Asha Singh

asha.singh@jagrannewmedia.com

आशा सिंह एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल हैं, जो पिछले लगभग 7 वर्षों से हिंदी कंटेंट राइटिंग और टीम मैनेजमेंट के क्षेत्र में काम कर रही हैं। उन्होंने पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है और हिंदी, अंग्रेज़ी, हरियाणवी तथा राजस्थानी भाषाओं में अच्छी पकड़ रखती हैं। फिलहाल वे जागरण न्यू मीडिया के समृत च्वॉइस सेक्शन में असिस्टेंट मैनेजर के तौर पर कार्यरत हैं, जहां वे टीम का नेतृत्व करते हुए गैजेट, फैशन, हाउसहोल्ड फर्निशिंग और अप्लायंसेस जैसे विभिन्न विषयों पर कंटेंट तैयार और मैनेज करती हैं। आशा का फोकस हमेशा पाठकों तक सही और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाने पर रहता है। वे सरल और सहज भाषा में लिखना पसंद करती हैं, ताकि हर वर्ग का पाठक आसानी से जानकारी समझ सके और अपने लिए सही प्रोडक्ट का चुनाव कर सके। उनके लेखों में गहन रिसर्च, ग्राहकों के अनुभव और प्रामाणिक स्रोतों की जानकारी शामिल होती है। अपने करियर में वे देहात, टाइम्स इंटरनेट, हरिभूमि सहित कई प्लेटफॉर्म्स के साथ काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने कृषि, शिक्षा, फैशन, ई-कॉमर्स, लाइफस्टाइल और समाचार जैसे विविध विषयों पर लेखन किया है। खाली समय में उन्हें नई संस्कृतियों के बारे में जानना, लोगों की जीवन यात्राओं से जुड़ी कहानियां पढ़ना और फिल्में व वेब सीरीज़ देखना पसंद है।

  • Location: Noida
  • Area of expertise: Lifestyle, Gadgets and Appliances