₹40,000 से कम के टॉप ब्रांडेड Laptops, जो 512GB SSD के साथ देंगे दमदार परफॉर्मेंस

क्या आप भी ₹40,000 के बजट में 512GB SSD स्टोरेज वाला भरोसेमंद लैपटॉप ढूंढ रहे हैं? तो नीचे दिए गए विकल्पों को देख सकते हैं, जिनमें आपको पावरफुल प्रोसेसर, फुल एचडी डिस्प्ले और एडवांस फीचर्स मिलेंगे।
₹40,000 से कम के 512GB SSD वाले टॉप ब्रांडेड लैपटॉप
₹40,000 से कम के 512GB SSD वाले टॉप ब्रांडेड लैपटॉप

आजकल ज्यादातर लोग 512GB SSD स्टोरेज वाले लैपटॉप को लेना पसंद करते हैं। जाहिर है SSD स्टोरेज की वजह से लैपटॉप बहुत जल्दी बूट होता है, एप्लिकेशन तेजी से खुलते हैं और फाइल ट्रांसफर भी तेज हो जाता है। इसके मुकाबले पुराने HDD स्टोरेज वाले Laptops काफी धीमे होते थे। इसलिए 512GB SSD वाला लैपटॉप अधिक बेहतर विकल्प माना जाता है। तो अगर आप भी ₹40,000 के बजट में 512GB SSD वाला लैपटॉप लेना चाहते हैं, जो पढ़ाई, ऑफिस वर्क, ऑनलाइन मीटिंग और एंटरटेनमेंट में बेहतर प्रदर्शन करें, तो नीचे हमने इस रेंज में मिलने वाले लैपटॉप के 5 विकल्पों की जानकारी दी है। इन लैपटॉप में आपको Intel Core i3, AMD Ryzen 3 और Ryzen 5 जैसे प्रोसेसर मिलते हैं, जो ब्राउजिंग, ऑनलाइन क्लास, वीडियो स्ट्रीमिंग और हल्की मल्टीटास्किंग के लिए काफी अच्छे होते हैं। वहीं इनमें Full HD डिस्प्ले दिया जाता है, जिससे साफ पिक्चर क्वालिटी मिलती है। इसके अलावा इन लैपटॉप में आपको लॉन्ग बैटरी बैकअप, बैकलिट कीबोर्ड, एंटी-ग्लेयर स्क्रीन और डॉल्बी एटमॉस जैसे शानदार फीचर्स भी मिलते हैं। 

ऐसी अधिक जानकारी के लिए आप जागरण स्मार्ट-चॉइस के पेज पर जा सकते हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Dell 15 Thin & Light Laptop

    डेल का यह लैपटॉप 15.6 इंच की स्क्रीन साइज के साथ आता है, जिसमें AMD Ryzen 3 7320U प्रोसेसर दिया गया है, जो लैपटॉप में एक साथ कई टैब खोलने और सामान्य कामों को आसानी से संभालने में सक्षम होता है। इस Dell लैपटॉप में 8GB RAM और 512GB SSD स्टोरेज मिलता है, जिससे सिस्टम तेजी से काम करता है और फाइल्स, डॉक्यूमेंट और ऐप्स के लिए पर्याप्त जगह मिलती है। इसकी Full HD डिस्प्ले साफ पिक्चर क्वालिटी प्रदान करती है। वहीं इसकी स्क्रीन में Comfort View तकनीक भी मिलती है, जो लंबे समय तक काम करते समय आंखों पर पड़ने वाले ब्लू लाइट प्रभाव को कम करने में मदद करती है। इस लैपटॉप में Windows 11 के साथ माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस होम, स्टूडेंट 2024 और माइक्रोसॉफ्ट 365 भी दिया गया है, जिससे डॉक्यूमेंट, एक्सेल और प्रेजेंटेशन बनाना आसान हो जाता है। इस लैपटॉप में आपको सुरक्षा के लिए 12 महीने का McAfee एंटीवायरस प्रोटेक्शन मिलता है, जिससे आपका लैपटॉप मालवेयर और वायरस से सुरक्षित रह सकता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Dell Inspiron
    • स्क्रीन साइज - 15.6 इंच
    • कलर - ब्लैक
    • हार्ड डिस्क - 512GB
    • सीपीयू मॉडल - Ryzen 3
    • रैम - 8GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम
    • विशेष सुविधा - इन-बिल्ट HD WebCam
    • ग्राफिक्स कार्ड - इंटीग्रेटेड

    खूबियां

    • आरामदायक और आसान टाइपिंग के लिए इसमें स्पिल-रेसिस्टेंट कीबोर्ड और न्यूमेरिक कीपैड दिया गया है।
    • इस लैपटॉप में एक्सप्रेस चार्ज सपोर्ट शामिल है, जो बैटरी को जल्दी चार्ज करने में मदद करता है।

    कमी 

    • इस लैपटॉप में फिलहाल अमेजन यूजर्स को कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    01
  • HP 15 Laptop with Anti-Glare Display

    एचपी का यह लैपटॉप 13वीं जनरेशन के Intel Core i3-1315U प्रोसेसर के साथ आता है, जो तेज और बिना रुकावट शानदार परफॉर्मेंस देता है। इसमें 8GB DDR4 RAM और 512GB SSD स्टोरेज मिलता है, जिससे लैपटॉप में एक साथ कई टैब पर काम करना आसान हो जाता है और सिस्टम जल्दी चालू होता है। इस HP Laptop में 15.6-इंच का Full HD एंटी-ग्लेयर माइक्रो-एज डिस्प्ले दिया गया है। माइक्रो-एज डिजाइन स्क्रीन के चारों तरफ पतले बेजल देता है, जिससे देखने का अनुभव बेहतर हो सकता है। वहीं एंटी-ग्लेयर कोटिंग रोशनी की चमक को कम करती है, जिससे आंखों को आराम मिलता है। इसमें Windows 11 के साथ Office 2024 और Microsoft 365 Basic 1 साल के सब्सक्रिप्शन के साथ आता है, जिससे आप इसमें PowerPoint, Excel और Words जैसे ऐप्स पर आसानी से काम कर सकते हैं। इसमें FHD कैमरा और प्राइवेसी शटर भी दिया गया है, जिससे वीडियो कॉलिंग के दौरान बेहतर क्वालिटी मिलती है और कैमरा को जरूरत न होने पर कवर भी किया जा सकता है। अन्य डिवाइस के साथ लैपटॉप को जोड़ने के लिए इसमें मल्टीपल USB और HDMI पोर्ट्स दिए होते हैं और इसी के साथ इसमें Wifi व ब्लूटूथ कनेक्शन सपोर्ट भी मिलता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - HP 15 Laptop
    • स्क्रीन साइज - 15.6 इंच
    • कलर - सिल्वर
    • हार्ड डिस्क - 512GB
    • सीपीयू मॉडल - कोर i3 फैमिली
    • रैम - 8GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम
    • विशेष सुविधा - एंटी-ग्लेयर कोटिंग
    • ग्राफिक्स कार्ड - इंटीग्रेटेड

    खूबियां

    • इस लैपटॉप में बैकलिट कीबोर्ड लगी है, जिससे कम रोशनी में भी आसानी से टाइपिंग की जा सकती है। 
    • इसमें आपको ड्यूल स्पीकर लगा मिलता है, जिससे आप शानदार ऑडियो अनुभव पा सकते हैं।

    कमी 

    • अमेजन यूजर्स को इस लैपटॉप में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • ASUS Vivobook Go 15 Thin & Light Laptop

    आसुस का यह लैपटॉप काफी पतला और हल्का है, जिससे इसे यात्रा के दौरान साथ लेकर जाना आसान होता है। इसमें AMD Ryzen 5 7520U प्रोसेसर दिया गया है, जो मल्टीटास्किंग और ऑफिस कार्यों को आसानी से संभाल सकता है। वहीं इसमें मौजूद AMD Radeon इंटीग्रेटेड ग्राफिक्स वीडियो देखने और हल्के ग्राफिक्स कामों को आसान बनाने में मदद करता है। इसमें 15.6-इंच का Full HD डिस्प्ले दिया गया है, जो साफ विजुअल्स प्रदान करता है। वहीं इस ASUS लैपटॉप में मौजूद 60Hz रिफ्रेश रेट तेज चलने वाली वीडियो को धुंधला होने से बचाता है, जिससे वीडियो और कंटेंट साफ दिखाई देते हैं। इसमें आपको 1 साल का McAfee एंटीवायरस भी मिलता है, जिससे आप अपने लैपटॉप को मालवेयर या वायरस से सुरक्षित रख सकते हैं। इसमें लगा 720p HD वेबकैम वीडियो कॉलिंग के दौरान साफ पिक्चर क्वालिटी देता है। तेज और स्थिर इंटरनेट सपोर्ट के लिए इसमें ASUS WiFi मास्टर तकनीक शामिल है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - ASUS Vivobook Go 15
    • स्क्रीन साइज - 15.6 इंच
    • कलर - सिल्वर
    • हार्ड डिस्क - 512GB
    • सीपीयू मॉडल - Ryzen 5
    • रैम - 8GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम
    • विशेष सुविधा - Military ग्रेड स्टैंडर्ड
    • ग्राफिक्स कार्ड - इंटीग्रेटेड

    खूबियां

    • इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट शामिल है, जिससे आप केवल 49 मिनट में अपने लैपटॉप को 60% तक चार्ज कर सकते हैं।
    • इसमें आपको लंबी बैटरी लाइफ मिलती है, जिससे आपको बार-बार लैपटॉप चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ती है।

    कमी 

    • इस लैपटॉप को लेकर अभी अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
    03
  • acer Aspire Lite Premium Laptop

    यह एक प्रीमियम और हल्का लैपटॉप है, जो पढ़ाई, ऑफिस वर्क और सामान्य उपयोग के लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। इसमें AMD Ryzen 3-5300U प्रोसेसर दिया गया है, जो शानदार परफॉर्मेंस देता है और आपके काम को तेज बनाने में मदद कर सकता है। इसमें 8GB RAM और 512GB SSD स्टोरेज मिलता है, जिससे सिस्टम तेजी से काम करता है और फाइल्स स्टोर करने के लिए आपको पर्याप्त जगह मिलती है। इस acer लैपटॉप में 15.6 इंच का Full HD डिस्प्ले दिया गया है, जिससे वीडियो और कंटेंट साफ और स्पष्ट दिखाई देते हैं। इस लैपटॉप में 180 डिग्री हिंग डिजाइन दिया गया है, जिससे स्क्रीन को पूरी तरह पीछे तक झुकाया जा सकता है। यह फीचर काम करते समय स्क्रीन को अलग-अलग एंगल पर इस्तेमाल करने में मदद करता है। कनेक्टिविटी के लिए इस एसर लैपटॉप में आपको USB, HDMI और ऑडियो जैक जैसे पोर्ट्स मिलते हैं, जिनसे आप अपना टीवी, पेन ड्राइव या हेडफोन आदि जोड़ सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Acer Aspire Lite
    • स्क्रीन साइज - 15.6 इंच
    • कलर - स्टील ग्रे
    • हार्ड डिस्क - 512GB
    • सीपीयू मॉडल - Ryzen 3
    • रैम - 8GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम
    • विशेष सुविधा - पतला और हल्का
    • ग्राफिक्स कार्ड - इंटीग्रेटेड

    खूबियां

    • इसमें ड्यूल माइक्रोफोन लगा होता है, जो नॉइज कैंसलेशन तकनीक के साथ काम करता है, जिससे आवाज साफ सुनाई देती है। 
    • इस एसर लैपटॉप में Nahimic ऑडियो तकनीक शामिल है, जो बेहतर साउंड क्वालिटी प्रदान करती है।

    कमी 

    • इस लैपटॉप को लेकर अभी तक अमेजन यूजर्स ने कोई खास शिकायत नहीं की है।
    04
  • Lenovo IdeaPad 1 Thin and Light Laptop

    लेनोवो का यह लैपटॉप पढ़ाई और बेसिक कामों के लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसमें आपको Intel Core Celeron N4020 प्रोसेसर मिलता है, जो वेब ब्राउजिंग, ऑनलाइन क्लास और डॉक्यूमेंट जैसे कामों को बिना रुकावट तेजी से करने की सुविधा देता है। इसमें 8GB RAM और 512GB SSD स्टोरेज दिया गया है, जिससे सिस्टम तेजी से काम करता है और आपको फाइलें सेव करने के लिए अच्छा-खासा स्टोरेज स्पेस भी मिलता है। इस Lenovo Laptop में 15 इंच की HD डिस्प्ले शामिल है, जिससे आपको बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी मिलती है। विंडोज 11 होम ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले इस लैपटॉप में 1 साल का ADP भी दिया जाता है, जिससे अचानक लैपटॉप में होने वाले नुकसान की स्थिति में आपको कंपनी की तरफ से सुरक्षा मिलती है। इस लैपटॉप में प्राइवेसी शटर भी दिया गया है यानी कैमरा की जरूरत नहीं होने पर आप इस शटर को बंद कर सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Lenovo IdeaPad
    • स्क्रीन साइज - 15 इंच
    • कलर - क्लाउड ग्रे
    • हार्ड डिस्क - 512GB
    • सीपीयू मॉडल - Celeron N4020
    • रैम - 8GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम
    • विशेष सुविधा - एंटी-ग्लेयर गोटिंग
    • ग्राफिक्स कार्ड - इंटीग्रेटेड

    खूबियां

    • इस लेनोवो लैपटॉप में Rapid चार्जर शामिल है, जिससे बैटरी जल्दी चार्ज हो सकती है और लगभग 9 घंटे तक की इसमें बैटरी लाइफ भी आपको मिलती है, जिससे इस लैपटॉप को बार-बार चार्ज नहीं करना पड़ता है।
    • इसमें Dolby Audio सपोर्ट और 2 स्टीरियो स्पीकर्स लगे होते हैं, जिससे आपको 3D साउंड अनुभव मिल सकता है।

    कमी 

    • अमेजन यूजर्स ने अभी तक इस लैपटॉप को लेकर कोई खास शिकायत नहीं की है।
    05

₹40,000 से कम कीमत वाले लैपटॉप के 5 मॉडल्स की तुलना

यहां ₹40,000 से कम कीमत वाले HP, Lenovo, Dell, ASUS और acer लैपटॉप की तुलना हमने की है, ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपके लिए अधिक बेहतर हो सकता है।

मॉडल्स नाम 

स्क्रीन साइज 

प्रोसेसर 

खास फीचर्स

Dell 15  

15.6 इंच FHD डिस्प्ले  

AMD Ryzen 3 7320U   

एंटी-ग्लेयर स्क्रीन, McAfee सिक्योरिटी, स्पिल-रेसिस्टेंट कीबोर्ड

HP 15 fd0572TU  

15.6 इंच FHD माइक्रो-एज  

Intel Core i3-1315U 

बैकलिट कीबोर्ड, FHD कैमरा विद शटर, ड्यूल स्पीकर्स

ASUS Vivobook Go 15  

15.6 इंच FHD 

AMD Ryzen 5 7520U 

WiFi Master तकनीक, 720p वेबकैम, McAfee सिक्योरिटी

Acer Aspire Lite  

15.6 इंच Full HD  

AMD Ryzen 3 5300U  

180° हिंग डिजाइन, Nahimic ऑडियो, नॉइज़ कैंसलेशन माइक्रोफोन

Lenovo IdeaPad 1  

15 इंच HD डिस्प्ले  

Intel Celeron N4020 

Dolby Audio स्पीकर्स, 9 घंटे की बैटरी, प्राइवेसी शटर

इसी तरह के अन्य लेख के लिए गैजट गली की कैटेगरी पर क्लिक करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • ₹40,000 से कम में 512GB SSD वाला लैपटॉप क्या गेमिंग के लिए अच्छा है?
    +
    हां, कुछ मॉडलों में एंट्री-लेवल गेमिंग के लिए पर्याप्त ग्राफिक्स और प्रोसेसर होते हैं, लेकिन भारी गेमिंग के लिए यह पर्याप्त नहीं होगा।
  • 512GB SSD वाले लैपटॉप में कितनी स्टोरेज होती है?
    +
    512GB SSD लगभग 512 गीगाबाइट स्टोरेज प्रदान करता है, जो सामान्य उपयोग और कई सॉफ्टवेयर के लिए पर्याप्त है।
  • 512GB SSD के साथ लैपटॉप खरीदने के क्या फायदे हैं?
    +
    512GB SSD के साथ लैपटॉप बहुत तेजी से बूट होते हैं, ऐप्स जल्दी खुलते हैं और डेटा ट्रांसफर स्पीड भी काफी बेहतर होती है, जिससे समग्र परफॉर्मेंस में सुधार होता है।