साउंडबार में HDMI Passthrough एक ऐसी सुविधा है, जिसमें गेमिंग कंसोल, स्ट्रीमिंग डिवाइस या ब्लू रे प्लेयर को सीधे साउंडबार के HDMI इनपुट से जोड़ा जाता है और वीडियो सिग्नल साउंडबार के एचडीएमआई आउटपुट के जरिए टीवी तक पहुंचता है। इससे साउंडबार एक तरह से बीच के कनेक्शन हब की भूमिका निभाता है। यह सुविधा खास तौर पर तब उपयोगी होती है, जब टीवी में एचडीएमआई पोर्ट कम हों या किसी दूसरे डिवाइस के 4K 120Hz, डॉल्बी विजन या दूसरे वीडियो फॉर्मेट के लिए सीधे कनेक्शन की जरूरत हो। HDMI ARC और eARC का काम अलग है। ये टीवी से ऑडियो को साउंडबार तक भेजते हैं। इसलिए हर टीवी सेटअप के लिए पासथ्रू जरूरी नहीं है। इसकी जरूरत आपके टीवी, एक्सटर्नल डिवाइस और साउंडबार के कनेक्शन पर निर्भर करती है।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
क्या आपको अपने साउंडबार में HDMI Passthrough की जरुरत है?
अगर आप अपने होम थिएटर के लिए बेहतरीन साउंड चाहते हैं, तो साउंडबार में HDMI Passthrough फीचर होना बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं कि यह आपके लिए क्यों और कैसे फायदेमंद हो सकता है।
- बेहतर और ऑरिजनल साउंड क्वालिटी - इस फीचर की मदद से आप डॉल्बी एट्मॉस और DTS:X जैसी हाई-क्वालिटी ऑडियो का मजा ले सकते हैं। टीवी के पुराने होने पर भी आवाज बिना किसी रुकावट के बिल्कुल असली और दमदार सुनाई देती है।
- ऑडियो में कोई देरी नहीं - कभी-कभी टीवी में वीडियो पहले आता है और आवाज बाद में। सीधे साउंडबार में डिवाइस जोड़ने से वीडियो और ऑडियो में कोई अंतर नहीं रहता, जिससे फिल्म देखने का अनुभव काफी मजेदार हो जाता है।
- एक्स्ट्रा HDMI पोर्ट की सुविधा - अगर आपके टीवी में पोर्ट कम पड़ गए हैं या खत्म हो गए हैं, तो यह फीचर वरदान है। आप गेमिंग कंसोल या सेट-अप बॉक्स को सीधे साउंडबार से जोड़ सकते हैं, जिससे टीवी का एक पोर्ट खाली हो जाता है।
- पुराने टीवी के लिए बढ़िया - अगर आपका टीवी बहुत पुराना है और उसमें eARC पोर्ट नहीं है, तो भी आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। यह फीचर टीवी की कमियों को दूर करके आपको थिएटर जैसा साउंड देता है।
- ब्लू-रे प्लेयर्स के लिए जरूरी - अगर आप ब्लू-रे डिस्क पर फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो कई टीवी DTS साउंड सपोर्ट नहीं करते। साउंडबार में सीधे प्लग करने से आपको बिना किसी परेशानी के पूरा सराउंड साउंड मिलता है।
नीचे देखें एचडीएमआई पासथ्रू सुविधा के साथ आने वाले टॉप 5 साउंडबार विकल्प।
ZEBRONICS Juke BAR 3902 Soundbar
टीवी के नीचे जगह कम हो तो भी सेटअप आसान रहेगा
- छोटे टीवी कैबिनेट पर साउंड सिस्टम रखने में जगह की दिक्कत आती है। इस ZEBRONICS Soundbar को दीवार पर लगाया जा सकता है, इसलिए टीवी यूनिट पर साउंडबार रखने की जरूरत नहीं पड़ती। इसके साथ 11.43cm का सबवूफर भी मिलता है, जो लो फ्रिक्वेंसी साउंड के लिए अलग ड्राइवर देता है।
- फिल्मों और गेमिंग में इसका वर्चुअल 5.1 मोड साउंड को ज्यादा चारों तरफ फैलाने की कोशिश करता है। यह 2.1 चैनल सेटअप है, जिसमें साउंडबार और अलग सबवूफर शामिल हैं।
- कनेक्शन के मामले में भी इसे सिर्फ टीवी तक सीमित नहीं रखना पड़ता। HDMI ARC, ऑप्टिकल, AUX, USB और ब्लूटूथ 5.0 दिए गए हैं, इसलिए टीवी के अलावा फोन या USB ड्राइव से भी ऑडियो चलाया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Zebronics Juke Bar
- एम्पलीफायर चैनल - 2.1 चैनल
- मैक्सिमम स्पीकर आउटपुट - 140 वॉट
- ऑडियो आउटपुट मोड - सराउंड
- आइटम का वजन - 2 किलोग्राम
खूबियां
- एलईडी इंडिकेटर
- वॉल माउंटेबल डिजाइन
कमी
- रिमोट ठीक से काम ना करने से परेशानी
01
LG 600W 5.1 Channel Dolby Digital Soundbar
सोफे के पीछे से भी साउंड आएगा
- सिर्फ सामने रखा साउंडबार कमरे में चारों तरफ से आवाज देने का अनुभव नहीं बना पाता। LG में दो रियर स्पीकर और वायरलेस सबवूफर के साथ 5.1 चैनल सेटअप मिलता है। रियर स्पीकर साउंडबार से वायरलेस तरीके से जुड़ते हैं, इसलिए पीछे तक लंबी ऑडियो केबल बिछाने की जरूरत कम होती है।
- फिल्म, म्यूजिक और स्पोर्ट्स के लिए अलग-अलग साउंड सेटिंग बदलना भी जरूरी नहीं है। AI Sound Pro कंटेंट के हिसाब से ऑडियो को अपने आप एडजस्ट करता है, जबकि क्लियर वॉइस प्रो डायलॉग को ज्यादा साफ रखने पर काम करता है।
- अगर आपके पास कंपैटेबिल एलजी टीवी है, तो WOW Interface से टीवी के रिमोट के जरिए साउंडबार की सेटिंग्स एडजस्ट जा सकती हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - LG S65TR
- एम्पलीफायर चैनल - 5..1 चैनल
- मैक्सिमम स्पीकर आउटपुट - 600 वॉट
- ऑडियो आउटपुट मोड - सराउंड
- आइटम का वजन - 9.7 किलोग्राम
खूबियां
- वायरलेस रियर स्पीकर
- AI साउंड प्रो
कमी
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
JBL Cinema SB510, Dolby Audio Soundbar
डायलॉग सुनने के लिए आवाज बढ़ाने की जरूरत कम होगी
- फिल्मों में बैकग्राउंड म्यूजिक और डायलॉग के बीच बैलेंस बिगड़ने पर बातचीत दब जाती है। JBL Soundbar में 3.1 चैनल सेटअप के साथ अलग सेंटर चैनल दिया गया है, जो खास तौर पर आवाज और डायलॉग को साफ करता है।
- बेस के लिए अलग सबवूफर रखने की जरूरत नहीं है। इसमें बिल्ट इन सबवूफर दिया गया है, जो कम जगह में लो फ्रिक्वेंसी साउंड देने के लिए काम करता है। कुल 200W पावर के साथ यह टीवी के सामान्य स्पीकर से बड़ा ऑडियो आउटपुट देता है।
- कनेक्शन भी सीधा रखा गया है। HDMI ARC से टीवी से जुड़ने के अलावा ऑप्टिकल और ब्लूटूथ मिलते हैं। ब्लूटूथ के जरिए फोन से भी वायरलेस तरीके से म्यूजिक चलाया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - JBL Cinema SB510
- एम्पलीफायर चैनल - 3.1 चैनल
- मैक्सिमम स्पीकर आउटपुट - 200 वॉट
- ऑडियो आउटपुट मोड - सराउंड
- आइटम का वजन - 5 किलोग्राम
खूबियां
- डेडिकेटिड सेंटर चैनल
- डॉल्बी एट्मॉस साउंड
कमी
- ब्लूटूथ ठीक से कनेक्ट ना होने से परेशानी
03
Sony Bravia Theatre Bar 6 HT-BD60
आवाज सिर्फ सामने से नहीं, ऊपर से भी आएगी
- इस Sony ब्राविया थिएटर बार का सबसे अलग हिस्सा इसका 3.1.2 चैनल सेटअप है। ऊपर की तरफ लगे दो अप-फायरिंग स्पीकर आवाज को छत की ओर भेजते हैं, जिससे डॉल्बी एट्मॉस और DTS:X कंटेंट में ऊपर से आने वाले साउंड इफेक्ट का अनुभव बनाने की कोशिश होती है।
- इसके साथ वायरलेस सबवूफर मिलता है, इसलिए गहरे बेस के लिए साउंडबार के पास अलग केबल वाला सबवूफर रखने की जरूरत नहीं पड़ती। पूरा सिस्टम 350 वॉट आउटपुट देता है।
- डायलॉग के लिए सेंटर स्पीकर और वॉइस मोड दिया गया है। Sony TV के साथ वॉइस जूम 3 भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Sony Bravia Theatre Bar 6
- एम्पलीफायर चैनल - 3.1.2 चैनल
- मैक्सिमम स्पीकर आउटपुट - 350 वॉट
- ऑडियो आउटपुट मोड - सराउंड
- आइटम का वजन - 10.8 किलोग्राम
खूबियां
- S-Force प्रो
- वर्टिकल सराउंड इंजन
कमी
- सबवूफर ठीक से काम ना करने से परेशानी
04
Samsung 150 W Dolby Digital Bluetooth Soundbar
टीवी रिमोट से साउंडबार भी संभालें
- इस साउंडबार की खासियत सिर्फ 150 वॉट आउटपुट नहीं है। अगर आपके पास Samsung TV है, तो वन रिमोट फीचर से टीवी के रिमोट से ही साउंडबार की आवाज और साउंड इफेक्ट कंट्रोल किए जा सकते हैं। इससे अलग रिमोट लेने की जरूरत कम होती है।
- बेस के लिए इसमें 16.5cm का सबवूफर दिया गया है। 2.1 चैनल सेटअप के साथ यह फिल्मों, म्यूजिक और टीवी शो में लो फ्रिक्वेंसी साउंड को ज्यादा दमदार बनाने पर फोकस करता है।
- कंटेंट के हिसाब से आवाज बदलने के लिए स्मार्ट साउंड मोड दिया गया है। यह चल रहे कंटेंट को देखकर ऑडियो को अपने हिसाब से ऑप्टिमाइज करता है। गेमिंग के लिए गेम मोड भी मिलता है, जो गेम के साउंड इफेक्ट को उसी हिसाब से एडजस्ट करता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Samsung HW-T42E/XL
- एम्पलीफायर चैनल - 2.1 चैनल
- मैक्सिमम स्पीकर आउटपुट - 150 वॉट
- ऑडियो आउटपुट मोड - सराउंड
- आइटम का वजन - 1.5 किलोग्राम
खूबियां
- स्मार्ट साउंड ऑप्टमाइजर
- बूमिंग बेस वाला बिल्ट-इन वूफर
कमी
- रिमोट कंट्रोल ठीक से काम ना करने से परेशानी
05
तुलना - HDMI पासथ्रू वाले साउंडबार मॉडल्स
यहां पर हमने ऊपर बताए गए एचडीएमआई पासथ्रू वाले टॉप 5 साउंडबार मॉडल्स की अलग-अलग खासियतों और मुख्य फीचर्स के साथ में जानकारी दी है जो किसी भी तरह की खरीदारी से पहले आपके लिए जानना उपयोगी हो सकते हैं।
ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।
इन्हें भी पढ़ें :-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।