मध्यम आकार वाले कमरे के लिए टेलीविजन सेट लेना है लेकिन बजट का भी ध्यान रखना है, तो आप इस 55 इंच के स्क्रीन साइज वाले विकल्प पर नजर डाल सकते हैं। डुअल बैंड वाईफ़ाई, 2-तरफ़ा ब्लूटूथ 5.2, HDMI 1 eARC, पर्सनल कंप्यूटर, लैपटॉप, सेट टॉप बॉक्स, गेमिंग कंसोल को जोड़ने के लिए HDMI पोर्ट 2.1 x 3 के साथ हार्ड ड्राइव या अन्य USB डिवाइस को जोड़ने के लिए USB 2.0x1, 3.0x1 जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन के साथ आने वाले इस टीवी में 4K अल्ट्रा HD, AI पिक्चर ऑप्टिमाइज़ेशन के साथ डॉल्बी विज़न तक की सुविधा दी गई है जो पिक्चर क्वालिटी को बेहतर बनाता है। इसके संग में 4K अपस्केलिंग और 1.07 बिलियन रंग के साथ आपको ऑडियो के लिए 36 वॉट का साउंड आउटपुट, हाई फाई स्पीकर्स और डॉल्बी एटमॉस तक मिल जाता है, जो मध्यम आकार वाले कमरे को थिएटर जैसी आवाज से भर देता है। इस टीवी में नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, यूट्यूब, डिज़्नी+हॉटस्टार जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्विच करने के लिए रिमोट पर हॉटकिज दी गई हैं। गूगल असिस्टेंट के साथ आप आसानी से कंटेंट को सर्च कर सकते हैं। 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज क्षमता के साथ इस 55 इंच टीवी में कास्टिंग के लिए गूगलकास्ट, फास्टकास्ट और मीटिंग मोड जैसी सुविधाएं भी मिल जाती हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- नेटवर्क कनेक्टिविटी तकनीक- ब्लूटूथ, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई
- इंटरनेट अनुप्रयोग- इरोस नाउ, हॉटस्टार, हंगामा, जियोसिनेमा, नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, यूट्यूब, ज़ी5
- ऑडियो इनपुट- एचडीएमआई
- सिग्नल प्रारूप- डिजिटल
- कुल एचडीएमआई पोर्ट की संख्या- 3
- हार्डवेयर इंटरफ़ेस- 3.5 मिमी ऑडियो, ब्लूटूथ, ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी
- वायरलेस तकनीक- ब्लूटूथ, वाई-फाई
- कनेक्टर- ईथरनेट, यूएसबी
- ऑपरेटिंग सिस्टम- एंड्रॉइड 14
- मेमोरी स्टोरेज क्षमता- 16 जीबी
- नियंत्रक प्रकार- रिमोट कंट्रोल
- नियंत्रण विधि- ऐप, रिमोट, वॉयस
- रिमोट कंट्रोल तकनीक- आईआर, ब्लूटूथथ
- बिजली की खपत- 145 वाट
- ऊर्जा दक्षता विशेषताएँ- ≤0.5W, STR
खूबियां
- ऑटो लो लेटेंसी मोड और VRR 120Hz के साथ बेहतरीन गेमिंग अनुभव।
- डुअल AI CPU के साथ बेहतरीन परफॉर्मेंस मिलती है।
- तेज एक्शन वाले सीन को भी क्लियर देखने के लिए MEMC तकनीक।
- डॉल्बी विजन और एटमॉस के साथ थिएटर जैसी पिक्चर एंव साउंड क्वालिटी।
- चारों तरफ फ्रेमलेस डिजाइन के साथ हर कोने से टीवी स्क्रीन बढ़िया दिखती है।
- AI पिक्चर ऑप्टेमाइजेशन के साथ स्क्रीन पर साफ इमेज दिखती है।
- वाइड कलर गैमेट के साथ 1.07 बिलियन रंग को अनुभव किया जा सकता है।
- एंड्राइड 14 के साथ गूगल टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ मनोरंजन और स्ट्रीमिंग को एक नया लेवल मिलता है।
कमी
- अमेजन पर ग्राहकों ने फंक्शन और इंस्टॉलेशन को लेकर दिक्कत बताई है।