इस 55 इंच के स्क्रीन साइज वाले टीवी में आपको गूगल असिस्टेंट की सुविधा के साथ स्क्रीन मिररिंग के लिए भी DLNA, क्रोमकास्ट, मिराकास्ट और एयरप्ले जैसी सुविधाएं मिल जाती हैं, जिसके तहत आप एंड्राइड और एप्पल दोनों ही डिवाइस के कंटेंट को टीवी पर कास्ट कर सकते हैं। 60 हर्टज के रिफ्रेश रेट, एलईडी डिस्प्ले और 4K अल्ट्रा एचडी रिज़ॉल्यूशन के साथ तो बढ़िया पिक्चर क्वालिटी मिलती ही है संग में 178 डिग्री वाइड व्यूइंग एंगल, वाइड कलर गैमट, डायनामिक बैकलाइट नियंत्रण जैसी सुविधाएं टीवी देखने के अनुभव को और बेहतर करती हैं। गेमिंग के लिए इसमें VRR, ऑटो लो लेटेंसी मोड दिया गया है। इसके साथ ही MEMC तकनीक की मदद से फास्ट एक्शन वाले सीन भी साफ दिखते हैं। गेमिंग के दौरान साफ पिक्चर के लिए इसमें HDR 10 और HLG जैसी खासियतें दी गई हैं। वहीं कंटेंट को अपनी पसंद में देखने के लिए इस 4K टीवी में डायनामिक, स्टैंडर्ड, स्पोर्ट्स, पीसी/गेम, एनर्जी सेविंग, सिनेमा और फिल्म मेकर मोड जैसे पिक्चर मोड भी देखने को मिल जाते हैं। पिक्चर की बात कर लेने के बाद अब अगर साउंड पर गौर करें तो इसमें 24W स्पीकर आउटपुट, DTS वर्चुअल X के साथ डॉल्बी डिजिटल और ऑडियो इक्वलाइज़र भी दिया गया है। वहीं कंटेंट को अपनी पसंद की आवाज में सुनने के लिए आपको स्टैंडर्ड, थिएटर, स्पोर्ट्स, म्यूज़िक, स्पीच, लेट नाइट जैसे साउंड मोड के साथ डॉल्बी डिजिटल तकनीक भी मिल जाती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- आस्पेक्ट रेशियो- 16:9
- कंट्रास्ट रेशियो- 5000:1
- व्यूइंग एंगल- 178 डिग्री
- अधिकतम डिस्प्ले ब्राइटनेस- 300 निट
- स्क्रीन फ़िनिश टाइप- फ़्लैट
- एचडीआर फ़ॉर्मेट समर्थित- डॉल्बी विज़न, एचडीआर 10, एचएलजी
- मोशन एन्हांसमेंट टेक्नोलॉजी- एमईएमसी
- पिक्चर क्वालिटी एन्हांसमेंट टेक्नोलॉजी- डॉल्बी विज़न, डॉल्बी विज़न | एचडीआर 10 | एचएलजी | 8 बिट+FRC, HDR 10, HLG, MEMC
- प्रतिक्रिया समय- 9.5 मिलीसेकंड
- डिस्प्ले बैकलाइट कॉन्फ़िगरेशन- डायरेक्ट-लिट
- डिस्प्ले बैकलाइट तकनीक- LED
- वोल्टेज- 240 वोल्ट
- वाट क्षमता- 110 वाट
- बिजली की खपत- 110 वाट
- ऊर्जा दक्षता- ऑटो टाइमर
- वोल्टेज- 240 वोल्ट
- वाट क्षमता- 110 वाट
- बिजली की खपत- 110 वाट
- ऊर्जा दक्षता- ऑटो टाइमर
- ऑडियो आउटपुट मोड- सराउंड
खूबियां
- गूगल होम के साथ काम करता है।
- वाई-फाई, एचडीएमआई, ब्लूटूथ और यूएसबी प्लेयर जैसे कनेक्टिविटी विकल्प।
- वॉइस रिमोट कंट्रोल के साथ आवाज से फंक्शन को नियंत्रित कर सकते हैं।
- AI स्पोर्ट अलर्ट के साथ गेम मोड प्लस।
- एडेप्टिव लाइट सेंसर और स्मूद मोशन।
कमी
- अमेजन पर कुछ ग्राहकों का कहना है कि इसका लैग और कलर क्वालिटी बढ़िया नहीं है।