पलकों पर होगा जादू! ये Eyeshadow Primers मेकअप को बनाएंगे लाजवाब

अगर आप भी हर बार आंखों का मेकअप फैलने, क्रीज पड़ने और धुंधला पड़ने से परेशान हैं, तो एक अच्छा Eyeshadow प्राइमर आपका काम आसान कर सकता है। हम आपके लिए इसके कुछ बढ़िया विकल्प लेकर आए हैं, जिन्हें आप अपने रोजमर्रा या फिर खास दिन के मेकअप के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं।
5 बेहतरीन आईशैडो प्राइमर
5 बेहतरीन आईशैडो प्राइमर

आपके लुक को पूरा करने में आंखों का मेकअप बेहद जरूरी होता है। मगर, अक्सर इसमें मेकअप के फैलने, धुंधला पड़ने या फिर क्रीज आने की समस्याएं होती हैं। अब अगर कहीं घंटों मेकअप करके रखना है, तो यह आपके लुक को खराब कर देता है। क्या आप भी इससे परेशान हो चुकी हैं और अपने लिए एक आसान तरीका ढूंढ़ रही हैं। टेंशन की कोई बात नहीं है, क्योंकि हम आपके लिए कुछ बढ़िया Eyeshadow Primers के विकल्प लेकर आए हैं। ये आपके आंखों के मेकअप को लंबे समय तक टिकाए रख सकते हैं और साथ ही एक शानदार फिनिश भी देते हैं। यहां आप अलग-अलग ब्रांड के विभिन्न कीमतों में आने वाले विकल्प देख सकती हैं, जिन्हें रोजमर्रा से लेकर किसी खास मौके पर मेकअप के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। तो देर किस बात की चलिए फटाफट से इनके विकल्पों को देखकर आप भी अपने मेकअप को फ्लॉलेस बना लीजिए-

अन्य कैटेगरी पर जाने के लिए जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर क्लिक करें।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • C2P Pro Chic Butter Eye Makeup Base Primer

    आपके बेहतरीन और लंबे समय तक टिकने वाला मेकअप लुक देने के लिए यह प्राइमर आपकी पलकों पर पिगमेंट और ग्लिटर को फिक्स करता है। इसका वॉटरप्रूफ और स्मजप्रूफ फॉर्मूला आईशैडो को धुंधला या फिर उसमें क्रीज पड़ने से रोकता है। इसे विटामिन-ई और शिआ बटर के साथ तैयार किया गया है, जो आंखों की नाजुक त्वचा को पोषण देने और मॉइश्चराइज करने का काम करता है। यह हर प्रकार की त्वचा के लिए उपयुक्त है और इसका क्रीमी टेक्सचर एक ही बार में पलकों पर आसानी से फैल जाता है। इसमें काला और सफेद गुलाबी रंग उपलब्ध है, जो आईशैडो के रंग को गहराई से उभारने का काम करता है।

    यह प्राइमर क्यों लेना चाहिए?

    • यात्रा के लिए उपयुक्त रहने वाली पैकेजिंग
    • चिकना और एकसमान बेस देता है।
    • लगाने में आसान रहने वाला है।
    01
  • Milani Eyeshadow Primer

    आईशैडो को ज्यादा बोल्ड और आकर्षक लुक देने के लिए आप इस प्राइमर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसका लॉन्ग-लास्टिंग फॉर्मूला आपके आंखों के मेकअप को करीब 8 घंटे तक टिकाए रख सकता है। यह क्रीज आने से रोकता है और मेकअप को फैलने से भी बचाता है। यह स्मूद और हल्के टेक्सचर के साथ आता है, जो लगाने में आसान रहने के साथ ही सभी प्रकार की स्किन टोन के लिए उपयुक्त हो सकता है। Eye Makeup को आरामदायक बनाने के लिए यह क्रीमी और ना सूखने वाले फॉर्मूला के साथ आता है, जिससे त्वचा पर रूखापन महसूस नहीं होता है। वहीं, यह एक शाकाहारी और क्रूरता-मुक्त उत्पाद है।

    यह प्राइमर क्यों लेना चाहिए?

    • सभी प्रकार की स्किन टोन के लिए उपयुक्त
    • हल्का और ना दिखने वाला टेक्सचर
    • त्वचा पर रूखापन महसूस नहीं होने देता
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • e.l.f. No Budge Cream 3-in-1 Eyeshadow, Primer & Liner

    यह एक 3-इन-1 प्रोडक्ट है, जिसे आईशैडो, प्राइमर और लाइनर तीनों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। यह शानदार रंग प्रदान करता है जो न तो जल्दी फैलना है और ना ही उसमें क्रीज आती हैं। इसका मखमली टेक्सचर इसे अंगुलियों या फिर ब्रश किसी के भी जरिए आसानी से लगाने का अनुभव देता है। इसमें आपको 8 लंबे समय तक टिकने वाले रंग मिल जाएंगें। इस आईशैडो प्राइमर को बनाने में त्वचा के लिए सुरक्षित रहने वाले इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल किया गया है। यह क्रीमी टेक्सचर में आता है, जो त्वचा पर आसानी से फैल जाता है और साथ ही रूखापन भी महसूस नहीं होने देता है।

    यह प्राइमर क्यों लेना चाहिए?

    • क्रीज पड़ने से रोकने वाला रंग
    • वीगन और क्रूरता-मुक्त इंग्रीडिएंट्स
    • शानदार 3-इन-1 डिजाइन
    03
  • Oulac Liquid Eyeshadow Primer & Highlighter

    इसे प्राइमर, आईशैडो और हाईलाइटर तीनों की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। चमकदार सैटिन फिनिश और हल्की शिमर वाला लिक्विड आई शैडो आपके आंखों के मेकअप को आकर्षक बना सकता है। यह त्वचा पर आसानी से फैल जाता है और ब्रश या अंगुलियों की मदद से आसानी से लगाया जा सकता है। इस Eye Shadow प्राइमर का नॉन-ग्रीसी वॉटर बेस्ड फॉर्मूला त्वचा पर आरामदायक एहसास दे सकता है। इसमें मिलने वाला क्रीज-प्रूफ फॉर्मूला मेकअप में सिलवड़े आने से रोकता है। इसे आप प्राइमर और आईशैडो के साथ ब्रॉन्जर की तरह भी इस्तेमाल कर सकती हैं। यह आपको 6 अलग-अलग शानदार शेड्स में मिल सकता है।

    यह प्राइमर क्यों लेना चाहिए?

    • शानदार लिक्विड डायमंड ग्लो वाला रंग
    • शिआ बटर के गुणों से भरपूर
    • त्वचा को पोषण देने वाले विटामिन-ई का इस्तेमाल

    ब्यूटी बास्केट पर आप मेकअप से जुड़े अन्य टिप्स देख सकती हैं।

    04
  • PAC Sparkly Distraction Glitter Primer

    इस प्राइमर को लूज फॉर्म वाले आईशैडो को आराम से टिकाने के लिए किया जा सकता है। यह लूज ग्लिटर और आईशैडो को किसी चुंबक की तरह चिपकाकर रख सकता है। यह एक शानदार आई बेस की तरह काम करते हुए आपके मेकअप को लंबे समय तक टिकाए रख सकता है। इसे हल्के क्रीमी फॉर्मूला के साथ तैयार किया गया है, ताकी दोहरी परतों से आपको आंखों पर भारीपन महसूस ना हो। यह तैलीर, शुष्क, कॉम्बीनेशन और लगभग सभी प्रकार की त्वचा पर लगाया जा सकता है। इसे छोटे ट्यूब पैकेजिंग के साथ डिजाइन किया गया है, ताकी आप इसे कहीं भी अपने साथ आसान से लेकर जा सकें।

    यह प्राइमर क्यों लेना चाहिए?

    • चमक बढ़ाने वाला फॉर्मूला
    • त्वचा को मॉइश्चराइज करता है।
    • बिना खुशबू वाला सुरक्षित फॉर्मूला
    05

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • आईशैडो प्राइमर क्या है और इसका उपयोग क्यों किया जाता है?
    +
    आईशैडो प्राइमर एक मेकअप उत्पाद है जिसे आईशैडो लगाने से पहले पलकों पर लगाया जाता है। यह आईशैडो को लंबे समय तक टिकाए रखने, उसे क्रीज होने से बचाने और उसके रंगों को अधिक गहरा बनाने में मदद करता है।
  • आईशैडो प्राइमर कब तक चलता है?
    +
    एक बार लगाने के बाद, एक अच्छी गुणवत्ता वाला आईशैडो प्राइमर आमतौर पर 8 से 24 घंटे तक आईशैडो को टिकाए रख सकता है, जो ब्रांड और व्यक्तिगत त्वचा के प्रकार पर निर्भर करता है।
  • क्या आईशैडो प्राइमर के बजाय कंसीलर का उपयोग किया जा सकता है?
    +
    कंसीलर पलकों की रंगत को एक समान कर सकता है, लेकिन यह प्राइमर की तरह क्रीजिंग को रोकने या आईशैडो को लंबे समय तक टिकाए रखने के लिए डिजाइन नहीं किया गया है। कंसीलर में अक्सर तेल होता है जो आईशैडो के फिसलने का कारण बन सकता है।