क्या आपके लैपटॉप में भी बैटरी की दिक्कत है? क्या आपका लैपटॉप भी काम के बीच में बार-बार बंद हो जाता है? तो आपको एक ऐसे लैपटॉप की जरूरत है जो लॉन्ग बैटरी बैकअप के साथ आता हो और भरोसेमंद हो। इसलिए आज यहां हम आपको टॉप 5 एचपी Laptops के बारे में बताने जा रहे हैं जो लंबी बैटरी लाइफ के साथ आते हैं। इन एचपी लैपटॉप्स का लॉन्ग बैटरी बैकअप आपको बिना रुकावट लंबे समय तक काम करने की सुविधा देता है। यहां जिन 5 मॉडल्स के बारे में हम आपको बता रहे हैं उनमें आपको 34 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है। इसी के साथ इन मॉडल्स में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी शामिल होता है जिसकी मदद से आप केवल कुछ मिनटों में अपने लैपटॉप को पूरा चार्ज कर सकते हैं। तो आइए नीचे दिए गए इन टॉप 5 मॉडल्स की बैटरी लाइफ और अन्य फीचर्स व खूबियों के बारे में विस्तार से जानते हैं ताकि आप भी अपने लिए एक सही विकल्प का चुनाव कर सकें।
लॉन्ग बैटरी के मामले में धुरंधर हैं HP Laptops के ये टॉप 5 मॉडल्स, नहीं रहती चार्जिंग की टेंशन

जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।
HP Professional 14 (2025) Thin and Light Business Laptop
अगर आप एक बिजनेस प्रोफेशनल हैं और लंबी बैटरी वाला लैपटॉप ढूंढ रहे हैं, तो यह एचपी लैपटॉप आपके लिए शानदार विकल्प हो सकता है। दरअसल, इस लैपटॉप में ना केवल आपको लॉन्ग बैटरी बैकअप मिलता है बल्कि सिक्योरिटी के मामले में भी यह काफी बेहतर है। सबसे पहले अगर इसमें शामिल प्रोसेसर की बात करें, तो यह लैपटॉप इंटेल कोर i5-1334U प्रोसेसर के साथ आता है। यह मल्टीटास्किंग को स्मूद बनाता है और उच्च गुणवत्ता के ग्राफिक्स को सपोर्ट करता है। इसमें आपको 8GB DDR4 और 512GB SSD स्टोरेज मिलता है जो ऐप्स व हेवी सॉफ्टवेयर को जल्दी लोड होने में मदद करता है। वहीं अधिक स्टोरेज होने के कारण आपको इसमें हेवी ऐप्स व सॉफ्टवेयर को डाउनलोड कर सकते हैं और ज्यादा से ज्यादा डेटा भी स्टोर कर सकते हैं। 14 इंच स्क्रीन साइज वाले इस लैपटॉप में FHD डिस्प्ले लगी होती है। यह क्लियर, शार्प और डिटेल पिक्चर क्वालिटी प्रदान करती है। वहीं इसकी डिस्प्ले एंटी-ग्लेयर कोटिंग के साथ आती है यानी लंबे समय तक लैपटॉप पर काम करने के बाद भी आंखों पर दबाव नहीं पड़ता है।
स्पेसिफिकेशन
- स्क्रीन साइज - 14 इंच
- कलर - सिल्वर
- हार्ड डिस्क - 512GB
- सीपीयू मॉडल - कोर i5
- रैम - 8GB
- ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम
- विशेष सुविधा - एंटी-ग्लेयर कोटिंग
- वारंटी - 1 साल की वारंटी
खूबियां
- इसमें 3 सेल बैटरी शामिल होती है जो आपको लैपटॉप पर लंबे समय तक काम करने की सुविधा देती है। इससे आपको बार-बार लैपटॉप चार्ज करने की टेंशन नहीं रहती है।
- इस एचपी लैपटॉप में स्टीरियो स्पीकर्स लगे होते हैं यानी लैपटॉप के दोनों तरफ से तेज व बैलेंस्ड साउंड सुनाई देती है।
कमी
- अभी तक यूजर्स को इस लैपटॉप में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
01HP 255 G10 Laptop for Home or Work
15.6 इंच स्क्रीन साइज वाले इस एचपी लैपटॉप में आपको लॉन्ग लास्टिंग बैटरी बैकअप मिलता है, जिससे आप बिना चार्जिंग की टेंशन लिए इस पर लंबे समय तक अपना काम कर सकते हैं। डिस्प्ले की बात करें, तो इसमें फुल एचडी LED बैकलिट डिस्प्ले लगी होती है जो क्रिस्प, क्लियर और डिटेल विजुअल्स प्रदान करती है। विंडोज 11 होम ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाला यह लैपटॉप यूजर-फ्रेंडली इंटरफेस देता है जिससे लैपटॉप का इस्तेमाल अधिक आसान हो जाता है और परफॉर्मेंस बेहतर होती है। कनेक्टिविटी के लिए इस Laptop में 1x USB-C, 1x HDMI, 2x USB-A और हेडफोन जैक जैसे पोर्ट्स शामिल होते हैं। इनकी मदद से आप लैपटॉप को अन्य डिवाइस के साथ कनेक्ट कर सकते हैं। वहीं इसमें Wifi 6 सपोर्ट मिलता है। यह तेज और स्थिर इंटरनेट कनेक्शन प्रदान करता है।
स्पेसिफिकेशन
- स्क्रीन साइज - 15.6 इंच
- कलर - सिल्वर
- हार्ड डिस्क - 512GB
- सीपीयू मॉडल - Ryzen 3
- रैम - 16GB
- ऑपरेटिंग सिस्टम - DOS
- विशेष सुविधा - एचडी ऑडियो
- वारंटी - 1 साल की वारंटी
खूबियां
- इसमें न्यूमेरिक कीबोर्ड लगी होती है जिससे टाइपिंग अधिक आरामदायक और सुविधाजनक हो जाती है।
- इस लैपटॉप में एचडी ऑडियो सपोर्ट मिलता है जिससे आपको तेज, क्लियर व बैलेंस्ड ऑडियो अनुभव प्राप्त होता है।
कमी
- इस लैपटॉप को लेकर अभी तक यूजर्स ने कोई शिकायत नहीं की है।
02HP OmniBook 5 OLED Light-Weight Next-Gen AI Laptop
अगर आप एक ऐसा लैपटॉप चाहते हैं जो लंबी बैटरी के साथ-साथ स्मार्ट व एडवांस भी हो, तो यह एचपी लैपटॉप आपके लिए शानदार विकल्प हो सकता है। क्योंकि यह एक AI लैपटॉप है। इसके फीचर्स की बात करें, तो इसमें Snapdragon X प्रोसेसर शामिल है। यह मल्टीटास्किंग और रोजमर्रा के कामों को स्मूद बनाता है। इस लैपटॉप की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें 34 घंटे का बैटरी बैकअप मिलता है यानी बिना चार्जिंग की टेंशन लिए आप इस पर लंबे समय तक अपना काम कर सकते हैं। इसमें 2K OLED डिस्प्ले लगी होती है जो अधिक नेचुरल रंग, क्लियर व शार्प विजुअल्स दिखाता है। इस लैपटॉप का हल्का और पतला डिजाइन इसे ट्रैवल-फ्रेंडली बनाता है यानी आप इसे आसानी से कहीं पर भी लेकर जा सकते हैं। जैसा कि हमने पहले भी बताया कि यह AI लैपटॉप है यानी आप इस AI फीचर्स की मदद से अपने काम को आसान बना सकते हैं। वहीं यह तकनीक आपके काम करने के तरीके को समझकर आपको सुझाव देता है। इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है जिससे आप केवल 30 मिनट में लैपटॉप को 50% तक चार्ज कर सकते हैं। इस एचपी लैपटॉर में 1080p FHD कैमरा लगा होता है जो वीडियो कॉलिंग या मीटिंग के दौरान क्लियर और शार्प पिक्चर क्वालिटी देता है। इसमें नॉइज रिडक्शन फीचर भी शामिल होता है जो कॉलिंग के दौरान बैकग्राउंड से आने वाली एक्स्ट्रा आवाज को कम करता है।
स्पेसिफिकेशन
- स्क्रीन साइज - 14 इंच
- कलर - सिल्वर
- हार्ड डिस्क - 512GB
- सीपीयू मॉडल - Snapdragon
- रैम - 16GB
- ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम
- विशेष सुविधा - बैकलिट कीबोर्ड
- वारंटी - 1 साल की वारंटी
खूबियां
- इसमें फुल साइज बैकलिट कीबोर्ड लगी होती है जो अंधेरे में भी आसान और आरामदायक टाइपिंग की सुविधा प्रदान करता है।
- इस लैपटॉप में एचपी ऑडियो बूस्ट 2.0 सपोर्ट होता है जिससे आपको क्लियर, तेज और बैलेंस्ड ऑडियो अनुभव मिलता है।
कमी
- यूजर्स ने इस लैपटॉप को लेकर अभी तक कोई खास शिकायत नहीं की है।
03HP 15 Consumer Series Laptop
इस एचपी लैपटॉप में आपको 13वीं जनरेशन का इंटेल कोर i3 प्रोसेसर शामिल मिलता है, जो मल्टीटास्किंग को स्मूद बनाता है। इसमें आपको लगभग 8 घंटे का बैटरी बैकअप मिलता है जिससे आपको बार-बार लैपटॉप चार्ज करने का झंझट नहीं रहता है। इसी के साथ इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी रहता है जिससे आप केवल 45 मिनट में लैपटॉप को 50% तक चार्ज कर सकते हैं। इसमें 16GB रैम और 512GB SSD शामिल होता है जिसकी मदद से लैपटॉप में ऐप व सॉफ्टवेयर तेजी से लोड होते हैं और बड़ी फाइल्स को आसानी से स्टोर किया जा सकता है। सबसे खास बात यह है कि इस लैपटॉप में आपको 1 साल का माइक्रोसॉफ्ट 365 का सब्सक्रिप्शन मिलता है यानी इसके लिए आपको अलग से पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ती है। ऑडियो क्वालिटी की बात करें तो इस HP Laptop में ड्यूल स्पीकर्स लगे होते हैं जिससे तेज व क्लियर ऑडियो अनुभव मिलता है। इसका फायदा यह होता है कि आपको अलग से स्पीकर कनेक्ट करने की जरूरत नहीं पड़ती है। कनेक्टिविटी के लिए इस एचपी लैपटॉप में USB और HDMI जैसे पोर्ट्स शामिल होते हैं जिनकी मदद से आप लैपटॉप को टीवी, मोबाइल आदि से जोड़ सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- स्क्रीन साइज - 15.6 इंच
- कलर - सिल्वर
- हार्ड डिस्क - 1MB
- सीपीयू मॉडल - कोर i3
- रैम - 16GB
- ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम
- विशेष सुविधा - एंटी-ग्लेयर कोटिंग
- वारंटी - 1 साल की वारंटी
खूबियां
- इसमें एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले लगी होती है यानी लंबे समय तक लैपटॉप पर काम करने के बाद भी आंखों में थकान महसूस नहीं होती है।
- इसमें WIFI 6 सपोर्ट मिलता है। यह आपको तेज और स्थिर इंटरनेट कनेक्शन की सुविधा देता है। जिससे आप बिना रुकावट अपना काम कर सकते हैं।
कमी
- कुछ यूजर्स को इस लैपटॉप के कीबोर्ड में समस्या देखने को मिली है।
04HP 15s Laptop with Long Battery Life
अगर आपको किफायती कीमत में लंबी बैटरी वाला और एडवांस फीचर्स से लैस लैपटॉप चाहिए तो यह एक बढ़िया विकल्प हो सकता है। सबसे पहले अगर डिस्प्ले की बात करें, तो 15.6 स्क्रीन साइज वाले इस लैपटॉप में FHD डिस्प्ले लगा होता है जो क्लियर, शार्प और डिटेल पिक्चर क्वालिटी प्रदान करता है। इसी के साथ इस डिस्प्ले में एंटी-ग्लेयर कोटिंग की सुविधा भी मिलती है, जो लैपटॉप पर काम करने के दौरान आंखों पर दबाव नहीं पड़ने देता है। इससे आंखों में थकान महसूस नहीं होती है। इसमें आपको 7 घंटे 30 मिनट का बैटरी बैकअप मिलता है और इसी के साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है जिससे आप अपने लैपटॉप कुछ मिनटों में आधा चार्ज कर सकते हैं। यह विंडोज 11 होम ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाला लैपटॉप है जो यूजर-फ्रेंडली इंटरफेस देता है। कनेक्टिविटी के लिए इस लैपटॉप में 1 USB Type-C, 2 USB Type-A, 1 HDMI, हेडफोन जैक और Wifi व ब्लूटूथ कनेक्शन सपोर्ट मिलता है जिसकी मदद से आप अन्य डिवाइस को लैपटॉप से जोड़ सकते हैं और तेज व स्थिर इंटरनेट कनेक्शन प्राप्त कर सकते हैं। इसमें फुल साइज न्यूमेरिक कीबोर्ड लगा होता है जिससे टाइपिंग अधिक सुविधाजनक हो जाती है।
स्पेसिफिकेशन
- स्क्रीन साइज - 15.6 इंच
- कलर - सिल्वर
- हार्ड डिस्क - 512GB
- सीपीयू मॉडल - कोर i3
- रैम - 8GB
- ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम
- विशेष सुविधा - FHD डिस्प्ले
- वारंटी - 1 साल की वारंटी
खूबियां
- इस एचपी लैपटॉप में HP ट्रू विजन 720p एचपी कैमरा लगा होता है जिससे वीजियो कॉलिंग या मीटिंग के दौरान बेहद क्लियर व शार्प इमेज दिखती है।
- इसमें ड्यूल Array डिजिटल माइक्रोफोन लगा होता है जो साफ ऑडियो अनुभव देने के साथ-साथ कॉलिंग के दौरान बैकग्राउंड से आने वाली एक्स्ट्रा आवाज को कम करता है।
कमी
- कुछ यूजर्स ने इस लैपटॉप में हीटिंग की समस्या बताई है।
05
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
एचपी लैपटॉप के 5 मॉडल्स की तुलना
ऊपर हमने जिन HP Laptops के 5 मॉडल्स की जानकारी दी उनकी तुलना यहां हम कर रहे हैं ताकि आपको भी अपने लिए सही विकल्प चुनने में आसानी हो।
|
मॉडल नाम |
डिस्प्ले |
प्रोसेसर |
खास फीचर्स |
|
HP Professional 14 (2025) |
14.0 इंच FHD डिस्प्ले |
Intel Core i5 13th Gen 1334U |
पतला और हल्का, बैकलिट कीबोर्ड, फिंगरप्रिंट |
|
HP 255 G10 Laptop |
15.6 इंच फुल एचडी डिस्प्ले |
Ryzen 3 7335U |
विंडोज 11, Ms Office |
|
HP OmniBook 5 OLED |
14 इंच 2K OLED डिस्प्ले |
Snapdragon X Processor |
हल्का, AI लैपटॉप |
|
HP 15 Consumer Series Laptop |
15.6 इंच FHD डिस्प्ले |
Intel Core i3-1315U (13th Gen) |
एंटी-ग्लेयर, M365 बेसिक 1 साल का सब्सक्रिप्शन |
|
HP 15s Laptop |
15.6 इंच FHD डिस्प्ले |
12th Gen Intel Core i3-1215U |
एचडी कैमरा, ड्यूल स्पीकर्स, UHD ग्राफिक्स |
इसी तरह के अन्य लेख को पढ़ने के लिए गैजट गली की कैटेगरी पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- एचपी का सबसे बढ़िया लैपटॉप कौन-सा है?+एचपी का सबसे बढ़िया लैपटॉप HP Spectre X360 माना जाता है। इसकी पावरफुल परफॉर्मेंस और लंबी बैटरी के कारण इसे अधिक पसंद किया जाता है।
- क्या लंबी बैटरी वाले एचपी लैपटॉप महंगे होते हैं?+जो एचपी लैपटॉप लॉन्ग बैटरी बैकअप के साथ आते हैं उनकी कीमत थोड़ी अधिक हो सकती है क्योंकि इन मॉडल्स में बैटरी पर अधिक ध्यान दिया जाता है।
- एचपी लैपटॉप क्यों लोकप्रिय हैं?+एचपी के लैपटॉप्स पावरफुल परफॉर्मेंस, लंबी बैटरी, बेहतरीन ग्राफिक्स और भरोसेमंद क्वालिटी के कारण अधिक लोकप्रिय हैं।
You May Also Like