेस भी गहरा सुनाई देता है, इसलिए म्यूजिक हल्का या फीका नहीं लगता। इस Bose Speaker का कॉम्पैक्ट डिजाइन इसे हाथ में पकड़ने या बैग पर टांगने के लिए आसान बनाता है, जिससे बाहर घूमते समय इसे साथ ले जाना झंझट नहीं लगता। लगभग 12 घंटे की बैटरी इसे लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए भरोसेमंद बनाती है, इसलिए बार-बार चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ती। ब्लूटूथ कनेक्टिविटी को स्थिर बनाए रखता है और एक से ज्यादा डिवाइस से कनेक्ट होने की सुविधा देता है, जिससे बिना बार-बार डिस्कनेक्ट किए आप डिवाइस बदल सकते हैं। IP67 रेटिंग और मजबूत बॉडी इसे पानी, धूल और हल्के झटकों से सुरक्षित रखती है, इसलिए इसे पूल पार्टी में भी बिना चिंता के इस्तेमाल कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - Bose SoundLink Flex
    • स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट - 7.5 वॉट
    • ऑडियो आउटपुट मोड - स्टीरियो
    • बैटरी लाइफ - 12 घंटे 
    • आइटम का वजन - 0.59 किलोग्राम 
    • स्पीकर साइज - 9D x 20.1W x 5.2H से.मी. 

    खासियत 

    • ब्लूटूथ के साथ में 30 फीट दूर तक भी स्टेबल कनेक्शन का सपोर्ट
    • एक साथ से ज्यादा डिवाइस से कनेक्ट करने की सुविधा

    कमी 

    • स्पीकर के डिजाइन को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    04
  • Boat Stone 580 Bluetooth Speaker

    इस स्पीकर में दिए गए LED लाइट्स गाने के साथ लाइट्स का इफेक्ट देते हैं। जिससे माहौल थोड़ा ज्यादा मनोरंजक बन जाता है, खासकर जब आप दोस्तों के साथ बैठते हैं। 12 वॉट RMS साउंड आउटपुट के साथ यह Boat स्पीकर आवाज को काफी तेज और साफ रखता है, जिससे छोटे कमरे या बाहर कहीं में भी म्यूजिक ठीक से सुनाई देता है। अगर साउंड और लाउड चाहिए, तो TWS फीचर से दो स्पीकर जोड़कर एक साथ चला सकते हैं, जिससे आवाज ज्यादा फैलती है। यह लगभग 8 घंटे तक चल सकता है, इसलिए लंबे समय तक म्यूजिक प्ले करने में दिक्कत नहीं होती। IPX4 रेटिंग इसे हल्के पानी के छींटों से सुरक्षित रखती है, जिससे बाहर इस्तेमाल करना आसान रहता है। Bluetooth, AUX और USB जैसे अलग-अलग कनेक्शन ऑप्शन मिलते हैं, साथ ही FM रेडियो भी दिया गया है, जिससे बिना फोन के भी गाने सुने जा सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - Boat Stone 580
    • स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट - 12 वॉट
    • ऑडियो आउटपुट मोड - स्टीरियो
    • बैटरी लाइफ - 8 घंटे 
    • आइटम का वजन - 880 ग्राम 
    • स्पीकर साइज - 25.5D x 11W x 8.7H से.मी. 

    खासियत 

    • एक साथ दो डिवाइस को जोडकर जबरदस्त साउंड के लिए TWS फीचर
    • म्यूजिक के साथ में पार्टी माहौल के लिए LED लाइट्स

    कमी 

    • स्पीकर में FM रेडियो ना चलने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    05
  • Tribit StormBox Blast 140W Peak Bluetooth Party Speaker

    तेज आवाज और भारी बास वाला स्पीकर चाहिए, तो इसमें दिया गया XBass मोड वहीं काम करता है। बटन दबाते ही बेस और गहरा हो जाता है, जिससे पार्टी या खुले माहौल में गाने जबरदस्त साउंड के साथ सुनाई देते हैं। इस Tribit स्पीकर का 140W पीक पावर और 90W आउटपुट साउंड को काफी तेज और क्लियर रखता है, जिससे बड़ी जगहों में भी आवाज दबती नहीं है। 32 LED लाइट्स म्यूजिक के साथ सिंक होकर माहौल को और एनर्जेटिक बना देती हैं। बैटरी लगभग 30 घंटे तक चलती है, इसलिए एक बार चार्ज करके लंबे समय तक बिना रुकावट म्यूजिक चलाया जा सकता है। ब्लूटूथ 5.3 लंबी दूरी तक स्थिर कनेक्शन देता है और ऐप के जरिए आप साउंड को अपने हिसाब से सेट कर सकते हैं। IPX7 रेटिंग इसे पानी से सुरक्षित बनाती है, इसलिए पूल या आउटडोर पार्टी में भी इसे बिना चिंता के इस्तेमाल किया जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - Tribit StormBox
    • स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट - 90 वॉट
    • ऑडियो आउटपुट मोड - स्टीरियो
    • बैटरी लाइफ - 30 घंटे 
    • आइटम का वजन - 12.01 पाउंड 
    • स्पीकर साइज - 40.5D x 16.3W x 22.6H से.मी. 

    खासियत 

    • ट्रिबिट ऐप सपोर्ट के जरिये मल्टीपल EQ मोड्स बदलने की सुविधा
    • म्यूजिक की आवाज को तगडे बेस के साथ सुनने के लिए एडवांस्ड X-Bass टेक्नोलॉजी

    कमी 

    • स्पीकर की परफॉर्मेंस को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    06
  • soundcore Motion X600 Portable Bluetooth Speaker

    इस स्पीकर में दिए गए 5 ड्राइवर और 5 एम्पलीफायर साउंड को अलग-अलग दिशा में फैलाते हैं, जिससे ऐसा लगता है जैसे म्यूजिक आपके आसपास चल रहा हो, सिर्फ सामने से नहीं आ रहा। यह खासकर मूवी या लाइव म्यूजिक सुनते समय ज्यादा महसूस होता है। 50W आउटपुट के साथ यह soundcore स्पीकर आसानी से पूरे कमरे को आवाज से भर देता है, इसलिए छोटे स्पीकर की तरह आवाज दबती नहीं है। चाहे आप अकेले सुन रहे हों या दोस्तों के साथ, साउंड बराबर और साफ रहता है। IPX7 रेटिंग इसे पानी से सुरक्षित बनाती है, जिससे आप इसे बिना चिंता के आउटडोर या पानी के पास भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका पोर्टेबल डिजाइन इसे एक जगह से दूसरी जगह ले जाना आसान बनाता है, जिससे आप घर के किसी भी हिस्से में म्यूजिक का मजा ले सकते हैं। बैटरी लगभग 12 घंटे तक चलती है, इसलिए बार-बार चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ती।

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - soundcore Motion X600
    • स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट - 50 वॉट
    • ऑडियो आउटपुट मोड - स्टीरियो
    • बैटरी लाइफ - 12 घंटे 
    • आइटम का वजन - 2.35 किलोग्राम 
    • स्पीकर साइज - 31D x 8W x 17H से.मी. 

    खासियत 

    • पानी से बचाव के लिए फुल्ली वॉटर-प्रूफ डिजाइन
    • 3X ज्यादा डिटेल्स के साथ में हाई-रेजोल्यूशन ऑडियो सुनने की सुविधा

    कमी 

    • स्पीकर की बैटरी लाइफ कम होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    07
  • Ultimate Ears WONDERBOOM 4 Portable Speaker

    छोटे साइज के होने के बावजूद इस से आपको 360 डिग्री साउंड मिलता है। जिससे म्यूजिक हर दिशा से एक जैसा सुनाई देता है। Outdoor Boost मोड बाहर के माहौल के हिसाब से साउंड को थोड़ा तेज और खुला बना देता है, जिससे पार्क या बीच जैसी जगहों पर भी आवाज तेज आती है। वहीं Podcast Mode वोकल्स को साफ करता है, जिससे बातचीत या पॉडकास्ट सुनना आसान हो जाता है। यह लगभग 14 घंटे तक चल सकता है, इसलिए पूरे दिन बिना रुके म्यूजिक का मजा लिया जा सकता है। IP67 रेटिंग इसे पानी और धूल से सुरक्षित बनाती है, और यह पानी पर तैर भी सकता है, जिससे पूल या बीच पर इस्तेमाल करना आसान हो जाता है। अगर साउंड और तेज चाहिए, तो 2 स्पीकर जोड़कर स्टीरियो मोड में चला सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - Ultimate Ears WONDERBOOM 4
    • स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट - NA 
    • ऑडियो आउटपुट मोड - स्टीरियो
    • बैटरी लाइफ - 14 घंटे 
    • आइटम का वजन - 420 किलोग्राम 
    • स्पीकर साइज - 9D x 9W x 10.4H से.मी. 

    खासियत 

    • स्टीरियो साउंड पाने के लिए ट्रू-वायरलेस के साथ में दो स्पीकर जोड़ने की सुविधा 
    • अलग-अलग चीजें सुनने के लिए मल्टीपल EQ मोड्स

    कमी 

    • स्पीकर की बैटरी लाइफ कम होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    08
  • Portronics SoundDrum P 20W Portable Bluetooth Speaker

    कभी-कभी ऐसा स्पीकर चाहिए होता है जो ज्यादा सेटअप के बिना सीधे काम करे, और यह उसी तरह की सुविधा देता है। इसमें ब्लूटूथ कनेक्शन जल्दी जुड़ जाता है, जिससे बिना झंझट के तुरंत म्यूजिक चलाया जा सकता है। 20 वॉट आउटपुट के साथ यह छोटे कमरे में इस्तेमाल के लिए ठीक आवाज देता है, जिसमें गाने साफ सुनाई देते हैं। अगर आपके पास फोन न हो, तो USB स्लॉट या AUX के जरिए भी सीधे गाने चला सकते हैं, जिससे इस्तेमाल के विकल्प बढ़ जाते हैं। इस Portronics Speaker में इनबिल्ट माइक्रोफोन दिया गया है, जिससे कॉल लेना आसान हो जाता है। 4000mAh बैटरी लगभग 6 से 7 घंटे तक चलती है, इसलिए एक बार चार्ज करने पर काफी समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है। टॉइप C चार्जिंग इसे जल्दी और आसान तरीके से चार्ज करने में मदद करती है, जबकि इसका हल्का डिजाइन इसे कहीं भी साथ ले जाने के लिए सुविधाजनक बनाता है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - Portronics SoundDrum P
    • स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट - 20 वॉट
    • ऑडियो आउटपुट मोड - स्टीरियो
    • बैटरी लाइफ - 6-7 घंटे 
    • आइटम का वजन - 740 ग्राम 
    • स्पीकर साइज - 10.5D x 12.5W x 10.5H से.मी. 

    खासियत 

    • कहीं भी ले जानें में आसान हल्के वजन वाला डिजाइन
    • हैंडस-फ्री कॉलिंग का मजा उठाने के लिए इन-बिल्ट माइक्रोफोन

    कमी 

    • स्पीकर की आवाज काफी तेज होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    09
  • Mivi Roam 2 Bluetooth 5W Portable Speaker

    लंबे समय तक बिना चार्ज किए म्यूजिक सुनना हो, तो इस स्पीकर की 24 घंटे की बैटरी सबसे ज्यादा काम आती है। एक बार चार्ज करने के बाद पूरे दिन आराम से गाने चल सकते हैं, इसलिए बार-बार चार्जिंग की चिंता नहीं रहती। छोटे साइज के बावजूद इस Mivi स्पीकर में 5W आउटपुट के साथ अच्छी क्लियरिटी मिलती है। ट्रेबल और मिड्स साफ सुनाई देते हैं। ब्लूटूथ 5.0 कनेक्शन को स्थिर रखता है, जिससे म्यूजिक बीच में रुकता नहीं है। इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन इसे कहीं भी साथ ले जाने के लिए आसान बनाता है, चाहे आप ट्रैवल कर रहे हों या कमरे में इस्तेमाल कर रहे हों। मेटल बॉडी इसे मजबूत बनाती है और पानी से बचाव की वजह से हल्के आउटडोर इस्तेमाल में भी दिक्कत नहीं होती। Made in India होने के साथ 1 साल की वारंटी मिलती है, जिससे भरोसा बना रहता है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - Mivi Roam 2
    • स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट - 5 वॉट
    • ऑडियो आउटपुट मोड - स्टीरियो
    • बैटरी लाइफ - 24 घंटे 
    • आइटम का वजन - 204 ग्राम 
    • स्पीकर साइज - 5D x 5W x 5H से.मी. 

    खासियत 

    • मजबूत मेटल बॉडी डिजाइन के साथ में लंबे समय तक टिकाऊ
    • एक बार चार्ज करने पर पूरे दिन म्यूजिक सुनने का मजा

    कमी 

    • स्पीकर की परफॉर्मेंस को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    10

तुलना - 2026 में भारत के टॉप 10 स्पीकर ब्रांडस

यहां पर हमने ऊपर बताए गए भारत के टॉप 10 Speakers ब्रांड्स मॉडल्स की अलग-अलग खासियतों के साथ में तुलनात्मक जानकारी दी है जिससे आप कोई भी विकल्प चुनने से पहले देख सकते हैं।

मॉडल

स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट

बैटरी लाइफ

JBL Flip 6

30 वॉट

12 घंटे

Marshall Middleton

60 वॉट

20 घंटे

Sony SRS-XB100

5 वॉट

16 घंटे

Bose SoundLink Flex

7.5 वॉट

12 घंटे

Boat Stone 580

12 वॉट

8 घंटे

Tribit StormBox

90 वॉट

30 घंटे

soundcore Motion X600

50 वॉट

12 घंटे

Ultimate Ears WONDERBOOM 4

NA

14 घंटे

Portronics SoundDrum P

20 वॉट

6-7 घंटे

Mivi Roam 2

5 वॉट

24 घंटे

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।

इन्हें भी पढ़ें :-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • स्पीकर में साउंड क्वालिटी किन चीजों पर निर्भर करती है?
    +
    स्पीकर की साउंड क्वालिटी उसकी फ्रिक्वेंसी रेंज ड्राइवर साइज और ट्यूनिंग पर निर्भर करती है, जो आवाज की क्लैरिटी और गहराई तय करते हैं।
  • क्या बजट ब्रांडस स्पीकर में भी अच्छा साउंड मिल सकता है?
    +
    हाँ, Boat और Mivi जैसे ब्रांडस कम कीमत में बैलेंस्ड ऑडियो और 6 से 12 घंटे की बैटरी बैक-अप तक दे सकते हैं।
  • घर के लिए कौन-सा स्पीकर सही रहता है?
    +
    घर के लिए ऐसा स्पीकर सही रहता है जिसमें बैलेंस्ड ऑडियो, ब्लूटूथ के साथ स्टेबल कनेक्शन और कम से कम 10 घंटे की बैटरी लाइफ मिलती हो।