₹40,000 से कम में Amazon पर देखें ये दमदार Laptops, जिनमें HP, Lenovo और ASUS जैसे टॉप रेटेड विकल्प हैं शामिल

₹40,000 से कम में Amazon पर बेस्ट लैपटॉप तलाश रहे हैं? तो यहां इस रेंज में मिलने वाले 5 टॉप रेटेड लैपटॉप्स के बारे में बताया गया है, जिन्हें आप अपने बजट व जरूरत के हिसाब से चुन सकते हैं।
अमेजन पर उपलब्ध ₹40,000 से कम के टॉप रेटेड लैपटॉप्स
अमेजन पर उपलब्ध ₹40,000 से कम के टॉप रेटेड लैपटॉप्स

नया लैपटॉप लेना चाहते हैं, लेकिन बजट केवल ₹40,000 का है? तो अमेजन पर आपको इस रेंज में टॉप रेटेड लैपटॉप आसानी से मिल जाएंगे। यहां बताए गए HP, Lenovo, Dell, ASUS और Primebook लैपटॉप छात्रों से लेकर प्रोफेशनल्स तक हर किसी के लिए उपयुक्त हो सकते हैं। इनका हल्का वजन और पतला डिजाइन इन्हें आसानी से स्कूल, कॉलेज या ऑफिस लेकर जाने योग्य बनाता है। वहीं फीचर्स की बात करें, तो ये टॉप रेटेड Laptops लॉन्ग बैटरी बैकअप के साथ आते हैं जिससे इन्हें बार-बार चार्ज करने का झंझट नहीं रहता है। वहीं इनमें से कुछ लैपटॉप AI पावर्ड है, जो आपके काम को अधिक आसान बनाने में मदद करते हैं। इसके अलावा इन लैपटॉप्स में आपको बैकलिट कीबोर्ड, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, एचडी ऑडियो और एंटी ग्लेयर कोटिंग जैसी सुविधाएं मिलती हैं। आइए नीचे इन लैपटॉप्स के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यहां जिन टॉप रेटेड लैपटॉप्स के विकल्प दिए गए हैं अभी उनकी कीमत फिलहाल अमेजन पर ₹40,000 रुपये से कम है। भविष्य में इन कीमतों में बदलाव हो सकता है। इसलिए प्रोडक्ट लेने से पहले लेटेस्ट प्राइस डिटेल जरूर चेक करें।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Lenovo IdeaPad Slim 3 Thin and Light Laptop

    लेनोवो का यह लैपटॉप आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकता है। इसमें आपको Ryzen 3 7320U प्रोसेसर शामिल मिलता है, जो मल्टीटास्किंग जैसे कामों को करने में आसानी देता है। विंडोज 11 होम ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाला यह Lenovo Laptop आसान इंटरफेस के साथ आता है, जिससे लैपटॉप का इस्तेमाल अधिक आसान हो जाता है। इस 15.6 इंच स्क्रीन साइज वाले लैपटॉप की डिस्प्ले में TUV लो ब्लू लाइट लगी होती है, जिससे लंबे समय तक लैपटॉप पर काम करने के बाद भी आंखों पर दबाव कम पड़ता है। वहीं इसकी FHD डिस्प्ले क्लियर, शार्प और डिटेल पिक्चर क्वालिटी प्रदान करती है। इस लैपटॉप की सबसे खास बात है कि यह पतला और हल्का होता है जिस कारण इसे कैरी करना बहुत आसान होता है। आप इसे आसानी से ऑफिस या कॉलेज लेकर जा सकते हैं। इसमें 250 निट्स ब्राइटनेस शामिल होती है, जो स्क्रीन पर डार्क एरिया को भी साफ दिखाती है। वहीं तेज रोशनी में भी स्क्रीन क्लियर दिखती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - IdeaPad Slim 3
    • स्क्रीन साइज - 15.6 इंच
    • कलर - ग्रे
    • सीपीयू मॉडल - Ryzen 3
    • हार्ड डिस्क - 512GB
    • विशेष सुविधा - एंटी-ग्लेयर कोटिंग
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम
    • वारंटी - 1 साल की वारंटी

    खूबियां

    • लेनोवो के इस लैपटॉप में 47Wh की बैटरी लाइफ शामिल होती है, जिससे आपको इसमें 11 घंटे का बैटरी बैकअप मिलता है।
    • इस लैपटॉप में Wifi-6 कनेक्टिविटी सपोर्ट मिलता है, जो फास्ट इंटरनेट कनेक्शन देता है, जिससे आप बिना रुकावट अपना सभी काम कर सकते हैं।

    कमी 

    • यूजर्स ने इस लैपटॉप को लेकर अभी कोई शिकायत नहीं की है।
    01
  • Primebook 2 Neo 2025 (New Launch) Thin & Light Laptop

    यह एक बेहद किफायती लैपटॉप है जो छात्रों के लिए शानदार विकल्प हो सकता है। फीचर्स की बात करें, तो इस प्राइमबुक लैपटॉप में आपको MediaTek Helio G99 प्रोसेसर शामिल मिलता है, जिससे इसमें मल्टीटास्किंग कामों को करना आसान होता है। यह लैपटॉप एंड्रॉयड 15 पर PrimeOS 3.0 पर चलता है, जिससे इस लैपटॉप का इंटरफेस बेहद आसान हो जाता है और इसमें लाखों ऐप्स का सपोर्ट भी मिलता है, जो इसे छात्रों के लिए बेहद उपयोगी बनाता है। यह 11.6 इंच स्क्रीन साइज में आता है, जिसकी डिस्प्ले IPS एचडी रेजॉल्यूशन के साथ काम करती है। इससे आपको इमेज और वीडियो बेहद क्लियर, शार्प और डिटेल नजर आते हैं। इस Primebook में आपको 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलता है, जिससे ऐप और सॉफ्टवेयर लोडिंग तेज होती है और फाइलें जल्दी खुलती हैं। इस लैपटॉप का कॉम्पैक्ट साइज इसे अधिक पसंदीदा बनाता है, क्योंकि इसे बैग मे रखकर कैरी करना आसान होता है। कनेक्टिविटी की बात करें, तो इस प्राइमबुक लैपटॉप में आपको टाइप-C, USB और माइक्रो SD कार्ड पोर्ट्स मिलते हैं, जिनकी मदद से आप लैपटॉप को अन्य डिवाइस के साथ जोड़ सकते हैं। वहीं तेज इंटरनेट और स्टेबल कनेक्शन के लिए इसमें Wifi और ब्लूटूथ सपोर्ट भी मिलता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Primebook 2 Neo 2025
    • स्क्रीन साइज - 11.6 इंच
    • कलर - ग्रे
    • हार्ड डिस्क - 128GB
    • सीपीयू मॉडल - MediaTek Helio
    • रैम - 6GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - PrimeOS 3.0
    • विशेष सुविधा - मेमोरी कार्ड स्लॉट

    खूबियां

    • इस प्राइमबुक लैपटॉप में इन-बिल्ट AI फीचर बोता है, जिससे आप अपने काम को अधिक स्मार्ट और आसान तरह से पूरा कर सकते हैं।
    • इस लैपटॉप में आपको 128GB SSD को जरूरत पड़ने पर अपग्रेड भी कर सकते हैं।

    कमी 

    • अभी तक यूजर्स को इस लैपटॉप में कोई कमी देखने को नहीं मिली है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • HP 255 G10 Laptop for Home or Work

    एचपी का यह लैपटॉप आपके लिए शानदार विकल्प हो सकता है। इसमें 15.6 इंच की स्क्रीन शामिल होती है, जो LED बैकलिट डिस्प्ले के साथ आती है। इससे आपको बेहद शार्प और क्लियर विजुअल्स प्राप्त होते हैं। बैटरी बैकअप की बात करें, तो यह HP का यह Laptop लॉन्ग बैटरी लाइफ के साथ आता है जिससे एक बार चार्ज करने पर इसको पूरा दिन इस्तेमाल कर सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इस लैपटॉप में आपको 1x USB-C, 1x HDMI, 2x USB-A और हेडफोन जैक जैसे पोर्ट्स इन-बिल्ट मिलते हैं, जिनकी मदद से आप लैपटॉप को अन्य डिवाइस जैसे - टीवी, स्पीकर, डेडफोन आदि से जोड़ सकते हैं। विंडोज 11 होम ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाला यह लैपटॉप यूजर-फ्रेंडली इंटरफेस देता है, जिससे लैपटॉप का इस्तेमाल करना बहुत आसान हो जाता है। वहीं इसमें मौजूद Wifi 6 सपोर्ट तेज और स्थिर कनेक्शन सपोर्ट देता है, जिससे आप बिना रुकावट अपना काम कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - G10
    • स्क्रीन साइज - 15.6 इंच
    • कलर - सिल्वर
    • हार्ड डिस्क - 512GB
    • सीपीयू मॉडल - Ryzen 3
    • रैम - 16GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - DOS
    • विशेष सुविधा - एचडी ऑडियो
    • वारंटी - 1 साल की वारंटी

    खूबियां

    • इस एचपी लैपटॉप में न्यूमेरिक कीबोर्ड लगा होता है, जिससे टाइपिंग करना अधिक आसान हो जाता है।
    • इसकी ऑडियो क्वालिटी काफी बढ़िया होती है, क्योंकि इसमें एचडी ऑडियो सपोर्ट मिलता है, जो क्लियर व बैलेंस्ड साउंड प्रदान करता है।

    कमी 

    • इस लैपटॉप को लेकर अभी तक यूजर्स ने कोई शिकायत नहीं की है।
    03
  • ASUS Vivobook Go 15 Thin & Light Laptop

    आसूस का यह लैपटॉप काफी हल्का और पतला होता है, जिससे इससे कैरी करना बहुत आसान होता है। इसमें आपको 15.6 इंच की फुल एचडी वाइड स्क्रीन मिलती है, जिससे लंबे समय तक इस पर काम करने के बाद भी आंखों पर दबाव नहीं पड़ता। इसमें मौजूद Ryzen 3 7320 प्रोसेसर लैपटॉप को तेज और स्मूद बनाता है, जिससे आप आसानी से इसमें अपने सभी काम कर सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इस लैपटॉप में आपको USB 2.0, USB 3.2 Gen 1, USB-C 3.2 Gen 1, HDMI, ऑडियो कॉम्बो जैक जैसे पोर्ट्स इन-बिल्ट मिलते हैं, जिससे आप लैपटॉप को अन्य डिवाइस के साथ जोड़ सकते हैं। इस ASUS के Laptop में शामिल 8GB रैम और 512GB SSD लैपटॉप की स्पीड और स्टोरेज को बढ़ाने में मदद करता है। इसका फायदा यह होता है कि आपको एप्लिकेशन और फाइल्स को जल्दी लोड करने में आसानी होती है। इस लैपटॉप की खास बात यह है कि इसमें आपको 180 डिग्री वाइड व्यूइंग एंगल की सुविधा मिलती है, जिससे आप लैपटॉप को आसानी से आधा खोल सकते हैं। यह विंडोज 11 होम ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाला लैपटॉप है, जो यूजर-फ्रेंडली इंटरफेस देता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Vivobook Go 15
    • स्क्रीन साइज - 15.6 इंच
    • कलर - सिल्वर
    • सीपीयू मॉडल - Ryzen 3
    • हार्ड डिस्क - 512GB
    • रैम - 8GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम
    • विशेष सुविधा - एंटी ग्लेयिर डिस्प्ले
    • वारंटी - 1 साल की वारंटी

    खूबियां

    • इस आसूस लैपटॉप में आपको फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जो केवल 49 मिनट में लैपटॉप को 60% तक चार्ज कर देता है। 
    • यह लैपटॉप MaAfee एंटी-वायरस के 1 साल सब्सक्रिप्शन के साथ आता है, जो आपके लैपटॉप को मैलवेयर और वायरस से बचाता है।

    कमी 

    • इस लैपटॉप में अभी तक यूजर्स को कोई खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    04
  • Dell 14 AI Powered Laptop

    डेल का यह लैपटॉप AI पावर्ड है, जो आपके काम करने के तरीके को अधिक आसान बनाने में मदद करता है। जैसे - वीडियो कॉल क्वालिटी को अपने आप बेहतर बनाना, ऑटो नॉइज कैंसिलेशन करना और AI टूल्स को अधिक तेज और स्मूद बनाना। वहीं सबसे खास बात यह है कि इस दौरान बैटरी की खपत भी कम होती है, जिससे लैपटॉप बिना बार-बार चार्जिंग की टेंशन लिए लंबे समय तक चलता है। इस Dell Laptop में 14 इंच की स्क्रीन लगी होती है, जो FHD+ AG डिस्प्ले के साथ आता है, जिससे आपको बेहद क्लियर और शार्प विजुअल्स प्राप्त होते हैं। इसमें आपको 16GB रैम और 512GB SSD स्टोरेज मिलता है, जिससे भारी ऐप्स व सॉफ्टवेयर को जल्दी लोड करने में मदद मिलती है। इस लैपटॉप की सबसे खास बात यह है कि इसमें फिंगरप्रिंट रीडर की सुविधा मिलती है, जिसकी मदद से आप केवल अपनी उंगलियों से लैपटॉप को लॉक और अनलॉक कर सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें मल्टीपल पोर्ट्स के साथ-साथ Wifi और ब्लूटूथ कनेक्शन सपोर्ट भी मिलता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - DB14255
    • स्क्रीन साइज - 14 इंच
    • कलर - आइस ब्लू
    • हार्ड डिस्क - 512GB
    • सीपीयू मॉडल - Ryzen 5
    • रैम - 16GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम
    • विशेष सुविधा - बैकलिट कीबोर्ड 
    • वारंटी - 1 साल की वारंटी

    खूबियां

    • इस लैपटॉप में बैकलिट कीबोर्ड शामिल होती है, जो आपको कम रोशनी में भी बेहतर टाइपिंग की सुविधा देता है।
    • इस डेल लैपटॉप में आपको कंफर्ट व्यू सपोर्ट मिलता है, जो लंबे समय तक लैपटॉप पर काम करने के कारण आंखों पर पड़ने वाले दबाव को कम करती है। 

    कमी 

    • अभी तक यूजर्स ने इस लैपटॉप को लेकर कोई खास शिकायत नहीं की है।
    05

₹40,000 की रेंज वाले लैपटॉप्स के 5 मॉडल्स की तुलना

यहां हमने एचपी, लेनोवो, आसूस, डेल और प्राइमबुक ब्रांड के 5 Laptops की तुलना की है, ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमे से कौन-सा विकल्प आपकी जरूरत व बजट अनुसार आपके लिए ज्यादा अच्छा हो सकता है। 

मॉडल नाम 

स्क्रीन साइज 

प्रोसेसर 

विशेष सुविधा 

Lenovo IdeaPad Slim 3   

15.6 इंच  

Ryzen 3 7320U  

पतला और हल्का, विंडोज 11 होम, ऑफिस होम 2024 

Primebook 2 Neo 2025 (New Launch)  

11.6 इंच  

MediaTek Helio G99  

अपग्रेड SSD, एंड्रॉयड 15, इन-बिल्ट AI

HP 255 G10 Laptop  

15.6 इंच 

Ryzen 3 7335U 

लॉन्ग बैटरी बैकअप, एचडी ऑडियो, न्यूमेरिक कीबोर्ड

ASUS Vivobook Go 15  

15.6 इंच  

AMD Ryzen 3 7320U  

पतला और हल्का, एंटी ग्लेयर डिस्प्ले

Dell 14 Laptop

14 इंच 

AMD Ryzen AI R5-340  

FHD+ डिस्प्ले, 300 Nits IPS, बैकलिट कीबोर्ड, AI पावर्ड लैपटॉप

इसी तरह के अन्य लेख को पढ़ने के लिए गैजट गली की कैटेगरी पर क्लिक करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • ₹40,000 की रेंज में किस ब्रांड के लैपटॉप मिलते हैं?
    +
    ₹40,000 की रेंज में आपको एचपी, लेनोवो, आसूस, डेल और एसर व प्राइमबुक जैसे ब्रांड के लैपटॉप आसानी से मिल जाते हैं।
  • बेस्ट लैपटॉप कैसे चुनें?
    +
    अगर आप अपने लिए बेस्ट लैपटॉप चुनना चाहते हैं, तो पहले आपको यह पता होना चाहिए कि आपको लैपटॉप की जरूरत क्यों है? इसलिए पहले अपनी जरूरत का पता कीजिए और उसी अनुसार लैपटॉप का मॉडल चुनें।
  • क्या ₹40,000 से कम कीमत वाले लैपटॉप में गेमिंग की जा सकती है?
    +
    हां, बिल्कुल की जा सकती है लेकिन इसमें आप प्रोफेशनल लेवल हाई एंड गेमिंग नहीं कर सकते हैं। ये हल्की गेमिंग के लिए सही होते हैं।