जब तकनीकों का विकास नहीं हुआ था, तो सामान्य टीवी ही अधिक पसंद की जाती थी, लेकिन नई-नई तकनीक के आने से बाजार में अलग-अलग फीचर्स के साथ आने वाले 4K टीवी के कई मॉडल्स बाजार में उपलब्ध है। ऐसे में अगर आप भी घर या ऑफिस के लिए किफायती दाम में आने वाला 4K अल्ट्रा HD स्क्रीन वाला टीवी लेना चाहते हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर है। आपको बता दें कि 4K अल्ट्रा HD टीवी, जिसे UHD भी कहा जाता है, जो कि आज टेलीविजन दुनिया में सबसे प्रमुख और लोकप्रिय श्रेणी है। 4K का मतलब होता है कि टीवी में लगभग 3840×2160 पिक्सल का रिजॉल्यूशन मिलेगा, जो कि फुल एचडी (1920×1080) से चार गुना ज्यादा होता है। गैजेट गली में इन 4K टीवी की कीमत 29,990 से लेकर 74,490 तक जा सकती हैं, जिन्हें आप अपनी आवश्यकता और बजट के अनुसार चुन सकते हैं।
