Video Editing के लिए कौन-सा Laptop बढ़िया है? विकल्पों के साथ जानिए

एक ऐसा Laptop जो तेज प्रदर्शन के साथ स्मूद रेंडरिंग और प्रोसेसिंग प्रदान करे, वीडियो एडिटिंग के लिए अच्छा हो सकता है। हम आपके लिए कुछ ऐसे ही शक्तिशाली विकल्प लेकर आए हैं, जिनका विश्वसनीय प्रदर्शन और शानदार फीचर्स आपके काम को बेहद आसान व तेज बना सकते हैं।
वीडियो एडिटिंग के लिए कौन-सा लैपटॉप अच्छा है? जानिए
वीडियो एडिटिंग के लिए कौन-सा लैपटॉप अच्छा है? जानिए

वीडियो एडिटिंग के लिए एक आदर्श लैपटॉप चुनना एक चुनौती भरा काम हो सकता है, खासकर जब बाजार में इतने सारे विकल्प मौजूद हों। चाहे आप एक अनुभवी प्रोफेशनल हों या बिगिनर, आपको एक ऐसे लैपटॉप की जरूरत होगी जो स्मूथ रेंडरिंग, तेज प्रोसेसिंग और विश्वसनीय प्रदर्शन प्रदान करे। हमने इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए इस गाइड को तैयार किया है, ताकि आप प्रोसेसर, जीपीयू, रैम, स्टोरेज और डिस्प्ले जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं को समझ सकें और अपनी आवश्यकताओं के लिए सर्वश्रेष्ठ लैपटॉप का चयन कर सकें। Video Editing के लिए एक दमदार Laptop चुनते वक्त आपको प्रोसेसर (कम से कम इंटेल कोर i7/AMD Ryzen 7), ग्राफिक्स कार्ड (NVIDIA RTX या AMD Radeon RX), रैम (16GB न्यूनतम, 32GB), स्टोरेज (तेज SSD, कम से कम 512GB), और डिस्प्ले (उच्च रिजॉल्यूशन और कलर एक्युरेसी) जैसी प्रमुख विशेषताओं पर ध्यान देना होगा। ये फैक्टर आपके एडिटिंग सॉफ्टवेयर के प्रदर्शन और रेंडरिंग स्पीड को सीधे प्रभावित करते हैं। ऐसे में अगर आप इन्हें ध्यान में रखते हुए एक लैपटॉप लेते हैं, जो वह वीडियो एडिटिंग के लिए अच्छा साबित हो सकता है।

आप नीचे ऐसे ही कुछ बढ़िया विकल्पों को भी देख सकते हैं-

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Apple 2026 MacBook Neo 13" Laptop

    यह एप्पल मैकबुक निओ 13 इंच के लिक्विड रेटिना डिस्प्ले के साथ आता है, जो 2408x1506 के रिजॉल्यूशन और 500 निट्स तक की ब्राइटनेस के साथ बिलियन रंगों को सपोर्ट करते हुए शानदार विजुअल्स प्रदान करता है। इसका macOS लगभग सभी ऐप्स को तेज गति के साथ चलाने में मदद करता है। वहीं, A18 प्रो चिप के साथ एक ऐसा प्रदर्शन मिलता है, जो आपको बिना किसी रूकावट के तेज गति के साथ वीडियो एडिटिंग जैसा हैवी कामों को करने की अनुमति देता है। इसमें करीब 16 घंटों तक चलने वाली लंबी बैटरी लाइफ मिलती है। इसके अलावा यह Apple MacBook बेहतरीन स्पीड और स्मूद रेंडरिंग के लिए 8 GB की यूनिफाइड मेमोरी के साथ आता है। इसमें 512 जीबी एसएसडी दी गई है, जिसमें बड़ी फाइलें आसानी से स्टोर हो सकती है और साथ ही उन्हें तेजी से एक्सेस भी किया जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Apple
    • मॉडल नाम- MacBook Neo
    • स्क्रीन साइज- 13 इंच
    • सीपीयू मॉडल- A18 Pro
    • रैम मेमोरी- 8 जीबी
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- Mac OS
    • ग्राफिक्स कार्ड- इंटीग्रेटेड
    • सीपीयू स्पीड- 1 GHz

    खूबियां

    • इस मैकबुक में प्राइवेसी के लिहाज से लॉक-की और टच आईडी सपोर्ट दिया गया है।
    • 1080p का फेसटाइम HD कैमरा क्रिस्प और वाइब्रेंट वीडियो कैद कर सकता है।
    • डुअल साइड-फायरिंग स्पीकर्स के साथ इमर्सिव साउंड का मजा लिया जा सकता है।

    कमी

    • अमेजन ग्राहकों ने अभी तक किसी खास कमी का जिक्र नहीं किया है।
    01
  • ASUS TUF A15 (2025), AMD Ryzen 7 7445HS Laptop

    वीडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर को आसानी से संभालने और स्मूद रेंडरिंग वाला प्रदर्शन देने के लिए इस आसुस लैपटॉप में एएमडी राइज़ेन 7 7445HS प्रोसेसर दिया गया है। यह 16 जीबी की रैम के साथ आता है, जिसे 64GB तक अपग्रेड भी किया जा सकता है। वहीं, बड़ी फाइलों को खोलना हो या स्टोर करना हो 512GB एसएसडी के साथ सबकुछ आसानी से किया जा सकता है। इस वीडियो एडिटिंग लैपटॉप में 15.6 इंच स्क्रीन साइज का FHD डिस्प्ले मिलता है, 144Hz रीफ्रेश रेट और 250 निट्स ब्राइटनेस के साथ शानदार रंग, चमक और डिटेल्स वाले विजुअल्स प्रदर्शित करता है। इस ASUS Laptop में एंटी ग्लेयर कोटिंग भी की गई है, ताकी लंबे वर्क सेशन में आपकी आंखों पर हानिकारक ब्लू लाइट से ज्यादा ज़ोर ना पड़े। इसका 4GB का डेडिकेटेड NVIDIA GeForce RTX 3050 जीपीयू विजुअल प्रदर्शन को अधिक बेहतर बनाता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- ASUS
    • मॉडल नाम- TUF Gaming A15
    • स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
    • हार्ड डिस्क साइज- 512 जीबी
    • सीपीयू मॉडल- AMD Ryzen 7
    • रैम मेमोरी- 16 जीबी
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
    • स्पेशल फीचर- 720P HD कैमरा, बैकलिट कीबोर्ड
    • ग्राफिक्स कार्ड- डेडिकेटेड

    खूबियां

    • यह DTS ऑडियो प्रोसेसिंग वाले 2-स्पीकर सिस्टम के साथ आता है।
    • इसमें 1-ज़ोन RGB बैकलिट चिकलेट कीबोर्ड भी दिया गया है।
    • अडाप्टिव सिंक टेक्नोलॉजी हर एक पिक्सल को डिटेल में दिखाती है।

    कमी

    • कुछ ग्राहक बैटरी जल्दी खत्म होने की शिकायत करते हैं।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Lenovo IdeaPad Slim 3, AMD Ryzen 7 8840HS, AI Powered Laptop

    इस लेनोवो लैपटॉप का 15.3" वाला IPS डिस्प्ले सटीक रंग और गहरे डिटेल के साथ आपको आसानी से वीडियो एडिटिंग जैसा बारीक काम करने की सुविधा देता है। इसमें 300 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है, जो तेज रोशनी में भी स्क्रीन की चमक को बरकरार रखते हुए देखने का स्पष्ट अनुभव देती है। यह एएमडी राइज़ेन 7 8840HS प्रोसेसर से लैस है, जिसकी 5.1GHz तक की स्पीड हैवी लोड वाले सॉफ्टवेयर को आसानी से चला सकती है। इसकी रैम 24GB और एसएसडी 1TB क्षमता वाली है, जिस वजह से हाई-डिमांड एप्लीकेशन भी आसानी से चलाए जा सकते हैं और बिना रूके एडिटिंग का काम किया जा सकता है। इस Lenovo लैपटॉप में 2x 2W स्पीकर दिए गए हैं, जो एचडी और डॉल्बी ऑडियो के साथ मजेदार साउंड दे सकते हैं। वहीं, फिक्स्ड फोकस और प्राइवेसी शटर वाला FHD 1080p कैमरा बढ़िया क्वालिटी के साथ वीडियो कॉलिंग करने की सुविधा देता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Lenovo
    • मॉडल नाम- IdeaPad Slim 3
    • स्क्रीन साइज- 15.3 इंच
    • हार्ड डिस्क साइज- 1 TB
    • सीपीयू मॉडल- AMD Ryzen 7
    • रैम मेमोरी- 24 जीबी
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
    • स्पेशल फीचर- एंटी ग्लेयर कोटिंग, एचडी ऑडियो
    • ग्राफिक्स कार्ड- इंटीग्रेटेड

    खूबियां

    • रेपिड चार्ज बूस्ट बैटरी को 15 मिनट में 2 घंटे तक चलने के लिए चार्ज कर सकता है।
    • यह चारों तरफ पतले किनारों वाले बेहद पतले और हल्के डिजाइन में आता है।
    • मेटल कवर और एबीएस बेस के साथ इस लैपटॉप को मिलिट्री ग्रेड मजबूती मिलती है।

    कमी

    • कुछ लोगों को इसकी साउंड क्वालिटी पसंद नहीं आई है।
    03
  • HP Smartchoice Victus, 13th Gen Intel Core i7-13620H

    यह टर्बो बूस्ट टेक्नोलॉजी वाले 13वीं जेनरेशन के इंटल कोर i7-13620H प्रोसेसर के साथ आता है, जो वीडियो एडिटिंग से लेकर मल्टीटास्किंग और गेमिंग तक में शक्तिशाली प्रदर्शन दे सकता है। इसकी 24 जीबी मेमोरी और 1 TB एसएसडी प्रदर्शन को अधिक तेज, स्मूद और शक्तिशाली बनाते हैं, जो भारी कार्यों के लिए बढ़िया हो सकता है। इस HP Laptop में 300 निट्स ब्राइटनेस वाला 15.6 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रीफ्रेश रेट के साथ बिना रूकावट बढ़िया विजुअल्स के साथ एडिटिंग करने का अनुभव दे सकता है। इस लैपटॉप वीडियो एडिटिंग में 8 GB का NVIDIA GeForce RTX 5050 का डेडिकेटेड जीपीयू भी मिलता है, जिसके साथ विजुअल्स की क्वालिटी और प्रदर्शन दोनों बेहतर होते हैं। यूएसएबी, एचडीएमआई जैसे मल्टीपल पोर्ट्स के साथ बाहरी डिवाइसों को कनेक्ट करना भी आसान रहने वाला है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- HP
    • मॉडल नाम- HP Victus
    • स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
    • हार्ड डिस्क साइज- 1 TB
    • सीपीयू मॉडल- Core i7
    • रैम मेमोरी- 24 जीबी
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
    • स्पेशल फीचर- एंटी ग्लेयर कोटिंग, बैकलिट कीबोर्ड
    • ग्राफिक्स कार्ड- डेडीकेटेड

    खूबियां

    • इसमें फुल साइज वाला 1-ज़ोन RGB बैकलिट कीबोर्ड मिलता है।
    • DTS:X अल्ट्रा वाले डुअल स्पीकर्स के साथ बढ़िया साउंड मिल सकता है।
    • अपडेटेड थर्मल्स लैपटॉप में हीटिंग की समस्या को रोकने का काम करते हैं।

    कमी

    • एक ग्राहक द्वारा बैटरी जल्दी खत्म होने की शिकायत की गई है।

    अन्य कैटेगरी के लिए जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर क्लिक करें।

    04
  • Dell Inspiron 3530, Intel Core i7 13th Gen -1355U Laptop

    डेल ब्रांड का यह हल्का और पतला लैपटॉप अपने साथ कहीं भी ले जाने के लिए आसान रहने वाला है। यह 13वीं जेनरेशन के इंटल कोर i7-1355U प्रोसेसर के साथ आता है, जो मल्टीटास्किंग और प्रोडक्टिविटी के लिए शक्तिशाली प्रदर्शन प्रदान करता है। इसमें तेज बूट टाइम और फाइलों को तेजी से एक्सेस करने के लिए 512GB एसएसडी दी गई है। वहीं, इस Dell लैपटॉप में 16 जीबी रैम मिलती है, जो प्रदर्शन को अधिक बेहतर बनाने में मदद करती है। इसका मिलने वाला 15.6 इंच का डिस्प्ले 120Hz रीफ्रेश रेट के साथ हर एक पिक्सल को डिटेल मं प्रदर्शित करता है और साथ ही 250 निट्स की ब्राइटनेस किसी भी परिवेश में स्क्रीन की चमक कम नहीं होने देती है। इसके अलावा स्मूद और वाइबरेंट विजुअल्स के लिए इसमें IPS टेक्नोलॉजी भी दी गई है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Dell
    • मॉडल नाम- Inspiron
    • स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
    • हार्ड डिस्क साइज- 512 GB
    • सीपीयू मॉडल- Core i7
    • रैम मेमोरी- 16 जीबी
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
    • स्पेशल फीचर- बैकलिट कीबोर्ड
    • ग्राफिक्स कार्ड- इंटीग्रेटेड

    खूबियां

    • इसका डेल कंफर्टव्यू हानिकारक ब्लू लाइट के प्रभाव को कम करता है।
    • यह न्यूमैरिक कीपैड वाले स्पिल रेजिस्टेंट कीबोर्ड के साथ आता है।
    • एर्गोनेमिक सपोर्ट के साथ आरामदायक टाइपिंग एंगल मिलता है।

    कमी

    • कुछ लोग खराब क्वालिटी और सर्विस की समस्या बताते हैं।
    05

वीडियो एडिटिंग के लिए अच्छे रहने वाले लैपटॉप मॉडलों की तुलना

सूची में शामिल किए गए लैपटॉप Brands में विभिन्न प्रोसेसर, रैम, स्टोरेज और जीपीयू से लैस हैं। ऐसे में इनमें से किसी एक का चुनाव पूरी तरह से आपके उपयोग और प्राथमिकताओं पर निर्भर करता है। इस वजह से आप नीचे इनकी तुलना देख सकते हैं और अपने लिए एक अच्छा वीडियो एडिटिंग लैपटॉप चुन सकते हैं-

मॉडल्स

प्रोसेसर

रैम व स्टोरेज

जीपीयू

Apple 2026 MacBook Neo

A18 प्रो चिप

8 जीबी, 512 जीबी

5-कोर जीपीयू

ASUS TUF A15 (2025)

एएमडी राइज़ेन 7 7445HS

16GB (64 जीबी तक अपग्रेड होने योग्य), 512GB SSD

RTX 3050-4जीबी

Lenovo IdeaPad Slim 3

एएमडी राइज़ेन 7 8840HS

24 जीबी रैम, 1 TB एसएसडी

-

HP Smartchoice Victus

इंटल कोर i7-13620H

24GB (अपग्रेडेबल), 1TB

8 जीबी RTX 5050

Dell Inspiron 3530

इंटल कोर i7-1355U

16 जीबी और 512 जीबी

-

निष्कर्ष: वीडियो एडिटिंग के लिए किसी भी एक लैपटॉप को अच्छा कहना मुमकिन नहीं है। प्रत्येक मॉडल अपने विशेष प्रदर्शन, फीचर और सुविधाओं के लिहाज से अच्छा है। ऐसे में आप अपने बजट, जरूरत और अन्य उपयोगिताओं को ध्यान में रखते हुए इनमें से या फिर बाजार में उपलब्ध अन्य विकल्पों में से किसी को भी चुन सकते हैं।

गैजेट गली पर अन्य डिवाइसों से जुड़ी जानकारी देखी जा सकती है।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • वीडियो एडिटिंग के लिए 16GB रैम पर्याप्त है क्या?
    +
    हां, 16GB रैम सामान्य HD वीडियो एडिटिंग के लिए पर्याप्त हो सकती है, लेकिन 4K फुटेज और जटिल प्रोजेक्ट्स के लिए 32GB या उससे अधिक की सिफारिश की जाती है ताकि स्मूथ परफॉर्मेंस मिल सके।
  • क्या गेमिंग लैपटॉप वीडियो एडिटिंग के लिए अच्छे होते हैं?
    +
    हां, गेमिंग लैपटॉप अक्सर वीडियो एडिटिंग के लिए बहुत अच्छे होते हैं क्योंकि उनमें शक्तिशाली प्रोसेसर, समर्पित ग्राफिक्स कार्ड और पर्याप्त रैम होती है, जो एडिटिंग सॉफ्टवेयर की मांगों को पूरा करती है।
  • वीडियो एडिटिंग लैपटॉप में SSD क्यों महत्वपूर्ण है?
    +
    SSD (सॉलिड-स्टेट ड्राइव) पारंपरिक HDD की तुलना में बहुत तेज़ होती है, जिससे ऑपरेटिंग सिस्टम, एडिटिंग सॉफ्टवेयर और प्रोजेक्ट फाइलों को तेजी से लोड किया जा सकता है। यह टाइमलाइन प्लेबैक और रेंडरिंग गति में भी सुधार करता है।