अमेजन पर मिलने वाले Low Price Laptop के 5 विकल्प जो कम बजट में देंगे दमदार प्रदर्शन!

जरूरत है एक अच्छे क्वालिटी के Laptop की, लेकिन बजट है कम? चिंता की नहीं है बात क्योंकि अमेजन पर मिलेंगे शानदार विकल्प जो आपकी कार्यक्षमता और रचनात्मक्ता को बढ़ाने में करेंगे मदद। देखिए ब्रांडेड ऑप्शन और जानिए उनकी खासियत।
Low Price Laptop
Low Price Laptop

लैपटॉप तो आजकल हर किसी के लिए एक जरूरी डिवाइस बन चुका है। फिर चाहे स्टूडेंट हो, हाउस वाइफ हो या कोई रिटायर्ड शख्स; एक लैपटॉप हर किसी के अलग-अलग कामों को आसान बनाने में मदद कर सकता है। लेकिन कभी-काभी जब लैपटॉप सामान्य कामों के लिए इस्तेमाल करना होता है तो बहुत अधिक पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं होती। इसी कड़ी में हम आपके लिए लेकर आए हैं अमेजन पर मिलने वाले Low Price Laptop के 5 विकल्प जो काफी अच्छी पसंद साबित हो सकते हैं। Acer, HP, Lenovo, ASUS और DELL जैसे ब्रांड्स के ये लैपटॉप आपको ₹50,000 से कम के बजट में आसानी से मिल सकते हैं। इनमें आपको एक सामान्य प्रॉसेसर, अच्छी RAM, सामान्य स्टोरेज और भरोसेमंद बैटरी लाइफ देखने को मिलेगी। ये बच्चों की ऑनलाइन क्लास, प्रोजेक्ट वर्क, घर के बिल्स भरने, मनोरंजन और छोटे-मोटे कामों के लिए आसानी से इस्तेमाल किए जा सकते हैं।

ऐसे ही कुछ अन्य उपकरणों की जानकारी के लिए कीजिए गैजेट गली का रुख

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Acer Aspire Lite, AMD Ryzen 3 5300U Processor Laptop

    यह Acer का लैपटॉप है जिसमें आपको AMD Ryzen 3 7330U प्रॉसेसर मिलेगा, जो इसके प्रदर्शन को काफी बेहतरीन बनाने का काम करेगा। 15.6 इंच की स्क्रीन के साथ आने वाले इस लैपटॉप में 16GB RAM मिलेगी जो आपको एक साथ कई टैब्स पर काम करने में मदद करेगी। वहीं, डेटा और अन्य चीजों को स्टोर करने के लिए इसमें 512GB स्टोरेज मिलेगी जिस वजह से इसमें काफी सारी फाइल्स स्टोर की जा सकती हैं। अगर हम बात करें कनेक्टिविटी की तो इसमें ब्लूटूथ व वाइफाई के साथ-साथ 4 USB औप 1 HDMI पोर्ट मिल जाएंगे। इसका एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले साफ विजुअल के साथ, आंखों पर पड़ने वाले तनाव कम करता है। इसका बड़ा टचपैड और इंडीपेंडेंट न्यूमेरिक कीपैड आरामदायक और कुशल टाइपिंग के साथ आपके अनुभव को बेहतर बनाता है। 180 डिग्री तक खुलने वाला हिंज दूसरों के साथ स्क्रीन शेयर करना आसान बनाता है, जिससे एक सहज और इंटरैक्टिव अनुभव मिल सकता है। इसका Nahimic Audio इमर्सिव सराउंड साउंड का अनुभव करके ऑडियो को बेहतर बनाता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Acer
    • सीरीज- ‎Aspire Lite
    • स्क्रीन रेजॉल्यूशन- 1920 x 1080 pixels
    • प्रॉसेसर स्पीड- ‎2.6 GHz
    • ग्राफिक्स RAM टाइप- ‎DDR4 SDRAM
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- Windows 11 Home
    • बैटरी- ‎36 Watt Hours
    • वजन- 2.640 किलोग्राम

    खूबियां

    • इसकी बैटरी लाइफ करीब 7 घंटे तक की है
    • HD कैमरा के साथ वीडियो कॉल्स पर हाई क्वालिटी में बात की जा सकती है
    • नॉइज कैंसलेशन की वजह से कॉल्स के दौरान शोर आपको परेशान नहीं करेगा
    • लाइटवेट डिजाइन की वजह से इसे कैरी करना आसान रहेगा

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स इसकी साउंड क्वालिटी से नाखुश हैं
    01
  • HP 15, 13th Gen Intel Core i3-1315U Laptop

    इस लैपटॉप में आपको Intel Core i3-1315U प्रॉसेसर मिलेगा, जिसकी स्पीड 4.5 GHz तक की हो सकती है। इसमें शानदार प्रदर्शन और बेहतर स्टोरेज के लिहाज से 12GB RAM और 512GB स्टोरेज स्पेस दी गई है। इस HP Laptop की स्क्रीन 15.6 इंच की है और डिस्प्ले को और अधिक बेहतर करने के लिए इसमें Intel UHD Graphics कार्ड दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाईफाई व ब्लूटूथ के साथ-साथ 3 USB और 1 HDMI पोर्ट मिल जाएगा। विंडोज 11 होम ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाले इस लैपटॉप में ड्यूअल स्पीकर्स दिए गए है, जो हाई क्वालिटी साउंड का अनुभव कराएंगे। इसके फुल HD कैमरा में प्राइवेसी शटर दिया गया है, और इसका स्क्रीन टू बॉडी रेशिओ 85% है। इस लैपटॉप की बैटरी लाइफ करीब 7 घंटे 45 मिनट तक की है, जिस वजह से यह सिंगल चार्ज पर लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- HP
    • कलर- नैचुरल सिल्वर
    • मेमोरी टेक्नोलॉजी- DDR4
    • इंटीग्रेटेड ग्राफिक्स कार्ड
    • बैटरी- ‎41 Watt Hours
    • ड्यूअल अरे माइक्स
    • टेंपोरल नॉइज रिडक्शन
    • वजन- 1.590 किलोग्राम

    खूबियां

    • ऐंटी ग्लेयर स्क्रीन की वजह से आपकी आंखों पर ब्लू लाइट का असर कम होगा
    • फास्ट चार्ज के साथ इसे 45 मिनट में 50% तक चार्ज किया जा सकता है
    • इसमें 1 साल तक Microsoft 365 का सबस्क्रिप्शन मिलेगा
    • फुल साइज कीबोर्ड के साथ इसपर टाइपिंग करना आसान हो जाएगा

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स ने इसमें बैकलाइटिंग न होने की शिकायत की है
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Lenovo V15 G4 AMD Ryzen 5 7520U 15.6 inch FHD Laptop

    Lenovo का यह 15.6 इंच साइज वाला लैपटॉप स्कूल के छात्रों के लिए काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें आपको AMD Ryzen 5 7520U प्रॉसेसर मिलेगा, जिसकी स्पीड 4.3 Ghz तक की हो सकती है। इसमें आपको 16GB RAM के साथ 512GB स्टोरेज स्पेस मिल जाएगी। 250 Nits की ब्राइटनेस वाला यह लैपटॉप ऐंटी ग्लेयर स्क्रीन के साथ आता है, जिस वजह से आपकी आंखों पर ब्लू लाइट का असर कम होगा। इसमें कनेक्टिविटी के लिए आपको 3 USB और 1 HDMI पोर्ट मिलेगा, जिनसे अलग-अलग डिवाइसेज को कनेक्ट किया जा सकता है। इसकी बैटरी लाइफ करीब 8.5 घंटे तक की हो सकती है। इसमें HD ऑडियो की सुविधा दी गई है जो फिल्में व सीरीज देखने के दौरान आपको हाई क्वालिटी साउंड का अनुभव होगा। लाइटवेट डिजाइन वाले इस लैपटॉप को आसानी से कहीं भी लेकर ट्रैवल किया जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Lenovo
    • सीरीज- Lenovo V15
    • स्क्रीन रेजॉल्यूशन- ‎1920 x 1080 pixels
    • मेमोरी टाइप- ‎DDR5 RAM
    • ग्राफिक्स RAM टाइप- ‎DDR5 SDRAM
    • इंटीग्रेटेड ग्राफिक्स कार्ड
    • वोल्टेज- 6.5 kilovolts
    • मॉडल- ‎83CQA00WIN

    खूबियां

    • इसके स्पिल रेजिटेंट कीबोर्ड पर आसानी से दाग नहीं पड़ेंगे
    • इसके कैमरे में प्राइवेसी शटर भी दिया गया है
    • बटनलेस टचपैड पर काम करने में आपको सुविधा होगी
    • इसमें डॉल्बी साउंड 2.0 की सुविधा भी दी गई है

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स इसकी डिस्प्ले क्वालिटी से खुश नहीं हैं
    03
  • ASUS Vivobook 15, Intel Core i3 13th Gen 1315U Laptop

    Intel Core i3-1315U प्रॉससेर के साथ आने वाला यह लैपटॉप 15.6 इंच की स्क्रीन के साथ आता है और इसकी रिफ्रेश रेट 60Hz की है। इस ASUS Laptop की स्पीड 1.2 GHz तक की है, जो अपने प्रदर्शन के साथ आपके अनुभव को बेहतर कर सकता है। फुल HD डिस्पले वाला यह लैपटॉप 8GB RAM के साथ आता है, जिसपर सामान्य मल्टीटास्किंग की जा सकती है। वहीं, स्टोरेज के लिहाज से इसमें 512GB स्पेस दी गई है जिसमें आप अपने डेटा को स्टोर कर सकेंगे। यह लैपटॉप अपने तीन साइड वाले स्लिम बेजल नैनोएज डिस्प्ले के साथ आपको शानदार विजुअल्स का अनुभव कराएगा। यह लैपटॉप एक वेबकैम शील्ड और फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है, जिस वजह से आप अपनी प्राइवेसी का ध्यान रख सकेंगे। इसमें कनेक्टिविटी के लिए आपको 3 USB और 1 HDMI पोर्ट मिल जाएंगे। पतली और हल्की डिजाइन की वजह से इसे कहीं भी लेकर जाना आपके लिए आसान रहेगा। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- ASUS
    • सीरीज- ‎ASUS Vivobook 15
    • अल्ट्रा पोर्टेबल
    • बैटरी- ‎42 Watt Hours
    • मेमोरी टेक्नोलॉजी- DDR4
    • मॉडल- ‎X1504VA-NJ3321WS
    • स्क्रीन रेजॉल्यूशन- 1920 x 1080 pixels
    • वजन- 1.7 किलोग्राम

    खूबियां

    • इसके साथ आपको 100GB क्लाउड स्टोरेज स्पेस मिलेगी
    • इसे आप 49 मिनट में 60% तक चार्ज कर सकेंगे
    • बैकलिट चीकलेट कीबोर्ड की वजह से इसपर काम करना आसान रहेगा
    • ऐंटी ग्लेयर स्क्रीन आपकी आंखों पर ज्यादा ज़ोर नहीं पड़ने देगी

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स इसकी स्पीड से कम खुश हैं
    04
  • Dell Inspiron 3535, Windows 11 Home, AMD Ryzen 3 7320U Processor, Laptop

    लाइटवेट डिजाइन वाला यह लैपटॉप Dell ब्रांड का है। इसमें आपको AMD Ryzen 3 7320U प्रॉसेसर मिलेगा, जिसकी मदद से इसपर आसानी से मल्टीटास्किंग की जा सकती है। 15.6 इंच स्क्रीन साइज वाला यह लैपटॉप 8GB RAM और 512GB स्टोरेज स्पेस के साथ आता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए आपको ब्लूटूथ व वाईफाई के साथ 3 USB और 1 HDMI पोर्ट मिलेंगे। इसकी बैटरी लाइफ करीब 4 घंटे तक की है, जिस वजह से ऑनलाइन क्लासेज या सामान्य कामों के लिए यह काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। इसके ‎AMD Ryzen 3 7320U ग्राफिक्स कोप्रेसेसर के साथ डिस्प्ले क्वालिटी और बेहतर बन सकती है। 1.67 किलोग्राम वजन की वजह से इसे आसानी से कहीं भी लेकर जाया जा सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Dell
    • सीरज- ‎Inspiron
    • स्क्रीन रेजॉल्यूशन- ‎1920 x 1080 pixels
    • अल्ट्रा पोर्टेबल
    • मेमोरी टेक्नोलॉजी- ‎Lpddr 5
    • वोल्टेज- 240 Volts
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
    • ग्राफिक्स RAM टाइप- ‎DDR4 SDRAM

    खूबियां

    • फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ इसे 1 घंटे में 80% तक चार्ज किया जा सकता है
    • 120Hz की रिफ्रेश रेट की वजह से इसका प्रदर्शन बेहतर होगा
    • इसके साथ माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस होम और स्टूडेंट 2021 प्री-इंस्टॉल्ड मिलेगा
    • स्कूल स्टूडेंड्स के लिए यह काफी अच्छा विकल्प हो सकता है

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स इसकी डिस्प्ले क्वालिटी से नाखुश हैं
    05

अब समझिए इन लैपटॉप के बीच का अंतर

ब्रांड

प्रॉसेसर

RAM व स्टोरेज

बैटरी लाइफ 

स्क्रीन साइज

वजन

ACER

AMD Ryzen 3 7330U 

16GB व 512GB

7 घंटे

15.6 इंच

1.59 किलोग्राम

HP

Intel Core i3-1315U

12GB व 512GB

7 घंटे 45 मिनट

15.6 इंच

1.59 किलोग्राम

Lenovo

AMD Ryzen 5 7520U

16GB व 512GB

8.5 घंटे

15.6 इंच

NA

ASUS

Intel Core i3-1315U 

8GB व 512GB

NA

15.6 इंच

1.700 किलोग्राम

Dell

AMD Ryzen 3 7320U

8GB व 512GB

4 घंटे

15.6 इंच

1.670 किलोग्राम

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या अमेजन पर कम दाम में लैपटॉप मिल सकते हैं?
    +
    हां आपको अमेजन पर आसानी से कम दाम वाले लैपटॉप मिल सकते हैं। हालांकि यह पूरी तरह से आपके बजट व जरूरत पर निर्भर करता है कि आपके लिए कौन-सी प्राइस रेंज कम या ज्यादा होगी।
  • किस ब्रांड के पास आपको अमेजन पर कम दाम में लैपटॉप मिल सकते हैं?
    +
    अमेजन पर आपको Acer, HP, Lenovo, ASUS और DELL जैसे ब्रांड्स के लैपटॉप आसानी से कम दाम में मिल जाएंगे।
  • अमेजन पर लैपटॉप लेने के लिए कम-से-कम बजट कितना होना चाहिए?
    +
    अमेजन पर लैपटॉप लेने के लिए आपको बजट कम-से-कम ₹30,000-₹50,000 तक का होना चाहिए। हालांकि इससे कम बजट में आपको रीफर्बिश्ड लैपटॉप मिल सकते हैं।