एलईडी टीवी की डिमांड पिछले कुछ सालों में काफी ज्यादा बढ़ी है और इसमें भी 43 इंच स्क्रीन साइज वाला स्मार्ट टीवी तो काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। जाहिर है यह साइज ना केवल लिविंग रूम व बेडरूम में सही तरह फिट हो जाता है, बल्कि शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस भी देता है। एक तरह से कहा जाए तो यह साइज ना ज्यादा बड़ा होता है और ना ज्यादा छोटा होता है। तो अगर आप भी नया टीवी लेने का विचार कर रहे हैं, तो 43 इंच LED टीवी के बारे में सोच सकते हैं। यहां हमने आपको इसके 5 मॉडल्स की जानकारी दी है, जिसमें Haier, Samsung, TCL, Panasonic और TOSHIBA ब्रांड शामिल है। ये ब्रांड्स एडवांस फीचर्स, हाई रेजॉल्यूशन सपोर्ट और दमदार ऑडियो क्वालिटी वाले स्मार्ट टीवी पेश करने के लिए काफी मशहूर हैं। तो आइए नीचे दिए इन स्मार्ट टीवी के बारे में अच्छी तरह जानकारी प्राप्त करते हैं, ताकि आप भी अपने पुराने टीवी को अपग्रेड कर सकें।
वहीं अगर आपको स्मार्ट टीवी के अलावा लैपटॉप या साउंडबार जैसे विकल्प भी देखने हो, तो आप गैजट गली की कैटेगरी पर जाकर इनसे जुड़े लेख को भी पढ़ सकते हैं।
