शाओमी टीवी को अक्सर उनकी बेहतरीन कीमतों के लिए अच्छा माना जाता है। ये बजट-फ्रेंडली कीमतों पर QLED डिस्प्ले, 4K रिजॉल्यूशन, डॉल्बी विजन/ऑडियो और स्मार्ट Google/PatchWall इंटरफेस जैसे फीचर्स देते हैं, जो उन्हें उन यूजर्स के लिए बेहतरीन बनाते हैं। इनमें 32, 43 जैसे मीडियम स्क्रीन साइज से लेकर 55 और 65 इंच वाले बड़े मॉडल्स भी मिल जाते हैं, जिन्हें अपने कमरे के अनुसार चुना जा सकता है। वहीं, Xiaomi ब्रांड के Smart TV गूगल और फायर टीवी दो अलग-अलग ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं, जिनमें दोनों ही स्मार्ट सर्विस और ऐप्स तक आसान पहुंच प्रदान करते हैं। किफायती कीमतों में जबरदस्त पिक्चर और साउंड क्वालिटी के साथ विभिन्न स्मार्ट फीचर्स से लैस इन टीवी के अमेजन पर सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल्स आप नीचे देख सकते हैं-
अमेजन पर धड़ा-धड़ बिकने वाले Xiaomi Smart TV के बेस्ट मॉडल्स पर आप भी डालें नजर

जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।
Xiaomi 80 cm (32 inches) G QLED Series Smart TV
यह शाओमी स्मार्ट टीवी 32 इंच स्क्रीन साइज में आता है, जिसे एक छोटे कमरे में लगाकर बेहतरीन अनुभव पाया जा सकता है। इसका HD रेडी रिजॉल्यूशन और 60 Hz रीफ्रेश रेट पिक्चर की क्वालिटी के साथ उसकी गति को भी बेहतर बनाता है, जिससे साफ और स्मूद प्रदर्शन मिल सकता है। इस 32 इंच टीवी वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए डुअल बैंड WiFi और ब्लूटूथ के साथ ही विभिन्न उपकरणों को आसानी से कनेक्ट करने के लिए 2 HDMI, 2 USB पोर्ट्स, ईथर्नेट और ARC इनपुट भी दिया गया है। इसमें 20 वॉट आउटपुट वाला शक्तिशाली साउंड मिलता है और साथ ही इसकी Dolby Audio टेक्नोलॉजी कमरे में थिएटर जैसी बेहतरीन आवाज दे सकती है। इसके DTS - X और DTS Virtual : X के साथ आपको कमरे में चारों तरफ समान, तेज और संतुलित साउंड मिल सकता है। यह HDR 10 और HLG सपोर्ट के जरिए बेहतरीन चमक, रंग और कंट्रास्ट वाले विजुअल्स प्रदान करता है, जिससे आपको एकदम असली जैसी दिखने वाली पिक्चर मिल सकती हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- स्क्रीन साइज- 32 इंच
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी- QLED
- रिजॉल्यूशन- 720p
- रीफ्रेश रेट- 60 Hz
- स्पेशल फीचर- आई कंफर्ट मोड
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ईथर्नेट, HDMI, USB, Wi-Fi
- सपोर्टेड इंटरनेट सर्विस- जियोसिनेमा, हॉटस्टार, नेटफ्लिक्स, पैचवॉल, प्राइम वीडियो, सोनीलिव, यूट्यूब, ज़ी5
- व्यूइंग एंगल- 178 डिग्री
- रिस्पॉन्स टाइम- 6.5 मिलीसेकेंड्स
खूबियां
- क्वांटम डॉट टेक्नोलॉजी के साथ यह टीवी देखने के शानदार अनुभव के लिए बेहतरीन कंट्रास्ट, जबरदस्त ब्राइटनेस और वाइब्रेंट रंग देता है।
- यह टीवी गहरे, विविड विजुअल्स के लिए 16.7M रंगों के साथ सिनेमा-ग्रेड DCI-P3 वाइड कलर गैमट प्रदान करता है।
- विविड पिक्चर इंजन शानदार क्लैरिटी और बेहतर इमेज के लिए हर फ्रेम को फाइन-ट्यून करता है।
- 20 वॉट स्पीकर, डॉल्बी ऑडियो और DTS:X के साथ साफ और गहरे बेस वाला साउंड मिल सकता है।
कमी
- कुछ ग्राहक टीवी के रीस्टार्ट होने के तरीके में कई समस्याओं की शिकायत करते हैं।
01Xiaomi 138 cm (55 inch) FX Pro QLED Ultra HD 4K Smart Fire TV
55 इंच स्क्रीन साइज वाले इस शाओमी टीवी को आप अपने मीडियम आकार वाले कमरे में मनोरंजन के लिए लगा सकते हैं। यह 4K अल्ट्रा एचडी रिजॉल्यूशन और 60Hz रीफ्रेश रेट के साथ आपको बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी वाला स्मूद प्रदर्शन दे सकता है। इसमें डॉल्बी ऑडियो से लैस 34 वॉट का स्पीकर मिलता है, जिसमें DTS-X के साथ साफ ऑडियो और बेस से भरे साउंड का मजा लिया जा सकता है। इस स्मार्ट टीवी में आसान और सुविधाजनक कनेक्टिविटी के लिए 3 HDMI और 2 USB पोर्ट्स के साथ ही बिल्ट-इन WiFi व ब्लूटूथ सिस्टम भी दिया गया है। इसका रिएलिटी फ्लो MEMC फीचर स्क्रीन पर तेज स्पीड या फिर एक्शन सीन को धुंधला होने से बचाता है और स्पष्ट चित्र प्रदान करता है। वहीं, इसका विविड पिक्चर इंजन शानदार पिक्चर क्वालिटी देने के लिए हर फ्रेम को फाइन ट्यून करने का काम करता है। इसमें जबरदस्त रंग और चमक के साथ बेहतरीन कंट्रास्ट वाले चित्रों का मजा लेने के लिए HDR10 और HLG सपोर्ट भी दिया गया है।
स्पेसिफिकेशन्स
- स्क्रीन साइज- 55 इंच
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी- QLED
- रिजॉल्यूशन- 4K
- रीफ्रेश रेट- 60 Hz
- स्पेशल फीचर- बेजल-लेस डिजाइन, बिल्ट-इन स्पीकर, क्रोमकास्ट
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ईथर्नेट, HDMI, USB, Wi-Fi
- ऐस्पैक्ट रैशियो- 16:9
- व्यूइंग एंगल- 178 डिग्री
- रिस्पॉन्स टाइम- 6.5 मिलीसेकेंड्स
खूबियां
- फिल्ममेकर मोड फिल्मों को बिना किसी छेड़छाड़ के एकदम असली जैसे पिक्चर क्वालिटी में दिखा सकता है।
- ऐलेक्सा वॉइस सर्च रिमोट के साथ टीवी फंक्शन को सिर्फ बोलकर ही कमांड दी जा सकती है।
- फायर टीवी लाइव टीवी और Netflix, Prime Video, Disney+ Hotstar जैसे ऐप्स को एक ही होम स्क्रीन पर एक साथ लाता है।
- 120Hz गेम बूस्टर स्मूद मोशन, कम लेटेंसी और रिस्पॉन्सिव गेमप्ले के लिए रिफ्रेश रेट को दोगुना कर देता है।
कमी
- कुछ ग्राहकों को टीवी इंस्टॉलेशन से जुड़ी समस्या आई है।
02Redmi Xiaomi 80 cm (32 inches) F Series HD Ready Smart LED Fire TV
एचडी रेडी रिजॉल्यूशन वाले इस 32 इंच शाओमी स्मार्ट टीवी के साथ आप बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी के साथ फिल्में देखने का अनुभव पा सकते हैं। इसमें डॉल्बी ऑडियो, DTS Virtual: X और DTS-HD से लैस 20 वॉट आउटपुट वाला स्पीकर मिलता है, जो किसी भी प्रकार का कंटेंट देखते वक्त आपको बेहतरीन साउंड का अनुभव दे सकता है। यह मेटल बेजल-लेस स्क्रीन के साथ आता है, जिससे आपको पूरी डिस्प्ले पर विजुअल्स देखने को मिलते हैं। वहीं, इसमें मिलने वाला विविड पिक्चर इंजन विजुअल्स के हर एक फ्रेम को बेहतर बनाते हुए देखने का शानदार अनुभव दे सकता है। इस Xiaomi TV का 60Hz रीफ्रेश रेट, एचडी रेडी रिजॉल्यूशन के साथ बेहतर गति और स्पष्टता वाले विजुअल्स प्रदर्शित करता है, जिससे आपको चित्रों के धुंधले पड़ने या अटकने की परेशानी नहीं होगी। यह फोन के कंटेंट को टीवी स्क्रीन पर कास्ट करने के लिए एयरप्ले और मिराकास्ट डिस्प्ले मिररिंग फीचर के साथ आता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- स्क्रीन साइज- 32 इंच
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी- LED
- रिजॉल्यूशन- 768p
- रीफ्रेश रेट- 60 Hz
- स्पेशल फीचर- Fire OS 7, ऐप स्टोर, ऐलेक्सा के साथ वॉइस रिमोट
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ईथर्नेट, HDMI, USB, Wi-Fi
- ऐस्पैक्ट रैशियो- 1.77:1
- व्यूइंग एंगल- 178 डिग्री
- स्क्रीन फिनिश टाइप- फ्लैट
खूबियां
- बिल्ट-इन फायर टीवी के साथ स्ट्रीमिंग ऐप्स से लेकर लाइव टीवी तक का एक्सेस एक ही जगह पा सकते हैं।
- टीवी को बोलकर आसानी से कमांड देने के लिए रिमोट में डेडिकेटेड ऐलेक्सा वॉइस बटन दिया गया है।
- 64-बिट क्वाड कोर प्रोसेसर, 1GB रैम और 8GB स्टोरेज के साथ तेज, स्मूद और शक्तिशाली प्रदर्शन मिल सकता है।
- सुविधाजनक कनेक्टिविटी के लिए इसमें HDMI, USB, AV, ऐंटेना और ईथर्नेट पोर्ट्स दिए गए हैं।
कमी
- कुछ ग्राहकों को इंस्टॉलेशन प्रक्रिया में समस्या आई है।
03Xiaomi 108 cm (43 inch) X Ultra HD 4K Smart Google LED TV
इस 43 इंच वाले शाओमी स्मार्ट टीवी में 4K डॉल्बी विजन वाला डिस्प्ले मिलता है, जिसपर शानदार क्वालिटी, गति और चमक वाले विजुअल्स का मजा लिया जा सकता है। यह HDR10 और HLG सपोर्ट के साथ विजुअल्स को बेहतर चमक, रंग और कंट्रास्ट के साथ पेश करता है, ताकी आपको क्वालिटी से समझौता ना करना पड़े। इसका रिएलिटी फ्लो MEMC फंक्शन विजुअल्स की गति को धीमा किए बिना उन्हें बेहतर स्पष्टता के साथ प्रदर्शित करता है, जिससे आप हर एक सीन का भरपूर आनंद उठा सकते हैं। इस 43 इंच स्मार्ट टीवी के विविड पिक्चर इंजन 2 के साथ आपको असली जैसे दिखने वाले विजुअल्स मिलते हैं और साथ ही वाइड कलर गैमट हर सीन को बेहतरीन रंगों के साथ डिलीवर करता है। यह 30 वॉट स्पीकर के साथ आता है, जिसमें थिएटर जैसे साउंड का मजा लेने के लिए DTS - X के साथ ही डॉल्बी ऑडियो टेक्नोलॉजी भी दी गई है। इसमें बिल्ट-इन गूगल कास्ट का फीचर मिलता है, जिसकी मदद से आप अपने फोन के फोटो, वीडियो और अन्य कंटेंट को सीधा टीवी स्क्रीन पर देख सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- स्क्रीन साइज- 43 इंच
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी- LED
- रिजॉल्यूशन- 4K
- रीफ्रेश रेट- 60 Hz
- स्पेशल फीचर- फिल्ममेकर मोड, MEMC, आई कम्फर्ट मोड
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ईथर्नेट, HDMI, USB, Wi-Fi
- ऐस्पैक्ट रैशियो- 16:9
- कंट्रास्ट रैशियो- 5000:1
- व्यूइंग एंगल- 178 डिग्री
खूबियां
- 1.07 बिलियन रंग और DCI-P3 गैमट गहरे, चमकदार और असली जैसे दिखने वाले इमेज प्रदान करते हैं।
- फिल्ममेकर मोड के साथ आपको फिल्में देखने पर थिएटर जैसा सिनेमैटिक अनुभव मिल सकता है।
- इसका आई केयर मोड ब्लू लाइट के प्रभाव को कम करके आंखों पर पड़ने वाले ज़ोर से बचाता है।
- गेम मोड में 120Hz तक रीफ्रेश रेट के साथ स्मूथ, लो-लैग गेमप्ले का अनुभव पाया जा सकता है।
कमी
- कुछ अमेजन ग्राहक इसके प्रदर्शन से खुश नहीं हैं।
04Xiaomi Smart TV X Pro QLED Series 65 (165 cm)
शाओमी ब्रांड के इस 65 इंच स्मार्ट टीवी की बड़ी स्क्रीन आपको घर बैठे थिएटर में फिल्में देखने वाला अनुभव दे सकता है। यह QLED डिस्प्ले के साथ आता है, जिसका 4K अल्ट्रा एचडी रिजॉल्यूशन आपको शानदार क्वालिटी वाले विजुअल्स दे सकता है। इसमें 60 Hz के बेस रीफ्रेश रेट के साथ ही गेम मोड में 120Hz तक का रीफ्रेश रेट मिलता है, जिसके साथ आप बिना रूकावट वाले बेहतरीन गेमिंग सेशन का मजा ले सकते हैं। इसका डॉल्बी विजन, HDR 10+ और HLG सपोर्ट विजुअल्स को अधिक गहरा, डिटेल्ड, चमकदार और रंगीन बनाता है। यह रिएलिटी फ्लो MEMC के जरिए चित्रों को धुंधला नहीं होने देता है और साथ ही वाइड कलर गैमेट चित्रों को उनके असली रंगों में प्रदर्शित करता है। इस 65 इंच टीवी में गूगल असिस्टेंट ऑपरेशन की सुविधा दी गई है, जिसकी मदद से टीवी फंक्शन को बोलकर कमांड देते हुए उन्हें आसानी से नियंत्रित कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- स्क्रीन साइज- 65 इंच
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी- QLED
- रिजॉल्यूशन- 4K
- रीफ्रेश रेट- 120 Hz
- स्पेशल फीचर- क्रोमकास्ट, आई कम्फर्ट मोड, गेम मोड, मिराकास्ट
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ब्लूटूथ, ईथर्नेट, HDMI, USB, Wi-Fi
- ऐस्पैक्ट रैशियो- 16:9
- ऑपरेटिंग सिस्टम- गूगल टीवी
खूबियां
- MagiQLED फीचर में गहरे और चमकदार विजुअल्स के लिए एडवांस्ड क्वांटम डॉट टेक्नोलॉजी मिलती है।
- आंखों पर कम ज़ोर डालते हुए देखने का शानदार अनुभव देने के लिए आई केयर मोड दिया गया है।
- 120Hz गेम बूस्टर के साथ बिना लैग के तेज, स्मूद और प्रतिक्रियाशील गेमिंग अनुभव मिल सकता है।
- इसका बिल्ट-इन क्रोमकास्ट आपको फोन के कंटेंट को टीवी पर कास्ट करने की अनुमति देता है।
कमी
- कुछ ग्राहक टीवी की स्क्रीन के साथ समस्याओं की रिपोर्ट करते हैं।
गैजेट गली कैटेगरी पर आपको ऐसी ही कई अन्य जानकारियां मिल सकती हैं।
05
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
अमेजन पर बेस्ट-सेलिंग शाओमी स्मार्ट टीवी मॉडल्स की तुलना
Amazon पर कई लोकप्रिय Xiaomi स्मार्ट टीवी मॉडल उपलब्ध हैं, जिनमें अलग-अलग स्क्रीन साइज, कीमतें और फीचर्स शामिल हैं। प्रत्येक मॉडल की अपनी अनूठी विशेषताएं और लाभ हैं, इसलिए अपनी आवश्यकताओं के लिए सबसे अच्छा मॉडल चुनना महत्वपूर्ण है-
|
मॉडल्स |
स्क्रीन साइज |
डिस्प्ले टेक्नोलॉजी |
अन्य फीचर |
|
Xiaomi 80 cm (32 inches) G QLED Series Smart TV L32MB-APIN |
32 इंच |
एचडी रेडी QLED |
विविड पिक्चर इंजन 2, डॉल्बी ऑडियो |
|
Xiaomi 138 cm (55 inch) FX Pro QLED Ultra HD 4K Smart Fire TV |
55 इंच |
QLED अल्ट्रा एचडी |
रिएलिटी फ्लो MEMC, फायर टीवी बिल्ट-इन |
|
Redmi Xiaomi 80 cm (32 inches) F Series HD Ready Smart LED Fire TV |
32 इंच |
HD रेडी डिस्प्ले |
ऐलेक्सा के साथ वॉइस रिमोट |
|
Xiaomi 108 cm (43 inch) X Ultra HD 4K Smart Google LED TV |
43 इंच |
4K अल्ट्रा एचडी |
डॉल्बी विजन, वाइड कलर गैमेट |
|
Xiaomi Smart TV X Pro QLED Series 65 (165 cm) |
65 इंच |
क्यूएलईडी 4K |
गूगल असिस्टेंट, बिल्ट-इन क्रोमकास्ट |
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- क्या शाओमी स्मार्ट टीवी में गूगल असिस्टेंट है?+हां, कई मॉडलों में गूगल असिस्टेंट इनबिल्ट है। इसकी मदद से टीवी को अपनी आवाज से बोलकर कमांड दी जा सकती है।
- Xiaomi स्मार्ट टीवी की विशेषताएं क्या हैं?+शाओमी स्मार्ट टीवी में 4K रिजॉल्यूशन, HDR, स्मार्ट सुविधाएं (जैसे कि Google Assistant और Chromecast), और विभिन्न प्रकार के पोर्ट (जैसे कि HDMI और USB) जैसी कई सुविधाएं शामिल हैं। कुछ मॉडलों में अतिरिक्त सुविधाएं भी हैं, जैसे कि डॉल्बी विजन और डॉल्बी ऑडियो।
- शाओमी टीवी में कौन-कौन से स्क्रीन साइज उपलब्ध हैं?+इस ब्रांड में आपको 32, 43, 55, 65 इंच तक के स्क्रीन साइज वाले स्मार्ट टीवी मिल सकते हैं, जिन्हें अपने कमरे के आकार के अनुसार चुना जा सकता है।
You May Also Like