2-इन-1 कन्वर्टिबल लैपटॉप अपनी मल्टीपर्पस उपयोगिता के चलते आजकल लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। इन लैपटॉप को आप पारंपरिक क्लैमशेल लैपटॉप की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं और जब काम हो जाए तो इंटरनेट पर वीडियो देखने या किसी कलाकार द्वारा स्केचिंग के लिए टेंट मोड में करके टैबलेट की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। इनमें से कुछ लैपटॉप मॉडल पेन के साथ आते हैं जो डिजिटल आर्टिस्ट और हाथ से काम के जरुरी नोट्स बनाने वालों के लिए काफी उपयोगी साबित होते हैं। इस लेख में हमने ऐसे ही 2-इन-1 लैपटॉप के विकल्पों को सूचीबद्ध किया है जिनमें आपको दमदार परफॉर्मेंस, 14 इंच तक का OLED स्क्रीन और शानदार डिज़ाइन मिलता है।
ऐसे ही और प्रोडक्ट्स या गैजेट्स के बारे में विस्तार से लेख पढ़ने के लिए आप हमारे गैजेट गली के पेज को भी देख सकते हैं।
तो चलिए देखते हैं मल्टीपर्पस उपयोग के साथ में पोर्टेबलिटी प्रदान करने वाले 2-इन-1 कन्वर्टिबल लैपटाप के 5 विकल्पों को, जिनकी जानकारी नीचे दी गई है।
Lenovo IdeaPad 5 2-in-1 Convertible Laptop
यह Lenovo का 2 इन 1 लैपटॉप है, जिसमें आपको OLED टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलता है। इसकी खासियत यह है कि इसमें TUV लो ब्लू लाइट फीचर दिया गया है, जिससे ज्यादा देर स्क्रीन देखने पर भी आँखों पर जोर नहीं पड़ता। इसमें AI इंजन भी है जो CPU-GPU के साथ मिलकर लैपटॉप की परफॉर्मेंस को और भी बेहतर बनाता है। बैटरी की बात करें तो यह 10 घंटे तक चलती है और सबसे अच्छी बात यह है कि रैपिड चार्ज बूस्ट सुविधा की वजह से आप इसे सिर्फ 15 मिनट चार्ज करके 2 घंटे तक इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें Wi-Fi 6 सपोर्ट है, जिससे आप तेज और स्मूद इंटरनेट का मजा ले सकते हैं। ऑनलाइन क्लास या ऑफिस मीटिंग्स के लिए इसमें फिक्स्ड फोकस वाला फुल HD 1080p कैमरा दिया गया है, साथ ही इसमें डुअल एरे माइक्रोफोन भी लगा है। 2W के दो HD स्टीरियो स्पीकर्स और डॉल्बी ऑडियो फीचर के साथ आपको शानदार और तेज आवाज की क्वालिटी मिल सकती है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - IdeaPad 5
- स्क्रीन साइज - 14 इंच
- स्क्रीन रेजोल्यूशन - 1920 x 1200 पिक्सल
- वजन 1.5 किलोग्राम
- बैटरी लाइफ - 10 घंटे
खासियत
- प्रोसेसर की अधिकत्म स्पीड 4.9 GHz तक
- प्राइवेसी के लिए फिंगरप्रिंट रीडर की सुविधा
- Lenovo डिजीटल पेन 2 के बिना कीबोर्ड या टचपैड का प्रयोग
- Xbox Game Pass की 3 महीने की फ्री मेंबरशिप
कमी
- प्रोडक्ट को लेकर अभी तक कोई शिकायत नही है।
01
HP Pavilion x360 2-in-1 Laptop
यह 2-इन-1 लैपटॉप इंटेल कोर i5 प्रोसेसर के साथ आता है। इसकी 14 इंच की स्क्रीन को आप टैबलेट की तरह टचस्क्रीन के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें HP ट्रू विजन 5MP कैमरा दिया गया है, जिसे प्राइवेसी शटर से बंद या खोला जा सकता है। वीडियो कॉल के दौरान किसी भी बाहरी आवाज से दिक्कत न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए इसमें टेम्पोरल नॉइज़ रिडक्शन फीचर भी मिलता है। ग्राफिक्स से जुड़े भारी काम करने के लिए इसमें इंटेल iris Xe ग्राफिक्स सपोर्ट दिया गया है। यह लैपटॉप 360 डिग्री तक घूम जाता है, तो आप अपनी सुविधा के अनुसार इसका उपयोग कर सकते हैं। आपकी ज़रूरी फाइल्स और अन्य मीडिया स्टोर करने के लिए इसमें 1TB स्टोरेज मिलती है। वैसे, यह लैपटॉप Alexa सपोर्ट के माध्यम से वॉयस कंट्रोल भी किया जा सकता है। इसके साथ बैकलिट कीबोर्ड भी मिलता है, जिससे अंधेरे में भी बटन साफ दिखाई देते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Pavilion x360
- स्क्रीन साइज - 14 इंच
- स्क्रीन रेजोल्यूशन - 1920 x 1080 पिक्सल
- वजन: 1.4 किलोग्राम
- बैटरी लाइफ - 9.5 घंटे
खासियत
- फास्ट चार्जिंग के साथ 30 मिनट में 0 से 50% तक चार्ज
- ज्यादा चमकदार विजुव्ल के लिए 250 निट्स ब्राइटनेस
- लैपटाप की सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर
- B&O ऑडियो डुअल स्पीकर्स
कमी
- लैपटाप में हीटींग की समस्या को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Lenovo Yoga 7 2-in-1 Convertible Laptop
यह कन्वर्टिबल लैपटॉप है जो Lenovo की योगा सीरीज़ का मॉडल है। इसमें इंटेल कोर अल्ट्रा 7 प्रोसेसर मिलता है। इसमें AI फीचर होने की वजह से प्रोसेसर और ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट के साथ AI भी बेहतर परफॉरमेंस देता है। यह प्रोडक्टिविटी से लेकर क्रिएटिविटी तक हर काम में बढ़िया परफॉरमेंस देता है। इस लैपटॉप की 14 इंच की डिस्प्ले 1100 निट्स की ब्राइटनेस देती है। बैटरी क्षमता की बात करें तो यह आपको 16 घंटे तक की बैटरी लाइफ दे सकता है। इसमें तेज़ और हाई क्वालिटी ऑडियो के लिए डॉल्बी एटमॉस फीचर वाले 4 स्टीरियो स्पीकर्स, 2W के 2 वूफर और 2W के ट्विटर्स मिलते हैं। इसमें कम लाइट में वीडियो कॉल करने के लिए फुल एचडी IR कैमरा लगा हुआ है। इसमें 32GB RAM सपोर्ट मिलता है और फाइल्स, फोटो और अन्य डिजिटल डॉक्यूमेंट्स को स्टोर करने के लिए 1TB स्टोरेज मिलती है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Yoga 7 2-in-1
- स्क्रीन साइज - 14 इंच
- स्क्रीन रेजोल्यूशन - 2880x1800 पिक्सेल
- वजन: 1.6 किलोग्राम
- बैटरी लाइफ - 7.5 घंटे
खासियत
- क्रिएटिव काम से लेकर विडियो एडिटिंग के लिए 120Hz रिफ्रेश रेट
- रेपिड चार्ज बूस्ट के साथ 15 मिनट में 3 घंटे तक का बैक-अप
- ज्यादा रोशनी वाली जगह में देखने के लिए 1,100 निट्स की पिक ब्राइटनेस
कमी
- लैपटाप की स्क्रीन क्वालिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
03
Samsung Galaxy Book4 Pro 360
यह Samsung Galaxy 2-इन-1 लैपटॉप है, जिसे आप टैबलेट की तरह टच स्क्रीन या S पेन से भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी 16 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें आपको बेहतरीन रंग और 500 निट्स की चमक मिलेगी, जिससे विजुअल्स बहुत अच्छे दिखेंगे। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट है, यानी स्क्रीन एक सेकंड में 120 बार रिफ्रेश होती है, जिससे मूवी और वीडियो देखने का मज़ा शानदार हो जाता है। यह लैपटॉप AI फीचर्स के साथ आता है, जो प्रोसेसर को तेज़ और स्मूद बनाता है। यह आपको बेहतर पिक्चर क्वालिटी और मल्टीटास्किंग जैसी सुविधाएँ देता है, जिससे परफॉरमेंस बेहतरीन मिलती है। एक बार फुल चार्ज होने पर इसकी बैटरी लगातार 7.5 घंटे तक चल सकती है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Galaxy Book4 Pro
- स्क्रीन साइज - 16 इंच
- स्क्रीन रेजोल्यूशन - 2880 x 1800 पिक्सल
- वजन - 1.6 किलोग्राम
- बैटरी लाइफ - 7.5 घंटे
खासियत
- एकदम क्लियर विडियो कालिंग के लिए 2MP HD 1080p वेबकैमरा
- AI सपोर्ट वाला इंटेल ईवो कोर अल्ट्रा 7 प्रोसेसर
- रात में काम करने के लिए बैकलिट कीबोर्ड
- 16GB को 32GB तक बढ़ाने की क्षमता
कमी
- लैपटाप के स्क्रीन की क्वालिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
04
Dell Inspiron 14 7440 Laptop
यह Dell कन्वर्टिबल लैपटॉप 16GB रैम के साथ बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है। इसकी 14 इंच की स्क्रीन पर आपको FHD+ रेजोल्यूशन में शानदार विजुअल्स देखने को मिलते हैं। आप इसे 360 डिग्री घुमाकर और टच स्क्रीन के साथ आसानी से टैबलेट की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। चाहें तो इसके साथ मिलने वाले पेन से भी इसे कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें Dell कम्फर्ट व्यू सॉफ्टवेयर होने की वजह से, लंबे समय तक लैपटॉप पर काम करने के बाद भी आपकी आंखों में दर्द नहीं होता है। यह शानदार आवाज गुणवत्ता देने के लिए एक अच्छा विकल्प है, क्योंकि इसमें डॉल्बी एटमॉस फीचर वाले स्पीकर मिलते हैं। इसका आस्पेक्ट रेशियो 16:10 है, जिससे स्क्रीन लंबाई में बड़ी लगती है। साथ में, आपकी ज़रूरी चीज़ों की सुरक्षा के लिए इसमें फिंगरप्रिंट फीचर भी दिया गया है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Inspiron 14 7440
- स्क्रीन साइज - 14 इंच
- स्क्रीन रेजोल्यूशन - 1920x1200 पिक्सेल
- वजन - 1.7 किलोग्राम
खासियत
- हैवी टास्क को करने के लिए इंटेल अल्ट्रा HD ग्राफिक्स
- 12 महीने के लिए मुफ्त में McAfee की मेंबरशिप
- एक्सप्रेस चार्ज फीचर के चलते 60 मिनट में 80% तक चार्ज
कमी
- लैपटाप की टच क्वालिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
05
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।