अगर आप भी प्रोग्रामिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग, कॉलेज प्रोजेक्ट्स या फिर अन्य कार्यों को करने के लिए एक बेहतरीन प्रदर्शन करने वाला लैपटॉप तलाश कर रहे हैं, तो यहां आपको भारत में 5 सबसे अच्छे माने जाने वाले लैपटॉप ब्रांड्स के बारे में बताया जा रहा है। लंबी बैटरी लाइफ वाले इन स्टूडेंट Laptop को एक बार फुल चार्ज करने पर 6 से 7 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इन लैपटॉप में आपको अल्ट्रा HD डिस्प्ले और हाई पिक्चर क्वालिटी मिलती है, जिसकी मदद से आप इस पर आसानी से काम कर सकते हैं। गैजेट जोन में शामिल ये लैपटॉप स्टूडेंट के लिए अच्छे हो सकते हैं। ये लैपटॉप 60Hz से लेकर 120Hz की रिफ्रेश रेट के साथ आते हैं, जो काम करते हुए स्मूथ परफॉर्मेंस देते हैं और लैपटॉप को हैंग नहीं होने देते हैं।
स्टूडेंट के लिए किस ब्रांड का लैपटॉप अच्छा है?
- एचपी - एचपी का यह स्टूडेंट लैपटॉप में इंटेल कोर आई 3 प्रोसेसर शामिल है, जो कि सामान्य उपयोग के लिए अच्छा हो सकता है। स्टोरेज के लिए इस लैपटॉप में 512जीबी का हार्ड डिस्क और 12GB का मेमोरी शामिल है। एंटी ग्लेयर स्क्रीन वाला यह लैपटॉप छात्रों की आंखों पर दबाव नहीं पड़ने देता है।
- डेल - डेल ब्रांड का यह लैपटॉप बेहतर परफॉर्मेंस, अच्छी डिस्प्ले और शानदार फीचर्स के लिए जाना जाता है। इस स्टूडेंट लैपटॉप में छात्रों को लंबी बैटरी लाइफ मिलती है, जिससे वे घंटों तक काम कर सकते हैं। इस लैपटॉप ब्रांड की सबसे खास बात है कि इसमें छात्रों को बैकलिट कीबोर्ड मिलता है, जो कम रोशनी में टाइपिंग की सुविधा देता है। विभिन्न डिवाइस को जोड़ने के लिए इस लैपटॉप में ब्लूटूथ और वाईफाई का विकल्प शामिल है।
- एसर - एसर का यह लैपटॉप कोडिंग, प्रोग्रामिंग, एडिटिंग, गेमिंग, 3D रेंडर, वेब ब्राउजिंग, पढ़ाई के लिए अच्छा माना जाता है। इनमें HD डिस्प्ले दी गई है, जिसमें बेहतर रंगों और दृश्यों को देखा जा सकता है और ब्लू रेंज से सुरक्षित इन्हें बनाया गया है।
- आसुस - अगर आप एक कॉलेज या स्कूल स्टूडेंट हैं और अपने लिए एक अच्छी कंपनी का लैपटॉप लेना चाहते हैं, तो आसुस ब्रांड बेहतर विकल्प हो सकता है। इस लैपटॉप ब्रांड में फुल HD डिस्प्ले, इंटेल कोर आई3 और आई5 प्रोसेसर मिलता है। साथ ही SSD स्टोरेज की भी सुविधा हैं, जो रोजमर्रा के कार्यों, मल्टीमीडिया और हल्के गेमिंग के दौरान बेहतर प्रदर्शन करता है।
- लेनोवो - किफायती दाम में आने वाला यह लेनोवो लैपटॉप स्कूल और कॉलेज स्टूडेंट के लिए अच्छा हो सकता है। इस लैपटॉप ब्रांड में बैकलिट कीबोर्ड मिलता है, जो कम रोशनी में भी टाइपिंग करने की सुविधा देता है। अगर आप एक क्रिस्टल क्लियर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए FHD 1080p का कैमरा उपलब्ध है।
