ठिठुरती ठंड में इन बेस्ट-रेटेड Hair Dryers से बाल सूखेंगे झटपट, लुक बनेगा परफेक्ट

सर्दियों में गीले बाल जल्दी सुखाने के लिए देखें रेटेड Hair Dryers की सूची ये पावरफुल ड्रायर कम समय में बालों को सुरक्षित रूप से सुखाकर इन्हें मुलायम, चमकदार और स्टाइलिश बनाते हैं, जिससे ठंड में आप दिखें कॉन्फिडेंट।
तेज परिणाम के लिए बेस्ट रेटेड हेयर ड्रायर
तेज परिणाम के लिए बेस्ट रेटेड हेयर ड्रायर

सर्दियों के मौसम में गीले बालों से न सिर्फ़ असहज महसूस होता है, बल्कि सर्दी-जुकाम और बुखार का भी डर बन रहता है। ऐसे समय में हेयर ड्रायर की ज़रूरत और भी बढ़ जाती है। ठंडी हवा और कम तापमान में बालों को प्राकृतिक रूप से सूखने में ज़्यादा समय लगता है, जिससे सेहत पर असर देखने को मिलता है। यही वजह है कि विंटर सीज़न में सही ड्रायर चुनना न सिर्फ़ सुविधा बल्कि ज़रूरत है। यहां लेख में आपको बेस्ट रेटिड हेयर ड्रायर के टॉप 5 विकल्प के बारे में बता रहे हैं। अच्छी क्वालिटी के ये ड्रायर सर्दियों में बालों को जल्दी और सुरक्षित तरीके से सुखाने में मदद करते हैं, साथ ही नमी को बनाए रखते हुए बालों को मुलायम और चमकदार भी बनाते हैं।

आइये सर्दियों में गीले बालों की परेशानी से बचने के लिए बेस्ट रेटिड हेयर ड्रायर के टॉप 5 विकल्प देखें - 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Havells 1200 W Foldable Hair Dryer

    यह फोल्डेबल हैवल्स हेयर ड्रायर खास तौर पर रोज़मर्रा के उपयोग के लिए बढ़िया विकल्प है। इसमें 1200 वॉट की पावरफुल मोटर दी गई है, जो कम समय में बालों को ढंग से सुखाने में मदद करती है। यह हवा को सही दिशा में नियंत्रित रूप से आने देता है, जिससे स्टाइलिंग के दौरान बेहतर कंट्रोल मिलता है। इस Havells ड्रायर में 3 हीट सेटिंग हॉट, वॉर्म और कूल दी हुई हैं, जिससे आप मौसम और बालों के प्रकार के अनुसार तापमान चुन सकते हैं। अलग से दिया गया कूल शॉट बटन बालों को सेट करने और अधिक गर्मी से राहत देता है। सुरक्षा के लिहाज़ से इसमें डबल ओवरहीटिंग प्रोटेक्शन दिया गया है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान डिवाइस को सुरक्षित रखता है। इसका फोल्डेबल हैंडल बहुत ट्रैवल-फ्रेंडली है और स्टोर भी आसानी से होता है।

    01
  • Philips Hair Dryer 1600 Watts

    यह एक पावरफुल, स्टाइलिश और ट्रैवल-फ्रेंडली Philips हेयर ड्रायर है, जिसे पुरुष और महिलाएं दोनों ही इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें 1600 वॉट की दमदार पावर दी गई है, जो बालों को तेज़ी से सुखाने के साथ-साथ बेहतरीन ब्लो-ड्राई और वॉल्यूम देने में मदद करती है। इसका ट्रेंडी और कॉम्पैक्ट डिज़ाइन हल्का है, पकड़ने में आरामदायक और कहीं भी आसानी से स्टोर करने योग्य है, इसलिए यह यात्रा के दौरान साथ में ले जाने के लिए एक बढ़िया विकल्प है। इस ड्रायर की खासियत इसका 30 मिलियन नेगेटिव आयोनिक केयर सिस्टम है, जो हर ड्राइंग सेशन में आयोन रिलीज़ करके बालों को फ्रिज-फ्री, स्मूद और ज़्यादा चमकदार बनाता है। इसमें 4 हीट और स्पीड कॉम्बिनेशन सेटिंग्स दी गई हैं, जिससे आप अपने बालों के प्रकार और स्टाइलिंग के हिसाब से सही मोड चुन सकते हैं। इसका कूल एयर शॉट फीचर कम तापमान पर बाल सुखाने में मदद करता है, जो खासकर पतले, रूखे या डैमेज बालों और गर्मियों के मौसम के लिए बेहद उपयोगी है।


    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Pigeon Hair Dryer For Women and Men

    अगर आपको बजट कीमत में बढ़िया ड्रायर लेना है, तो यह हेयर ड्रायर बढ़िया विकल्प है। यह हल्के वज़न, कॉम्पैक्ट और आकर्षक डिज़ाइन के साथ आता है, जिसमें फोल्डेबल हैंडल दिया गया है। साथ ही इस Pigeon ड्रायर में 1200 वॉट की पावरफुल मोटर दी गई है, जो बढ़िया और तेज़ एयरफ्लो के साथ बालों को कोमल तरीके से सुखाती है। इसके 3 प्री-सेलेक्टेड स्पीड और टेम्परेचर सेटिंग अलग-अलग बालों के प्रकार और ज़रूरतों के अनुसार बेहतरीन कंट्रोल देती हैं। इसकी कूल एयर सेटिंग खास तौर पर बालों को अतिरिक्त सुरक्षा देने, स्टाइल को सेट करने और हीट डैमेज कम करने में बेहद उपयोगी है। कंपनी इस पर 2 साल की वारंटी भी दे रही है। 


    03
  • AGARO 2000W Professional Hair Dryer with Comb

    यह AGARO हेयर ड्रायर ऑटो शट-ऑफ ओवरहीटिंग प्रोटेक्शन के साथ आता है, जिससे ज़्यादा गर्म होने पर डिवाइस अपने-आप बंद हो जाता है। इसमें डिफ्यूज़र, कंसन्ट्रेटर नोज़ल और कॉम्ब जैसे उपयोगी अटैचमेंट्स साथ में दिए हुए हैं। वहीं इसकी कंसन्ट्रेटर नोज़ल एयरफ्लो को एक दिशा में फोकस करके सटीक स्टाइलिंग और टच-अप में मदद करती है, जबकि डिफ्यूज़र बालों में वॉल्यूम बढ़ाने के साथ-साथ फ्रिज़ को कम करता है। साथ ही, कॉम्ब अटैचमेंट बालों को कम खिंचाव के साथ सुलझाने और ड्राइंग के दौरान सीधा करने में सही रहता है। 2.5 मीटर लंबे पावर कॉर्ड के कारण इस्तेमाल के दौरान मूवमेंट आसान रहती है। इसमें 2000 वॉट की पावरफुल AC मोटर दी गई है, जो बढ़िया एयरफ्लो और तापमान के साथ घर पर ही प्रोफेशनल ब्लो-ड्राई और स्टाइलिंग का अनुभव देती है।


    04
  • BEARDO Studio Professional Tornado Hair Dryer With 2000 Watt

    यह एक प्रोफेशनल-ग्रेड हेयर ड्रायर है, जो तेज़, प्रभावी और सैलून-जैसे ड्राइंग अनुभव के लिए बढ़िया विकल्प है। इसमें 2000 वॉट की पावरफुल AC मोटर दी गई है, जो मजबूत एयरफ्लो पैदा करती है और बालों को कम समय में स्मूद व समान रूप से सुखाने में मदद करती है। इस बियरडो ड्रायर की 2 स्पीड और 3 टेम्परेचर सेटिंग आपको बालों के प्रकार और स्टाइलिंग के हिसाब से पूरी सुविधा और नियंत्रण देती हैं। इसमें कूल शॉट फीचर मौजूद है, जो ठंडी हवा के झोंके के साथ हेयरस्टाइल को सेट करने में मदद करता है और हीट डैमेज को कम करता है। इसके साथ कंसन्ट्रेटर और डिफ्यूज़र जैसे उपयोगी अटैचमेंट्स भी दिए हुए हैं। 


    05

इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए ब्यूटी बास्केट कैटेगरी पर क्लिक करें। 

इन्हें भी पढ़ें 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • हेयर ड्रायर चुनते समय किन सबसे महत्वपूर्ण फीचर्स पर ध्यान देना चाहिए?
    +
    हेयर ड्रायर चुनते समय मोटर पावर, हीट/स्पीड सेटिंग्स, आयोनिक टेक्नोलॉजी, ओवरहीट प्रोटेक्शन, कूल शॉट बटन और अटैचमेंट्स जैसे कंसन्ट्रेटर/डिफ्यूज़र) पर ध्यान दें। ये फीचर्स ड्राइंग को तेज़, सुरक्षित और स्टाइलिंग में आसान बनाते हैं।
  • आयोनिक हेयर ड्रायर क्या होता है और इसके क्या फायदे हैं?
    +
    आयोनिक हेयर ड्रायर नेगेटिव आयोन छोड़ते हैं, जो बालों की नमी बंद रखते हुए फ्रिज़ को कम करते हैं। इससे बाल ज़्यादा स्मूद, चमकदार और कम डैमेज वाले दिखते हैं।
  • सर्दियों में हेयर ड्रायर का उपयोग करने से बालों को नुकसान तो नहीं होता है?
    +
    अगर हेयर ड्रायर का उपयोग सही तापमान और कूल शॉट सेटिंग के साथ किया जाए, तो सर्दियों में यह बालों को नमी और रूखेपन से बचाता है। ओवरहीटिंग से बचने के लिए ओवरहीट प्रोटेक्शन और आयोनिक सेटिंग का उपयोग करना चाहिए।