OLED TV क्या है? खरीदने से पहले जानें इसके कमाल के फीचर्स और फायदे

OLED TV की पहचान इसके सेल्फ-लिट पिक्सेल हैं। हर पिक्सेल अलग-अलग रोशनी देता है, इसलिए स्क्रीन पर ब्लैक हिस्सों में रोशनी नहीं फैलती। इसका फायदा बेहतर कंट्रास्ट, ज्यादा एक्यूरेट रंग, चौड़े व्यूइंग एंगल और तेज रिस्पॉन्स टाइम के रूप में मिलता है। यही वजह है कि ओएलईडी टीवी प्रीमियम होम एंटरटेनमेंट के लिए पसंद किए जाते हैं।
OLED टीवी क्या है? जानें इसके फीचर्स और फायदों के बारे में
OLED टीवी क्या है? जानें इसके फीचर्स और फायदों के बारे में

OLED टीवी प्रीमियम डिस्प्ले टेक्नोलॉजी की बात आते ही सबसे पहले चर्चा में आने वाले विकल्पों में शामिल है। इसकी सबसे बड़ी वजह इसका अलग काम करने का तरीका है। सामान्य LED टीवी की तरह इसमें अलग बैकलाइट नहीं होती। ओएलईडी स्क्रीन का हर पिक्सेल अपनी रोशनी खुद पैदा करता है और जरूरत पड़ने पर पूरी तरह बंद भी हो सकता है। इसी वजह से गहरे ब्लैक, बेहतर कंट्रास्ट और ज्यादा एक्यूरेट पिक्चर देखने को मिलती है। यही टेक्नोलॉजी ओएलईडी टीवी को बेहद पतला डिजाइन देने में भी मदद करती है। फिल्में, गेमिंग और HDR कंटेंट देखने वाले लोगों के बीच यह डिस्प्ले टेक्नोलॉजी खास तौर पर लोकप्रिय मानी जाती है।

OLED TV क्या है? जानें इसके कमाल के फीचर्स और फायदे

ओएलईडी टीवी आज की सबसे मार्डन स्क्रीन टेक्नोलॉजी है। नार्मल एलईडी टीवी के उलट, इसमें किसी अलग बैकलाइट की जरूरत नहीं होती। इसके लाखों पिक्सल अपनी रोशनी खुद बनाते हैं, जिससे आपको स्क्रीन पर सबसे बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी और एकदम असली जैसे विजुअल्स दिखाई देते हैं।

  • इस टीवी के लाखों पिक्सल अपनी रोशनी खुद पैदा करते हैं। बैकलाइट न होने से स्क्रीन बेहद पतली होती है और हर सीन में रंगों की असली खूबसूरती निखरकर सामने आती है।
  • स्क्रीन पर जहां काला रंग दिखाना होता है, वहां के पिक्सल पूरी तरह बंद हो जाते हैं। इससे आपको बिना किसी धुंधलेपन के एकदम डार्क और असली ब्लैक कलर मिलता है।
  • आप कमरे में किसी भी कोने या साइड में बैठकर टीवी देखें, आपको हर जगह से पिक्चर क्वालिटी, ब्राइटनेस और रंग बिना किसी बदलाव के बिल्कुल परफेक्ट दिखाई देंगे।
  • इसका रिस्पॉन्स टाइम बहुत तेज होता है, जिससे फास्ट एक्शन सीन और हैवी ग्राफिक्स वाले गेम्स खेलते समय स्क्रीन पर कोई ब्लर या लैग दिखाई नहीं देता।
  • यह स्क्रीन बहुत कम हानिकारक ब्लू लाइट छोड़ती है, जिससे रात में देर तक मूवी या शो देखने के बाद भी आपकी आंखों पर भारीपन या थकान महसूस नहीं होती।

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

नीचे देखें ओलईडी डिस्पले टेक्नोलॉजी वाले 5 बढ़िया स्मार्ट टीवी मॉडल्स।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier New 139 cm (55) C90E Series 4K Ultra HD Smart OLED Google TV

    कुछ टीवी पहली बार चालू करते ही अपना फर्क दिखा देते हैं। यह टीवी उन्हीं में से एक है। अगर फिल्मों में डार्क सीन अक्सर धुंधले लगते हैं तो OLED स्क्रीन हर पिक्सेल को अलग कंट्रोल करके गहरा ब्लैक और ज्यादा साफ डिटेल दिखाती है। 

    • दिन हो या रात Dolby Vision IQ कमरे की रोशनी के हिसाब से पिक्चर को अपने आप बैलेंस रखता है इसलिए बार-बार सेटिंग बदलने की जरूरत नहीं पड़ती। 
    • 50 वॉट 2.1 चैनल स्पीकर और इनबिल्ट सबवूफर साउंड को साफ रखते हैं और एक्शन सीन में दमदार साउंड जोड़ते हैं। 
    • 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ VRR, ALLM और AMD फ्री सिंस प्रीमियम गेमिंग को ज्यादा स्मूद बनाते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Haier {H55C90EUX}
    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • डिस्पले तकनीक - OLED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 120Hz 
    • साउंड आउटपुट - 50 वॉट

    खूबियां

    • हैंडस-फ्री वॉइस कंट्रोल
    • स्लिम और मिनिमलिस्टिक डिजाइन

    कमी

    • गेमिंग के थोड़ा लैग करने की समस्या
    01
  • LG 139 cm (55 inches) 4K Ultra HD Smart OLED TV

    अगर फिल्मों और वेब सीरीज देखने के लिए प्रीमियम टीवी खरीद रहे हैं तो पिक्चर की गहराई सबसे पहले नजर आती है। LG का यह ओएलईडी स्मार्ट टीवी इसी अनुभव पर फोकस करता है। 

    • इसका ओएलईडी पैनल हर पिक्सेल को अलग कंट्रोल करता है जिससे डार्क सीन में भी ब्लैक लेवल गहरे और डिटेल साफ दिखाई देती है। 
    • α9 Gen 5 AI प्रोसेसर 4K और डॉल्बी विजन आईक्यू अलग-अलग तरह के कंटेंट को बेहतर तरीके से प्रोसेस करते हैं इसलिए पिक्चर ज्यादा नेचुरल नजर आती है।
    • 120Hz रिफ्रेश रेट और गेम ऑप्टमाइजर तेज रफ्तार गेमिंग को स्मूद रखते हैं जबकि डॉल्बी एट्मॉस और AI साउंड प्रो कमरे में ज्यादा भरपूर साउंड का अनुभव देते हैं। 
    • webOS के साथ एलेक्सा और गूगल अस्सिटेंट सपोर्ट टीवी को बोलकर कंट्रोल करने की सुविधा प्रदान करते हैं। 
    • मैजिक रिमोट की पॉइंट और स्क्रोल कंट्रोल सुविधा ऐप्स और कंटेंट तक जल्दी पहुंचने में मदद करती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - LG {55C2PSC}
    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • डिस्पले तकनीक - OLED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 120Hz 
    • साउंड आउटपुट - 40 वॉट

    खूबियां

    • AI ब्लू लाइट रिडक्शन
    • फिल्ममेकर मोड

    कमी

    • लो साउंड क्वालिटी
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Samsung 55 inches OLED 4K Samsung Vision AI Smart TV

    अगर टीवी पर फिल्में, स्पोर्ट्स और गेमिंग तीनों बराबर देखते हैं तो ऐसा टीवी मॉडल चुनना बेहतर रहता है जो हर तरह के कंटेंट के साथ अच्छा परफॉर्म करे। यह 55 इंच OLED TV इसी जरूरत को ध्यान में रखकर बनाया गया है। 

    • ओएलईडी डिस्प्ले डार्क ब्लैक और शानदार कॉन्ट्रास्ट दिखाता है जबकि NQ4 AI Gen3 प्रोसेसर पुराने और नए दोनों तरह के कंटेंट को ज्यादा साफ और डिटेल के साथ पेश करता है। 
    • 165Hz रिफ्रेश रेट VRR और ALLM फीचर की वजह से फास्ट गेमिंग ज्यादा स्मूद रहती है। 
    • एक्टिव वॉइस एम्पलीफायर प्रो फीचर के साथ बैकग्राउंड म्यूजिक या शोर के बीच भी डायलॉग साफ सुनाई देता है इसलिए आवाज बढ़ाने की जरूरत कम पड़ती है।
    • सैमसंग टीवी प्लस जैसे फीचर रोजमर्रा के इस्तेमाल को आसान बनाते हैं और 150 से ज्यादा फ्री चैनल अतिरिक्त मनोरंजन का विकल्प भी देते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Samsung {QA55S90HAULXL}
    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • डिस्पले तकनीक - OLED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 165Hz 
    • साउंड आउटपुट - 40 वॉट

    खूबियां

    • मल्टीपल वॉइस अस्सिटेंट
    • AI मोशन एन्हेंसर प्रो

    कमी

    • स्क्रीन पर लाइन आने की समस्या
    03
  • Sony 139 cm (55 inches) BRAVIA 8M2 Series 4K Ultra HD Smart OLED Google TV

    हर ओएलईडी टीवी एक जैसा अनुभव नहीं देता। अगर आपकी प्राथमिकता फिल्मों को डायरेक्टर की सोच के करीब देखना है तो Sony का यह टीवी इस मामले में अलग पहचान बनाता है। 

    • XR प्रोसेसर और ओएलईडी पैनल मिलकर गहरे ब्लैक के साथ बेहद नेचुरल रंग और बारीक डिटेल दिखाते हैं जिससे हर सीन ज्यादा असली जैसा नजर आता है।
    • इसकी Acoustic Surface Audio+ तकनीक स्क्रीन से ही आवाज का अनुभव देती है इसलिए साउंड वहीं से सुनाई देते हैं जहां किरदार दिखाई देते हैं। 
    • 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ VRR और ALLM फीचर गेमिंग को स्मूद रखते हैं जबकि प्लेस्टेशन 5 के साथ इसकी बेहतर कॉम्बिनेशन इसे गेमर्स के लिए भी आकर्षक बनाती है। 
    • स्लिम वन स्टेट डिजाइन प्रीमियम लुक के साथ साउंडबार लगाने की सुविधा भी देता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Sony {55XR80M2}
    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • डिस्पले तकनीक - OLED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 120Hz 
    • साउंड आउटपुट - 50 वॉट

    खूबियां

    • कंट्रास्ट बूस्टर
    • 4 HDMI पोर्ट्स

    कमी

    • परफॉर्मेंस को लेकर थोड़ी शिकायत
    04
  • LG 164 cm (65 Inches) OLED evo C5 AI Series 4K Ultra HD (3840 x 2160) Smart webOS OLED TV

    बड़ी ओएलईडी स्क्रीन का असली फायदा तभी मिलता है जब पिक्चर और आवाज दोनों प्रीमियम अनुभव दें। LG का यह स्मार्ट टीवी इसी बात पर खास ध्यान देता है। 

    • α9 AI प्रोसेसर 4K Gen8 हर फ्रेम को बेहतर तरीके से प्रोसेस करता है जिससे चेहरे के हावभाव और बारीक डिटेल ज्यादा साफ दिखाई देती हैं। 
    • ब्राइटनेस बूस्टर अल्टिमेट के साथ OLED evo पैनल गहरे ब्लैक और शानदार कॉन्ट्रास्ट बनाए रखता है इसलिए HDR फिल्में ज्यादा प्रभावशाली लगती हैं। 
    • 60 वॉट स्पीकर और डॉल्बी एट्मॉस के साथ AI Sound Pro डायलॉग को साफ रखते हैं और कमरे में भरपूर साउंड का अनुभव देते हैं। 
    • गेमिंग के लिए 144Hz VRR, G-Sync और फ्रीसिंस सपोर्ट स्क्रीन को स्मूद बनाए रखते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - LG {OLED65C56LA}
    • स्क्रीन साइज - 65 इंच
    • डिस्पले तकनीक - OLED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 120Hz 
    • साउंड आउटपुट - 60 वॉट

    खूबियां

    • वन वॉल डिजाइन
    • AI मैजिक रिमोट

    कमी

    • टीवी की परफॉर्मेंस को लेकर शिकायत
    05

तुलना: ओएलईडी टीवी मॉडल्स

यहां पर हमने ऊपर बताए गए OLED TV मॉडल्स की फीचर्स के साथ में जानकारी प्रदान की है जो किसी भी तरह की खरीदारी से पहले आपके लिए उपयोगी हो सकती है।

मॉडल

स्क्रीन साइज

साउंड आउटपुट

खास फीचर्स

Haier {H55C90EUX}

55 इंच

50 वॉट

Dolby Vision IQ, 2.1 चैनल स्पीकर, 120Hz रिफ्रेश रेट

LG 

{55C2PSC}

55 इंच

40 वॉट

α9 Gen 5 AI प्रोसेसर 4K, AI साउंड प्रो, मैजिक रिमोट

Samsung {QA55S90HAULXL}

55 इंच

40 वॉट

NQ4 AI Gen3 प्रोसेसर, VRR और ALLM फीचर, एक्टिव वॉइस एम्पलीफायर प्रो

Sony {55XR80M2}

55 इंच

50 वॉट

XR प्रोसेसर, Acoustic Surface Audio+ तकनीक, स्लिम वन स्टेट डिजाइन

LG {OLED65C56LA}

65 इंच

60 वॉट

α9 AI प्रोसेसर 4K Gen8, ब्राइटनेस बूस्टर अल्टिमेट, G-Sync और फ्रीसिंस

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।

इन्हें भी पढ़ें :-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • OLED TV क्या होता है?
    +
    ओएलईडी का पूरा नाम Organic Light Emitting Diode है। इस टेक्नोलॉजी में हर पिक्सेल अपनी रोशनी खुद पैदा करता है। इसलिए अलग बैकलाइट की जरूरत नहीं पड़ती और तस्वीर ज्यादा सटीक दिखाई देती है।
  • ओएलईडी टीवी की सबसे बड़ी खासियत क्या है?
    +
    इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि हर पिक्सेल अलग से ऑन और ऑफ हो सकता है। इससे गहरे ब्लैक, बेहतर कंट्रास्ट और ज्यादा रियल पिक्चर देखने को मिलती है।
  • क्या ओएलईडी टीवी गेमिंग के लिए अच्छे माने जाते हैं?
    +
    हां, कई ओएलईडी टीवी तेज रिस्पॉन्स टाइम और हाई रिफ्रेश रेट के साथ आते हैं। इसी वजह से ये गेमिंग के लिए भी लोकप्रिय विकल्प माने जाते हैं।
  • ओएलईडी टीवी का डिजाइन इतना पतला क्यों होता है?
    +
    OLED पैनल में अलग बैकलाइट नहीं होती। इसी वजह से इन्हें बहुत पतले डिजाइन में बनाया जा सकता है।
  • OLED और LED TV में सबसे बड़ा अंतर क्या है?
    +
    एलईडी टीवी में तस्वीर दिखाने के लिए बैकलाइट का इस्तेमाल होता है। वहीं ओएलईडी टीवी में हर पिक्सेल खुद रोशनी पैदा करता है। यही अंतर दोनों टेक्नोलॉजी की पिक्चर और कंट्रास्ट में सबसे बड़ा फर्क पैदा करता है।