मध्यम आकार वाले कमरे में लगाने के लिए एक उपयुक्त विकल्प रहने वाले शियोमी के इस 50 इंच स्मार्ट टीवी में आपको गूगल टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम मिल जाता है। 60 और डीएलजी 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आने वाेल इस स्मार्ट टीवी में डुअल बैंड वाई-फाई, नवीनतम गेमिंग कंसोल, सेट टॉप बॉक्स, ब्लू-रे प्लेयर्स को कनेक्ट करने के लिए 3 HDMI पोर्ट, हार्ड ड्राइव और अन्य USB डिवाइसों को कनेक्ट करने के लिए 2 USB पोर्ट, eARC, ब्लूटूथ, ऑप्टिकल और ईथरनेट जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन दिए गए हैं। 30 वॉट के साउंड आउटपुट के साथ इसमें Dolby Audio की सुविधा भी मिल जाती है। डीटीएस वर्चुअल : X तकनीक की मदद से आप घर में ही 3डी साउंड को अनुभव कर सकते हैं। Xiaomi TV में बिल्ट इन वाई-फाई के साथ गूगल कास्ट दिया गया है, जिसके तहत आप 50 इंच के स्क्रीन साइज पर अब कास्टिंग कर सकते हैं। 2 जीबी रैम और 8 जीबी रोम स्टोरेज के साथ इसमें 4K Dolby Vision भी मिल रहा है जो पिक्चर को साफ तरह से स्क्रीन पर पेश करता है। नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, यूट्यूब, ज़ी5, आदि ओटीटी प्लेटफॉर्म के साथ इसमें गूगल असिस्टेंट ऑपरेशन भी मिल जाता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- आस्पेक्ट रेशियो- 16:9
- कंट्रास्ट रेशियो- 5000:1
- व्यूइंग एंगल- 178 डिग्री
- HDR फॉर्मेट समर्थित- HDR 10
- मोशन एन्हांसमेंट टेक्नोलॉजी- रियलिटी फ्लो MEMC
- पिक्चर क्वालिटी एन्हांसमेंट टेक्नोलॉजी- विविड पिक्चर इंजन 2
- प्रतिक्रिया समय- 7 मिलीसेकंड
- डिस्प्ले बैकलाइट कॉन्फ़िगरेशन- डायरेक्ट-लिट
- डिस्प्ले बैकलाइट सेटिंग- डिमिंग
- वोल्टेज- 240 वोल्ट
- बिजली की खपत- 75 वाट
- ऊर्जा दक्षता विशेषताएँ- स्टैंडबाय स्क्रीन सेवर
खूबियां
- आई कंफर्ट मोड के साथ फिल्ममेकर मोड।
- MEMC की मदद से तेज एक्शन सीन भी साफ दिखते हैं।
- बेहतर प्रदर्शन के लिए A55 प्रोसेसर।
- 120 हर्टज गेम बोस्टर।
- Xiaomi TV+ की मदद से मूवी, शो और न्यूज के लिए फ्री लाइव चैनल।
- DCI P3 वाइड कलर गैमेट के साथ 1.07 बिलियन कलर।
- ज्यादा चमक और हर फ्रेम में कंट्रास्ट के लिए HDR 10।
- पैचवॉल की सुविधा।
कमी
- परफॉर्मेंस, लैग और डिस्प्ले को लेकर अमेजन पर ग्राहकों ने शिकायत की है।
इस मॉडल की असली कीमत अमेजन पर ₹44,999 है, लेकिन GST सेविंग्स के साथ डील्स के तहत ये आपको ₹29,499 में मिलेगा। (लेख लिखते वक्त जो कीमत थी।)